tikhiawaz24.in

शनिवार, 1 अप्रैल 2017

तीखी आवाज पर बड़ी ख़बरें

लखनऊ-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2 अप्रैल को इलाहाबाद दौरा,प्रधानमंत्री के इलाहाबाद दौरे में पहुंचेंगे सीएम योगी भी,सीएम आदित्यनाथ योगी करेंगे प्रधानमंत्री के दौरे में शिरकत,2 अप्रैल को प्रधानमंत्री को आना है इलाहाबाद,2 अप्रैल को सुबह 8.45 बजे अपने आवास 5 केडी से निकलेंगे मुख्यमंत्री,8.50 बजे लॉमार्टिनियर कॉलेज से हेलिकॉप्टर से सीएम जाएंगे इलाहाबाद,सुबह 9.40 पर इलाहाबाद में बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेगे सीएम आदित्यनाथ,सुबह 10.10 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीएम योगी करेंगे स्वागत,दोपहर 12.25 पर पीएम मोदी के साथ सीएम आदित्यनाथ करेंगे लंच,दोपहर 1.05 बजे बमरौला एयरपोर्ट से लखनऊ वापस होंगे रवाना,1.55 बजे लखनऊ लॉमार्टिनियर ग्राउंड पहुंचेगे सीएम,2.05 बजे वापस अपने आवास 5 केडी पहुंचेगे सीएम

लखनऊ-पेट्रोल-डीजल के दाम हुए कम,पेट्रोल हुआ 3.77 रुपए सस्ता,डीजल हुआ 2.91 रुपए सस्ता 

कासगंज-बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा,ग्रामीणों को गुमराह कर वसूली गई बड़ी रकम,क्रेंद्र से दो-दो लाख दिलवाने का दिया गया लालच,PMO के निर्देश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज,अज्ञात लोगों के खिलाफ कासगंज कोतवाली में केस  

जौनपुर-अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई 3 लोगों की मौत,3 लोग घायल,2की हालत गम्भीर वाराणसी रेफर,नई गाड़ी खरीदने के बाद घूमने निकले थे कार सवार,सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव की घटना

लखनऊ-ऑनलाइन के सबसे बड़े फ्रॉड के मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई,ईडी ने 599.28 करोड़ की संपत्ति को किया सीज,ABLAZE INFO SOLUTION NODIA कर रही थी ठगी,ऑनलाइन मार्केटिंग के नाम पर ठगी  से कमाई गई सम्पति सीज,UP STF ने किया था देश के सबसे बड़े ऑनलाइन फ्रॉड का खुलासा

मेरठ-अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग का छापा,अल्ट्रासाउंड सेंटर मालिक सहित 5 लोग गिरफ्तार,पानीपत और मेरठ की संयुक्त टीम ने की छापेमारी,मेडिकल थाना क्षेत्र के गढ़ रोड़ का मामला

लखनऊ-आरटीओ में नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के सभी रिकॉर्ड टूटे,1702 दो पहिया वाहनों के रात 8 बजे तक किए रजिस्ट्रेशन,रात 12 बजे तक रोड टैक्स जमा करने के लिए खुला RTO,30 मार्च को नई गाड़ी की खरीद पर 1.92 करोड़ टैक्स जमा,आज रात 8 बजे तक 1.20 करोड़ का रोड टैक्स जमा हुआ

लखनऊ-बीएस 3 वाहनों पर बैन के बाद बिक गई 3 हजार दो पहिया,आटो मोबाइल कम्पनियों की छूट का ग्राहकों ने उठाया फायदा,फैजाबाद रोड़ स्थित शो रूम में दिन में ही पड़ गया ताला,छूट के बाद कहीं स्टाक खत्म, तो कहीं सड़क पर लगा जाम

लखनऊ-वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन 150 अरब के बिल हुए पास,CMO, DIOS, LESA, बेसिक शिक्षा विभाग ने पास कराया बिल,आज बिल पास न होने की दशा में लैप्स हो जाता पैसा

वाराणसी-परिवारिक कलह में युवक ने लगाई नदी में छलांग,क्षेत्रिय लोगों ने युवक को निकाल बचाई जान,चोलापुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर गांव के पास का मामला

अलीगढ़-पूर्व सैनिक की गला दबाकर हत्या,बदमाशों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम,घर में रखे 1 लाख रुपए, जरूरी कागज गायब,क्वॉर्सी थाना के सूर्य विहार कॉलोनी की घटना

लखनऊ-ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा की,विद्युत निगमों के उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

गोंडा-सरयू नदी में 3 छात्र-छात्राओं के डूबकर मौत का मामला,एससीपीएम नर्सिंग कालेज के थे तीनों मृतक छात्र-छात्राएं,कॉलेज प्रबंधक,निदेशक पर हत्या समेत कई धाराओं में केस,कर्नलगंज कोतवाली क्ष्रेत्र के सरयू घाट पर हुई थी मौत

लखनऊ-आधार कार्ड के लिए पैसा लेने वाले 108 ऑपरेटर काली सूची में,UIDAI ने अवैध वसूली पर 10-10 हजार का जुर्माना भी ठोंका,लखनऊ के 61 ऑपरेटर्स छापेमारी में पकड़े गए 

लखनऊ-बदले हुए मार्ग से चलेगी वाराणसी-बेगमपुरा एक्सप्रेस,भदोही,प्रतापगढ़,रायबरेली होकर लखनऊ पहुंचेगी ट्रेन,1 से 5 अप्रैल तक बदले हुए रुट से चलेगी ट्रेन,सुल्तानपुर में ट्रैक के दोहरीकरण के चलते बदला गया रूट

लखनऊ-फाइनेंशियल ईयर के आखिरी दिन नगर निगम की बम्पर कमाई,आखिरी दिन हॉउस टैक्स से 4.89 करोड़ की आमदनी,सबसे ज्यादा जोन 3 में 1.70 करोड़ टैक्स अदायगी

लखनऊ-वाणिज्य कर विभाग मे 296 कर्मचारियों को मिला प्रमोशन,सेल्सटैक्स डिपार्टमेंट के 296 कर्मचारियों का हुआ प्रमोशन 

लखनऊ-यूपी में निर्बाध आपूर्ति के लिए पावर फॉर ऑल समझौते पर बातचीत,ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा,केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से करेंगे मुलाकात,12 बजे शास्त्री भवन में श्रीकांत शर्मा पीयूष गोयल से करेंगे मुलाकात 

मेरठ-बैगर सूचना के ड्यूटी से गायब होने पर 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड,पुलिस लाइंस के RI के औचक निरीक्षण में हुआ खुलासा,एसएसपी ने लापरवाही के चलते की कार्रवाई 

जालौन-ASP,ADM और ARTO की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान,परमिट की शर्तों का उलंघन करने पर 15 बसों का चालान,8 सीज,कमला,शताब्दी,पवन हंस ट्रेवल्स,प्रिंस बस सर्विस की गाड़ियां सीज,माधोगढ़ और कोतवाली उरई क्षेत्र में चला अभियान 

कानपुर-बच्चे को उठा कर ले जा रहे युवक को लोगों ने पकड़ा,लोगों ने युवक को जमकर,पीटा पुलिस को सौंपा,चमनगंज थाना क्षेत्र के रिजवी रोड की घटना

कानपुर-34 वर्ष पूर्व हत्या के मामले में एडीजे-1 कोर्ट ने सुनाई सजा,पत्नी के हत्यारे पूर्व CMO डॉ गौतम अग्रवाल को उम्र कैद,काकादेव के स्वरूपनगर में प्लाट में मिला था महिला का शव

इलाहाबाद-बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद को शिफ्ट किया जायेगा देवरिया जेल,एक अन्य शूटर की भी होगी नैनी जेल से शिफ्टिंग,सुरक्षा कारणों से शुक्रवार को नहीं हो सकी शिफ्टिंग

इलाहाबाद-सैदाबाद पुलिस चौकी के 5 सिपाही,चौकी इंचार्ज सस्पेंड,घूरपुर थाने के 2 सिपाहियों को एसएसपी ने किया सस्पेंड,शिकायत मिलने पर एसएसपी ने की कार्रवाई

संभल-मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव,दोनों पक्षों की तरफ से कई लोग गंभीर रूप से घायल,एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पंहुचा,बहजोई थाना क्षेत्र के मझौला गांव में हुआ हंगामा

ग़ाज़ियाबाद-कल से लापता पुजारी की मासूम बेटी का मिला शव,पड़ोस के एक निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला शव,परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप,इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी इलाके की घटना 

कन्नौज-जीव विज्ञान का द्वितीय प्रश्न पत्र लीक होने का मामला,जिला विद्यालय निरीक्षक ने गुरसहायगंज में दर्ज करवाया केस,टीचरों ने प्रथम की जगह बाँट दिया था द्वितीय प्रश्न पत्र,लीक हुए पेपर के स्थान पर मंगवाया गया दूसरा प्रश्न पत्र,30 मार्च को गुरुकृपा इण्टर कॉलेज में बांट दिया था पेपर

कोई टिप्पणी नहीं: