जौनपुर बदलापुर थाना क्षेत्र के मछली गांव में संजीव शुक्ला उर्फ सनी शुक्ला और उनके कुछ दबंग साथियों द्वारा लाठी डंडे से किए गए हमले में 12 साल का एक युवक बुरी तरह घायल और अधेड़ उम्र के अजय प्रकाश शुक्ला उर्फ नन्हे दादा मछली गांव को भी मारपीट कर घायल कर दिया आरोपियों का हौसला इतना बड़ा हुआ है कि 7 जनवरी की शाम को बदलापुर खुर्द बाजार में कुछ अज्ञात साथियों के साथ कई राउंड फायरिंग की गई पूरे गांव में दहशत और डर का माहौल बना हुआ है परंतु पुलिस बेबस नजर आ रही है क्योंकि आरोपियों के ऊपर स्थानीय नेता का हाथ है ऐसा माना जा रहा है कि यदि स्थिति यही रही तो यह स्थिति विकट रूप धारण कर सकती है इससे पहले कि यहां कुछ और खून खराबा हो शासन और प्रशासन इस पर त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की धरपकड़ करें और उन पर कठोर कार्रवाई करें पीड़ित परिवार का कहना है कि ना शासन-प्रशासन कोई भी उनकी सुनने को तैयार नहीं है इसीलिए अब पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री जी के पास जनता दरबार में जाकर की न्याय की गुहार लगाएंगे ।
tikhiawaz24.in
बुधवार, 9 जनवरी 2019
मंगलवार, 8 जनवरी 2019
पूर्व विधायक व स्वतंत्रता सेनानी पण्डित सूर्यनाथ उपाध्याय की 21 वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव में पुण्यतिथी पर तमाम समाजसेवी लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये ..........
श्याम नारायण उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त किया। प्रमुख रूप से
जंग बहादुर यादव,राकेश मिश्रा, अवधेश सिंह,सच्चिदा नन्द पाठक, विपत्ति राम यादव सन्तोष मौर्य संदीप मिश्र आदि उपस्थित रहे। अंत मे उनके पौत्र अविनाश उपाध्याय( कान्हा)ने सबका आभार ब्यक्ति किया।
आमोद सिंह बने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिला संयोजक व प्रेमचन्द मिश्रा विधानसभा संयोजक
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री दिव्यांशु सिंह के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि के रूप में श्री पवन पाल् क्षेत्रीय मंत्री ने किया बैठक में श्री आमोद सिंह विधानसभा बदलापुर के प्रभारी रहे उनको युवा मोर्चा जिला संयोजक जौनपुर नियुक्ति किया गया और अजीत सिंह जी को जिला सहसंयोजक नियुक्ति किया गया और श्री प्रेमचंद मिश्रा को विधानसभा बदलापुर के विधानसभा संयोजक नियुक्त किया गया सभी नवनियुक्त पदाधिकारी गण को राज्यमंत्री श्री गिरीश चन्द्र यादव के कार्यलय में स्वागत किया गया जिसमें जनपद के सभी पदधकारी गण के साथ शिवम पाण्डेय ,सौरभ सिंह, अजीत जयसवाल, हेमंत तिवारी मण्डल अध्यक्ष के साथ उनके मण्डल महामंत्री गण की उपस्थिति रही।
सोमवार, 7 जनवरी 2019
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी राष्ट्रीय पुरस्कार से हुए सम्मानित .....
नये साल में जिले के B S A डा राजेन्द्र सिंह और जनपद जौनपुर मे खंड शिक्षा अधिकारी रहे आर पी यादव और ममता सरकार को प्राथमिक शिक्षा मे नवाचार को लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार से देश की राजधानी में नवाजा गया। ये पूरे प्रदेश विशेष कर जनपद जौनपुर के लिए गर्व का विषय है।पुरस्कार मिलते ही सोशल मीडिया पर खबर तेजी से फैली।शुभ चिन्तकों ने बधाइयाँ और शुभकामनाएं दी।
वर्तमान मे पूर्व मे भी सम्मानित खंड शिक्षा अधिकारी आर पी यादव, जिला बाराबंकी के ब्लाक देवा मे कार्यरत हैं।
वर्तमान मे पूर्व मे भी सम्मानित खंड शिक्षा अधिकारी आर पी यादव, जिला बाराबंकी के ब्लाक देवा मे कार्यरत हैं।
रविवार, 6 जनवरी 2019
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता मे छात्राओं ने मारी बाजी
जौनपुर सिंगरामऊ बाजार स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी में शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिया का आयेजन किया गया। जिसमें
दो वर्गों में पी.जी. से यू.के.जी. तक एवं जूनियर हाईस्कूल स्तर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रथम वर्ग में इच्छा सिंह एवं संस्कार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम तथा पार्थ सिंह एवं शिवा ने द्वितीय, वीर, व अक्षत जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में वैष्णवी मिश्रा प्रथम, खुशी मिश्रा, द्वितीय एवं रितिका मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप में प्रगति मिश्रा व आन्या सिंह प्रथम, यशश्वी दुबे द्वितीय, स्वाति सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में, वंदना यादव, स्मृति दुबे, दीप्ति गुप्ता, अनुराग मिश्र, उज्ज्वल सिंह, अनामिका गुप्ता, खुशी गुप्ता, सहित करीब 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का संचालन प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह ने किया। निर्णायक प्रगति दुबे, प्रियंका पांडेय, आराधना मिश्रा रहीं। विजेता बच्चों का उत्साहबर्धन करते हुए प्रबंधक डॉ. संजय सिंह ने पुरस्कार वितरित किया। वहाँ पर अरविंद दुबे, भैयालाल, मिथिलेश कुमार, ज्योति सिंह, नंदन सिंह, नेहा सिंह अंश यादव उपस्थित रहे।
अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, महराजगंज, के बाल सभा का आयोजन बच्चों द्वारा किया गया
जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील में अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, महराजगंज, के बाल सभा का आयोजन बच्चों द्वारा किया गया।बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह के द्वारा शैक्षणिक गुणवत्ता की भी परख की गयी।आज की तारीख में बदलापुर तहसील के सभी कान्वेंट स्कूलों को मात दे रहा है यह परिषद का विद्यालय।वर्तमान समय में सभी संसाधनों से परिपूर्ण हाईटेक विद्यालय हो गया है।यहाँ स्मार्ट क्लास शुरू हो गया है।बदलापुर तहसील का पहला परिषदीय विद्यालय है जहाँ स्मार्ट क्लास शुरू है।जनपद के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय है। आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह ने बताया कि मेरा लक्ष्य है, दृढ़ संकल्प है कि अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय जनपद में ही नही प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में होगा।यहाँ के बच्चों को सँस्कार युक्त,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक अहर्निष तत्पर है। मॉडल शौचालय बनाया हूँ।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए हारमोनियम, तबला, ढोलक मजीरा आदि क्रय किया हूँ।बच्चों को आये दिन पुरस्कार आदि उत्साहवर्धन के लिए देता रहता हूँ।अभी भी विद्यालय में कार्य प्रगति पर है।अध्यापक खूब परिश्रम कर रहे है।माइक, डेस्क,बेंच,मैट, ग्रीन बोर्ड, समरसेबल,बच्चों को पानी पीने के लिए25 टोटी लगवाया हूँ। किस्म किस्म के फूल, बागवानी आदि व्यवस्था दिया हूँ।और कमियां जो है उसको पूरी कर रहा हूँ। विद्यालय को शून्य से शिखर तक पहुचाने का कार्य कर रहा हूँ सामुदायिक सहयोग, चौदहवें वित्त से बाउंड्रीवाल, समरसेबल, स्वयं अपने वेतन से विद्यालय में भौतिक संसाधन उपलब्ध कराया।आओ हाथ से हाथ मिलाएं, बेसिक शिक्षा का मान बढाएं
मंगलवार, 25 दिसंबर 2018
उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ जौनपुर के तत्वाधान में सुइथाकला ब्लॉक में ब्लॉक् इकाई का गठन सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया
उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ जौनपुर के तत्वाधान में सुइथाकला ब्लॉक में ब्लॉक् इकाई का गठन सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर श्री रमेश यादव,मंत्री पद पर श्री उदयभान ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रण जीत ,उपाध्यक्ष पद पर श्री दिलीप जी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस अवसर पर मांडलिक मंत्री श्री सभाजीत यादव, जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार यादव जी,वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष श्री सच्चिदानंद तिवारी,जिलामंत्री श्री डॉ भानुप्रताप ,जिलाकोषाध्यक्ष श्री कप्तान जी,जिलाउपाध्यक्ष श्री प्रमोद यादव, जिलासंयुक्त मंत्री सफीउल्ला जी,जिला संगठन मंत्री श्री हरेंद्र गौतम, खुटहन ब्लॉक अध्यक्ष श्री राज कुमार यादव, मंत्री श्री वीरेंद्र जी,प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर के लोक प्रिय मंत्री श्री राय साहब जी जिलामीडिया प्रभारी श्री अखिलेश यादव जी ,श्री सत्य नारायण यादव, श्री विनोद कुमार, ब्लॉक बख्सा के उपाध्यक्ष श्री रमेश जी सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
मंगलवार, 18 दिसंबर 2018
समाज एकजुट होकर एक शक्ति बनने का काम करे.…राहुल पाण्डेय
ब्राह्मणों के एकजुट होने पर ही वह अपनी मांगों को पूरा करने के लिए मजबूत आंदोलन करे सकते हैं। जिसके चलते ही ब्रह्माणों को एकजुट करने के लिए जौनपुर जनपद के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के घाघरपारा गांव में ब्राम्हण जोड़ो अभियान के बारे में चर्चा किया है। जिसमें ब्राह्मणों को अखिल ब्राम्हण विकास प्रतिष्ठान से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसलिए समाज एकजुट होकर एक शक्ति बनने का काम करे। अभियान के जरिए गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को संगठन में Cजोड़ने का कार्य किया जाएगा। ऐसा उन्हें अखिल विकास प्रतिष्ठान की सदस्यता देकर किया जाएगा । अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित श्री कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय जी के द्वारा चलाए गए ब्राह्मण जोडो अभियान के तहत संगठन के जिला सचिव श्री शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में एक बैठक श्री अरविंद उपाध्याय के मीडिया कार्यलय पर की गई जिसमें विधानसभा संचालक श्री राहुल पाण्डेय,प्रेमचन्द मिश्रा, शूरज उपाध्याय, आशीष उपाध्याय सहित सम्मानित ब्राह्मण साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सोमवार, 17 दिसंबर 2018
अखिल ब्राम्हण विकास प्रतिष्ठान के जिला सचिव द्वारा जौनपुर में 50 वर्षीय बुजुर्ग की मदद कर अस्पताल में भर्ती कराया गया
जौनपुर में वाजिदपुर तिराहे पर कुद्दुपुर गांव के निवासी श्री राम प्रजाति(50) अंडा ख़रीदकर के बेचने के लिए ले जा रहे थे कि अचानक गिट्टी से लदी ट्रक के चपेट में आ जाने से उनका एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया मौके पर तैनात पुलिस बल और अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान के जिला सचिव शिवम पांडेय द्वारा ट्रक को लाइन बाजार थाना भेज कर प्रजापति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बी आर सी जलालपुर जौनपुर में प्रतियोगिता हुई
मण्डल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सहभागिता करते उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार यादव जी,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री सच्चिदानंद तिवारी, जिलामंत्री डॉक्टर भानु प्रताप राव,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष श्री अतुल यादव जी,जिलाउपाध्यक्ष श्री बृजेश जी,राजकुमार बालिका इण्टर कॉलेज के प्रबंधक श्री रितेश जायसवाल जी सहित सभी मण्डल के प्रतियोगी बच्चे।
रविवार, 16 दिसंबर 2018
यात्रा का समापन क्षेत्रीय भाजपा नेता शुनील तिवारी के के अध्यक्षता में इनामीपुर गांव में कमल संदेश यात्रा का समापन
जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के कद्दावर लोग विभिन्न अंचलों में कार्यकर्ताओं की अगुवाई करते हुए जनता के द्वार पहुंचे। जहां आमजन को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। भाजपा क्षेत्रीय विधायक रमेश मिश्र के नेतृत्व में बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी गांव में कमल संदेश यात्रा निकाली गई। जिलाउपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबका साथ, सबका विकास का संकल्प लेकर गरीब, शोषित, वंचित, महिला, किसान व नौजवान के आर्थिक व सामाजिक स्तर को सुदृढ़ करने का काम कर रहे है। मण्डल अध्यक्ष महराजगंज अशोक उपाध्याय ने बताया कि कल्याणकारी योजनाओं के तहत आम लोगों को लाभान्वित करना सरकार और पार्टी दोनों की प्राथमिकता में है। वरिष्ठ भाजपा नेता मिथिलेश सिंह ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार योजनाओं से जनपद के लगभग पांच लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। सौभाग्य योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा लोन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, सुकन्या योजना, किसान समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना जैसी अनेक योजनाएं के बरे में बताए।
यात्रा का समापन क्षेत्रीय भाजपा नेता शुनील तिवारी के के अध्यक्षता में इनामीपुर गांव में कमल संदेश यात्रा का समापन आज बदलापुर विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा और सभा के जरिए किया गया।
क्षेत्रीय कार्यकर्ता ने कहा 1 से 15 दिसंबर तक केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा पार्टी की नीतियों से आमजन को रूबरू कराने के लिए कमल संदेश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर भाजपा नेता गंगा सिंह राम कृष्ण उपाध्याय हरषु प्रसाद पाठक शक्ति सिंह विस्तारक शशिकांत पांडेय महामंत्री मनोज शर्मा अखिल मिश्र सत्यम सिंह मण्डल अध्यक्ष शिवम पांडेय विधानसभा प्रभारी आमोद सिंह मंडल अध्यक्ष धनियामउ संजीव शर्मा आदि।
यात्रा का समापन क्षेत्रीय भाजपा नेता शुनील तिवारी के के अध्यक्षता में इनामीपुर गांव में कमल संदेश यात्रा का समापन आज बदलापुर विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा और सभा के जरिए किया गया।
क्षेत्रीय कार्यकर्ता ने कहा 1 से 15 दिसंबर तक केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा पार्टी की नीतियों से आमजन को रूबरू कराने के लिए कमल संदेश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर भाजपा नेता गंगा सिंह राम कृष्ण उपाध्याय हरषु प्रसाद पाठक शक्ति सिंह विस्तारक शशिकांत पांडेय महामंत्री मनोज शर्मा अखिल मिश्र सत्यम सिंह मण्डल अध्यक्ष शिवम पांडेय विधानसभा प्रभारी आमोद सिंह मंडल अध्यक्ष धनियामउ संजीव शर्मा आदि।
मंगलवार, 11 दिसंबर 2018
शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु ,माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी जौनपुर को दिया गया
शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु ,माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी जौनपुर को दिया गया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार यादव, वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष श्री सच्चिदानंद तिवारी, जिलामंत्री डॉक्टर भानु प्रताप राव,जिलाकोषाध्यक्ष श्री कप्तान जी,जिलाउपाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार यादव, जिलामीडिया प्रभारी श्री अखिलेश यादव,श्री जगदीश प्रसाद यादव, डॉक्टर विजय प्रताप यादव, श्री कमलेश कुमार यादव ,श्री राज कुमार यादव सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
गुरुवार, 6 दिसंबर 2018
धूप कितनी भी तेज हो समंदर सूखा नहीं करते। अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, महराजगंज, जौनपुर में निःशुल्क स्वेटर वितरण एवं पुरस्कार समारोह
धूप कितनी भी तेज हो समंदर सूखा नहीं करते।
अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, महराजगंज, जौनपुर में निःशुल्क स्वेटर एवं पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन केशव सिंह आदर्श प्रधानाध्यापक के द्वारा किया गया जिसके मुख्य अतिथि, श्री आशुतोष कुमार "रघुवंशी"(सहायक वित्त लेखाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान जौनपुर) विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश पाण्डेय (जिला समन्वयक प्रशिक्षण समग्र शिक्षा अभियान जौनपुर) रहे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के द्वारा 208 बच्चों को निःशुल्क स्वेटर वितरण किया गया साथ ही साथ विद्यालय परिचय पत्र तथा "मंथन 2018" मिशन शिक्षण संवाद के प्रयास से आयोजित जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ब्लॉक में टॉप 05 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल,ट्राफी, नोटबुक,कलर बॉक्स, देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले टॉप05 बच्चों का नाम निम्नवत है। काजल यादव कक्षा 05 प्रथम स्थान अभिनव आदर्श प्रा0वि0डोमपुर। आँचल शर्मा कक्षा 05 द्वितीय स्थान अभिनव आदर्श प्रा0वि0डोमपुर। राजकुमार कक्षा05 तृतीय स्थान प्रा0वि0 राजाबाजार। सुहाना कक्षा 05 चतुर्थ स्थान प्रा0वि0 राजाबाजार।अंशू सरोज कक्षा 05 प्रा0वि0 डेल्हू पुर केवटली। समारोह की अध्यक्षता श्री श्यामनारायण तिवारी जी ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया गया।बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।विद्यालय परिवार के द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि महोदय का माल्यार्पण, बैज अलंकरण कर हृदय से स्वागत किया गया,केशव सिंह के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।आये हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि विद्यालय के परिवेश, बच्चों की गुणवत्ता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अति प्रसन्न, प्रभावित हुए।बच्चों को मिठाई खाने के लिए संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के द्वारा 2000 रुपये प्रदान किया गया और विद्यालय को भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सहायक अध्यापक श्रीमती नीलम सरोज,विनोद कुमार पाल, इश्त्याक अहमद,अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार।विद्यालय प्रबन्ध समिति, ग्राम शिक्षा समिति का भरपूर सहयोग रहा।स्वागत भाषण, आभार प्रदर्शन केशव सिंह आदर्श प्रधानाध्यापक ने किया तथा संचालन विनोद कुमार पाल स0अ0ने किया।
रविवार, 2 दिसंबर 2018
पिलिकिछा घाट की रेलिंग का निर्माण कांग्रेस नेता और जिलापंचायत सदस्य जया दूबे की उपस्थित में हुआ।
स्थानीय क्षेत्र के इलाहाबाद शाहगंज मुख्य मार्ग पर पिलिकिछा गांव के पास सई नदी पर बने पुल की सभी रेलिंग क्षतग्रिस्त हो गयी है। इस पुल से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। यह राजमार्ग इलाहाबाद से शाहगंज, से जुड़ा है। पुल काफी क्षतग्रिस्त हो चुका है यदि समय रहते जिला प्रशासन नहीं ध्यान दिया तो किसी भी समय भयंकर हादसा से हो सकता है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग की है कि पुल को अविलम्ब बनवाया जाय। प्रदेश और देश में हो रही विभिन्न दुर्घटनाओं से भी प्रशासन सीख नहीं ले पा रहा। इस पर कांग्रेस नेता इंद्रमणि दुबे और भूतपूर्व जिलापंचायत सदस्य जया दूबे के उपस्थित में कराया गया।
तेज रफ्तार ही रोक देती है जिंदगी का सफर
दया संकर
ब्यूरो चीफ मुम्बई
तेज रफ्तार ने अब तक कितनो की जिंदगियां लील लिए है इसके बाबजूद लोग बाग अपनी जिंदगी को मौत के मुह में धेकेलने में कोई गुरेज नही करते अनजाने में वह जिंदगी की बागडोर मौत को हाथों थमा देते है जिसका हस्र काफी भयावाह होता है जिसमे या तो ताउम्र अपाहिज हो जाते है या मौत के आगोश में चले जाते है
यह जीता जागता उदाहरण है जिश्मे दो लोग भीषण रूप से घायल हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जो अब जिंदगी औऱ मौत के बीच झूल रहे हैं ये हादसा पनवेल के करीब मुम्बई पुणे एक्सप्रेस वे पर 4 बजे के करीब घटी हम अपने दर्शकों को सिर्फ इतना कहना चाहेँगे ज़िंदगी अनमोल है वाहन चलाते वक़्त जोश में होश को ना खोये
शुक्रवार, 30 नवंबर 2018
मंथन 2018 मिशन शिक्षण संवाद के तत्वाधान में आयोजित परिषदीय विद्यालयों के मध्य प्राथमिक स्तर पर जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
मंथन 2018 प्रतियोगिता में वि0 क्षेत्र0महराजगंज में अभिनव प्रा0वि0डोमपुर की छात्रा प्रथम स्थान पर :- मिशन शिक्षण संवाद के तत्वाधान में आयोजित परिषदीय विद्यालयों के मध्य प्राथमिक स्तर पर जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।इसमें जिले भर के परिषदीय विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था।ब्लॉकवार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।प्रत्येक ब्लॉक पर एक पर्यवेक्षक भी भेजा गया था।उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन जिला मुख्यालय पर किया गया।अभिनव ( आदर्श )प्रा0वि0डोमपुर,की छात्रा काजल यादव कक्षा 5 प्रथम एवं आँचल शर्मा कक्षा 5 द्वितीय स्थान पर रही वहीं प्रा0वि0राजाबाजार का कक्षा 5 का छात्र राजकुमार तीसरे स्थान पर विकास क्षेत्र महराजगंज में रहे। अभिनव (आदर्श) प्राथमिक विद्यालय डोमपुर के आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह ने बताया कि यह परम्परा अनवरत चलेगी ब्लॉक महराजगंज के टॉप 5 बच्चों को अपनी तरफ से सम्मानित करेंगे शेष प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि जनपद स्तर पर मेरिट में आये टॉप 10 बच्चों को और ब्लॉक स्तर के टॉप 3 बच्चों को जनपद स्तरीय समारोह करके जिलाधिकारी महोदय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित किया जाएगा और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
बुधवार, 28 नवंबर 2018
ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा शाहगंज
शाहगंज ब्लाक की क्रीड़ा प्रतियोगिता सर्वोदय इंटर कालेज, खुदौली मे स॓पन्न हुयी ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा रहे।अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।बच्चों ने दौड़,लंबी कूद,खो खो,कबड्डी आदि खेलों में भाग लिया। कार्यक्रम में शाहगंज प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशान्त मिश्र ।उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव भी उपस्थिति रहै।कार्यक्रम के संयोजक ख॓ड शिक्षाधिकारी राजीव कुमार यादव रहे।कार्यक्रम में मो मुस्तफा,रजनीश सिंह, दयाशंकर यादव,सूर्य कान्त यादव,मुरारी,रत्नेश सिंह ,अरविंद मौर्य,अखिलेश,दिनेश गुप्ता,ज्योति,शेषनारायन बीरेन्द्र,धर्मेन्द्र,नेमचंद आदि रहे।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार यादव जी के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं के संदर्भ में 7 सूत्रीय मांगपत्र
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार यादव जी के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं के संदर्भ में 7 सूत्रीय मांगपत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर को दिया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सच्चिदानंद तिवारी, जिलामंत्री डॉक्टर भानु प्रताप राव, जिला कोषाध्यक्ष श्री कप्तान जी,सहित श्री लाल साहब यादव आदि उपस्थित रहे।
सोमवार, 26 नवंबर 2018
अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत संगठन के *राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय जी* के निर्देश में बदलापुर में पदाधिकारी सम्मेलन सम्पन्न हुआ
अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत संगठन के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय जी जिला अध्यक्ष - श्री राहुल पाण्डेय जिला महासचिव - अनिल कुमार पाण्डेय (राजन) जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष - बब्लू तिवारी जिला उपाध्यक्ष - दलसिंगार दुबे जिला प्रभारी - मंगल शुक्ला जिला सचिव - शिवम पाण्डेय जिनका बदलापुर और मडियाहू तहसील के पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर स्वगत किया गया। राहुल पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज के गरीब व असाहाय लोगों के बहन बेटी कि शादी में व पढ़ाई लिखाई के लिए संगठन के द्वारा अनुदान दिया जाएगा ।इस कार्यक्रम में उपस्थित
विधानसभा संचालक बदलापुर राहुल पांडेय ,तहसील बदलापुर से उपाध्यक्ष राहुल कुमार मिश्र वरिष्ठ मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार उपाध्याय तहसील प्रभारी सुजीत तिवारी तहसील संचालक आशीष उपाध्याय महा सचिव अमित तिवारी संगठन मंत्री प्रेम चंद्र मिश्र संयोजक प्रवेश गिरी व सदर तहसील अध्यक्ष विकास पाठक मड़ियाहूं अध्यक्ष सन्दीप दूबे के सभी सम्मानित पदाधिकारी आदि मौजूद थे ।
विधानसभा संचालक बदलापुर राहुल पांडेय ,तहसील बदलापुर से उपाध्यक्ष राहुल कुमार मिश्र वरिष्ठ मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार उपाध्याय तहसील प्रभारी सुजीत तिवारी तहसील संचालक आशीष उपाध्याय महा सचिव अमित तिवारी संगठन मंत्री प्रेम चंद्र मिश्र संयोजक प्रवेश गिरी व सदर तहसील अध्यक्ष विकास पाठक मड़ियाहूं अध्यक्ष सन्दीप दूबे के सभी सम्मानित पदाधिकारी आदि मौजूद थे ।
गुरुवार, 22 नवंबर 2018
कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिलापंचायत सदस्य जया दूबे ने नहरों में पानी न आने के कारण बदलापुर तहसील परिसर में कल 24/11/2018को आमरण अनशन करेंगी
- जौनपुर बदलापुर के नहर में पानी नहीं होने के कारण हजारो हेक्टेयर कृषि कार्य बाधित हो रहे है । गोमती नदी के सोनौर पम्प कैनाल प्रथम/द्वितीय से निकली माइनर एवम रामगंज रजवाहा भीमपुर रजवाहा में पानी कि उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने कि मांग को लेकर कांगेस पार्टी के नेता एवं पूर्व जिलापंचायत सदस्य जया दूबे के नेतृत्व में आगामी 24/11/2018से बदलापुर तहसील परिसर में क्रमिक अनशन भूख हड़ताल आमरण अनशन दिन में 11बजे से दिन में 2 बजे तक क्रमत रूप से आयोजित किया गया है।कांग्रेस की नेता एवं पूर्व जिलापंचायत सदस्य जया दूबे के नेतृत्व में आगामी 24/11/2018से बदलापुरतहसील परिसर में क्रमिक अनशन भूख हड़ताल आमरण अनशन अयोजित किया है ।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
























