डॉ ए के यादव
जौनपुर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहरीपुर स्थित मुश्लिम बस्ती के लगभग 50 परिवारों को महीनों से पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। हालांकि विभाग को अवगत करवाने के बावजूद समस्या जस की तस है। ऐसे में ग्रामीणों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जाबिर अली, रियाज अहमद, शाबिर अली, इकरामुद्दीन, रियासत अली, लियाकत अली, तौकीर, सलमान, वकील अहमद, रिजवान अहमद, खैरुन्निशा, राबिया बानों, गुलशन बानों, जौहरा बीनों आदि का कहना है कि महीनों से पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि शिराज अहमद के दरवाजे पर लगा हैंडपंप कई माह से पानी नही दे रहा है, हम सभी ने कई बार चंदा इकट्ठा कर मरम्मत कराया परन्तु सफलता नहीं मिली। और कमाल अहमद अपने दरवाजे पर लगे हैंडपंप की चैन खोलकर रख दिए हैं जिससे हैंडपंप शोपीस बनकर रह गया है। इतनी बड़ी बस्ती में मस्जिद पर लगा एक हैंडपंप ही चालू हालत में है जहां पूरी मुश्लिम बस्ती पानी के लिए जुटी रहती है जिससे वहां हर समय अफरा-तफरी मची रहती है। कुछ लोगों को पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। समस्या विभाग द्वारा तैनात स्थानीय कर्मचारियों की मनमानी के कारण पैदा हो रही है। कर्मचारी मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। विभाग के उच्चाधिकारियों से मौखिक तौर पर उक्त कर्मचारियों की शिकायत भी की गई है। बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को शीघ्र बहाल किया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर पेयजल व्यवस्था को सुचारु नहीं किया गया तो मजबूरन सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेवारी विभाग की ही होगी।
इस बावत ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार हलवाई से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि पूरे ग्राम पंचायत की दस हैंडपंपों की मरम्मत करा चुका हूँ और एक हैंडपंप के रिबोर के लिए विभाग मे आवेदन कर दिया हूँ, रही बात चैन निकालने की तो गॉव का एक व्यक्ति एक हैंडपंप का चैन निकालकर रख लिया है जिससे ग्रामीणों को पेय जल की दिक्कत हो रही है।
इस बावत ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार हलवाई से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि पूरे ग्राम पंचायत की दस हैंडपंपों की मरम्मत करा चुका हूँ और एक हैंडपंप के रिबोर के लिए विभाग मे आवेदन कर दिया हूँ, रही बात चैन निकालने की तो गॉव का एक व्यक्ति एक हैंडपंप का चैन निकालकर रख लिया है जिससे ग्रामीणों को पेय जल की दिक्कत हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें