दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने निवेशकों से धन लेने के बावजूद एक परियोजना को कथित रूप से विकसित नहीं करने को लेकर यूनिटेक के प्रबंध निदेशक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी यूनिटेक के संजय चंद्र एवं अजय चंद्रा को गुरूग्राम के एंथीया फ्लोर्स में एक परियोजना विकसित नहीं करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।’’
अधिकारी ने कहा, ‘‘परियोजना में 91 लोगों ने 35 करोड़ रुपए निवेश किए हैं। एक निचली अदालत इस मामले में जांच पर नजर रख रही है।’’ ऐसा बताया जा रहा है कि निवेशकों ने इस संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया है।
tikhiawaz24.in
शनिवार, 1 अप्रैल 2017
परियोजना में 91 लोगों ने 35 करोड़ रुपए निवेश किए
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें