मुख्यमन्त्री से पूछे गए सवाल का हुआ असर।
पम्पोर में जौनपुर के शहीद संजय सिंह की पत्नी व् शहीद HCP त्रिलोक तिवारी की पत्नी को मिला 25- 25 लाख ।।
एक सप्ताह पूर्व एक वैवाहिक समारोह में मुख्यमन्त्री ने जौनपुर में एक पत्रकार के सवाल पर शहीद HCP को 20 लाख देने का किया था वादा।
अखिलेश ने आज शहीदों के परिजनों को प्रदान की 25-25 लाख की आर्थिक सहायता।
लखनऊ, .।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जम्मू कश्मीर में शहीद हुये चार जवानों और बिहार प्रान्त के निवासी शहीद HCP त्रिलोक तिवारी की पत्नी को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर जौनपुर के शहीद संजय कुमार (उप निरीक्षक टी-161 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 श्रीनगर) की पत्नी श्रीमती नीतू सिंह, गाजीपुर के शहीद मनोज कुमार कुशवाहा (सैनिक-57 आर0आर0 बटालियन माछिल सेक्टर, जम्मू-कश्मीर) की पत्नी श्रीमती मंजू देवी, गाजीपुर के ही शहीद शशांक कुमार सिंह (सैनिक-57 आर0आर0 बटालियन माछिल सेक्टर, जम्मू-कश्मीर) के पिता अरुण कुमार सिंह तथा मेरठ के शहीद देवेन्द्र कुमार बिष्ट (उपनिरीक्षक 47-बटालियन सी0आर0पी0एफ0, सुकमा, छत्तीसगढ़) की पत्नी श्रीमती कौमादि देवी को मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें