tikhiawaz24.in

बुधवार, 9 जनवरी 2019

बदलापुर खुर्द के मछली गांव में दबंगों द्वारा की गई फायरिंग और लाठी डंडे से किए गए हमले में युवक सहित दो लोग घायल

जौनपुर  बदलापुर थाना क्षेत्र के मछली गांव में संजीव शुक्ला उर्फ सनी शुक्ला और उनके कुछ दबंग साथियों द्वारा लाठी डंडे से किए गए हमले में 12 साल का एक युवक बुरी तरह घायल और अधेड़ उम्र के अजय प्रकाश शुक्ला उर्फ नन्हे दादा मछली गांव को भी मारपीट कर घायल कर दिया आरोपियों का हौसला इतना बड़ा हुआ है कि 7 जनवरी की शाम को बदलापुर खुर्द बाजार में कुछ अज्ञात साथियों के साथ कई राउंड फायरिंग की गई पूरे गांव में दहशत और डर का माहौल बना हुआ है परंतु पुलिस बेबस नजर आ रही है क्योंकि आरोपियों के ऊपर स्थानीय नेता का हाथ है ऐसा माना जा रहा है कि यदि स्थिति यही रही तो यह स्थिति विकट रूप धारण कर सकती है इससे पहले कि यहां कुछ और खून खराबा हो शासन और प्रशासन इस पर त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की धरपकड़ करें और उन पर कठोर कार्रवाई करें पीड़ित परिवार का कहना है कि ना शासन-प्रशासन कोई भी उनकी सुनने को तैयार नहीं है इसीलिए अब पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री जी के पास जनता दरबार में जाकर की न्याय की गुहार लगाएंगे ।

कोई टिप्पणी नहीं: