tikhiawaz24.in

सोमवार, 5 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

उत्तर-पश्चिम भारत में घने कोहरे से कई इलाकों को राहत मिलती नजर आ रही है. दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां पर ज्यादातर इलाकों में सुबह-सुबह धूप खिल गई. पंजाब और हरियाणा के तमाम इलाकों में उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवाओं की वजह से कोहरा टिक नहीं पाया है और इस वजह से यहां पर आसमान साफ है.

उधर पश्चिम उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में हल्के कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 500 मीटर रही तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 500 मीटर देखी गई. लेकिन राजधानी लखनऊ में लोकल लेवल पर बनी मौसमी स्थितियों के चलते घने कोहरे की चादर और यहां पर विजिबिलिटी 25 मीटर रिपोर्ट की गई. मौसम विभाग का कहना है उत्तर-पश्चिम भारत के तमाम इलाकों में अगले 3 दिनों में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी.

मध्य भारत में भी गिर रहा तापमान
मध्य प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे की चादर रही यहां पर ग्वालियर, भोपाल और अंबिकापुर में विजिबिलिटी 50 मीटर तक दर्ज की गई. वहीं गुना और सागर में हल्के कोहरे की चादर की वजह से विजिबिलिटी 200 मीटर रिकॉर्ड की गई. मौसम विभागका पूर्वानुमान है की मध्य प्रदेश समित मध्य भारत के तमाम इलाकों में अगले 5 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी और किस वजह से कई और इलाके कोहरे की चपेट में आ जाएंगे.

पटना में सुबह विजिबिलिटी सिर्फ 50 मीटर तक
पूर्वी भारत की बात करें तो यहां पर कई जगहों पर घना कोहरा बना हुआ है. मसलन पटना में घने कोहरे के चलते सुबह के वक्त विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर गई. पूर्वोत्तर भारत में मणिपुर की राजधानी इंफाल में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 25 मीटर तक पहुंच गई. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूर्वोत्तर भारत में असम मेघालय मणिपुर त्रिपुरा अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में मध्यम दर्जे का कोहरा अगले 3 दिनों तक बना रहेगा.

अंडमान निकोबार में 5 से 7 तक भारी बारिश का अनुमान
यह तो रही कोहरे की बात आइए बात करते हैं कि देश के दूसरे इलाकों में मौसम किस तरह का है. वैसे तो अंडमान निकोबार में दिसंबर का महीना टूर सीजन माना जाता है लेकिन इस बार दिसंबर की शुरुआत खराब मौसम से हो रही है. अंडमान निकोबार के पास में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसकी वजह से यहां ज्यादातर इलाकों में रुक रुक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान और निकोबार दीप समूह में 5 दिसंबर से लेकर 7 दिसंबर तक कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

तीखी आवाज़

मुख्यमन्त्री से पूछे गए सवाल का हुआ असर।

पम्पोर में जौनपुर के शहीद संजय सिंह की पत्नी व्  शहीद HCP त्रिलोक तिवारी की पत्नी को मिला 25- 25 लाख ।।

एक सप्ताह पूर्व एक वैवाहिक समारोह में मुख्यमन्त्री ने जौनपुर में एक पत्रकार के सवाल पर शहीद HCP को 20 लाख देने का किया था वादा।

अखिलेश ने आज शहीदों के परिजनों को प्रदान की 25-25 लाख की आर्थिक सहायता।

लखनऊ, .।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जम्मू कश्मीर में शहीद हुये चार जवानों और बिहार प्रान्त के  निवासी  शहीद HCP त्रिलोक तिवारी की पत्नी को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर जौनपुर के शहीद संजय कुमार (उप निरीक्षक टी-161 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 श्रीनगर) की पत्नी श्रीमती नीतू सिंह, गाजीपुर के शहीद मनोज कुमार कुशवाहा (सैनिक-57 आर0आर0 बटालियन माछिल सेक्टर, जम्मू-कश्मीर) की पत्नी श्रीमती मंजू देवी, गाजीपुर के ही शहीद शशांक कुमार सिंह (सैनिक-57 आर0आर0 बटालियन माछिल सेक्टर, जम्मू-कश्मीर) के पिता अरुण कुमार सिंह तथा मेरठ के शहीद देवेन्द्र कुमार बिष्ट (उपनिरीक्षक 47-बटालियन सी0आर0पी0एफ0, सुकमा, छत्तीसगढ़) की पत्नी श्रीमती कौमादि देवी को मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।

तीखी आवाज़

पटना : राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में अगले कुछ दिनों के लिए आम जनता  की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है. मैदान में चल रही प्रकाशोत्सव की तैयारियों में आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.  5 दिसंबर से 24 दिसंबर तक अब आम लोग दिन में गांधी मैदान में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. हालांकि मोर्निंग वाक के लिए आने जाने वाले लोगों को इससे राहत दी गई है.
पटना के डीएम संजय अग्रवाल ने रविवार को गांधी मैदान में चल रही तैयारियों का जायजा लेने के बाद यह आदेश दिया है. डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि कल से मैदान के चारों मुख्य दरवाजे आम लोगों के लिए बंद रहेंगे. अब यह 25 दिसंबर को खुलेंगे जब साड़ी तैयारियां पूरी कर ली जायेंगी.
इसके साथ ही उन्होंने मैदान में एक अस्थायी थाना खोलने का भी निर्देश दिया है.
सनौवर खाँ

तीखी आवाज़

AIADMK के झंडा नीचे करने की वजह से पैदा हुए भ्रम के हालात

नई दिल्ली। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की एक गलती की वजह से बड़ी अफवाह फैल गई।

बता दें कि तमिलनाडु के चेन्नई स्थित कार्यालय पर पार्टी झंडा झुका दिया था, जिसके बाद यह बात फैलने लगी कि करीब ढाई माह से अपोलो अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयरमन जययलिता का निधन हो गया। हालांकि कुछ देर बाद झंडा फिर से ऊपर कर दिया गया।

गौरतलब है कि चेन्नई में उस वक्त भ्रम और अराजकता का माहौल पैदा हो गया जब यह खबर आई की तमिलनाडु की मुख्यमंत्री का निधन हो चुका है। इसके तुरंत बाद AIADMK ने पार्टी कार्यालय पर झंडा झुका दिया गया।

इसकी वजह से भारी भ्रम की स्थिति तो पैदा हुई ही साथ ही कई मीडियो संस्थानों ने पार्टी का झंडा आधा झुकाए जाने की खबर को लेकर ट्वीट भी किया।

हालांकि इसके तुरंत बाद चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल ने आनन फानन में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अभी तमिलनाडु मुख्यमंत्री की स्थिति बेहद नाजुक है।

इसकी वजह से और भी भ्रम की स्थिति बनी रही। AIADMK पार्टी कार्यालय के बाहर मौजूद लोग रोने लगे। फिर कुछ देर बाद अस्पताल से एक और प्रेस विज्ञप्ति आई कि जयललिता का इलाज चल रहा है।

जिसके बाद झंडा फिर से ऊपर किया गया और लोग सीटियां बजाने लगे। बता दें कि किसी भी पार्टी और राष्ट्र का ध्वज तभी झुकाया जाता है जब शोक के हालात हों।

रामसेवक विश्वकर्मा


रेल ट्रैक किनारे लावारिस मिली खाद भरी बोरी

नया माल गोदाम रोड क्रासिंग के पास रेल ट्रैक के किनारे खाद भरी बोरी लावारिस हालत में पड़ी मिली। जीआरपी इसे कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में एसडीएम को भी रिपोर्ट भेजी गई है। नया माल गोदाम रोड क्रासिंग के पास लोगों ने देखा कि भरी हुई बोरी लावारिस हाल में पड़ी है। उसे पन्नी से ढका गया था। रेल ट्रैक के किनारे पड़ी बोरी को देख कर लोगों को मामला संदिग्ध लगा। सूचना मिलने पर जीआरपी एसओ ने सिपाहियों को मौके पर भेजा। सिपाहियों ने पन्नी हटा कर देखा तो 34 बोरी पड़ी हुई थी। बोरियों में डीएपी खाद भरी हुई थी। आस-पास के लोगों से पूछा गया, लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। इस पर जीआरपी ने 34 बोरी डीएपी को कब्जे में लेकर उसे लावारिस में दाखिल कर दिया। जीआरपी एसओ वीके सिंह ने बताया कि लावारिस हाल में 34 बोरी डीएपी खाद पड़ी थी। उसे कब्जे में ले लिया गया है। इस मामले में एसडीएम को रिपोर्ट भी भेज दी गई है।

रविवार, 4 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

तीन दुकानों में नगदी सहित हजारो रूपये समान पर किया हाथ साफ

पुलिस के लिए सिरदर्द बने चोर

जौनपुर- जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के भुलालापट्टी गांव में चोरों ने तीन दुकान का सटर चाढ़कर दिया हजारों रुपए नगद सहित दुकान में रखा समान पर किया हाथ साफ इस प्रकार की घटना से लोगों में बना दहशत का माहौल जांच मे जुटी पुलिस
प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र भुवालापट्टी गांव में बीती रात चोरों ने दो जेवरात की दुकान एक पातांजलि की दुकान में ताला तोड़कर नगद सहित हजारों रुपए के समान उठा ले गए लाइन बाजार निवासी संजय सेठ अपने ज्वेलरी की दुकान उक्त गांव में किया है जिसका लगभग दस हजार रूपये का सामान चोर उठा ले गए वही बगल मे कुछ ही दूरी पर लाइन बाजार निवासी सनी सोनी की जेवलरी की दुकान से लगभग पांच हजार रूपये तक का सामान उठा ले गए तथा बगल में सत्येंद्र शर्मा की पतंजलि की दुकान से लगभग ₹ 12500 नगद और कुछ सामान चोर उठा ले गए सुबह जब लोगों ने देखा तो हल्ला मचा यहां तक की जेवलरी की दुकान से गोदरेज अलमारी दुकान से काफी दूर ले जा कर फेंक दिया यह सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी ठंड में हो रही लगातार जगह-जगह चोरी पुलिस के लिए सिरदर्द बना इस प्रकार की घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है अब देखना है कि इन चोरों के गिरेबान तक कब पहुंचेगी

तीखी आवाज़

*उपभोग बढ़ाने के लिए सरकार को सार्वजनिक खर्च बढ़ाना चाहिए : एसोचैम*
नयी दिल्ली, चार दिसंबर *एएनएस* । उद्योग संगठन एसोचैम का कहना है कि नोटबंदी के चलते अगली दो तिमाहियों में निजी उपभोग ‘उल्लेखनीय तौर पर प्रभावित’ होगा ऐसे में सरकार को 2016-17 के दौरान सार्वजनिक व्यय को बढ़ाने के लिए कदम उठाने चाहिए।

एसोचैम ने कहा, ‘‘मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बाजार मूल्य पर 5.15 लाख करोड़ रपये के सरकारी खर्च के मुकाबले सरकार को तीसरी और चौथी तिमाही में प्रत्येक के लिए इसे बढ़ाकर सात लाख करोड़ रपये करना चाहिए। भले ही वृद्धि के नाम पर कुछ राजकोषीय असंतुलन क्यों न आ जाए।’’ सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए तरीके ढूंढने होंगे कि नकदी की कमी के चलते परियोजनाओं का निर्माण नहीं रूके।

एसोचैम ने कहा कि निजी अंतिम उपभोग खर्च :पीएफसीई: का आंकड़ा मौजूदा मूल्य पर देश के सकल घरेलू उत्पाद का 60 प्रतिशत जबकि स्थिर मूल्य पर :आधार वर्ष 2011-12: के आधार पर यह 55 प्रतिशत रहा है।

एसोचैम के मुताबिक नोटबंदी के बाद करीब 86 प्रतिशत मुद्रा चलन से बाहर हो गई है जिससे तीसरी तिमाही में पीएफसीई में कटौती होने की आशंका है और यह करीब 35 से 40 प्रतिशत कम हो जाएगा और इसके बाद चौथी तिमाही में यह और घट सकता है।

संख्या के आधार पर मौजूदा मूल्य पर पीएफसीई दूसरी तिमाही में 21.78 लाख करोड़ रपये रहा है जो पिछले साल इसी अवधि के पीएफसीई से 12.4 प्रतिशत अधिक है। स्थिर मूल्य के आधार पर वित्त वर्ष 2016-17 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान पीएफसीई के 16.26 लाख करोड़ रपये रहने का अनुमान लगाया गया था।

तीखी आवाज़

"एक लाख शिक्षकों की नौकरी खतरे में

सूबे के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत करीब डेढ़ लाख शिक्षामित्रों की नौकरी पर ही संकट नहीं है, लगभग एक लाख सहायक अध्यापकों की नियुक्ति पर भी तलवार लटकी है। 15 वां संशोधन रद्द होने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा की गई सहायक अध्यापकों की लगभग एक लाख नियुक्तियों को लेकर याचिकाएं सुप्रीमकोर्ट में लंबित हैं। सवाल है कि टीईटी प्राप्तांक के बजाए शैक्षणिक गुणांक के आधार पर नियुक्ति करना उचित है या नहीं। प्रदेश सरकार ने 15 वां संशोधन रद्द होने के बाद भी 16 वां संशोधन लाकर शैक्षणिक गुणांक पर ही नियुक्तियां की हैं।
हाल ही में विक्रमादित्य सहित दर्जनों याचिकाओं को इसी मुद्दे पर सुनने के बाद हाईकोर्ट ने प्रकरण सुप्रीम कोर्ट को रिफर कर दिया। सुप्रीमकोर्ट में भी इन्हीं प्रश्नों पर सुनवाई हो रही है। अधिवक्ता सीमांत सिंह का कहना है कि अदालत का फैसला यदि शैक्षणिक गुणांक के पक्ष में आता है तो ठीक वरना 16 वें संशोधन के आधार पर चयनित करीब एक लाख (99132) सहायक अध्यापकों के लिए मुश्किल हो सकती है।
12 वां संशोधन भी रद्द हो चुका है

सुप्रीम कोर्ट को प्रकरण रिफर करते हुए चीफ जस्टिस डीबी भोसले और जस्टिस यशवंत वर्मा की पीठ ने माना है कि 15 वां संशोधन रद्द होने के बाद 16 वें संशोधन का औचित्य नहीं रह जाता है क्योंकि 16 वें संशोधन में आधार 15 वें संशोधन का ही लिया गया है। मगर खास बात है कि 12 वां संशोधन भी रद्द हो चुका है क्योंकि राज्य सरकार ने ही इसे समाप्त करते हुए 15 वां संशोधन किया था। 12 वें संशोधन में टीईटी मेरिट को चयन का आधार बनाने की बात थी। विवाद यहीं से उत्पन्न हुआ।
अधिवक्ता विनय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि खंडपीठ ने टीईटी का वेटेज अनिवार्य माना है। एनसीटीई द्वारा जारी 11 अगस्त 2011 की अधिसूचना के पैरा 9(बी) को भी खंडपीठ ने विधि मान्य

शनिवार, 3 दिसंबर 2016

बृजेश पाण्डेय

दुस्साहस-- 
पुलिस को चकमा दे फरार हो गये पशु तस्कर --
पीछा कर रहे लोगो पर फेके ईंट पत्थर --

मुगराबादशाहपुर (जौनपुर)  |नगर के मध्य स्थित साहबगंज मुहल्ले मे शुक्रवार की रात पिकप वाहन से आये पशु तस्कर पशु लादते समय हुए बिरोध पर सोनू हलवाई नामक युवक की पिटाई करने पर लोगो का जमावड़ा होते देख ईट पत्थर फेकते भागने लगे |सूचना पर पहुंची मुगरा पुलिस ने पीछा किया लेकिन पशु तश्करो को गिरफ्तार करने मे बिफल रही |इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार बीती रात पिकप से आये पशु तश्कर साहबगंज मुहल्ले मे पशु पिकप पर लादने लगे |जिसका सोनू ने बिरोध किया तो पशु तश्कर उसकी पिटाई करने लगे |सोनू के शोर मचाने पर अपने को घिरा देख पशु तश्कर कांच की बोतल ईंट पत्थर के टुकड़े फेकते भागने लगे |गस्ती पुलिस ने सूचना पर पशु तश्करो का पीछा किया लेकिन पशु तश्कर चकमा दे रफू चक्कर हो गये |इस घटना से पशु पालक दहशत मे है |

तीखी आवाज़

*💥सुप्रीम कोर्ट ने कहा, गांवों में पैसा पहुंचाने के लिए क्या कर रही है सरकार*
नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से यह जानना चाहा है कि नोटबंदी के बाद ग्रामीण इलाकों में लोगों को हो रही असुविधा के मद्देनजर क्या कदम उठाए गए हैं। वास्तव में शीर्ष अदालत ने यह महसूस किया कि ग्रामीण इलाकों के अधिकतर लोग सहकारी बैंकों पर निर्भर रहते हैं।
चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार की ओर से पैरवी कर रहे अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी से पूछा कि ग्रामीण इलाकों में हो रही पेरशानी से कैसे निपटा जा रहा है। जवाब में अटॉर्नी जनरल ने कहा कि सरकार सहकारी बैंकों की स्थिति से भली भांति परिचित है। उन्होंने कहा कि सरकार इस बात से भी अवगत है कि सरकारी बैकों के मुकाबले सहकारी बैंकों में आधारभूत सहित सुविधाओं का अभाव है।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा दाखिल हलफनामे में एक पूरा अध्याय ही सहकारी बैंकों पर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जानबूझ कर इस पूरे ड्राइव से सहकारी बैंकों को अलग रखा हुआ है क्योंकि उनके पास फर्जी नोटों की पहचान के लिए  विशेषज्ञ नहीं हैं। वहीं सहकारी बैंकों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील पी चिदंबरम ने सरकार के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

तीखी आवाज़

देश में कितना काला धन है और कहां कहां छिपा है, इसका सही अंदाजा किसी को भी नहीं है. लेकिन नोटबंदी के बाद से हर रोज देश के हर हिस्से में इतना कैश पकड़ा जा रहा है जो ये साबित करता है कि लोगों ने कितना काला धन छिपा कर रखा था. हालांकि अब पकड़े जा रहे नोटों में 2000 के नए नोट भी शामिल हैं.

छापे में 5 करोड़ के नोट, 2 करोड़ का सोना भी बरामद

इनकम टैक्स विभाग ने बेंगलूरु में एक फ्लैट से 2000 के नए नोटों की गड्डियां, 500 के पुराने नोटों की गड्डियां और 100 के नोटों की कई गड्डियां बरामद की हैं. इतना पैसा की पूरा बेड नोटों की गड्डियों से भर गया. इसके अलावा इनकम टैक्स विभाग ने 2 करोड़ रुपए के करीब 7 किलो सोने के बिस्किट भी बरामद किए हैं.

4 करोड़ 70 लाख कीमत के 2000 के नोट मिले

बरामद किए गए 2000 के नए नोटों की कुल कीमत करीब 4 करोड़ 70 लाख रुपए है. इसके अलावा 30 लाख के पुराने नोट हैं. ये सारा काला धन बेंगलूरु के जिस घर से मिला है वो एक हाइवे प्रोजेक्ट का ठेकेदार था.

PWD विभाग के चीफ जयचंद्र पर छापा

इनकम टैक्स विभाग ने स्टेट हाइवे के चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर एसी जयचंद्र और प्रोजेक्ट से जुड़े तीन ठेकेदारों के यहां भी छापे मारे. जयचंद्र ने अपने बेटे के नाम पर पांच करोड़ की लैंबॉर्गिनी कार और एक पोर्श कार भी खऱीदी थी.

इसके अलावा बेंगलूरु में ही एक वरिष्ठ आईएएस और कावेरी कमेटी के एमडी चिक्करायप्पा के घर छापे में भी करोड़ों बरामद हुए हैं. इसमें 45 लाख रुपये नई करेंसी में हैं. इनकम टैक्स विभाग को जानकारी मिली थी कि बंद हो चुके नोटों को अवैध तरीके से बदलवाया जा रहा था. जिसके बाद ही बेंगलूरु में ये छापेमारी शुरू की गई.

कालेधन के साथ बीजेपी छात्र नेता गिरफ्तार

तमिलनाडु के सलेम में बीजेपी के छात्र नेता जेवीआर अरुण के घर से 2 हजार के 926 नए नोट यानी 18 लाख 52 हजार रुपए बरामद हुए. इसके अलावा 100-100 के नोटों में एक लाख 53 हजार रुपए भी बरामद हुए. पुलिस ने ये बरामदगी तब की जब अरुण बैंक से पैसे बदलवाने के बाद लौट रहा था.

तमिलनाडु पुलिस ने अरुण को जवाब देने के लिए वक्त दिया कि वो चाहे तो नोटों का हिसाब दे पाए, लेकिन अरुण के पास इसका कोई जवाब नहीं था. पुलिस ने सारे नोट जब्त करके सरकारी मालखाने में जमा करा दिया है.

गिरफ्तारी पर बीजेपी ने अरुण को पद से हटाया

जेवीआर अरुण वही नेता हैं जिन्होने नोटबंदी का समर्थन करते हुए अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि पीएम मोदी ने नेताओँ की रातों की नींद उड़ा दी है. लेकिन अब अरुण के कारण ही बीजेपी की किरकिरी हुई, जिसके बाद तमिलनाडु बीजेपी ने उससे संगठन की तमाम जिम्मेदारियां छीन ली है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

95 लाख रुपए के नए नोट बरामद, 5 गिरफ्तार

हैदराबाद पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों को 2000 के नए नोटों के साथ बरामद किया है. इन नोटों की कुल कीमत करीब 95 लाख रुपए है. इन लोगों के पास इस बात का कोई जवाब नहीं था कि उनके पास ये नोट कहां से आए.

गाजियाबाद में 2 बैग में मिले 2000 के 100 नोट

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कविनगर इलाके में 2 लावारिस बैग में 2000 के 100 नए नोट बरामद हुए. ये बैग एक दफ्तर के बाहर रखे हुए थे. पुलिस बैग के मालिक तलाश कर रही है.

ट्रेन के टायलेट में 4.5 लाख रुपए बरामद

ओडिशा में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जो नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस से करीब साढ़े 4 लाख रुपए का काला धन लेकर आ रहे थे. इन्होने नोटों की गड्डियां ट्रेन के टॉयलेट में छिपा रखी थीं. पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर ये पता लगा रही है कि ये पैसा किसका था.

हीं पटना एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने 1 करोड़ 20 लाख रुपए के पुराने नोट बरामद किए हैं. ये रकम थाइलैंड के 2 युवकों के पास से बरामद की गई है. आयकर विभाग इन युवकों से पूछताछ कर रही है कि वो कहां से और किसलिए ये नोट लेकर आ रहे थे.

शुक्रवार, 2 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

कौशल विकास मिशन रोजगार मेला 3 दिसम्बर को
जौनपुर । जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वमी के निर्देश पर उ0प्र0 कौशल विकास मिशन अन्तर्गत शाहगंज तहसील के प्रशिक्षित लाभार्थियों के लिए विकास खण्ड सोंधी निकट खेतासराय बाजार जौनपुर में 3 दिसम्बर 2016 को रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। रोजगार मेला में हेल्थ केयर एवं बैंकिग, एकाउन्टिग सेक्टर में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके लाभार्थियों के लिए निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी पेटीएम वाराणसी इजी नौकरी दिल्ली द्वारा सोंधी विकास खण्ड के सभागार में साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेले में शाहगंज तहसील के विकास खण्ड खुटहन शाहगंज के लाभार्थी सम्मिलित होगे एवं पूर्व में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण भी किया जायेंगा।

तीखी आवाज़

महिला आगॅनवाड़ी कर्मचारी संघ जौनपुर की   जिला अध्यक्ष बनी सुनीता यादव
"""""""""""""""""""""""""""""""""
तीन वर्ष के लिए सरिता सिंह पूर्व महिला आँगनवाड़ी जिलाध्यक्ष जौनपुर को अध्यक्ष पद से हटाया गया जौनपुर(उ0प्र0)
""""""""""""""""""""""""""""""""
जौनपुर(उ0प्र0) जौनपुर जिले के महिला आँगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष सरिता सिंह को अध्यक्ष पद से हटाकर उनके स्थान पर सुनीता यादव निवासी बक्शा जौनपुर को बनाया गया। यह कार्यवाही उ0प्र0के महिला आँगनबाड़ी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गिरीश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता मे संघ की बैठक मे कार्यवाही करते हुए निम्न आरोपो के कारण यूनियन की सदस्यता और जिले के अध्यक्ष पद से तीन वर्ष के लिए निलम्बित किया गया। नवनिर्वाचित  जौनपुर जिलाध्यक्ष सुनीता यादव ने उ0प्र0संघ के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प लेते हुए जनपद के समस्त आँगनबाड़ी बहनो को बधाई संदेश दी ।और उन्होंने सभी बहनो से अपील करते हुए कहा कि पाँच दिसम्बर से दस दिसम्बर तक वजन दिवस के समय अपने अपने केन्द्र पर उपस्थिति रहकर वजन दिवस को सफल बनाये। किसी दूसरे संगठन के झासे मे आकर किसी रैली /धरना प्रदर्शन मे न जाय। यदि केन्द्र पर अनुपस्थित मिलने पर विभागीय कार्यवाही होने पर संघ की कोई जिम्मेदारी नही होगी। महिला आँगनबाड़ी संघ उ0प्र0

तीखी आवाज़

टेकारी के पास घने कोहरे के कारण ट्रेक्टर मे टकराने से बाइक सवार युवक की मौत।
जौनपुर /सिकरारा
सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजार गंज बाजार मे जौनपुर मछलीशहर मार्ग पर कर कल शाम एक शादी समारोह मे जा रहे बाइक सवार दो युवक अत्यधिक कोहरे के वजह से पुआल लदे खड़े ट्रेक्टर मे टकरा गये जिससे बाइक चला रहे शिवलाल (28)निवासी गुतवन थाना नेवड़िया की हालत गम्भिर हो गई।जिसकी बाद में इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही शिवलाल के घर जब इस घटना का पता चला तो कोहराम मच गया।

तीखी आवाज़

मुंबई पुलिस ने पकड़ा ढाई करोड़ का सोना, 7 लोगों को किया गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र स्थित मुंबई में पुलिस ने 7 लोगों को 9 किलों सोने के साथ गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने यह कार्रवाई अंधेरी इलाके में स्थित महाराष्ट्र ऑद्यौगिक विकास कॉर्पोरेशन में की। बताया गया कि 9 किलो सोने की कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपए है।

मामले की शुरूआती जांच में पता चला है कि पकड़ा गया सोना न्यूजीलैंड और अन्य देशों से मंगाया गया था। मुंबई पुलिस ने सोने को जब्त करने की कार्रवाई करने के संबंध में कस्टम विभाग को जानकारी दे दी है।