tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019

तीन बैंक कर्मियों ने किया साठ हजार का गोलमाल शाखा प्रबन्धक के दुर्व्यवहार से ग्राहकों में आक्रोश

जौनपुर सिंगरामऊ  सिंघावल गाँव मे स्थित स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक की मिलीभगत से तीन बैंक कर्मियों ने पैसा जमा करने आये एक ग्राहक का साठ हजार रुपये गोल माल कर दिया। जब इसकी शिकायत बैंक मैनेजर से की गई तो उनके दुर्व्यवहार से आक्रोशित ग्राहक ने बैंक उच्चाधिकारियों व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।आरोप है कि सोमवार को कस्बे का ही एक ग्राहक पैसा जमा करने स्टेट बैंक गया था, तो बैंक के ही एक प्राइवेट कर्मी ने डिटेल भर कर पैसा कैशियर को दे दिया। कैशियर ने नोट की गड्डी मशीन में डाली तो वह पैसा पर्ची केवडिटेल से ज्यादा था, उसी को छिपाने के लिए कैशियर बैंक में काम करने वाले प्राइवेट सफाईकर्मी को बुलाकर नोटों की गिनती कराते हुए घालमेल करने लगा। वह कम से कम दस बार पैसा मशीन में डालकर ग्राहक को धोखा देने का प्रयास करता रहा। इसी बीच जब कैशियर अपनी सीट से  दो बार खड़ा हुआ, ठीक उसी समय ग्राहक के पैसों का घालमेल कर दिया। इसी समय कैशियर के केबिन में शाखा प्रबंधक पहुँच गए उन्होंने जब उसे नोटों की गड्डी से छेड़छाड़ करते हुए देखा तो उसे हाथ से गिनने को कहा। यह सब उपभोक्ता देख रहा था कि उसका दो हजार का तीस नोट ज्यादा चला गया था। उनके द्वारा घालमेल देख ग्राहक ने अपना बढ़ा हुआ पैसा वापस मांगा, तो उक्त पैसा नही दिया गया।बल्कि अट्ठासी हजार पांच सौ रुपये वापस कर दिया। खास बात यह रही कि इस घटना का पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। बैंक में कार्यरत लोगों द्वारा किये गए इस घालमेल की शिकायत जब शाखा प्रबंधक से करते हुए सीसीटीवी फुटेज दिखाने का हवाला दिया तो बैंक मैनेजर आग बबूला हो उठे। और पुलिस में शिकायत करके उसकी निगरानी में सीसीटीवी दिखाने की बात कहते हुए ग्राहक के साथ दुर्व्यवहार भी किया। मामला जब बढ़ने लगा तो उन्होंने सत्तासी हजार के बदले अट्ठासी हजार पांच सौ रुपये खाते में जमा करवाये, जबकि साठ हजार का घालमेल कर दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत बैंक के उच्चाधिकारियों व पुलिस से की है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019

जौनपुर प्रेस क्लब इकाई बदलापुर का गठन:केदार नाथ सिंह बने अध्यक्ष 

जौनपुर बदलापुर  तहसील इकाई बदलापुर का गठन नगर पंचायत स्थित निरीक्षण भवन बदलापुर में जौनपुर प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष कपिल देव मौर्यवमहामंत्री वीरेंद्र मिश्र उर्फ विराट के निर्देशन में तहसीलबदलापुर के पत्रकारों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे उपस्थित पत्रकारों ने सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद हेतु केदार नाथ सिंह व महामंत्री पद के लिए एच 0 एल 0बी0पुष्कर के नाम का प्रताव किया।जिसका सभी एक स्वर में अनुमोदन किया। उसके बाद कार्यकारिणी के अन्य  पदाधिकारियो जिसमे उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा,  मंत्री सुशील श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अजयकुमार यादव, मीडिया प्रभारी अजय कुमार सिंह, संगठन मंत्री पवन कुमार उपाध्याय,  आडिटर अरुण कुमार दुबे, जिला प्रतिनिधि चन्द्रशेन शुक्ल, मानिक चन्द्र यादव ,नरेंद्र शर्मा व कार्यकारिणी सदस्य राम सागर गिरी, सुनील मिश्र, सन्तोष कुमार मिश्र, सूबेदार अली,सहित कार्य कारिणी के सदस्य बनाये गए।
कार्य क्रम के अंत मे उपस्थित सभी पत्रकारों ने अध्यक्ष केदार नाथ सिंह सहित सभी पदाधिकारियों  को माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ने अपने संबोधन में पत्रकारिता की शुचिता पवित्रता बनाय रखने की अपील करते हुए आभार व्यक्त किया।

प्रधान ने दी पुलिस को तहरीर, लगाया घूसखोरी का आरोप

जौनपुर सिंगरामऊ स्थानीय थाना क्षेत्र के कुशहा बाजार में स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक किशोर कुमार ने बर्रैया गांव के प्रधान मनोज कुमार सिंह को के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें धमकाया। उन्होंने बैंक उच्चाधिकारियों को जानकारी देते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रधान का आरोप है कि मेरी बेटी का खाता बैंक की कुशहा शाखा  में है। वह खाता डारमेंट हो गया था, उसे पुनः शुरू कराने के लिए मेरी बेटी को लगातर एक सप्ताह से दौड़ाया जा रहा था। प्रधान बुधवार को उक्त बैंक पर पहुंचे और गारमेंट खाता चालू करने के लिए जानकारी की। तो शाखा प्रबंधक उस कागज को मेरे मुंह पर फेंकते हुए मेरे साथ अभद्रता किये। वहां पर तैनात सिपाही पर भी आरोप लगाते हुए बताया की उसने मेरे साथ बेवजह बदसुलूकी की। आरोप है कि मेरे गाँव के तीन किसानों से केसीसी ऋण देने के नाम पर सुबिधा शुल्क लेकर काम कर रहे थे। इसकी शिकायत पर ग्राम प्रधान होने की वजह से किसानों के साथ से मिलने गए थे। इस दुर्व्यवहार को लेकर शिकायत करते हुए उन्होंने बैंक के उच्चाधिकारियों व प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ से लिखित रूप से तहरीर देते हुए उस पर कार्रवाई करने की मांग की है।

गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019

स्वच्छ भारत मिशन: छात्र-छात्राओं ने निकाली एक कदम स्वच्छता की ओर रैली,पौधरोपड़ कर ली प्लास्टिक मुक्त विद्यालय की शपथ






सिंगरामऊ (जौनपुर) रास्ट्रपिता महात्मा गांधी  की जयंती के अवसर पर मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज के बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता अभियान के तहत शुरुआत अपने ही विद्यालय से की। बाजार स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती गर्ल्स इंटर कालेज के बच्चों ने बुधवार को विद्यालय परिसर से प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली। रैली हरपालगंज, कबेली, सिंघावल होते हुए कस्बे के भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुँची।बच्चे स्लोगन लिए हुए स्वच्छ भारत-स्वच्छ समाज, हमने मन मे ठाना है, प्लास्टिक को हटाना है, आज से ही करेंगे शुरुआत, तभी बनेगी स्वच्छता की बात, के नारे लगाते हुए लोगो को जागरूक किया। इस दौरान नीलम तिवारी, नेहा सिंह, ज्योति सिंह, आराधना मिश्रा, पूजा मिश्रा,  पूनम सिंह, चंदन सिंह, गुलाब शर्मा सहित विद्यालय के बच्चे शामिल रहे।

गुरुवार, 26 सितंबर 2019

शिक्षक संघ ने दिवंगत शिक्षामित्र के परिवार को रू52250 सहायता राशि दिया गया

बदलापुर,  प्राथमिक विद्यालय कुधुआ, विकासखंड बदलापुर, जनपद जौनपुर के विगत दिनों  हार्ट अटैक से दिवंगत शिक्षामित्र सहदेव केवट के परिवार से शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की ।प्राथमिक विद्यालय कुधुआँ को विधायक बदलापुर द्वारा गोद लिया गया है ।शिक्षामित्र सहदेव केवट अपने पीछे अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों को छोड़कर चले गए ।उनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है और वह छप्पर में रहते हैं ।प्राथमिक शिक्षक संघ ,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ एवं शिक्षा मित्र संघ ने संयुक्त रूप से रुपए 52250 की सहायता राशि उनकी पत्नी को दिया ।इस अवसर पर सेवा निवृत कल्याण परिषद के प्रदेशीय अध्यक्ष सत्यदेव सिंह ,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनिल यादव ,जिला मंत्री डॉ भानु प्रताप राव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ,बदलापुर ब्लॉक के अध्यक्ष उमेश मिश्रा ,मंत्री राय साहब यादव ,पूर्व माध्यमिक के अध्यक्ष नंदकुमार ,मंत्री कैलाश रजक, शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष द्वय आनंद तिवारी ,कृष्णकांत पांडेय  ,अनवर अब्बास पूर्व अध्यक्ष ,रमाशंकर जिला सयुक्त मंत्री प्रचेता ,विनय खरवार ,राजीव द्विवेदी ,राज भारत मिश्र, राममूर्ति पूर्व मंत्री ,रमाकांत चौरसिया ,राम जनम यादव ,अजय पाल ,सच्चिदानंद यादव यूटा जिला मंत्री ,सत्यनारायण आदि लोग उपस्थित थे।उक्त धनराशि अध्यापकों,शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों द्वारा सहायतार्थ दी गई जो की सूची के अनुसार निम्नवत है-

बुधवार, 18 सितंबर 2019

मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की


सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय बाजार स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की। प्लास्टिक को रोकना हम सब के लिए बेहद जरूरी है। इस तरह के नारे लगाते, व हमारी धरा सुरक्षित हो, तो ही हम सुरक्षित हैं, हमारा  लक्ष्य पालीथिन मुक्त हो क्षेत्र अपना, धारा को सुरक्षित बनाएंगे, प्लास्टिक से जान छुड़ाएंगे, आदि स्लोगन के साथ यह रैली हरपालगंज रेलवे स्टेशन तक गयी, जहाँ से वापस आकर पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हो गयी। कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह ने कहाकि पौधे मनुष्य व अन्य जीव जंतुओं को समुचित ढंग से आक्सीजन मुहैया कराते हैं। जबकि प्लास्टिक के प्रयोग हमारे लिए बेहद खतरनाक है। इसी लिए हमें इसके प्रयोग को रोकना होगा। पालीथीन का प्रयोग रोकें साथ- साथ पौधों की सार्थकता हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। । हमें इन बच्चों से सीख लेनी चाहिए कि हम इनकी तरह शपथ लेकर अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक  हों। इसका प्रयोग रुकेगा तो पर्यावरण निश्चित तौर पर सुरक्षित रहेगा। संचालन गुलाब चंद शर्मा ने किया। कार्यक्रम में चंदन सिंह, अरविंद दुबे, गुलाब शर्मा, नीलम तिवारी, आराधना मिश्रा, ज्योति सिंह, पूनम सिंह,  सहित विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे।

सोमवार, 16 सितंबर 2019

भगवान के कथा में भजन में ताली ओ भक्त बजाते हैं जिनके हाथों में दम होता है। राजन उपाध्याय कमला नंदन महाराज

जय श्री सीताराम राधे राधे जय बजरंग बली हर हर महादेव, जिंदगी में कभी खुशी तो कभी गम होता है,भगवान के कथा में भजन में ताली ओ भक्त बजाते हैं जिनके हाथों में दम होता है,नगर पंचायत वार्ड लिलहा पावर हाउस एफ सी आई गाेदाम के सामने चल रही श्रीराम कथा में पंचम व समापन दिवस पर श्री राम जी के वन जाते समय के प्रसंग पर सभी भक्तगण मायूस रहे,फिर प्रसंग के अनुसार सभी राक्षसों सहित रावण के मरने के बाद भक्ताें ने झूमकर अपने प्रभू काे रिझाते हुये   आनंदित हुये,दूसरे दिन बुधवार को श्री सुंदरकांड का पाठ,भजन,हवन,आैर विशाल भंडारा किया गया जिसमें विट्ठल पुर रूपीपुर रस्तीपुर मानपुर पूरेगाेलिया भागीपुर पचरास बरहदा सहित कई गांव व कई जनपद के भक्ताें ने पहुंचकर कुछ न कुछ गाढ़ी कमाई का दान करके प्रसाद को ग्रहण किया,बतादें कि यह बाबा बैजनाथ बाेलबम कांवरिया संघ   का छठवां विशाल भंडारा था लखनऊ वाराणसी राज्य मार्ग पर होने के नाते जो भी जा रहा था रुक करके प्रसाद ग्रहण करके भोले बाबा का नाम लेकर आगे बढ़ रहा था यहां के लोगों ने भी बहुत मेहनत की है सबको हाथ जोड़कर के रुक कर के प्रसाद दिलाएं लगभग 15000 हजार भक्तों ने प्रसाद को ग्रहण किया सभी भक्तों के ऊपर भगवान भोलेनाथ श्री राम जी की कृपा हमेशा बनी रहे इस अवसर पर श्री देवेश प्रताप सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद दुबे प्रमुख शिवगढ़ वेद प्रकाश सिंह पूर्व प्रमुख गौरा पप्पू मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक रानीगंज बच्चा मिश्रा मीडिया अध्यक्ष शालिकराम जायसवाल लाल बहादुर सिंह पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद पांडे गायत्री उपाध्याय राजा सिंह लाल बिहारी उपाध्याय विजय सिंह सदाशिव मिश्रा राकेश दुबे कोटेदार मनोज जायसवाल दिनेश जायसवाल अरविंद गुप्ता नीतू जायसवाल आसाराम जायसवाल महेश जायसवाल विशंभर नाथ मिश्र उर्फ चुलबुल महाराज एडवोकेट विजय जायसवाल उमाकांत पांडे उर्फ बब्बू एडवोकेट अमित सिंह जायसवाल बृज मोहन उपाध्याय सतीश उपाध्याय कल्लू मास्टर सोनू उपाध्याय राकेश पांडे अमरउजाला से रवि दुबे हिंदुस्तान से श्याम सुंदर शर्मा राष्ट्रीय सहारा से सचिन उपाध्याय अमित मेल  हरिश्चंद्र उमरवैशय भगवान उमर वैश्य बबलू उमर वैश्य मक्खन लाल मखंचू उमर वैश्य सुनील उमर वैश्य विनोद सिंह एफसीआई गोदाम व्यास जी एम आई साहब मुन्ना सिंह पिंटू जायसवाल भंडारा अध्यक्ष दीपू जयसवाल कोटेदार मुन्ना गुप्ता सोनू गुप्ता सुरेश जायसवाल सुरेश उमरवैश्य चंदर डीजे विक्रम सिंह एडवोकेट लवकुश उमरवैशय सभासद सुनील मौर्या सुधीर श्रीवास्तव एडवोकेट अर्पित उमरवैशय बीआर प्रजापति चिरकुटी् हिमांशु तिवारी अंकित तिवारी भूसलपुर मास्टर साहब जौनपुर बनारसी बाबा सिंगर पंकज तिवारी अंकित तिवारी नरी कमासिन अखिलेश तिवारी विवेक उपाध्याय वैभव उपाध्याय लालू गौतम सहित हजाराें भक्ताें ने प्रसाद ग्रहण किया आयोजक समिति ने सबके प्रति आभार जताया हर हर महादेव ओम नमः शिवाय बाेल बम का नारा है बाबा एक सहारा है, राजन उपाध्याय कमला नंदन महाराज श्री संकट हरण हनुमान एवं शिव मंदिर सवैया धाम रानीगंज प्रतापगढ़ 

सोमवार, 2 सितंबर 2019

संस्था के लोगो ने किया वृक्षारोपण



सिंगरामऊं - जौनपुर- पं रामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्रीमती बवना देवी जन कल्याण शिक्षा निकेतन फत्तूपुर बबुरा बदलापुर जौनपुर के विद्यालय परिसर में पौधरोपड़ भी किया गया इस अवसर पर ,ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ महेश मिश्रा ,महासचिव यादवेंद्र दत्त तिवारी ,उपाध्यक्ष अनुपम तिवारी , मीडिया प्रभारी अरविंद उपाध्याय , महामंत्री अमिताभ मिश्रा महामंत्री कृष्णा पाठक विद्यालय के प्रवन्धक कृपाशंकर यादव , और विद्यालय के सभी अध्यापक बृजेश पाल अवनीश पाल धर्मेंद्र सिंह विद्यालय छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

सोमवार, 26 अगस्त 2019

जन्मदिन के शुभ अवसर पर बच्चों में बाटे गए पौधे


















पं रामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा  उपाध्यक्ष नीरज शुक्ला  के पुत्र शुभ शुक्ला के जन्मदिन के शुभ  अवसर पर उदपुर गेल्हवा  के  विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों को पौधे वितरित किया गया और विद्यालय परिसर में पौधरोपड़ भी किया गया इस अवसर पर संरक्षक यशकांत शुक्ला ,ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ महेश मिश्रा ,महासचिव यादवेंद्र दत्त तिवारी ,महामंत्री अमिताभ मिश्रा महामंत्री कृष्णा पाठक विद्यालय के प्रवन्धक सुनील कुमार शुक्ला, और विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

रविवार, 25 अगस्त 2019

प्रधानाचार्य में 31 पौधे लगाकर मनाया जन्मदिन


सिंगरामऊ  जौनपुर स्थानीय बाजार स्थित मेंजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य अंतिमा सिंह ने अपने जन्मदिन पर 31 पौधों को लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी मनोदशा को दर्शाया। उक्त पौधरोपण विद्यालय परिसर की चारदीवारी के किनारे किया गया। उन्होंने आम, चीकू, सागौन, सहित फूलदार पौधे लगाकर विद्यालय परिसर को हरा-भरा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।उन्होंने कहा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण तो जरूरी है लेकिन पौधों का संरक्षण बेहद जरूरी है पौधे लगाकर उनका करेंगे जब तक उसकी सुरक्षा में को हम नहीं संभालेंगे जब तक पौधा बड़ा नहीं हो जाता, तब तक उसकी देखभाल करना और उसे सुव्यवस्थित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। पौधे सुरक्षित हो इसके लिए उसका संरक्षण एवं रखरखाव बहुत जरूरी है। उन्होंने बच्चों को भी पौधा वितरित किया। इस मौके पर चंदन सिंह, अरविंद दुबे, गुलाब चंद शर्मा, आराधना मिश्रा, ज्योति सिंह, नीलम तिवारी, पूजा मिश्रा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शुक्रवार, 9 अगस्त 2019

महमूदपुर गांव स्थित रामदेव सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार 09/08/2019 को पेड़ के लिए वृक्षारोपण महाकुंभ के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया


 जौनपुर बदलापुर तहसील क्षेत्र के सिंगरामऊ थाना अंतर्गत महमूदपुर गांव स्थित रामदेव सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार 09/08/2019 को पेड़  के लिए वृक्षारोपण महाकुंभ के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पर उपजिलाधिकारी बदलापुर अंजनी कुमार सिंह तहसीलदार अजय कुमार पांडे तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा तथा शिक्षकों व छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली संगोष्ठी में भाजपा नेता पंकज मिश्रा ने संबोधित करते हुए वृक्ष के महत्व को बताते हुए लोगों से बताया कि पौधों को पुत्र की भांति सेवा करने की अपील की । मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारीअंजनी कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण स्वच्छ वातावरण बनाता है जिससे मानव शरीर स्वच्छ व निरोग रहता है प्रत्येक विद्यार्थी को लक्ष्य निर्धारित कर देश के लिए अपना योगदान देना चाहिए अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार अजय कुमार पांडे ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की अमूल्य निधि है प्राकृतिक संतुलन के लिए पौधारोपण के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है मानव जीवन में पेड़ पौधों का बहुत महत्व है जहां उप जिला अधिकारी सहित शिक्षकों व छात्र छात्राओ व ग्रामीणों ने परिसर में बरगद नींबू  भी  सहज जन आंवला आदि प्रजातियों के पौधे लगाएं उपस्थित ग्रामीण ग्रामीण महिलाओं को भी पौधे वितरित किया गया संचालन प्रधान संजय सिंह ने किया इस दौरान सेक्रेट्री रणजीत सिंह कानूनगो अनिल कुमार तिवारी लेखपाल लाल चंद पांडे अजय पांडे अशोक कुमार यादव सत्यनारायण सिंह बबलू सिंह सुनील सिंह प्रधान अरविंद तिवारी चिंटू सिंह तथा वन विभाग के कर्मचारी एवं ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित रहे




रविवार, 4 अगस्त 2019

आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ वृक्षारोपण कर छात्रों को जागरूकता का दिया संदेश

जौनपुर बदलापुर
स्थानीय विकास खंड महराजगंज के उत्कृष्ट अभिनव आदर्श प्रा0वि0डोमपुर में आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ वृक्षारोपण कर छात्रों को जागरूकता का संदेश दिया तथा प्रेरणा का स्रोत बने शिक्षकों ने प्रत्येक छात्रों को अपने अपने घर एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। गुरुकुल भूमिका में अपने अजीज शिष्यों के साथ   विद्यालय परिसर में छात्रों को वृक्षारोपण का महत्व बताया।
     बताते चलें कि विश्व पटल पर पर्यावरण सभी देशों के चिंता का विषय बना हुआ है।बढ़ती जनसंख्या के आधार पर वृक्षों की कमी के चलते मानव जीवन पर घोर संकट मंडराने लगा है।कई दसको से लगातार हो रहे पेड़ों के कटान से बरसात पर भी काफी असर पड़ा है।जिसके चलते भूतल का जलस्तर भी लगतार घटता चला जा रहा है।वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिक्षिका नीलम सरोज के साथ शिक्षक विनोद कुमार,इश्तियाकअहमद ,धर्मेंद्र कुमार,अभिषेक एवं छात्रों सहित प्रबुद्ध वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 19 जुलाई 2019

पुष्पराज को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर, संगठन को मजबूती प्रदान होगी

जौनपुर बदलापुर  पुष्पराज सिंह को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर विधान सभा बदलापुर क्षेत्र के भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस मौके पर उपस्थित जनों ने  खुशी का इजहार जाहिर करते हुए कहा है कि श्री सिंह के भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने से एक ओर जहां भाजपा  में युवाओं  की लंबी फेरहिस्त का जुड़ाव होगा, वही उनके आपसी सामंजस्य में सभी लोग एक सूत्र में पिरोये रखकर संगठन को बेहद मजबूती प्रदान करने कोई कसर नही छोड़ेगा,
लोगो मे एक खास चर्चा है पुष्पराज सिंह  भाजपा के जिलाध्यक्ष का ताज लेकर जनपद जौनपुर वासियो में नई छाप छोड़ने में कामयाबी मिलेगी।
बधाई देने वालो में भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह,   राम कृष्ण उपाध्याय, सुरेश  कुमार तिवारी ऐडवोकेट,  सत्यम सिंह, जय सिंह,  ज्ञानेंद्र सिंह , राज कुमार मौर्य,  सन्तोष निगम, धनंजय सेठ, सुशील निगम, आनंद सिंह बबलू, उन्नत कुमार सिंह, विजय सिंह, आशीष सिंह,  अमर नाथ गुप्ता, संदीप शर्मा, राजेश सरोज, राम कृपाल केवट, सिकन्दर मौर्य, अवधेश यादव , अजय सिंह, डा0 हरसू पाठक, सुनील तिवारी, पंकज मिश्र, मिथिलेश सिंह, सुरेश शुक्ल, मुन्नू मौर्य, हर्षित शुक्ल ,राजेश दुबे, हरी लाल मोदन वाल, सुनील निगम, लकीनिगम, सहित सभी क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है।

मंगलवार, 16 जुलाई 2019

आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, महराजगंज से स्कूल चलो अभियान एवम जल संरक्षण हेतु रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

जौनपुर उपजिलाधिकारी बदलापुर श्री अंजनी सिंह, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता श्रीआशीष श्रीवास्तव, जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्री सुरेश पाण्डेय , जिला समन्वयक बालिका शिक्षा श्रीमती शोभा तिवारी द्वारा आदर्श  प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, महराजगंज से स्कूल चलो अभियान एवम जल संरक्षण हेतु रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।




 इसके पूर्व विद्यालय के बच्चों में आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह की अध्यक्षता में यूनिफार्म , पाठ्य पुस्तक , आई कार्ड  का वितरण उपरोक्त माननीयो द्वारा किया गया।




 समारोह में श्री अखिल मिश्रा समाजसेवी बदलापुर श्री अनिल सिंह शक्ति अध्यक्ष तहसील उद्योग व्यापार मण्डल बदलापुर, श्री सुरेश चौहान माननीय विधायक जनसम्पर्क कार्यालय प्रभारी बदलापुर,श्री कुन्दन सरोज श्री उमानाथ यादव,श्रीमती नीलम सरोज,विनोद कुमार पाल, इश्तयाक अहमद,धर्मेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, राजेश उपाध्याय, राजेश सिंह,पुष्यमित्र दुबे,उमेन्द्र प्रताप सिंह, शिवशंकर मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, दुर्गेश सिंह,वीरेन्द्र प्रताप सिंह,आदि सम्मानित शिक्षकों,अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थित रही। अन्त में आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि को सप्रेम अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।आभार प्रकट किया गया।

बुधवार, 10 जुलाई 2019

शिक्षा ज्योति अवार्ड से आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह हुए समानित हुए :-


जौनपुर गत दिवस नेशनल ह्यूमन वेलफ़ेयर कॉउन्सिल व कोयो लोक कल्याण समिति की ओर से दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभा गार में भारत श्री सम्मान समारोह के अवसर पर देश के भिन्न भिन्न राज्यो में शिक्षा के क्षेत्र में उल्ले्खनिय कार्य करने पर देश के चुनिंदा शिक्षकों में श्री केशव सिंह आदर्श प्रधानाध्यापक जौनपुर, उत्तर प्रदेश को भी श्री प्रताप चन्द्र सारँगी कैबिनेट मंत्री,महाराष्ट्र के कैबिनेट मिनिस्टर श्री महादेव राव जी जानकर,लखनऊ डी आई जी श्री ज्योति कुमार सतीजा व नेशनल ह्यूमन वेलफ़ेयर कॉउन्सिल के अध्यक्ष गुँजन मेहता व के के गांधी जी कोयो लोक कल्याण समिति के  अध्यक्ष ने अपने कर कमलों से सम्मानित किया । एवं कार्यक्रम में गोल्डन एरा इवेंट्स के निदेशक पुष्कर मेहता उपस्थित रहे।

मंगलवार, 2 जुलाई 2019

प्रदेश में 16 विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान से नवाजे जाएंगे

जौनपुर शिक्षकों ने बढ़ाया जनपद का मान
प्रदेश में 16 विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान से नवाजे जाएंगे यह घोषणा बेसिक शिक्षा परिषद, लुखनऊ ने जारी किया। जिलाधिकारी महोदय श्री अरबिंद मल्लप्पा बंगारी जी ने प्राथमिक विद्यालय त्रिलोचन महादेव के प्रांगण में सर्व शिक्षा अभियान का शुभारंभ इन उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान कर के किया।

इस मौके पर आदरणीय जिलाधिकारी सहित संयक्त सहायक निदेशक पंचम वाराणसी , आदरणीय विधायक केराकत दिनेश चौधरी , उषा मौर्या प्रदेश मंत्री भाजपा ( महिला मोर्चा), संदीप सिंह ब्लॉक् प्रमुख जलालपुर , जिला आपूर्ति अधिकारी जौनपुर , डिप्टी सी एम ओ जौनपुर , स्वस्थ्य केंद्र अधीक्षक जलालपुर , सभी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी एवम जलालपुर ब्लॉक के साथ ही साथ अन्य ब्लॉकों के बहुत से गणमान्य शिक्षक एवम शिक्षिकाएं उपस्थित रही ।प्रदेश के 84 चयनित विद्यालयों में 16 विद्यालय अकेले जौनपुर ने हासिल किया। जनपद जौनपुर को बेसिक शिक्षा को बुलन्दी प्रदान करने हेतु  यहाँ पर उपस्थित सभी लोगो ने बी एस ए  साहब  की उन्मुक्त कंठो से प्रशंसा की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेन्द्र सिंह ने शिक्षकों को एक टीम के रूप में कार्य करने पर बधाई दी उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा का उत्थान तभी होगा जब शिक्षक एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। शिक्षक जिन्हें सम्मानित किया गया वे हैं-केशव प्रसाद सिंह अभिनव (आदर्श)प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, महराजगंज, जौनपुर, अमित सिंह ( प्राथमिक विद्यालय ताहीरपुर)  शिवम सिंह (प्राथमिक विद्यालय लखेसर ) डॉ उषा सिंह (प्राथमिक विद्यालय चकताली) डॉ विभा शुक्ला (प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार बदलापुर)
 राजेश कुमार उपाध्याय (प्राथमिक विद्यालय बेलौना)
शोभावती पाल (प्राथमिक विद्यालय शुरूवारपट्टी) ज्ञानेश्वर (यूपीएस भन्नौर) 

विनोद पांडे (प्राथमिक विद्यालय चतुर्भुज पुर प्रथम)
वीरेंद्र प्रताप यादव (प्राथमिक विद्यालय बांसबारी (केराकत)
प्रकाश सिंह (प्राथमिक विद्यालय मड़ियाहूं प्रथम रामनगर )
लाल बहादुर यादव (प्राथमिक विद्यालय सुदनीपुर मड़ियाहूं)
 दुष्यंत मिश्रा (यूपीएस डीह असर्फाबाद)
तसनीम फातिमा (प्राथमिक विद्यालय सबरहद शाहगंज)
विजयालक्ष्मी यादव (प्राथमिक विद्यालय सिद्दीकपुर प्रथम)
अर्चना रानी (प्राथमिक विद्यालय पचहटिया)
अखिलेश मिश्र (प्राथमिक विद्यालय नटौली)
 बृजेश पांडे (प्राथमिक विद्यालय लाडलेपुर)








मंगलवार, 25 जून 2019

संसद है या धार्मिक अखाड़ा

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र तथा संसदीय मान मर्यादाओं और श्रेष्ठ परम्पराओं के उच्च मानदंड स्थापित करने वाले देश भारत मे पिछले कुछ वर्षों से लोकतान्त्रिक भावनाओं पर कुठारा घात किया जा रहा है , संवैधानिक मूल्य ,आदर्श और मर्यादाए सिसकती नजर आ रही है, संसदीय शिष्टाचार के प्रतिमान दिनों ब दिन घटते जा रहे है।  सिद्धांत विहीन राजनीति का व्यापक विस्तार हुआ है । विश्वसनीयता और उत्तरदायित्वपूर्ण मर्यादाओं का भयावह क्षरण हुआ है। वास्तविकता के धरातल पर भारतीय लोकतन्त्र वैचारिक व्यवहारिक दोनों रूपों के चुनौतियों का सामना कर रहा है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतन्त्र के त्यौहार का समापन हुआ, इसी सबसे बड़े लोकतन्त्र मे एक असहज करने वाली घुटन महसूस हो रही है, संसदीय लोकतन्त्र की अपनी गरिमा होती है और किसी को भी इस गरिमा के साथ छेडछाड़ या ठेस पहुचाने की इजाजत  नही दी जा सकती है । यह बात अलग है की लोकतन्त्र के मंदिर मे पहुचने वाले सदस्यों की राजनीति की दिशा कुछ भी हो परंतु संसद की गरिमा बनाए रखना राजनीतिक दलों और सांसदों का सामूहिक उत्तरदायित्व बनाता है । जिस देश का संविधान देश को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाने की संकल्पना करता है ,उसी राष्ट्र की संसद  मे सांसदों के शपथ ग्रहण समारोह मे जिस तरह से धार्मिक नारे लगे वह पूरे देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है संसद को अब क्या धार्मिक अखाड़ा बना देंगे । सवाल यह है कि संसद ओवैसी तथा तृणमूल के निर्वाचित संसद सपथ लेने गए तो भाजपा के कुछ सांसदों ने जय श्री राम का नारा क्यों लगाया ? क्या यह सोची समझी चाल थी ?क्या अब हमे संसद मे अब ऐसे ही दृश्य देखने को मिलेंगे ? इससे भी गंभीर चिंता का विषय यह है कि इस घटना के बाद किसी ने माफी नही मांगी न ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वालों ने और न ही ‘अल्लाह हू अकबर’  कहने वालों ने । शायद भारतीय लोकतन्त्र को धर्मनिरपेक्ष बनाए रखने की चाहत किसी  मे नही है । अगर ऐसा है तो भारतीय लोकतन्त्र खतरनाक दिशा मे बढ़ता जाएगा। धर्म आधारित देशों कि हालत हम देख रहे है देश धर्म से नही बल्कि सकारात्मक राजनीतिक वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ता है । सबक़ों को यह ध्यान रखना चाहिए कि संसद इस देश के आम आदमी ,किसान ,मजदूर , बेरोजगारो कि उम्मीदों का सबसे बड़ा ठिकाना है उसे उम्मीद होती है उसके चुने हुये प्रतिनिधि संसद मे जाकर उसकी जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए काम  करेंगे ।  जिस देश मे 55-57 फीसदी लोग खेती पर निर्भर है उनके लिए क्या ठोस कदम हो ,तथा उनकी उपज का सही दाम कैसे मिलने लगे ? इस पर बहस हो , वर्तमान समय मे देश बेरोजगारी के सबसे बुरे संकट से गुजर रहा है आकड़ों की माने तो बीते 45 सालों मे इतनी बड़ी संकट आया है बेरोजगारी कि समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है ? पर बहस होनी चाहिए ।  सत्ता पक्ष की नीतियों मे क्या खामी है तथा इसकों कैसे दूर किया जाय ताकि सत्ता पक्ष निरंकुश न हो  संसद वास्तव मे देश को दिशा देने के लिए है मगर दुर्भाग्य है  संसद मे ‘जय श्री राम’और ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगाए जा रहे है जिन सांसदों को अपने क्षेत्र के समस्याओं के प्रतिनिधित्व के लिए भेजा गया है वे अपने धर्म का प्रतिनिधित्व कर रहे है।  यह कहने  मे कोई गुरेज नही है कि हालत ठीक नही है सभी दलों को सोचना होगा कि संसद कि गरिमा को कैसे बहाल किया जाए धर्मनिरपेक्षता हमारी सबसे बड़ी ताकत है इसे बनाए रखना होगा , यह देश को गलत राह  पर ले जाने कि कोशिश है जिसे हर हाल मे रोका जाना चाहिए , अब देश उस मोड़ पर आ पहुचा है जब सचमुच नए सिरे से इन सवालों का जबाब देने कि कोशिश की जानी चाहिए जो आसान नही है ।
                                                                  गणेश शुक्ल (शोध छात्र )
महात्मा गांधी अंतराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र

गुरुवार, 20 जून 2019

राज्य स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय के चयन एवं उनको पुरस्कृत में जौनपुर से 16 विद्यालयों का चयन हुआ है जिसमे 18वें क्रमांक पर अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर

सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में कुल 84 विद्यालय का चयन उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ है, जिसमें सर्वाधिक जनपद - जौनपुर से  16 विद्यालयों का चयन हुआ है जिसमे 18वें क्रमांक पर अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर है

 राज्य स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय के चयन एवं उनको पुरस्कृत किये जाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश से प्राप्त राइट-अप, पीपीटी, व साक्षात्कार वीडियो इत्यादि का समिति द्वारा मूल्यांकन कराने के पश्चात 84 विद्यालयों एवं उनसे सम्बन्धित अध्यापकों की सूची आज संयुक्त शिक्षा निदेशक (बेसिक) लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी की गई जिसमें जौनपुर के 16 विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित किया गया। चयनित सूची में सबसे अधिक सिकरारा व बरसठी ब्लाक के तीन- तीन विद्यालय चयनित हुए।  सिकरारा ब्लाक के चयनित विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर, प्राथमिक विद्यालय लखेसर व प्राथमिक विद्यालय सुरुआरपट्टी का चयन हुआ है। इसी तरह बरसठी ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय बेलौना, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भन्नौर, प्राथमिक विद्यालय चतुर्भुजपुर का चयन हुआ है। जिले की सूची में करंजाकला ब्लाक दूसरे नम्बर पर है। यहां से प्राथमिक विद्यालय सिद्दीकपुर, अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय लाडलेपुर का चयन हुआ है। धर्मापुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पंचहटिया, बदलापुर से अभिनव अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार, महाराजगंज से अभिनव अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, सुइथाकला से पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशरफाबाद, शाहगंज से प्राथमिक विद्यालय सबरहद, मड़ियाहूं से कन्या प्राथमिक विद्यालय सुदनीपुर, सिरकोनी से अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय चकताली, केराकत से पूर्व माध्यमिक विद्यालय तरियारी शामिल है। 
इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर का चयन हुआ है जिसके लिए वहाँ के प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी सिकरारा ने आईसीटी व नामांकन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत कर चुके है। सत्र 2017-18 में यहाँ नामांकन संख्या मात्र 63 थी जो कि वर्तमान सत्र में बढ़कर 214 हो गई है। यह विद्यालय प्रोजेक्टर, लैपटॉप, कंप्यूटर, साउंड सिस्टम डेस्क बेंच सहित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश है।जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि पुरस्कार की सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेन्द्र सिंह ने फोन से बधाई देते हुए अवगत कराया।साथ खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने भी बधाई दी।इसका श्रेय उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारी के साथ साथ अपने अध्यापकों को दिया जिन्होंने अच्छे कार्य के लिए समय समय पर प्रेरित किया। सिरकोनी ब्लाक की प्राथमिक विद्यालय चकताली की प्रधानाध्यापिका उषा सिंह ने बताया  विद्यालय में स्मार्ट क्लास , अनेको प्रकार के नवाचार जैसे -ज्वालामुखी का मॉडल , हार्ट मॉडल , भारत का थ्री डी मैप , हारबेरियम इत्यादि कार्य तथा  कैविनेट का गठन , अनेकोनेक गतिविधियां एवम विद्यालय के सभी सहयोगियों का टीम भावना से कार्य करना तथा समाज के सक्रिय सहयोग  जिसमे डेस्क ब्रेंच की व्यवस्था आदि से विद्यालय का चयन उत्कृष्ट विद्यालय के लिए हुआ है ।
ब्लॉक बरसठी से सर्वाधिक 3 विद्यालय जिसमें इंग्लिश मिडियम प्राथमिक विद्यालय चतुर्भुजपुर प्रथम से विनोद कुमार पांडेय, इंग्लिश मिडियम माडल विद्यालय से राजेश कुमार उपाध्याय, व पूर्व माध्यमिक विद्यालय भन्नौर  से सहायक अध्यापक ज्ञानेश्वर प्रसाद  के चयन पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ जवाहर लाल यादव व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला  संगठन मंत्री अश्वनी कुमार सिंह  सिंह ने चयनित अध्यापको को हार्दिक शुभकामनाएं दी

बुधवार, 12 जून 2019

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र के निवासी पं. अनिल पाण्डेय को संगठन का उत्तर प्रदेश सचिव बनाया गया

भारत मे सबसे तेजी से बढ़ता संगठन अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय ने जौनपुर जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र के निवासी पं. अनिल पाण्डेय को संगठन का उत्तर प्रदेश सचिव बनाया गया। संस्था के संस्थापक पं.सुभाषचंद्र झा व राष्ट्रीय संरक्षक पं. अनिल प्रताप त्रिपाठी ने पाण्डेय को नियुक्ति पत्र दिया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. संतोष स. उपाध्याय व राष्ट्रीय महासचिव पं. नरेंद्र शुक्ला ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि ‘पाण्डेय जी के समाजिक गतविधियो को देखते हुए संरक्षक महोदय के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा स्वीकृत पर इन्हें उत्तर प्रदेश का सचिव बनाया गया है। संगठन को आशा है कि पं. अनिल पाण्डेय अपने पद और जिम्मेदारी का निर्वहन करगे।

संगठन के प्रदेश सचिव बनाये जाने पर संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुवे अनिल कुमार पाण्डेय (राजन) प्रदेश सचिव - उत्तर प्रदेश ने ये भी कहा कि आप सभी के बीच एकबार पुनः से वचन देता हूँ कि, संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करूँगा, और संगठन को आगे ले जाने में कोई कसर नही छोड़ूंगा, जब तक ईस शरीर मे प्राण हैं तब तक अपने समाज और भाइयों के प्रति लड़ाई लड़ता रहूँगा और अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत के आदरणीय ब्राह्मण रत्न परम् आदरणीय श्री राष्ट्रीय अध्यक्ष जी व राष्ट्रीय कोर कमेटी ने जो दायित्व दिए हैं हमको उसकी मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करूँगा,

और साथ ही साथ संगठन के तरफ से सभी उच्च पदाधिकारियो ने प्रदेश सचिव को बधाईयां भी दी,बधाई देने कि सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण रत्न आदरणीय श्री पं.कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय जी,राष्ट्रीय संरक्षक श्री अनिल प्रताप त्रिपाठी जी,राष्ट्रीय प्रभारी प्रतीक मिश्रा जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री आशु मिश्रा जी, राष्ट्रीय सचिव श्री हरिकेश पाण्डेय जी,राष्ट्रीय पर्यवेक्षक श्री अनुपम दुबे जी,उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप पाण्डेय जी,पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय पाण्डेय जी,दिल्ली महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती पाण्डेय जी,प्रदेश संगठन मंत्री योगेश पाण्डेय जी,जौनपुर जिले के जिलाध्यक्ष व जौनपुर जिला प्रभारी श्री पं.शिवम पाण्डेय ने पूरे जौनपुर जिले के तरफ से बहुत बहुत बधाई दी

शुक्रवार, 24 मई 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी ने रचा इतिहास



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीजेपी अकेले अपने दम पर 302 सीटों पर अपना जीतती कब्जा जमा दिया ।

अबतक के इतिहास में पहली बार हुआ है जब बीजेपी ने 300 के पार का आंकड़ा छुआ है। इससे पहले 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर 282 सीटों पर कब्जा किया था। अब ये तय हो चुका है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

नरेंद्र मोदी और अमित शाह जीत के बाद दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और बीजेपी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को शुक्रिया कहा। इस दौरान पूरा कार्यालय मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। चुनाव में एक तरफ मोदी थे तो दूसरी तरफ पूरा विपक्ष। पूरे देश में कहीं महागठबंधन बना तो कहीं किसी ने क्षेत्रीय पार्टी के लिए सीट छोड़ दी। अकेले मोदी सब पर भारी पड़े। वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी 4 लाख 79 हजार 505 वोटों से जीते।

जबकि महागठबंधन की प्रत्याशी शालिनी यादव को करीब एक लाख 95 हजार वोट मिले। वाराणसी में कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय तीसरे नंबर पर रहे। बीजेपी मुख्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार भले ही बहुमत से चलती हो लेकिन देश सर्वमत से चलता है और हम इस विचार के साथ सभी को साथ लेकर चलेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये मोदी की विजय नहीं है। ये देश में ईमानदारी के लिए तड़पते हुए नागरिक की आशा-आकांक्षा की विजय है।