मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के परसूपुर गांव निवासी अंकित वर्मा पुत्र जीतलाल वर्मा का चयन आई ए एस के पद पर हुआ है । अंकित को 879वीं रैंक मिली है । परिजनों व ग्रामीणों में खुशी की लहर व्याप्त है ।
किसान के घर ग्रामीण परिवेश में पैदा हुए पले बढ़े अंकित की प्रारम्भिक क्षिक्षा गांव से ही शुरू हुई । पिता जीतलाल वर्मा की एस पी ओ बरेली में तैनाती होने पर हाई स्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षा बरेली से उत्तीर्ण करने के बाद अंकित का चयन आई आई टी में हो गया । वर्ष 2014 में खड्गपुर (बंगाल) से बी टेक करने के बाद आयल रिफाइनरी जामनगर , गुजरात में नौकरी मिल गयी । कम्पनी की तरफ से जर्मनी भेजा जा रहा था तो यह रास नहीं आया । क्योंकि इनकी गृहणी मां कुसुम वर्मा की इच्छा थी कि अपने देश में ही नाम रोशन करें । उन्हीं की प्रेरणा से इंजीनियर के पद से त्याग पत्र देकर आई ए एस की तैयारी में जुट गये । प्रथम प्रयास में ही सफलता पाने का श्रेय अपनी माँ के योगदान व पिता व बहनों के दिशानिर्देश को देते हैं । तीन बहनों में अंकित अकेले भाई हैं ।बड़ी बहन दीक्षा वर्मा साफ्टवेयर इंजीनियर है । दूसरी बहन सोमा वर्मा बैंक ऑफ बड़ौदा में पी ओ है ।सबसे छोटी बहन ऋतुजा वर्मा मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में एम बी बी एस तृतीय वर्ष की छात्रा हैं । अंकित के चयन की सूचना पाते ही बड़े पिता मेवालाल पटेल , पूर्व प्रधान ललऊ पटेल , लल्लन पटेल के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हैं । अंकित का जन्म 6जून 1991 में हुआ ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें