उन्होंने कहा कि राजस्व की दृष्टि से भी यह स्टेशन ट्रेनों के ठहराव की मांग का मानक पूरा कर रहा है। फिर भी उपेक्षा की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
tikhiawaz24.in
बुधवार, 19 सितंबर 2018
श्रीकृष्णनगर रेलवे स्टेशन पर सद्भावना व मरुधर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि राजस्व की दृष्टि से भी यह स्टेशन ट्रेनों के ठहराव की मांग का मानक पूरा कर रहा है। फिर भी उपेक्षा की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोमवार, 17 सितंबर 2018
अभिभावक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
घाघरपारा में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान
स्वच्छ भारत अभियान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया भारत सरकार का एक सफाई अभियान के तहत घाघरपारा में चकरोड पर घास पर सफाई कर्मचारी द्वारा दवा का छिड़काव और उसपे कूद कड़कड़ की सफाई करते हुए तीखी आवाज़ के संपादक अरविन्द कुमार उपाध्याय साथ मे सहयोगी सत्यम उपाध्याय रोहित उपाध्याय(नन्दू) अखिलेश कुमार अनिल कुमार संदीप कुमार प्रशांत उपाध्याय हर्ष उपाध्याय अशोक आदि
स्वच्छ भारत
रविवार, 16 सितंबर 2018
चंद वर्षों में स्वच्छ भारत अभियान से पूरा देश भगवान का निवास स्थल सा बन जाएगा.... मनीष शुक्ला
बदलापुर मंडल मे वार्ड नं7मे पुरानी बजार मे स्वछता के कार्यक्रम मे प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल, जिलाउपाध्यक्ष पंकज मिश्र ,मंडल अध्यक्ष गंगा सिंह,मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कृष्ण उपाध्याय बिनोद शर्मा, जय सिंह अमोद सिंह ज्ञानेन्द्र सिंह सनी शुक्ल, प्रचुर तिवारी , लक्ष्मी कान्त मिश्र मंडल प्रभारी धनीयामऊ बदलापुर स्वछता मिशन में साथ रहे । मनीष शुक्ला का कहना है कि हम विश्वास के साथ कह सकते है कि अगर भारत की जनता द्वारा प्रभावी रुप से इसका अनुसरण किया गया तो आने वाले चंद वर्षों में स्वच्छ भारत अभियान से पूरा देश भगवान का निवास स्थल सा बन जाएगा। चूँकि स्वच्छता से ईश्वर का गर्मजोशी से स्वागत शुरु हो चुका है तो हमें भी अपने जीवन में स्वच्छता को जारी रख उनको बनाये रखने की आवश्यकता है, एक स्वस्थ्य देश और स्वस्थ्य समाज को जरुरत है कि उसके नागरिक स्वस्थ्य रहें तथा हर व्यवसाय में स्वच्छ हो।
बुधवार, 12 सितंबर 2018
राष्ट्रहितम / राष्ट्रप्रथम बदलापुर से मिशन मोदी पीएम अगेन के रूप में नरेंद्र मोदी की ताजपोशी के लिए कोशिशें हुई शुरू
राष्ट्रहितम / राष्ट्रप्रथम
बदलापुर से मिशन मोदी पीएम अगेन के रूप में नरेंद्र मोदी की ताजपोशी के लिए कोशिशें शुरू हो गई हैं। आज दिनांक 12/09/2018 को के डाक बगले पर मोदी मिशन मंडल बदलापुर के कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू हुआ। मिशन मोदी पी यम अगेन जौनपुर के जिला प्रवक्ता राम कृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन किया गया,इस मिशन में सभी कार्यकर्ताओं को मोदी को फिर से पीएम बनाने का संकल्प लिया। इस मिशन में जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया गया। साथ ही कहा गया कि मिशन पूरा होने तक चैन से नहीं बैठना है।
केंद्र की योजनाएं घर-घर पहुंचाएंगे और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालमणि पांडेय द्वारा मोदी सरकार की योजनाओं एवम उपलब्धियों को जन जन तक पहुचने की बात की और 15 और 16 सितम्बर को मिशन मोदी अगेन पी यम के
अधिवेशन अधिक से अधिक लोगो को पहुचने की अपील की गई । कार्यक्रम के अध्यक्षकता मिशन मोदी बदलापुर के संरक्षक शिव प्रसाद मणि त्रिपाठी द्वारा की गई। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष राज कुमार मौर्य एव युवा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय सभासद बबलू पाण्डेय संजय सिंह ,अरविन्द कुमार उपाध्याय, बब्बन गौड़,अमरनाथ,प्रवीण कुमार (रवि),रामकृष्ण मौर्य,सत्यकेतु सिंह,डॉ हरषु प्रसाद पाठक,अखिलेश पाण्डेय,अजय शर्मा,सत्यप्रकाश उपाध्याय, प्रमोद तिवारी, दिनेश कुमार गुप्ता, श्रवण शुक्ल आदि उपस्थित रहे ।
सोमवार, 10 सितंबर 2018
जमउपट्टि अमिलिया करौली कलां मार्ग में बने पुल को लोगों के आवागमन के लिए चालू किए जाने की मांग को लेकर ग्रमीणों के साथ किया प्रदर्शन....... पूर्व जिलापंचायत सदस्य जया दुबे
जौनपुर सिंगरामऊ -- रतासी अमिलिया करौंदी कलां मार्ग पर गोमती नदी पर बने पुल को लोगों के आवागमन के लिए चालू किए जाने की मांग को लेकर पूर्व जिलापंचायत सदस्य जया दूबे के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि आवागमन चालू नहीं किया गया तो वे आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।कांग्रेसी नेता इंद्रमणि दुबे का कहना है यहां पर लोगो के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है अमिलिया के लोगो को अधिक दर से मुवाबजा दिया जा रहा है वही पर बघाडी कलां के लोगो को कम, इसके लिए पार्टी के हाई कमान से बात करके बघाडी कलां के लोगो भी उचित दर से मुवाबजा दिलाने की सिफारिश करेंगे । गौर तलब है कि उक्त पुल दशकों से बनाया जा रहा था किसी तरह पुल बनकर तैयार हुआ तो संपर्क मार्ग के अभाव मे चालू नही किया जा सका, जिसके लिए आक्रोषित ग्रामीणों ने यह कदम उठाया !
इस मौके पर बद्री गुप्ता ,पंकज गौतम, सत्यम मिश्र ,मुंशीरजा, दीपक दुबे फूलचंद गौतम (प्रधान) ,सत्या शुक्ल ,दयानाथ तिवारी,भैयाराम यादव महेंद्र दुबे आदि उपस्थित रहे ।
रविवार, 9 सितंबर 2018
विश्व का सबसे बड़े पर्यावरण अभियान के साथ जुड़े परिषदीय विद्यालय-
जनपद जौनपुर से विश्व के सबसे बड़े पर्यावरण अभियान राइज फॉर क्लाइमेट के तहत क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणामो से विश्व आबादी को जागरूक और आगाह करने के लिए 8 सितम्बर को पूरी दुनिया के साथ जनपद जौनपुर के शिक्षक और छात्र भी आगे आये।मिशन शिक्षण संवाद की अगुवाई में जनपद के मिशन एडमिन डॉ विभा शुक्ला जी के नेतृत्व में जनपद के लगभग 32 स्कूल में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने पौधों पर रेड टेप बांधकर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया और राइज फॉर क्लाइमेट का हिस्सा बने।
मिशन शिक्षण सम्वाद जौनपुर के को-एडमिन वीरेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि दुनियां भर को पर्यावरण में हो रहे नकारात्मक प्रभावों से आगाह करने के लिये पूरे विश्व के हजारों पर्यावरण संघो ने एक साथ अपने अपने तरीके से 8 सितम्बर को कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्णय लिया था उत्तर प्रदेश में मिशन शिक्षण संवाद की अगुवाई में रेड टेप मूवमेंट चलाने का निर्णय लिया गया है। केशव सिंह आदर्श प्रधानाध्यापक ने बताया कि जिसके तहत आज जनपद भर में यह अभियान चलाया जा रहा है। रेड टेप मूवमेंट उत्तरप्रदेश के ही एक अधिकारी श्री प्रभात मिश्रा की परिकल्पना है जिसमे बृक्षों को लाल फीता बांधकर उनके संरक्षण की शपथ ली जाती है। मिशन शिक्षण संवाद की अगुवाई और टीचर्स क्लब के सहयोग के रूप में पूरे प्रदेश में आज लाखों की संख्या में स्कूली बच्चे इस अभियान से जोड़े गए हैं निश्चित ही भविष्य में उसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
आज के कार्यक्रम में प्रतिभागी विद्यालयों की सूची-
*प्राथमिक विद्यालयों की सूची-*
डीहजहानिया, बन्दीपुर, गहोरा, तकतैया, पुरानी बाजार, डोमपुर, भटपुरा, हिनौती, लालगंज, मरगुपुर, सरोखनपुर, बांसबारी, इब्राहिमाबाद, सेखवलिया, चकताली, गोविंदास पुर, दगौली, नकहरा, रारी कलां, मुखलिश पुर, हरिहरपुर, घाटमपुर, रामपुर, बेलौना, मिर्शादपुर,सरोखनपुर1, देवापट्टी, मीरपुर, आन्दीपुर, चंदवक, प्रेमापुर नटान, ककोरगहना, दान्दूपुर।
*उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सूची-*
धर्मापुर, शाहापुर, नरायनपुर, बख्शा, दुगौली कला, नकहरा खानदेव
गुरुवार, 6 सितंबर 2018
विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं को उपहार देकर अपना सम्मान प्रदर्शित किया। वहीं गुरुओं ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना का आशीष प्रदान किया। उधर स्कूलों में वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पौधे रोपे गये।
जौनपुर सिंगरामऊ शिक्षक दिवस पर M.A.B.S.S. GIRLS INTAR COLLEGE, सिंगरामऊ, में पौधरोपण करते बच्चे, शिक्षक व प्रबंध तंत्र के सदस्यगण. में पौधा वाले गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध हैं।बताते चलें कि क्षेत्र के बेटियों,दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए डॉ संजय सिंह एवं बबली सिंह ने विद्यालय का स्थापना किया। डॉ संजय सिंह को बचपन से बच्चों को पढ़ाने का शौक था। विद्यालय के सभी बच्चों से पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए गुरुदक्षिणा के रूप में एक-एक पौधारोपण करवाये । यहां बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ एक अलग प्रकार का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे कि शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत अधिकतर बच्चे या बजाय पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए पौधारोपण करते हैं और आमजनों को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित भी करते हैं।श्री सुमन विभिन्न महापुरुषों के जयंती व पुण्यतिथि,शहीदों के सम्मान में उनके नाम भी पौधारोपण करते हैं।अब तक सैकड़ो की संख्या में पौधारोपण कर चुके हैं और आमजनों को प्रेरित कर लाखों पौधारोपण करवा चुके हैं। विश्व पर्यावरण दिवस संगोष्ठियाॅ और रैली के माध्यमों से पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए आमजनों को पौधारोपण करने के लिए जागरूक करते हैं।
सोमवार, 3 सितंबर 2018
परिषदीय विद्यालय की दशा दिशा को बदल दिया आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह
बुधवार, 29 अगस्त 2018
गुरुवार, 23 अगस्त 2018
शिविर लगाकर पिलायी गयी मलेरिया,चिकनगुनिया एवं डेंगू रोधी दवा !
सिंगरामऊं - - मानसून के सीजन में तमाम मच्छर जनित बिमारियो का प्रकोप शुरू हो जाता है जिसका इलाज कराना गरीबो के वस की बात नही रहती , इन बिमारियो से बचने के लिए क्षेत्र के रामदेव सिंह महाविद्यालय महमूदपुर में बुद्धवार को श्री सर्वेश्वरी समूह उमरा प्रतापगढ़ के तत्वाधान में नि:शुल्क शिविर लगाकर ग्रामीणो को मलेरिया, डेंगू और चिकिनगुनिया जैसी भयंकर बिमारियो से बचाव के लिए दवा पिलायी गयी ! कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज को संरक्षक संजय सिंह ने किया , शिविर मे हजारो की संख्या मे पहुंचकर लोगो ने दवा पी तथा खाने को लिए दवा भी दी गयी !
शनिवार, 18 अगस्त 2018
उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षकसंघ की एक आकस्मिक बैठक कैम्प कार्यालय कचहरी में विधायक जफराबाद डा. हरेन्द्र प्रसाद सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न
विचार लो कि मर्त्य हो, न मृत्यु से डरो कभी,
मरो परन्तु यों मरो, कि याद जो करें सभी।
हुई न यों सुमृत्यु तो, वृथा मरे वृथा जिये,
मरा नहीं वही कि जो, जिया न आपके लिए।
यही पशु प्रवृत्ति है, कि आप आप ही चरे,
वही मनुष्य है कि जो, मनुष्य के लिए मरे॥
उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षकसंघ की एक आकस्मिक बैठक कैम्प कार्यालय कचहरी में विधायक जफराबाद डा. हरेन्द्र प्रसाद सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। श्रद्धांजलि सभा में संवेदना ब्यक्त करते हुए डा0 हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा अटल जी कालजयी व्यक्तित्व के स्वामी थे वे राजनीति के ऐसे अजातशत्रु थे जिनका कोई विरोधी नहीं था। उनके निधन से राष्ट्र की अपूर्णनीय क्षति हुयी है। राजनीति में आयी इस शुन्यता को कोई भर पायेगा ऐसा मुझे नहीं लगता। परमात्मा ने भले ही उन्हें अपनी शरण में ले लिया है पर वे हमारे बीच अपने विचारों एवं कविताओं के माध्यम से सदैव जीवित रहेंगे।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने संवेदना ब्यक्त करते हुए कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व इतना विशाल था कि उसको शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। अटल जी को भारतीय राजनीति का गौरव थे, जिनकी ओजपूर्ण भाषण शैली वर्षो तक भारतीय दिलों में अंकित रहेगा।
मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत सिंह ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आज एक युग का अन्त हो गया देश के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। कोमल हृदय कवि राष्ट्र रक्षा हेतु पोखरण परमाणु परिक्षण करके दुनिया को दिखाया कि देश रक्षा के लिए हम कुछ भी बलिदान कर सकते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में बिरेन्द्र प्रताप सिंह, पदमाकर राय, संतोष सिंह, उमेश मिश्रा, विष्णु तिवारी, योगेन्द्र मौर्या, राघवेन्द्र मिश्रा, दिनेश सिंह, रजनीश सिंह, लाल साहब यादव, प्रशान्त मिश्रा, अखिलेश सिंह सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।
गुरुवार, 9 अगस्त 2018
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवा में 611 परिषदीय छात्रों ने मुंशी प्रेमचंद प्रतिभा खोज परीक्षा में भाग लिया
बीईओ देवा आरपी यादव ने बताया कि यह परीक्षा, पाठ्यक्रम के अनुरूप ¨हदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान व सामाजिक विषयों से संबंधित थी। परीक्षा में कुल 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न थे। विकासखंड के 416 व जूनियर स्कूलों के 196 बच्चों ने प्रतिभाग किया। विद्यालयों को भी ग्रीन, येलो व रेड सिग्नल में विभाजित कर शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि की जाएगी। बीईओ देवा द्वारा ऐसी गतिविधियां जौनपुर जिले में भी सम्पन्न हुई थी ,अगर ऐसे अधिकारी जिले में रहेंगे तो शिक्षा का स्तर और भी सराहनीय होगा।ऐसे प्रयास निश्चित रुप से अन्य ब्लॉकों एवं जिलों के लिए प्रेरणा स्रोत सिद्ध होगें
इस मौके पर प्रधानाचार्य अशोक त्रिपाठी, राम सेवक यादव, अवधेश तिवारी, आनंद सहाय, अवधेश तिवारी, प्रदीप सहित शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
सोमवार, 6 अगस्त 2018
प्राथमिक शिक्षक संघ ,शाहगंज,की बैठक केन्द्रीय विद्यालय, खेतासराय मे संम्पन्न।पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर बराबर संघर्ष का बिगुल फुंके जा रहे है,अन्य संगठनों से पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
केंद्र व राज्य सरकारों ने सोची समझी चाल से वर्ष 2005 के बाद तैनात शिक्षकों को पेंशन व जीपीएफ की व्यवस्था को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर बराबर संघर्ष का बिगुल फुंके जा रहे है, जो जारी रहेगा। नई पेंशन की खामियों के बारे में भी चर्चा की गई। अन्य संगठनों से पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों के सैलाब को बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष श्री अरविंद शुक्ल ने आर पार की लडाई का ऐलान किया।वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव ने शिक्षको से कमर कसने की अपील । डा अतुल यादव ने भी संबोधित किया ,सभा को उपाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह, सुनील या दव,राम दुलार यादव ,विक्रम या दव,आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर अखिलेश, दिने श सिंह, चंद्र मणि मिश्र, यशवंत सिंह, दया शंकर यादव, सुधाकर सिंह, राज कुमार सिह, अरशद कमाल,डॉक्टर चंद्र जीत मौर्य, शेष नारायण,सुजीत सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। आगंतुकों का आभार ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिह ने ब्यक्त किया एवं कार्य क्रम का संचालन ब्लाक उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्र ने किया.
शनिवार, 28 जुलाई 2018
"बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ" सम्बन्धी पुनीत कार्य के तहत एक बालिका का एक वर्ष की सम्पूर्ण पढ़ाई का खर्च *गुरु पुर्णिमा* के मौके पर बिजली विभाग के कांट्रेक्टर कबेली गाँव निवासी राकेश कुमार दुबे
इस योजना की शुरुआत की जरुरत 2001 के सेंसस के आँकड़ों के अनुसार हुई, जिसके तहत हमारे देश में 0 से 6 साल के बीच का लिंगानुपात हर 1000 लड़कों पर 927 लड़कियों का था। इसके बाद इसमें 2011 में और गिरावट देखी गयी तथा अब आँकड़ा 1000 लड़कों पर 918 लड़कियों तक पहुँच चुका था। 2012 में यूनिसेफ द्वारा पूरे विश्वभर में 195 देशों में भारत का स्थान 41वाँ था इसी वजह से भारत में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के प्रति लोगों की जागरुकता जरुरी हो गयी। ये योजना कन्या भ्रूण हत्या को जड़ से मिटाने के लिये लोगों से आह्वन भी करती है।
ऐसे में बेटी पढाओ , बेटी बचाओ के लिए लिया एक बालिका को गोंद कवेली के राकेश दुबे ।
"बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ" सम्बन्धी पुनीत कार्य के तहत एक बालिका का एक वर्ष की सम्पूर्ण पढ़ाई का खर्च *गुरु पुर्णिमा* के मौके पर बिजली विभाग के कांट्रेक्टर कबेली गाँव निवासी राकेश कुमार दुबे जी द्वारा लिया गया। श्री दुबे जी ने M.A.B.S.S. GIRLS INTAR COLLEGE SINARAMAU की एक गरीब बेटी को वार्षिक शिक्षा हेतु गोद लेकर उसकी शिक्षा व्यवस्था पर आने वाले खर्च की जिम्मेदारी का संकल्प विद्यालय परिवार के समक्ष लिया ।
इस मौके पर श्री दूबे जी ने कहा कि *"एक ब्यक्ति - एक बेटी "* के राष्टी्य शैक्षिक अभियान मे हर समर्थ ब्यक्ति को एक- एक गरीब की बेटी की *शिक्षा हेतु गोद* लेना चाहिए । घर परिवार की रीढ एंव देश की आधी आबादी के *शैक्षिक उत्थान* के लिए प्रयास करना चाहिए। इस पुनीत कार्य के लिए विद्यालय परिवार ने उन्हें कोटिशः बधाई दी।
बुधवार, 25 जुलाई 2018
नगर पंचायत कोइरीपुर में उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह जी के साथ नगर पंचायत कोइरीपुर की समस्याओं को लेकर के एक बैठक की
सिंगरामऊ मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज (M.A.B.S.S. GIRLS INTAR COLLEGE)सिंगरामऊ के विद्यार्थी। अभियान को एक धार देने के लिए स्टेशन रोड स्थित उक्त विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह की अगुवाई में पालीथीन के विरोध में शपथ ग्रहण आयोजित किया गया।
रविवार, 22 जुलाई 2018
गोमती नदी में चार बच्चो के डूबने से मौत
मंगलवार, 10 जुलाई 2018
सुप्रीमकोर्ट ने सभी राज्यो को लगाई फटकार
दिल्ली: IAS आशिका जैन पंजाब कैडर में गई, कैडर मैरिज के आधार पर पंजाब कैडर मिला, पंजाब कैडर के हिमांशु जैन से शादी हुई है, डीओपीटी ने आशिका जैन का कैडर बदला।
दिल्ली: एशियाई जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप, पाकिस्तान टीम के भाग लेने पर सस्पेंस, गृह मंत्रालय से पाक टीम को वीजा की अनुमति नहीं।
दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को लगाई फटकार, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया से लोग मर रहे-SC, राज्य सरकार मामले को लेकर गंभीर नहीं-SC, दिल्ली में कूड़े का पहाड़ बन गया-सुप्रीम कोर्ट, कूड़े के पहाड़ का कोई सुध लेने वाला नहीं-SC, हलफनामा दाखिल न करने पर लगाया जुर्माना-SC, मेघालय, ओडिशा, केरल, पंजाब, बिहार को जुर्माना, छत्तीसगढ़, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, गोवा पर जुर्माना, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख का जुर्माना लगाया।
दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने लिखा पत्र, मानसून सत्र से पहले सांसदों को लिखा पत्र- 16वीं लोकसभा के अब केवल 3 सत्र बचे हैं-सुमित्रा, समय कम है और काम ज्यादा है – महाजन, सांसद सदन में बेहतर भूमिका निभाएं – स्पीकर, सदन कामकाज के लिए है ना कि हंगामे के लिये, सदन में चर्चा हो, काम में बाधा डालना उचित नहीं।
लखनऊ: यूपी में लेखपालों की हड़ताल का बड़ा असर, यूपी की सभी तहसीलों में काम प्रभावित है, एस्मा लगाए जाने का भी कोई असर नहीं, तहसीलों में सामान्य कामकाज प्रभावित है, राजस्व, प्रशासन के काम में आ रही बाधा, हड़ताल के लिए सरकार जिम्मेदार - संघ, अपनी मांगों को लेकर लेखपालों की हड़ताल।
लखनऊ: उद्यमी महासम्मेलन में सीएम योगी का बयान- जीएसटी की समस्याओं को दूर किया गया, हर उद्यमियों को जीएसटी रजिस्टर कराना चाहिए, इस क्षेत्र को उद्यमियों को प्रोत्साहित किया, अलग-अलग सेक्टर में नीतियों को बनाकर लागू किया, सूक्ष्म मध्यम एवं लघु उद्योग में रोजगार मिलेगा, रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, प्रदेश के विकास के लिए रोडमैप तैयार किया गया, चुनाव के पूर्व जो बातें कही थी उन को आगे बढ़ा रहे हैं, बढ़ाते हुए यह कार्यक्रम लागू करने का प्रयास किया, हमारी सरकार आने से पहले प्रदेश में पलायन की स्थिति थी।
लखनऊ: वसीम रिजवी को पाकिस्तान से मिली धमकी, ई-मेल के जरिए वसीम रिजवी को मिली धमकी, वसीम रिजवी को जान से मारने की धमकी मिली, जमात ए इस्लामी ई-मेल आईडी से आई धमकी, शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं वसीम रिजवी, एसएसपी से वसीम रिजवी ने की शिकायत।
लखनऊ: मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे का बयान- 21 नीतियां अलग-अलग क्षेत्रों में जारी की गई, उद्यमी महासम्मेलन सेतु का काम करता है, उद्यमियों और सरकार के बीच सेतु का काम करते है, हर कैबिनेट में कोई न कोई पॉलिसी लाई जा रही, हर महीने उद्योग बंधु की बैठक आयोजित होती है।
लखनऊ: बिल सही कराने के नाम पर रिश्वतखोरी, विधवा महिला से 25 हजार रुपए रिश्वत ली, विभाग ने विधवा महिला का काटा कनेक्शन, कनेक्शन कटने पर महिला को हुई जानकारी, पैसे वापसी के लिए दर दर भटक रही पीड़िता, काकोरी पावर हाउस के कस्बे का मामला।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग विवादों में, सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक अभ्यर्थियों का हंगामा, लैब टेक्नीशियन अभ्यर्थियों का भी हंगामा, पिकअप भवन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, साक्षात्कार तिथि की लिस्ट वेबसाइट पर नहीं, संशोधित परिणामों की भी लिस्ट वेबसाइट पर नहीं, अभ्यर्थी लिस्ट को सार्वजनिक करने की कर रहे मांग।
लखनऊ: सिपाही का घूस लेते वीडियो वायरल, रहीमाबाद पुलिस चौकी पर लोगों से ली घूस, सिपाही के घूस लेने की तस्वीरें कैमरे में कैद।
लखनऊ: सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान- कैबिनेट बैठक में 15 प्रस्ताव पास, माटी कला बोर्ड का गठन होगा, प्लास्टिक बैन के बाद बोर्ड की जरूरत, शासन से नामित प्रतिनिधि अध्यक्ष होगा, कृषि उत्पादन मंडी अधिनियम में संशोधन किया, सिघाड़ा पर मंडी शुल्क और सेस को समाप्त किया गया, गाजियाबाद में संयुक्त स्कूल बनेगा, दिव्यांग बच्चों के साथ सामान्य छात्र भी पढ़ेंगे, प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड स्कूल बना रहा, गाजियाबाद में निर्माणाधीन स्कूल के पुनरीक्षित लागत को मंजूरी, प्राइवेट सेक्टर में औद्योगिक पार्कों के निर्माण को मंजूरी, औद्योगिक नीति में संशोधन किया जाएगा, ‘निजी क्षेत्रों को औद्योगिक पार्क को रियायत दी गई है, पीएम आवास योजना को जमीन उपलब्ध कराने को मंजूरी, फ्री सरकारी जमीन को उपलब्ध कराने को मंजूरी मिली, 9 फ्लोर तक आवास बनाने को भी मंजूरी मिली, फ्रीडम फाइटर और परिजनों को मिलने वाली राशि बढ़ी, 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार देने को मंजूरी मिली, 34वीं PAC में सेनानायक आवास के संबंध में प्रस्ताव पास, 300 व्यक्तियों की क्षमता का हाल भी बनाने को मंजूरी, गोरखपुर के पीपीगंज के ब्लाक बनाने को निरस्त किया, भरोदिया को नया ब्लाक बनाये जाने को मंजूरी मिली, राजकीय बालक एवं बालिका इंटर कॉलेज में इंटर क्लास में कंप्यूटर क्लासेस के लिए प्रवक्ता पद के सृजन हेतु, 788 राजकीय बालक एवं बालिका इंटर कॉलेज में से प्रथम चरण में प्रदेश मुख्यालय में 61 राजकीय इंटर कॉलेज तथा 69 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कंप्यूटर प्रवक्ता पद के लिए प्रस्ताव हुआ पास हुआ, परिवहन में 587 मृतक आश्रितों की नियुक्ति का प्रस्ताव पास, परिवहन कर्मियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा।
लखनऊ: मुन्ना बजरंगी की फोटो पर बोले प्रमुख सचिव गृह, फोटो की जानकारी अभी हमें मिली है, ADM लेवल की भी जांच चल रही है, यह मामला संज्ञान में आया है जांच कराई जाएगी, मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद की दो फोटो, एक तस्वीर में मुन्ना के सीने पर गोली लगी है, दूसरी फोटों में मुन्ना के सीने पर गोली नहीं दिख रही।
मैनपुरी: मैनपुरी में पुलिस के सामने व्यक्ति की हत्या, व्यक्ति की गोली मारकर हत्या से सनसनी, जमीनी विवाद को लेकर व्यक्ति की हत्या की, पुलिस के सामने व्यक्ति को मारी गई गोली, 2 पक्षों के विवाद में सूचना पर पहुंची थी पुलिस, पुलिस पर बड़ी लापरवाही का लगा आरोप, 19 जून को भी भाई को भी मारी गई थी गोली, पुलिस ने एक भी आरोपी को नहीं किया अरेस्ट, दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव केशवपुर की घटना।
भदोही: लॉकअप में फरियादी की मौत का मामला, हत्या की विवेचना क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर, इंस्पेक्टर पर दर्ज है हत्या का मुकदमा, क्राइम ब्रांच को सौंपी गई हत्या की विवेचना, मृतक की बेटी ने दर्ज कराया था हत्या का केस, फरियादी की लॉकअप में पिटाई से मौत का है आरोप, गोपीगंज कोतवाली में 29 जून को हुई थी मौत।
सीतापुर: नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला, मदरसा संचालक ने शादी का झांसा दिया था, अब गांव में चौपाल लगाकर बनाया गया दबाव, पंचायत में लगाई जा रही आबरू की कीमत, दबाव बनाकर थाने में तहरीर बदलवाई गई, पुलिस 3 दिन बाद भी मेडिकल नहीं करा पाई, तालगांव के भेलावां गांव का मामला।
























