बदलापुर।स्थानीय बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास NH 56 पर कार सवार मिलिट्री के जवान को बाइक सवार अज्ञात नकाबपोस बदमाशों ने पिस्टल सटाकर 35000 की नगदी सहित लगभग ढाई लाख के जेवरात लूट लिया। पीड़ित आर्मी का जवान परिवार सहित स्थानीय बदलापुर थाना पहुच कर मामला दर्ज करा दिया है। अज्ञात बदमाशों के लूट का शिकार जवान किराए के लिए भटकता रहा। किराए तक के लिए पीड़ित परिवार के पास पैसे नही बचे।जवान अपने घर बनारस से छुट्टी बिताकर उत्तराखंड के रुड़की ड्यूटी जॉइन करने जा रहा था ।पीड़ित आर्मी जवान लांस नायक राजकिशोर अपने परिवार पत्नी सुमन साली पूनम सहित तीन बच्चों के साथ जा रहा था।घटना के बाद हरकत में आई बदलापुर पुलिस मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें