

पूर्व विधायक व स्वतंत्रता सेनानी पण्डित सूर्यनाथ उपाध्याय की 21 वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव में पुण्यतिथी पर तमाम समाजसेवी लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये । देहजुरी(गोपालपुर) स्थित श्री क्षेम करण हायर सेकेंडरी स्कूल पर आयोजित अमर सेनानी पूर्व विधायक सूर्य नाथ उपाध्याय की 21वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा को मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि पण्डित सूर्यनाथ उपाध्याय जी सच्चे जनसेवक के रुप में गंगा जमुनी तहजीब के वाहक थे वे समाज के दबे कुचले, गरीबों को न्याय दिलाने के लिए वे सदैव संघर्षरत थे। किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके कर्म से होती है। पंडित सूर्य नाथ उपाध्याय उनमें से एक थे जिन्हें देश आदर पूर्वक याद करता रहेगा। वे भारत माता के सच्चे सपूत थे उनकी छवि एक समर्पित कर्मठ और जुझारू सेनानी की रही। उन्होंने जनपद जौनपुर के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्धता दिखाई।अशिक्षा को दूर करने के लिए ग्रामीण इलाके में विद्यालय की स्थापना किया। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कांग्रेस नेता डॉ राकेश मिश्रा(मंगला) ने कहा कि हम पण्डित जी के त्याग बलिदान को कभी भी भुला नहीं सकते।देश से फिरंगियों को भगाकर आजादी दिलाने में उनका अहम योगदान रहा है। ऐसी विभूतियों के आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने भारत माता की अस्मिता की रक्षा में जीवन के स्वर्णिम पल कुर्बान किये। वे भारत माँ की सेवा में इतने तल्लीन रहते थे कि कभी भी परिवार इस कार्य में आड़े नहीं आया।ऐसे ही आत्मदानी आज के युवाओं के लिए आदर्श हैं। इससे पहले अतिथियों ने विद्यालय में स्थापित स्व उपाध्याय की प्रतिमा पर धूप दीप करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया। उनके पुत्र कालेज के प्रबन्धक अभयराज उपाध्याय तथा पौत्र संजय उपाध्याय व प्रधानाचार्य ईश्वरी कुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर गुलाब यादव,हृदय नारायण यादव,सतवंत यदुवंशी
श्याम नारायण उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त किया। प्रमुख रूप से
जंग बहादुर यादव,राकेश मिश्रा, अवधेश सिंह,सच्चिदा नन्द पाठक, विपत्ति राम यादव सन्तोष मौर्य संदीप मिश्र आदि उपस्थित रहे। अंत मे उनके पौत्र अविनाश उपाध्याय( कान्हा)ने सबका आभार ब्यक्ति किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें