tikhiawaz24.in

शनिवार, 30 मई 2020

स्काउट-गाइड की टीम ने बांटा ढाई सौ मास्क&&&&&&&&&&&&&&& सिंगरामऊ (जौनपुर) स्काउट गाइड की प्रादेशिक व जनपदीय संस्था के निर्देशन में ट्रेंनिंग काउंसलर सुनील यादव के नेतृत्व में कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए ग्रामीणों में ढाई सौ मास्क वितरित किया। स्काउट गाईड की टीम द्वारा ग्रामीणों में बांटने के लिए लगातार मास्क बनाया जा रहा है। इस कार्य मे अवनीश चौधरी, नन्हेलाल सरोज, सोनम गुप्ता, शिवानी गुप्ता, निष्ठा उपाध्याय, तनु सिंह, पूजा कन्नौजिया आदि अपना पूरा सहयोग कर रहे हैं।

शनिवार, 23 मई 2020

जौनपुर मास्क न लगाने पर ₹100 का जुर्माना

जौनपुर में चालान करने व जुर्माना करने के लिए 8 टीमें गठित ।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को नोडल अधिकारी बनाया गया है और उन्हें आदेशित किया गया है खाद्य सुरक्षा निरीक्षकों की आठ टीमें बना दें जो कल ऐसे लोगों का चालान करेंगे जो मास्क लगाकर के घर के बाहर नहीं निकल रहे हैं ।बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकलने में ₹100 का जुर्माना है ।और यही टीम जुर्माना वसूलने का का भी काम साथ-साथ करेगी ।

जौनपुर में 43 कोरोना मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कम्प



जौनपुर - आज कोरोना सक्रमण की लगातार मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है सुबह 28 और शाम होते होते 15 और कोरोना मरीज मिलने से कुल 91 कोरोना मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही है।15 और मरीजो की सूचना डीएम ने सूचना विभाग के ग्रुप में दी है।

सोमवार, 18 मई 2020

मनरेगा श्रमिकों को प्रधान ने बांटा मास्क @@@@@@@@@#@@@@@@सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय क्षेत्र के बरैया गांव में मनरेगा के तहत काम कर रहे श्रमिकों को प्रधान मनोज कुमार सिंह ने मास्क वितरित करते हुए उन्हें उचित शारीरिक दूरी बनाकर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने पैंतालिस श्रमिकों को मास्क वितरित किया। उक्त गांव में स्थित सईता नाला की सफाई लगभग एक सप्ताह से हो रही है, जिसमें श्रमिकों द्वारा गमछा व रुमाल के सहारे मुंह बांधकर काम किया जा रहा था। प्रधान ने कार्य स्थल पर पहुंचकर तीन दर्जन महिला व पुरुषों श्रमिकों को मास्क वितरित किया तथा मनरेगा कर्मियों को उचित शारीरिक दूरी बनाते हुए दूर-दूर स्थान पर काम करने का निर्देश दिया, ताकि कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सके। प्रधान ने बताया कि एक सप्ताह से यह कार्य चल रहा है। अभी लगभग डेढ़ सप्ताह तक चलेगा। इस नाले की सफाई हो जाने से ग्रामीणों को काफी लाभ होगा।

बुलट से घर जा रहे किसान नेता की गोली मारकर हत्या


ब्यूरो इस्लाम मोहम्मद
सुल्तानपुर।  अमेठी के श्रीरामपुर गांव के (उमापुर राणा पट्टी) निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बुलेट से घर लौट रहे थे ।सुनसान इलाके पर घात लगाए कुछ बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया ।घर से तकरीबन 3 किलोमीटर पहले वह घायल हो गए ।गोली की आवाज सुनकर दूर-दराज के लोग पहुंचे ।तो तड़प रहे प्रमोद कुमार मिश्रा को जिला अस्पताल सुल्तानपुर भर्ती कराया ।जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया ।पता चला है कि प्रमोद मिश्रा किसान यूनियन से भी जुड़े थे ।

गुरुवार, 14 मई 2020

✍️कइसे चले घर भाई, पुलिस बाबू हमैं द बताई...बड़ी विडंबना है....... कल तक जे जे चाइनीज डिस ठेला लगाई के बेचत रहेन उ आज पलकी, मुरई, तरबूजा चिल्लाई-चिल्लाई के घरे-घरे बेचत अहेन। यहि लिए कि ठेला के बिक्री से परिवार चलावै के बा। हमार बात त छोड़ि द, छोटका लड़िका पांच-छह दिन से रोटी के बात करत रहा। केवल कोटा के चावल रहा उहौ खतम होई ग। मास्क हमरे नाइबा, ई पुरनका गमछा बांधे हई। देखत अह न, इहउ कई जगह से फटि ग ब। ई पीड़ा बा रेहड़ी, ठेलिया वालन के। किसान रामराज बोलेन----- हे राम, का मुंबई, का दिल्ली का सूरत सब भागि आवत बाटेंन, लड़िकवा के शराब के आदत छूटत नाइ बा, शराब के ठीका जउने दिन से खुला, उही दिन से घर में रखा कोटे वाला चावल चोरी चला जाता बा, आब का होए।रजुआ मुंबई से भागि आई हऊ, सुरेशवा दिल्ली से छोटा हाथी में बैठिके आई हऊ, एनहन अउर दिक्कत करत बाटेंन। घरेन में बइठा बाटेंन। 21 दिन अंदरवै रहियै। आगे मिलते हैं रामचरन काका बोले भईया हमार जनधन खाता खुला रहा उम्मे पांच सौ आई बा, पांच दिन बैंक के गोला में खड़ा रहे अंत मे निकला, सुरती, सब्जी के काम चला। कुछ जने खाना त कुछ जने सीधा, पिसान, खाना बाटत अहेन। लिकिन कब तक। परधान के चेलवा अशोकवा जब तक न कहे तब तक राशन मिलब मोश्किल बा। होउ मोन्नवा उ पत्रकारन के जानथ, ओका मिलि ग, कुछ पत्रकार रातो-दिन जनता के दुख दर्द में सहायता पहुचाई रहा है,और अधिकारिन के फोन पे फोन कई रहा अहेन, एनही के ही बले पे सगरौ के समाचार मिलत बा।सरकारी डॉक्टर, दरोगा,पुलिस, कानून गो, लेखपाल सब जने, दिन रात ड्यूटी करत अहेन, घरे नाइ जातेन।का भाय मुसई--कहो भइया ई करोनावां क मामिला कब तक जाए। कुछ नाइ समझात बाटइ। स्कूलन के मालिक चुप मारे हयेन, एकदम हाय तौबा नाइ करत हयेन। ऑनलाइन पढ़ाई, किताब, सब मजबूरी में बांटत हयेन, उहौ उधारी, मास्टरन के तनखाह नगद देत बाँटेन। ठिकय बा बहुत मजा मारत रहें अब तनि फांका मारै। --------जौंन ई लिखेन ऊ रहेन *"संजय पत्रकार"*

@@पेड़ के नीचे रहेंगे, लेकिन परिवार बचाएँगे##########################सिंगरामऊ (जौनपुर) एक तरफ बाहर प्रदेशों से आने वाले सीधे घर मे जा कर अपनी व परिवार वालों की जान खतरे में डाल रहे हैं। वहीं मुंबई से ट्रेन आये दर्जन भर लोग बरगद के पेड़ के नीचे शरण लेकर परिवार व गाँव वालों को बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे ही दर्जन भर महिला, पुरुष जूनियर हाईस्कूल सिंगरामऊ में अपने की परिजनों से दूर रहकर एकांतवास कर रहे हैं। मुंबई से ट्रेन से आने के बाद दो दिन बदलापुर शेल्टर होम में रहे। जाँच के बाद होम कोरोंटाइन का निर्देश हुआ तो ये लोग घर न जाकर सीधे जूनियर हाईस्कूल सिंगरामऊ पहुँचे और वहाँ अपने को व परिजनों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से कोरोंटाइन कर लिया। उनके खाने-पीने की व्यवस्था परिवार के लोग कर रहे हैं। इनकी जागरूकता को देखकर लोग प्रसंशा करते नजर आए। सिंगरामऊ निवासी विजय प्रताप सिंह ने बताया की हम अपनो के बीच मे हैं। परिवार व गाँव सुरक्षित रहे इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। बिंदु सिंह व पूनम सिंह ने बताया कि हम लोगों के साथ हमारे बच्चे भी एकांतवास कर रहे हैं, सामाजिक दूरी के पूरा ख्याल रह रहे हैं। हम चौदह दिन के बाद ही घर जाएंगे।

मंगलवार, 12 मई 2020

कैप्टन टीएन सिंह के निधन पर शोक@@@@@@@@@@@@@ सिंगरामऊ में स्थित राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य कैप्टन टीएन सिंह के आकस्मिक निधन पर विद्यालय परिवार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक कुंवर जय सिंह (जय बाबा), कुँवर विजय सिंह, कुँवर मृगेंद्र सिंह (शिवबाबा), प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सिंह ने पूर्व प्रधानाचार्य के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके निधन की खबर सुनकर पूरा विद्यालय परिवार व क्षेत्र के आसपास के लोग शोकाकुल हो उठे। पूरे क्षेत्र के लिए चालीस वर्षों तक लगातार शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले टीएन सिंह के कार्यो को भविष्य में याद किया जाता रहेगा।

रविवार, 10 मई 2020

सहयोग के लिए आगे आया प्राथमिक शिक्षक संघ । हम निरंतर सेवा मे लगे रहेंगे _अरविंद शुक्ल


कोरोना जैसी आपदा से  आज पूरा देश लड़ाई लड़ रहा है ।ऐसे हम शिक्षकों का उत्तरदायित्व बनता है कि हम भी पीड़ितों के लिए यथासंभव सहयोग करें ।ये बातें प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कल जिलाधिकारी महोदय को तीन लाख तीस हजार से क्रय  किये गये खाद्य सामग्री को सौंप कर कही।जिलाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक संघ भविष्य मे भी सहयोग के लिए प्रस्तुत रहेगा ।उन्होंने सभी शिक्षकों का आ
भार प्रकट किया ।इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी,लाल साहब यादव,लक्ष्मी कान्त सिंह,रविचन्द यादव,शैलेन्द्र पाल,वीरेन्द्र सिंह ,पंकज सिंह, विजय गुप्ता ,राम दुलार यादव ,दया शंकर यादव आदि रहे।वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहगंज प्रशांत मिश्र ने कहा कि शिक्षक संघ जागरूकता के माध्यम से भी सहयोग करता रहा है और आह्वान पर सदैव उपलब्ध रहेगा । 

गुरुवार, 7 मई 2020

*MABSS GIRLS INTER COLLEGE* *में शुरू हुई ऑनलाइन पढ़ाई* $$$$$$$$$ सिंगरामऊ जौनपुर* कोरोना वायरस (कोविड-19) की महामारी के मद्देनजर शासन के निर्देश पर विद्यालय में पढ़ाई जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इसी मद्देनजर सिंगरामऊ बाजार में स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज *MABSSGIC* में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन एक माह से चल रहा है। संस्थान की प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राएं कंप्यूटर, लैपटॉप अथवा सर्व सुलभ मोबाइल एंड्राइड फोन के सहारे विद्यालय द्वारा चलाई जा रही ऑनलाइन कक्षाओं से सुचारू रूप से जुड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि छात्र अपनी समय सारणी व ऑनलाइन पढ़ाई की जानकारी के लिए विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

बुधवार, 6 मई 2020

*विद्यालय में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू*


जौनपुर  मेजर अमर बहादुर सिंह सरस्वती गल्स इंटर कॉलेज सिंगरामऊ जौनपुर


♦️विद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप पर  आडियो व वीडियो तथा प्रश्नावली भेजकर  रीडिंग व लर्निंग का कार्य कराया जा रहा है।

आदरणीय अभिभावक महोदय,

▶️विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र,छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो चुकी है।
▶️ स्कूल द्वारा हर कक्षा के अभिभावकों के मोबाइल नंबर का एक व्हाट्सऍप ग्रूप बनाकर नए कक्षा के हर सब्जेक्ट का होम वर्क दिया जा रहा है। 

▶️ अध्यापक द्वारा होमवर्क चेक किया जा रहा है।शिक्षकों द्वारा आडियो भेजकर रीडिंग करवाई जा रही है। तथा प्रश्न/उत्तर भेजकर बच्चों क़ो लर्न करवाया जा रहा है।

♦️ऑनलाइन पढ़ाई के लिए आप मोबाइल के सहारे उक्त कार्य मे मदद करेंगे तो बच्चों के लिए बेहतर होगा।

       *अंतिमा सिंह*
          प्रधानाचार्या
      MABSS G I C,       SINGRAMAU

गहरे कुएं में गिरे मोर को ग्रामीणों ने निकालासिंगरामऊ (जौनपुर) बदलापुर तहसील क्षेत्र के तियरा गांव के एक खेत में बुधवार सुबह कुएं में गिरे राष्ट्रीय पक्षी मोर को ग्रामीणों ने अथक प्रयास करके लगभग दो घंटे बाद बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक मोर अचानक से कुएं में गिर गया। जब ग्रामीणों ने देखा तो मोर को निकालने का प्रयास करने लगे सफलता नही मिली। तियरा गांव के निवासी जिला पंचायत सदस्य रमाशंकर यादव भी मौके पर पहुच गए और वह भी मोर को कुएं से निकालने के लिए रस्सी सीढी आदि कुएं में डालकर घंटों प्रयास के बाद किसी तरह से मोर को बाहर निकाल लिया। मोर काफी चोटिल हो गया था।जिसे रमाशंकर यादव ने बदलापुर पुलिस को सूचना देते हुए, अपने घर पर दाना पानी सहित उपचार करवा रहे हैं। वहां उमाशंकर यादव, हरबंस, निलेश, हरीनाथ, रामनयन, मुलायम, यादवेन्द्र,राजनाथ,रमेश कन्नौजिया आदि लोग रहे।

मंगलवार, 5 मई 2020

**लॉक डाउन के बाद भारत - 'जान है तो जहान है' ** @वर्तमान संकट पर विशेषज्ञ व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रवींद्र कुमार सिंह की बात@ सिंगरामऊ (जौनपुर) धरती पर मनुष्य जीवन का इतिहास अपने अभ्युदय काल से ही अकाल महामारी और भीषण प्राकृतिक आपदाओं के दंशों से भरा पड़ा है। इतिहास गवाह है विश्व में तमाम समृद्ध सभ्यताएं बनी और विनष्ट हो गई लेकिन मनुष्य की जीवन जीने की जिजीविषा कभी नहीं विनष्ट हुई। दुःख- सुख, बुरा वक्त अच्छा वक्त प्रकृति का अनुपम उपहार है; जहां मनुष्यता अपने को परिभाषित करती है - 'विषमता की पीड़ा से व्यक्त हो रहा स्पंदित विश्व महान यही सुख-दुख विकास का सत्य यही भूमा का मधुमय दान।' वर्तमान में भारत सहित पूरा विश्व कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है और उसके विषदंत को तोड़ने के उपाय भी ढूंढ रहा है। ऐसे विषम समय में हमारे यशस्वी ऊर्जावान संवेदनशील मानवता प्रेमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा उठाए गए त्वरित एवं प्रभावी कदमों से हम न केवल कोरोना जन्म महामारी से होने वाली हानि को कम कर पाए हैं बल्कि वैश्विक स्तर पर हमारे प्रयास को सराहा भी गया है। अब जब हम लाकडाउन 0.3 में प्रवेश कर गए हैं ऐसे में लाकडाउन के बाद भारत के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक सोच में भी परिवर्तन जरूर देखने को मिलेगा। भारत में लाकडाउन 0.1 की शुरुआत में संक्रमितों की संख्या 600 के करीब थी। प्रभावी लाकडाउन के कारण ही हम संक्रमितों की वृद्धि दर को नियंत्रित कर पाए हैं वह भी तब जब तबलीगी जमात के जाहिल लोगों ने पूरे देश में फैल; संख्या में अनपेक्षित बढ़ोतरी की। आज जब भारत में संक्रमितों की संख्या बयालीस हजार के पार पहुंच चुकी है और मौतों का आंकड़ा बारह हजार के पार है तो इसका श्रेय जमातियों को मिलना ही चाहिए। कोरोना वायरस अभी भी वैज्ञानिकों के लिए पहेली बना हुआ है; कारण कि यह वायरस नित अपना रूप बदल रहा है, लक्षण बदल रहा है। जब तक कोरोना के सारे लक्षण प्रकट नहीं हो जाते और वैज्ञानिक उसका अध्ययन नहीं कर लेते, तब तक इसका कोई मुकम्मल वैक्सीन आना संभव नहीं है और वैक्सीन आ भी गया तो वैश्विक स्तर पर उत्पादन, विपणन वितरण इतना आसान नहीं होगा। लाकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना कठिन चुनौती होगी बावजूद 'हम होंगे कामयाब एक दिन' के मंत्र के साथ धैर्य और साहस के साथ आगे बढ़ना होगा। वैश्विक अर्थव्यवस्था अमेरिका - चीन व्यापार युद्ध, चीन की आक्रामक व्यावसायिक नीतियों एवं अन्य कारणों से पहले ही दबाव में थी तभी नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी और जीएसटी संबंधी दीर्घकालिक लाभों को देखते हुए लिए गए साहसी निर्णयों से हमारी अर्थव्यवस्था नीचे की ओर अग्रसर हुई। हम अमेरिका चीन के आपसी हितों के टकराव का लाभ विश्व व्यापार में हिस्सेदारी बढ़ा प्राप्त कर सकते थे पर ऐसा हो नहीं सका शायद लोकतांत्रिक देशों में सुधार की प्रक्रिया ही धीमी होती है। लाकडाउन के बाद सबसे बुरा प्रभाव रोज कमाने खाने वाले गरीबों पर पड़ेगा। रोजगार कम होगें, बेरोजगारी बढ़ेगी, रोजगार का स्वरूप बदलेगा। भारतीय अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान उपभोक्ताओं का है। बेरोजगारी बढ़ने आय घटने का सीधा प्रभाव अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। हमारी अर्थव्यवस्था का सुखद पक्ष यह है कि देश की बहुत बड़ी आबादी आज भी कृषि आधारित है। भारत में किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार ने खेती- किसानी को लाकडाउन से पूरी तरह मुक्त रखा है। अन्न के गोदाम भरे हैं, पैदावार अच्छी हुई है। लाकडाउन 0.3 में पूरे देश को तीन जोन (रेड, आॅ रेंज, ग्रीन) में बांटकर ऑरेंज और ग्रीन जोन में तमाम सावधानियों का पालन करते हुए छूट प्रदान कर दी गई है जो अर्थव्यवस्था के लिए शुभ कदम है। पहले से ही दबाव में रहे बैंकिंग सेक्टर को उबारने के लिए कई घोषणाएं की गई, रिजर्व बैंक ने उद्योगों को संभालने, कर्ज की व्यवस्था बढ़ाने और ऋण वापसी हेतु लचीले कदमों की घोषणाएं की। शातिर चीन इस महामारी में गिरती अर्थव्यवस्था का लाभ लेने के लिए मजबूत कंपनियों के अधिग्रहण की कुत्सित चाल चली पर सरकार के दृढ़ और त्वरित कदमों ने इसे निष्प्रभावी कर दिया। लाकडाउन के बाद सामाजिक जीवन संबंधों या यूं कहें हमारी जीवन शैली में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा, बहुत कुछ दिख भी रहा है। देश की 130 करोड़ जनता ने इस लाकडाउन (0.1 - 0.2) का 'जान है तो जहान है' के लिए पूरी शिद्दत के साथ पालन किया कुछ अपवादों को छोड़कर। लाकडाउन 0.2 और अब लाकडाउन 0.3 (04 मई-17 मई) के बाद सब कुछ सामान्य नहीं होने जा रहा जब तक इसके निदान की कोई वैक्सीन सर्व सुलभ नहीं हो जाती। लाकडाउन के बाद हमारी जीवनशैली में जो परिवर्तन प्रत्यक्ष दिखेगा वह होगा-* लोगों के जीवन शैली में परिवर्तन आएगा। अब लोग स्वयं सार्वजनिक और भीड़ भाड़ वाले स्थलों पर जाने से परहेज करेंगे।* लाकडाउन में लोगों ने घर से ही आजीविका चलाना सीखना शुरू किया है। शिक्षकों ने घर से ही जूम जैसे एप्स के माध्यम से शिक्षा देने का हुनर सीख लिया या सीखना शुरू कर दिया। * विवाह और अन्य गैरजरूरी समारोहों से से लोग बचेंगे और खर्च भी कम करेंगे। * भोगवादी, भौतिकवादी दिखावे की संस्कृति से लोग बाहर निकलेंगे और समाज, परिवार, मित्र का मूल्य समझेंगे। * सक्रिय मस्तिक और उर्वर होगी। समस्या समाधान के अनेकानेक रास्ते निकलेंगे। साहित्य और विज्ञान के सागर से नए-नए मोती निकलेंगे। * प्रकृति के सकारात्मक परिवर्तनों को देखते हुए लोग आगे से प्रकृति के बारे में अपने भोगवादी सोच को बदलेंगे। * विज्ञान, स्वास्थ्य, चिकित्सा पर जोर दिया जाएगा। * शहरों के बरक्स गांव के प्रति लोगों के नजरिए में बदलाव आएगा। लाकडाउन से बाहर आने के बाद वैश्विक स्तर पर, हर स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा और उस परिवर्तन के केंद्र में होगा - 'जान है तो जहान है'। सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और हम सबके सब्र, संयम, त्याग और राष्ट्रभक्ति से' 'कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा'। जय हिंद जय भारत। डॉ रवीन्द्र कुमार सिंह असि प्रोफेसर & कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊं जौनपुर

शनिवार, 2 मई 2020

@एक पखवारे बाद भी नही मिला किसानों को भुगतान @ सिंगरामऊ (जौनपुर) गेहूं की खरीद पूरे ज़िले में चल रहीं हैं । खरीद हुए एक पखवारा बीत जाने बाद भी आज तक क्षेत्र के किसी भी किसान का भुगतान नहीं हुआ। शासन का निर्देश था की किसानों से गेहूं खरीद के चौबीस घंटे के अंदर भुगतान हो जाना चाहिए। लेकिन क्षेत्र के हरिहरपुर व केवटली खुर्द में बनाये गए गेंहू क्रय केंद्र में जितने किसानों ने गेंहू की बिक्री की आज तक उसका भुगतान खाते में नहीं आ सका। जिससे किसानों में चिंता व्याप्त है। इन केंद्रों पर न बोरा मिल रहा है और न ही पैसा आ रहा है। बोरा न होने वजह से खरीद भी बन्द चल रही है। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अतिशीघ्र भुगतान कराया जाय ताकि किसानों कि स्थिति सुधर सके।

@प्रधान ने पचीस क्विंटल भूसा किया दान @ सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के ग्राम पंचायत महमूदपुर जगदीशपुर में ग्राम प्रधान संजय सिंह व उनके सहयोगियों द्वारा 25 कुंतल भूसा दान किया गया। प्रधान के घर पहुँचे उपजिलाधिकारी बदलापुर अंजनी कुमार सिंह को गोशाला के लिए भूसा दान दिया गया। वहां पर राजस्व निरीक्षक सिंगरामऊ अनिल तिवारी, लेखपाल अजय पांडेय व लालचंद पांडेय,चंद्रेश कुमार, सोहनलाल, विशंभर नाथ पांडे आदि मौजूद रहे।

$स्वर्ण व्यवसायी से लूट का वांछित गिरफ्तार$ सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी से लूट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करके लेल भेज दिया। इसी थाना क्षेत्र के आहोपुर निवासी स्वर्ण ब्यवसाई से लगभग पांच माह पूर्व हुए लूट मे वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के इनामीपुर गांव से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उक्त लूट के वांछित राजन सिंह निवासी तियरा थाना बदलापुर को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने उसके पास से 550 रूपये नगदी सहित लूट मे प्रयुक्त एक प्लेटिना बाइक बरामद करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष विनीत मोहन पाठक, उपनिरीक्षक अजय प्रकाश पाण्डेय, कास्ट्रेबल लल्लन सिंह, लक्ष्मीकांत गुप्ता रहे।

बुधवार, 29 अप्रैल 2020

▶️प्रधान पुत्र को डीएम-एसपी ने दिया प्रशस्ति-पत्र▶️अजय की सूझबूझ ने गांव को संक्रमण से बचायासिंगरामऊ (जौनपुर) कोरोना वायरस जैसी महामारी को लेकर एक तरफ जहां पूरा देश प्रभावित है वही बगल के गांव करनपुर में प्रधान पुत्र की सूझबूझ के चलते पूरा गांव संक्रमित होने से बच गया। अजय कुमार जयसवाल करनपुर गांव की प्रधान कौशल्या देवी के पुत्र हैं। जब से लाकडाउन हुआ है यह हमेशा कोशिश में रहते है कि गांव में कौन बाहर से आ रहा है। कौन जा रहा है। सब पर पूरी नजर रखे थे और समय-समय पर पुलिस प्रशासन को सूचना देते रहते थे। मुंबई से नौ लोगों की करनपुर आने की सूचना मिली तो अजय कुमार ने पुलिस प्रशासन की मैसेज भेज कर आगाह कर दिया कि मुंबई से चलकर करनपुर गांव आ रहे हैं। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा गांव संक्रमण की चपेट में आ जाएगा। अंत में अजय व प्रशासन का सहयोग रंग लाया और 9 लोगों को शेल्टर होम में रखा गया। मंगलवार को जनपद में 3 नए केस पॉजिटिव मिले हैं। ज्ञान चंद पुत्र लालता प्रसाद चौहान, किशनलाल पुत्र मुन्नी चौहान दोनों करनपुर तहसील बदलापुर के रहने वाले हैं। 24 अप्रैल को राम प्रसाद की ट्रक में जो स्वयं भी करनपुर के रहने वाले हैं मुंबई से बदलापुर आए थे। गांव के प्रधान उनके संपर्क में थे। प्रधान ने इन सबको बदलापुर में रोक लिया और अस्पताल ले गए जहां इनको चेकअप के बाद सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में 14 दिन के शेल्टर क्वॉरेंटाइन में रखा गया और वहां पर इनका 24 अप्रैल को ही नमूना लेकर बीएचयू भेजा गया। इन 9 लोगों में से 2 लोगों का सैंपल पॉजिटिव आया। प्रधान पुत्र ने बहुत ही होशियारी का काम किया। प्रधान की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। उनकी सूझबूझ की वजह से लोग गांव नहीं जा पाए और सीधे शेल्टर होम में अस्पताल में जांच करके रखा गया। इसी तरह अन्य प्रधानों को भी सावधानी बरतनी होगी तभी संक्रमण को रोका जा सकता है।

रविवार, 26 अप्रैल 2020

@महमूदपुर के प्रधान ने महिलाओं में वितरित किया पोषाहार@ सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत महमूदपुर के प्रधान व रामदेव महाविद्यालय के प्रबंधक संजय सिंह ने गांव में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर पहुँचकर ग्रामीण महिलाओं में पोषाहार का वितरण किया। इस पोषाहार से गांव के बच्चों में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए महिलाओं को वितरित किया जा रहा है। पूरे देश में फैली कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए सरकार की इस योजना को क्रियान्वित करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र महमूदपुर व जगदीशपुर में ग्रामीणों के बीच पोषाहार बांटा जा रहा है।

प्रधान ने बांटा पोषाहार सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतासी के प्रधान फारुख शेख ने गांव में आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों में पोषाहार का वितरण किया। यह पोषाहार गांव के बच्चों में वितरित किया जा रहा है ताकि उनके शरीर की इम्युनिटी बनी रहे। प्रधान फारूक सेठ ने बताया देश में फैली कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए सरकार की इस योजना को क्रियान्वित करते हुए ग्रामीणों के बीच पोषाहार बांटा जा रहा है।

शनिवार, 25 अप्रैल 2020

*मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट* मौसम विभाग के द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी दी गई है कि आज 25 अप्रैल से लेकर 28 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं तूफान आंशिक बदली तथा बारिश की संभावना है साथ ही साथ गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी भी चलने का अनुमान है

कुधुआँ में क्वारन्टीन में रखी गयी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप। सिंगरामऊ (जौनपुर) प्राथमिक विद्यालय कुधुआँ में आठ दिन से क्वारन्टीन में रखी गयी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। यह खबर सुनकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर नायब तहसीलदार बदलापुर, थानाध्यक्ष विनीत मोहन पाठक, राजस्व निरीक्षक अनिल तिवारी मौके पर पहुँचकर घटना की जांच में जुट गए। ग्राम पंचायत कुधुआ के निवासी छोटेलाल केवट की पत्नी बन्दना (23) पुत्री लालजी केवट की मौत शनिवार की शाम को विद्यालय के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी। फरीदाबाद से बन्दना निषाद पति के साथ लाकडाउन के चलते हरियाणा से 16 अप्रैल को आये थे। प्रधान ने उन्हें तीन अन्य लोगो के साथ प्राथमिक विद्यालय कुधुआ में रखा। शनिवार को वह शौचालय में मृत अवस्था मे पाई गई। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद रही एक अन्य महिला ने बताया कि ये दोनों जब से आये थे रोज ही आपस मे झगड़ते थे। महिला के गले पर रस्सी का निशान भी था। एसओ सिंगरामऊ ने बताया कि मामला संदिग्ध है, दोनो ने छह माह पूर्व कोर्ट मैरिज शादी की थी। ये दोनों एक ही गाँव के निवासी हैं।इन दोनों में अनबन रहती थी। पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

गुरुवार, 23 अप्रैल 2020

पूर्व शिक्षक की बहू डॉ. साधना बनीं मेडिकल आफिसर। सिंगरामऊ बाजार के हरपालगंज की निवासिनी डॉ. साधना सिंह पत्नी डाँ. बृजेश सिंह का चयन मेडिकल ऑफिसर के पद पर होने पर लोगो मे खुशी का माहौल है। अवकाश प्राप्त शिक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह की पुत्र बधू साधना का चयन जब मेडिकल ऑफिसर पैड पर हुआ ति परिजन खुशी से झूम उठे। डॉ. साधना सिंह ने बी.ए.एम.एस. 2014 में पास किया जिसमे उन्हें तीन गोल्ड मेडल भी मिला था। एम.डी. की पढ़ाई 2017 में बीएचयू वाराणसी से पूरी की। वर्तमान में पी.एच.डी अंतिम वर्ष चल रहा था कि इसी बीच उनका चयन मेडिकल आफिसर पद पर हो गया। उ.प्र.लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर डॉ. साधना को उनके शुभेच्छुओं ने बधाई दी। सिंगरामऊ स्टार्स ट्रस्ट के पदाधिकारियो में ज्ञानंजय सिंह, अमित सिंह, विनय कुमार सिंह, पिंटू, वरुण सिंह, श्याम यादव पप्पू, कुँवर कार्तिकेय प्रताप सिंह, जिम्मी बरनवाल, विक्कू सिंह सहित अन्य लोगो ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

बुधवार, 22 अप्रैल 2020

कोरोना महामारी के दौरान नगरिकों को राहत सामग्री पहुंचाने व संक्रमण से बचाव की जानकारी हेतु


जौनपुर कोरोना महामारी के दौरान नगरिकों को राहत सामग्री पहुंचाने व संक्रमण से बचाव की जानकारी हेतु आज एक विशेष सी यस सी वैन का उदघाटन मुख्य विकाश अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला व अपर जिलाधिकारी श्री राम प्रकाश जी द्वारा जिला मुख्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
मौके पर उप-श्रमायुक्त  श्री कुलदीप कुमार सिंह और CSC जौनपुर सोसायटी अध्यक्ष शिवगोविंद एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

बुधवार, 15 अप्रैल 2020

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का 129 वी जयंती मनाई गई


पत्रकार:- मोहम्मद इस्लाम
 सुल्तानपुर विकासखंड  करौदी कला के शहाबुद्दीन पुर गांव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का 129 वी जयंती मनाई गई  इस लाख डाउन को ध्यान में देते हुए बड़े धूमधाम से मनाई गई कहा जाता है कि बाबा साहब ने  सबको साथ में लेकर चले और अंग्रेज को भगाने के लिए संविधान के कानून को लिखें दलितों पिछड़ों के लिए मसीहा माने जाते हैं इस कार्यक्रम में अगुवाई करने के लिए श्री राम उजागर सेक्टर अध्यक्ष   और ग्राम प्रधान ध्रुव सेन सिंह पिंटू पुजारी बंसराज राजेश मोहम्मद इस्लाम मी  ताई रामजीत मास्टर गांव के अन्य लोग मौजूद रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए और कई लोग मौजूद रहे 

डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 129 वे जन्म दिन पर जय चंद गौतम अपने परिवार के सदस्यों के साथ आवास पर ही जयंती मनाया


पत्रकार:- नीरज यादव जौनपुर

सिंगरामऊ जौनपुर डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 129 वे जन्म दिन पर यम यल सी प्रत्याशी वारणसी खंड जय चंद गौतम ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ आवास पर ही जयंती मनाया और अपने गांव के लोगों को मास्क वितरण करके Korona से बचने के लिए जागरूक किया और मोमबत्ती बाट कर सभी को अपने अपने घर में जन्मदिन के उपलक्ष्य पर   मोमबत्ती जलाने के लिए प्रेरित किया और खीर वितरण किया 

मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

♏️ महाकाली दुर्गा पूजा समिति ने गरीब असहाय में बांटी खाद्य सामग्री ♏️ सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय बाजार स्थित श्री महाकाली दुर्गापूजा समिति के सदस्यों द्वारा राशन वितरण का आयोजन महाकाली मंदिर परिसर में मंगलवार को किया गया। जिसमें क्षेत्र के 110 गरीबों को खाद्यान्न वितरण किया गया। खाद्यान्न में 4 किलो चावल, 2 किलो आटा, 2 किलो आलू, तेल, मसाला,नमक, टमाटर,आदि का पैकेट बनाकर 110 गरीब असहाय व्यक्तियों को राशन व जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में सिंगरामऊ थाने के प्रभारी निरीक्षक विनीत मोहन पाठक, सिंगरामऊ रियासत के कुँवर मृगेंद्र सिंह (शिवबाबा) सिंगरामऊ पीएससी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा, फार्मासिस्ट, एलटी, तथा पत्रकारों पर पुष्प वर्षा करके समिति के लोगों ने संकट की इस घड़ी में अपनी पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए इन योद्धाओं पर पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया। इन्हीं लोगों के द्वारा गरीबों में खाद्यान्न वितरित करवाया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन महाकाली दुर्गापूजा समिति द्वारा किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से प्रदीप कुमार मिश्र, विनोद कुमार तिवारी, भरतलाल रावत, सिंगरामऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल (बबलू), भगेलु, रामलाल, लल्लू जायसवाल, केडी शर्मा, राधेश्याम, राजेश, सोनू गुप्ता सहित समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि राशन वितरण का कार्य अनवरत लाकडाउन चलने तक जारी रहेगा।

*कर्मवीरों पर पुष्पवर्षा कर व्यापारियों ने किया स्वागत* सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय बाजार स्थित महाकाली मंदिर परिसर में उपस्थित व्यवसायियों ने शारीरिक दूरी बनाते हुए कोविड-19 के खिलाफ जुझारू तेवर में कार्य कर रहे इन कर्मवीरों पर पुष्पवर्षा करके स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया गया। व्यापारियों ने प्रभारी निरीक्षक थाना सिंगरामऊ विनीत मोहन पाठक, एसआई धर्मेंद्र सिंह,पीएचसी सिंगरामऊ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा, दैनिक जागरण के पत्रकार संजय सिंह सहित अन्य कर्मियों को बुलाकर सोशल डिस्टेंसिंग के अंतर्गत गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।

समाज सेवी / आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह ने उपजिलाअधिकारी अंजनी कुमार सिंह के हाथों गरीबो ,असहायों के परिवार में खाद्यान्न, सब्जी किया गया वितरण


बद्लापुर जौनपुर कोरोनो जैसी महामारी  व लॉक डाउन के चलते एक ओर जहाँ गरिबो, असहायों केसमक्ष दिनों दिन  रोजमर्रा का संकठ  गहराता जा रहा है, वही प्रशासन सहित क्षेत्र के बुद्धिजीवी , समाज सेवी , ग्राम प्रधान , सहित अन्य लोग गरीबो की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर उनके सुख दुख में सहभागिता निभा रहे है।
भलुवाही गांव निवासी समाज सेवी / आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह ने  उपजिलाअधिकारी अंजनी कुमार सिंह के हाथों गरीबो ,असहायों के परिवार में खाद्यान्न, सब्जी वितरण कराया, उनके इस नेक कार्य से गरीबो के अन्न दाता बने शिक्षक / समाजसेवी के कार्य से लोग खुश दिखे, इस मौके पर उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि जान है तो जहान  है, सरकार के लॉक डाउन का पालन करे।
इस मौके पर स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ0 संजय दुबे, पंकज सिंह, तहसील उधोग ब्यापार मण्डल अध्यक्ष अनिल सिंह शक्ति हरिश्चंद्र  चौरसिया, हैप्पी सिंह,आँसू जी सहित अन्य रहे।

लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला

नई दिल्ली पीएम ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया।पीएम मोदी ने कहा, ''नमस्ते मेरे प्यारे देशवासियों, कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़़ाई बहुत ही मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है ।आप सभी देशवासियों की तपस्या, आपकी त्याग की वजह से कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक सफल रहा है। आप लोगों ने कष्ट सहकर भी अपने देश को बचाया है। हमारे इस भारतवर्ष को बचाया है। मैं जानता हूं. आपको कितनी दिक्कतें आई हैं, किसी को खाने की परेशानी, किसी को आने जाने की परेशानी, कोई घर परिवार से दूर है, लेकिन आप देश के खातिर एक अनुशासित सिपाही की तरह अपने कर्तव्य निभा रहे हैं. मैं आप सबको आदर पूर्वक नमन करता हूं।'

प्रधानमंत्री ने कहा, ''साथियों, सारे सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये तय किया गया है कि भारत में लॉकडाउन को अब 3 मई तक और बढ़ाना पड़ेगा। यानि 3 मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा। इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं। मेरी सभी देशवासियों से ये प्रार्थना है कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है. स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए. इसलिए हमें हॉटस्पॉट को लेकर बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। जिन स्थानों के हॉटस्पॉट में बदलने की आशंका है उस पर भी हमें कड़ी नजर रखनी होगी. नए हॉटस्पॉट का बनना, हमारे परिश्रम और हमारी तपस्या को और चुनौती देगा।''

उन्होंने कहा, ''वी द पीपल ऑफ इंडिया, बाबा भीमराव अंबेडकर की जन्मदिवस पर अपनी सामूहिक संकल्प का प्रदर्शन यह सच्ची श्रद्धांजलि है। मैं सभी देशवासियों की तरफ से बाबा साहब को नमन करता हूं। मैं नए वर्ष पर आपके और आपके परिवारजन के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करता हूं।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''अन्य देशों के मुकाबले भारत ने कैसे अपने यहां संक्रमण को रोकने के प्रयास किए हैं। आप इसके सहभागी भी रहे हैं और साक्षी भी. जब हमारे यहां कोरोना का एक भी केस नहीं था, उससे पहले ही कोरोना प्रभावित आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग शुरू कर दिया था. विदेश से आने वाले लोगों को 14 दिन का आइसोलेशन शुरू कर दिया गया था। जब हमारे यहां कोरोना के सिर्फ 550 केस थे, तभी भारत ने 21 दिन का लॉकडाउनक का बहुत बड़ा कदम उठा लिया था। भारत ने समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया, बल्कि समस्या दिखने पर तेजी से फैसले लेकर उसी समय रोकने का भरसक प्रयास किया।''

पीएम मोदी ने कहा, ''साथियों यह एक ऐसा संकट है, जिसे किसी भी देश के साथ तुलना करना सही नहीं है, लेकिन अगर-अगर दुनिया के बड़े-बड़े सामर्थ्यवान देशों की तुलना में भारत बहुत संभली हुई स्थिति में है। महिना-ढ़ेड महिना पहले कोरोना संक्रमण के मामले में एक प्रकार से भारत के बराबर खड़े थे. आज उन देशों में भारत की तुलना में 25 से 35 गुना ज्यादा बढ़ गए हैं. भारत ने होलिस्टिक और इंट्रीग्रेटेड अप्रोच न अपनाई होती तो आज भारत की स्थिति को देखते तो रोए खड़ हो जाते।'

उन्होंने कहा, ''सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का भारत को बहुत बड़ा लाभ देश को मिला है। अगर सिर्फ आर्थिक दृष्टि से देखें तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। लेकिन लोगों की जान की कीमत बहुत है। 24 घंटे हर किसी ने अपना जिम्मा संभालने के लिए लोग आगे आए हैं। विश्वभर में हेल्थ एक्सपर्ट और सरकारों को और ज्यादा सतर्क कर दिया है. भारत में भी अब लड़ाई कैसे आगे बढ़ें और हम विजयी कैसे हो.. हमारे यहां नुकसान कैसे कम हो और लोगों की दिक्कतें कैसे कम हो. इसे लेकर सभी राज्यों के सरकारों और नागरिकों की मानें तो लॉकडाउन को बढ़ाने का सुझाव हैं।लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है। 3 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है।''

अपने संबोधन से कुछ घंटे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि आने वाले समय में कोरोनावायरस (कोविद-19) के खतरे से मिलकर लड़ने के लिए हमें और ताकत मिल सकती है। पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह अपने ट्वीट में कहा, "विभिन्न त्योहारों पर देशभर की जनता को शुभकामनाएं. इन त्योहारों से भारत में भाईचारे की भावना मजबूत होगी। ये त्योहार खुशी और बेहतर स्वास्थ्य भी लाएंगे। आने वाले समय में कोरोनावायरस (कोविद-19) के खतरे से मिलकर लड़ने के लिए हमें और ताकत मिल सकती है।"

बता दें कि तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश ने सोमवार को लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. इन दोनों राज्यों के अलावा ओडिशा, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक पहले ही यह कदम उठा चुके हैं

पूर्व सांसद के पुत्र दिनेश यादव कई दिनों से ग्रामीणों को बांट रहे राशन सिंगरामऊ (जौनपुर) पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र दिनेश यादव संकट की इस घड़ी में वह कर दिखाया जो समय की मांग है, उन्होंने शाहगंज विधानसभा व आसपास के गांव के गरीबों को लक्ष्य पर रखकर अपने साधन से घर घर राशन पहुँचा रहे है। उनके द्वारा यह कार्य लगातार एक सप्ताह से जारी है, और लाकडाउन तक आगे भी जारी रहेगा। इस युवा नेता की मंशा है कि यहां कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा और न ही किसी की आवश्यकताओं को कम किया जाएगा। सबको भरपूर ढंग से भोजन की व्यवस्था की जा रही है। एक संकल्प के साथ दो सप्ताह से घर-घर साइकिल से पहुंचकर ग्रामीणों व गरीबों बेसहारों को भोजन व अन्य खाद्य सामग्री मुहैया करवा रहे हैं। इस कार्य में लगे उनके सहयोगियों ने बड़े अच्छे ढंग से राशन की पैकिंग करके उन्हें 1 सप्ताह का राशन दे रहे है। यदि किसी को अन्य चीजों की आवश्यकता है तो उसे भी पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं उठा रहे हैं। लोग उन्हें उनके कार्यों की राजनीति से ऊपर उठकर प्रसंशा कर रहे हैं।

सफाईकर्मी से प्रधान करवा रहे सेनेटाइज सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतासी में प्रधान फारुख सेठ द्वारा सफाईकर्मी से पूरे गाँव को सेनेटाईज करने में जुट गए है। वे सफाईकर्मी के साथ घर घर जाकर हैंडपंप, नाली, कुआं, सहित अन्य गंदे स्थानों पर साफ सफाई करवा कर दवाओं का छिड़काव करवाया जा रहा है। साफ सफाई करवाकर ये लोग नियमों का अनुपालन कर रहे हैं।

सोमवार, 13 अप्रैल 2020

विधायक ने जनता को कोरोना से बचने का उपाय बतायेसिंगरामऊ (जौनपुर) बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने आमजनों से अपील करते हुए कहाकि आप सभी से निवेदन हैं कि आप सभी सरकार के बताए दिशानिर्देश का पालन करते हुए अपने घरो मे रहे, सुरक्षित रहे, समय समय पर साबुन से हाथ धुलते रहे, मुँह नाक ढ़कने के लिए मास्क या गमछे का प्रयोग करे, लॉकडाउन का पालन करें।

खेत खलिहान में पहुँचकर प्रधान बांट रहे मास्क सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर घर जाकर प्रधान संजय कुमार सिंह द्वारा मॉस्क वितरण का कार्य किया जा रहा है। वे जिस घर पहुचते हैं वहां कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगो को जागरूक करते हैं। लोगो को शारीरिक दूरी बनाने की दलाह देते हैं। प्रधान ने बताया कि पूरे गाँव मे छिड़काव कार्य जारी है। रोज किसी न किसी बस्ती में सेनेटाइज किया जा रहा है।

निर्बल सेवा समिति द्वारा एक पखवारे से हो रहा भोजन वितरित

सिंगरामऊ (जौनपुर) निर्बल सेवा समिति द्वारा कोरोना महामारी से जूझ रहे जरूरतमंदों एवं असहायों को निरंतर 125 पैकेट भोजन तथा बिना राशनकार्ड वालो को प्रतिदिन समिति के प्रांतीय अध्यक्ष सभाजीत तिवारी के आवास पर सुबह 7बजे से 9 बजे तक सूखा राशन  वितरित किया जारहा है। प्रभारी निरीक्षक विनीत मोहन पाठक व पूर्व प्रधान राजेन्द्र प्रसाद मौर्य के हाथों से भोजन का पैकेट प्रतिदिन 50 पैकेट कुशहाँ बाजार तथा 75 पैकेट भोजन सिंगरामऊ सरकारी अस्पताल के सामने सामाजिक दूरी बनाते हुये प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7बजे के बीच वितरित किया जा रहा है।         इसके सहयोग में समिति के जिलाध्यक्ष दीप चंद मौर्य,कृष्ण शंकर मिश्र, राजेन्द्र मौर्य ,सुनील गिरि, हरिलाल मौर्य, हीरालाल मौर्य, दयाशंकर विश्वकर्मा, सोनू मौर्य तथा अन्य लोगो से सहयोग प्राप्त है। समिति द्वारा लाकडाउन तक यह सेवा अनवरत जारी रहेगी।

सफाईकर्मी के न आने पर प्रधान उतरे मैदान मेंसिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के ग्राम पंचायत करनपुर में प्रधान पुत्र अजय कुमार जायसवाल द्वारा सफाई कर्मियों के न आने पर खुद ही सेनेटाईज करने घर घर जाकर हैंडपंप, नाली, कुआं, सहित अन्य गंदे स्थानों पर साफ सफाई करवा कर दवाओं का छिड़काव करवाया जा रहा है। साफ सफाई करवाकर ये लोग नियमों का अनुपालन कर रहे हैं।

सामाजिक दूरी ही एक औषधी...गणेश शुक्ल ( शोध छात्र ) संतरविदास नगर भदोही


आज मानव जाति के समक्ष एक ऐसा संकट उपस्थित हुआ है, जिसकी वैज्ञानिकों को न तो कोई आशंका थी और न ही उसका सामना करने की तैयारी। यह संकट है कोरोना वायरस के संक्रमण से तेजी से फैल रही कोविड-19 नामक महामारी का। वस्तुतः आज तो यही कहा जा सकता है कि वैश्विक स्तर पर किये जा रहे मानवीय प्रयास शीघ्र सफल होंगे और कोविड -19 का उन्मूलन उसी तरह संभव होगा जैसे प्लेग, टी.बी.चेचक इत्यादि का हुआ। यह समस्या मनुष्य जाति के सामने कई प्रश्न उपस्थित कर दिए जिस पर मानव समाज को गहनता से विचार विमर्श करने की आवश्यकता है। आज उन तमाम विकसित देशों के इस अहंकार को धक्का लगा है, जो दावा करते हैं  कि उसने प्रकृति के रहस्यों को समझने और उस पर नियंत्रण करने की क्षमता प्राप्त कर ली है। इस महामारी ने मनुष्य के ज्ञान और समझ की अपूर्णता को जग जाहिर कर दिया है । कोरोना विश्व के करीब 200 देशों को प्रभावित कर चुका है और प्रभावित करता चला जा रहा है। आज वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार वैश्विक स्तर पर मौत का आंकड़ा एक लाख के करीब पहुच चुका है, तथा 15 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं। भारत में संक्रमितों की संख्या 7 हजार के पार पहुच गयी है। जबकि पूरे भारत मे पिछले दो हफ्ते से लॉक डाउन चल रहा है। यह एक भयावह स्थिति है, परन्तु यहाँ के लोग अपने विभिन्न कारणों से  इस विकट स्थिति को समझ नही पा रहें है, जैसा कि हम सब जानते हैं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार इटली में 18 हजार तथा स्पेन में 15 हजार लोग काल कलवित हो चुके है, और यह सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है। जिसके मूल में एक मात्र कारण फिजिकल डिस्टेंसिंग को अनदेखा करना, वहां बड़ी संख्या में मजदूरों का पलायन हुआ और इस वायरस का संक्रमण कुछ ही दिनों में तेजी से फैल गया। इसी तरह की स्थिति भारत मे भी देखने को मिल रही है जो संक्रमण बढ़ाने में सोने पर सुहागा साबित हो रहा है । आज नही तो कल लॉक डाउन हटेगा तो हम सब की नैतिक जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि हम सब अनुशासित, संयमित, तथा सोसल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी ) के साथ जीवन यापन करे। याद रखना होगा कि सोसल डिस्टेंसिंग इस महामारी का एक मात्र इलाज है, वर्ना देश गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे ।
                             

बुधवार, 8 अप्रैल 2020

आसक्त जीव दुःख ही भोगता रहता है .....धर्मराज तिवारी-व्यास जी

छिद्यमानं यमैरेतैः कृतनीडं वनस्पतिम्  ।
खगः स्वकेतमुत्सृज्य क्षेमं याति ह्यलम्पटः ।।
                   भा• ११|२०|१५
    यह शरीर एक वृक्ष है । इसमे घोंसवा बनाकर जीव रूप पंक्षी निवास करता है। इसे यमराज के दूत प्रतिक्षण काट रहे है  जैसे पंक्षी कटते हुए वृक्ष को छोडकर चला जाता है वैसे ही अनासक्त जीव भी इस शरीर को छोडकर मोक्ष का भागी वन जता है। परन्तु आसक्त जीव दुःख ही भोगता रहता है ।
       
           

मंगलवार, 7 अप्रैल 2020

रमेश परिवार सहित सात सौ किमी ठेलिया से आया जौनपुर।

                              सिंगरामऊ (जौनपुर) समय की ऐसी हवा चली की एक मजदूर को मजबूरी में परिवार को ठेलिया पर लादकर सात सौ किलोमीटर दूर दिल्ली से जौनपुर तक आ गया। पूरे देश मे लाकडाउन हुआ तो ट्रेन, बस सब बंद हो गई। दिल्ली से साधन के अभाव में एक मजदूर ठेलिया से पत्नी व बच्चों के साथ सात सौ किलोमीटर का सफर तय करके सोमवार को जिले के बॉर्डर पर पहुँचा। वहां स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर उसे चेक करने के बाद आगे जाने दिया गया। लगातार सात दिनों तक ठेलिया से सफर करते हुए जिले की सीमा पर पहुंचे जौनपुर के रमेश कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।लाकडाउन के बाद वहां काम बंद ही गया। बस, ट्रेन भी बंद  हो गयी। दिल्ली से घर आने के लिए जब उसे कोई उपाय न सूझा तो मजबूरी में वह 28 मार्च को ठेलिया पर ही सारा सामान लादकर पत्नी व बच्चों के साथ घर के लिए निकल पड़ा। सात दिनों बाद वह अपने जिले में पहुँचा है। रमेश ने बताया कि चार दिनों का राशन था, बाद में जगह-जगह लोगों ने मदद की और वह ठेलिया से ही इतनी लंबी दूरी तय कर अपने घर पहुँच जाएगा।

सोमवार, 6 अप्रैल 2020

हाईटेंशन तार की चिंगारी से लगी आग गेंहू जला सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय क्षेत्र के सिघावल गांव स्थित बाबा गूदरनाथ मंदिर के पास ग्यारह हजार बोल्टेज के तार से निकली चिंगारी से एक बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी। उक्त गांव निवासी रामराज निषाद की गेहूं का खेत मंदिर के पास स्थित है। जहां विद्युत तार से निकली चिंगारी से उनका गेंहू जलने लगा तो ग्रामीणों ने दो पंपिंग सेट चला कर किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीण अगर समय पर पम्पिंग सेट चला कर आग पर काबू न पाते तो तेज हवा के झोंके से आग बढ़ने की पूरी संभावना थी।

*किसान अपनी फसल बचा लें*

           सिंगरामऊ  (जौनपुर) बिजली विभाग ने सभी किसान भाईयों से अपील की है कि वो इस फोटो पर ध्यान दें और इस महामारी के कठिन समय पर आप लोग बिजली विभाग का साथ दें। जिन किसान भाइयों के खेतों से होकर बिजली का तार गुजरा है, वह लोग अपनी-अपनी फसल को बिजली के पोल के चारो तरफ का सबसे पहले काट लें। जिससे आप की फसल सुरक्षित रहे। हवा का झोंका चलने से शॉट सर्किट की संभावना ज्यादा है। खम्भे से निकली चिंगारी आपकी फसल को नष्ट कर सकती है।हवा के चलते बिजली सप्लाई भी पूरी तरह नहीं हो पा रही है। जिससे बिजली विभाग आप सभी क्षेत्रवासियों को दिन में भी ज्यादा से ज्यादा सप्लाई दे सकें? यह जानकारी बिजली विभाग के धीरज मौर्य ने दी है।

*विधायक ने कबि कुमार विश्वास व प्रसिद्ध डॉ कवरजीत सिंह चड्डा से जनता को कराया रूबरू*

  सिंगरामऊ ( जौनपुर) भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने रविवार को फेसबुक लाइव के जरिए प्रसिद्ध कवि डॉ कुमार विश्वास व डॉ. कंवरजीत सिंह को फेसबुक लाइव के जरिए लोगों को रूबरू कराया। डॉ विश्वास ने संबोधन में कहा कि भगवान राम भी वनवास गए थे तभी जाकर व राक्षसों को मार पाए थे। यह भी एक वनवास है आत्म शुद्धि, आत्म साधना के लिए है। दुनिया के शक्तिशाली देश भी इसके सामने घुटने टेक दिए हैं।। आत्मानुशासन ही इसका एक मात्र बचाव है इस चैन को तोड़िएगा नहीं। अपने जुझारू विधायक जो मेरे प्रिय छोटे भाई हैं उनके नेतृत्व में लड़ाई लड़ रहे हैं भारत इस लड़ाई से जल्द ही बाहर आएगा घर में रहिए सुरक्षित रहिए लक्ष्मणरेखा मत लाघिये नहीं तो वक्त का रावण उठा ले जाएगा। विधायक ने  भी लोगो से कहाकि स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के लिए मुझे हर समय अपने पास ही समझें। और हर जरूरत के लिए हमे याद करें।

रविवार, 5 अप्रैल 2020

प्रधान सफाईकर्मियों के साथ उतरे मैदान में सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के ग्राम पंचायत महमूदपुर में प्रधान संजय सिंह, बरैयाँ में प्रधान मनोज सिंह, गोनौली में प्रधान मेनाज खान, महदा में संतलाल गौतम, बहरीपुर में प्रधान कृष्णा मोदनवाल, रतासी में प्रधान फारुख सेठ, रामपुर में प्रधान ओपी गौतम, कैथौरा में प्रधान ओम प्रकाश गुप्ता करनपुर में प्रधान पुत्र अजय कुमार जायसवाल, बहुर में प्रधान राकेश तिवारी, साढ़ापुर में प्रधान प्रेमचंद यादव, नकहरा खानदेव में प्रधान गंगेश्वर त्रिपाठी आदि द्वारा सफाई कर्मियों के साथ घर घर जाकर हैंडपंप, नाली, कुआं, सहित अन्य गंदे स्थानों पर साफ सफाई करवा कर दवाओं का छिड़काव करवाया जा रहा है। साफ सफाई करवाकर ये लोग नियमों का अनुपालन कर रहे हैं।

*43 परदेशियों को प्राथमिक विद्यालय साढ़ापुर में दिया गया एकांतवास* सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय साढापुर ग्राम पंचायत ।के स्थित प्राथमिक विद्यालय में 43 ऐसे परदेशियों को एकांतवास में रखा गया है, जो परदेश से वापस आये हैं। ये सभी लोग उक्त गाँव निवासी हैं। रोजगार के सिलसिले में मुम्बई, पूना, दिल्ली आदि शहरों में रहते थे। ग्राम प्रधान प्रेमचंद्र यादव द्वारा इन लोगो को प्राथमिक विद्यालय साढ़ापुर में रखा गया है। जहां इनके नाश्ता, भोजन पानी की व्यवस्था की गई है। प्रधान ने इसकी सूचना भी प्रशासन को दी है। जैसे ही इनका 14 फिन का एकांतवास का समय पूरा होगा, इन सभी को इनके घरों को भेज दिया जाएगा। या फिर प्रशासन के जो निर्देश हिग उसका पालन किया जाएगा।

शनिवार, 4 अप्रैल 2020

पांच दिनों से ग्रामीणों को राशन बांट रहे मेंनाज प्रधान सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के गोनौली गांव के प्रधान मेंनाज खान ने वह कर दिखाया जो समय की मांग है, उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत व आसपास के गांव को लक्ष्य पर कर रखकर साइकिल से घर घर राशन पहुँचाया है। यह कार्य लागातार एक सप्ताह से जारी है। आहे भी जारी रहेगा। मंशा है कि यहां कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा और ना ही किसी की आवश्यकताओं को कम किया जाएगा। सबको भरपूर ढंग से भोजन की व्यवस्था यही मेंनाज का संकल्प है। इसी परिपेक्ष में लगातार 1 सप्ताह से घर-घर साइकिल से पहुंचकर ग्रामीणों व गरीबों बेसहारों को भोजन व अन्य खाद्य सामग्री मुहैया करवा रहे हैं। इस कार्य में लगे उनके सहयोगियों ने बड़े अच्छे ढंग से राशन की पैकिंग करके उन्हें 1 सप्ताह का राशन दे रहे है। यदि किसी को अन्य चीजों की आवश्यकता है तो उसे भी पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं उठा रहे हैं। क्षेत्र के लिए क्षेत्र के लिए प्रधान मिनाज का कार्य अत्यंत सराहनीय है। लोग उन्हें उनके कार्यों की राजनीति से ऊपर उठकर प्रसंशा कर रहे हैं।उनके द्वारा किए जा रहे वाकई काबिले तारीफ है।

गुरुवार, 2 अप्रैल 2020

बैंक में उमड़ी भीड़ मची अफरा-तफरीसिंगरामऊ (जौनपुर) एक तरफ जहां पूरे देश में लॉक डाउन है, वहीं सभी लोगों की जरूरतों को देखते हुए शासन ने बैंक को खोल के रखा है। अब तक तो बैंकों में ग्राहक न के बराबर थे, लेकिन मंगलवार से मनरेगा मजदूरों की भीड़ ने बैंक में अफरा-तफरी मचा दी है। स्थानीय बाजार के बस स्टॉप पर स्थित यूबीआई की शाखा खुलने के पहले ही लोग नियम कानून भूलकर वहां बैंक खुलने के निर्धारित समय से दो घंटे पहले ही लंबी कतार में नजर आने लगते हैं। लोग एक दूसरे से सटे खड़े हुए दिखाई देते हैं। शारीरिक दूरी गायब होकर रह गई है। इन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिसकर्मी तो लगाये गए हैं।लेकिन वह पुलिस की बात की अवहेलना करके चुपचाप खड़े रहते हैं। इस दुर्व्यवस्था की वजह मनरेगा मजदूरों की भीड़ बताई जा रही है। जो क्षेत्र के सभी गावों से आई है।

*एसडीएम व सीओ ने लिया सीमा सुरक्षा का जायजा* सिंगरामऊ (जौनपुर)बदलापुर तहसील के उपजिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह व सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। उसके बाद जिले की सीमा पर चल रहे सघन चेकिंग अभियान पर सुरक्षाकर्मियों से पहुंचकर फीडबैक लिया। बॉर्डर पर पूरी तरह से आवागमन रोके जाने को लेकर ये दोनों अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद दिखे। बाहर से कोई न आने पाए इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बॉर्डर पर तैनात स्वास्थ विभाग की जांच टीम को भी निर्देश दिये। वहां ड्यूटी पर तैनात लोगों को हिदायत दी कि बाहर से आए लोग 14 दिन तक घर में रहें। कोई भी बाहरी व्यक्ति यदि दिखता है तो उसकी जांच करके उसकी सूचना दें। बदलापुर स्थित दो विद्यालयों में उनके रुकने के लिए पूरा प्रबंध किया गया है।

बुधवार, 1 अप्रैल 2020

सर्व सम्मति से सभी शिक्षक/शिक्षिका, भाइयों/बहनों से वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहे देश/प्रदेश के जरूरत मन्द लोगों तक ,मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने हेतु, एक दिन का वेतन माननीय जिलाधिकारी जौनपुर राहत कोष में अप्रैल माह के वेतन से कटौती कर ,देने का निर्णय लिया

  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद जौनपुर के यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री अनिल यादव, लोकप्रिय जिलामंत्री डॉ भानुप्रताप राव ने,जनपदीय/ब्लॉक पदाधिकारियों से व्यापक रूप से विचार विमर्श कर ,सर्व सम्मति से सभी शिक्षक/शिक्षिका, भाइयों/बहनों से वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहे देश/प्रदेश के जरूरत मन्द लोगों तक ,मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने हेतु, एक दिन का वेतन माननीय जिलाधिकारी जौनपुर राहत कोष में अप्रैल माह के वेतन से कटौती कर ,देने का निर्णय लिया।मध्यान्ह भोजन योजना का राशन बच्चों को वितरित कराने का भी अनुरोध श्रीमान जिलाधिकारी महोदय से ,जिलाध्यक्ष एवं जिलामंत्री ने किया।