बदलापुर जौनपुर। जिम्मेदार विभागीय अधिकारियो की लुंज पुंज कार्य प्रणाली के चलते नगर पंचायत बदलापुर। एव आस पास के प्रमुख बाजारों महराजगज। तेजीबजर तियरआ मेदा। बहरीपुर। घनश्यामपुर लेदुका राम नगर। सिंगरामऊ राजाबाजार गद्दोपुर। सहित अन्य प्रमुख बाजारों में गर्मी से राहत दिलाने के नाम पर जगह जगह मैंगो जूस के नाम पर जहर की वैख़ोफ़ विक्री करके आम जनो में विभिन्न बीमारियो की चपेट में धकेला जा रहा है। प्रशन उठता है की सम्बंधित जिम्मेदार अधिकारी यह जानते है ही भीषण गर्मी में राहत के नाम पर जो ठंडई बेची जा रही है उससे कौन कहे गर्मी से निजात मिले बल्कि लोग पीकर बीमार पड़ रहे है।प्राप्त खबरों के मुताबिक नाम न छापने की शर्ट पर भुक्त भोगी लोगो ने बताया की मेंगो जूस में चीनी बर्फ। सड़े गले आम और ज्यादा मात्र बर्फ की मिलाकर जूस तैयार करके आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।लोग बताते है की मैंगो जूस पीने से जहाँ गले में दिक्कत बन जाती है वही अन्य बीमारी बन जाने का भय बना हुआ है। इस सम्बन्ध पूर्व जिला पंचायत सदस्य मिथिलेश सिंह युवा नेता शैलेश सिंह। ने विभागीय अधिकारियो का ध्यान कृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।इस सम्बन्ध में खाद्य निरीक्षक संतोष दुबे ने कहा की शिकायत मिलती हैतो कार्यवाही होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें