साथी युवक गंभीर रूप से घायल,दीनदयाल अस्पताल में चल रहा है इलाज
वाराणसी।कैंट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर फ्लाईओवर पर शनिवार को रोडवेज़ की बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक सैयद तबरेज(20) की मौके पर मौत हो गयी,जबकि बाइक पर बैठा एक युवक मो.शमीम(28) गंभीर रूप से घायल हो गया,घायल शमीम को कैंट पुलिस ने इलाज के लिए दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया।घटना के बाद मृत युवक सैयद तबरेज का शव एक घंटे तक बस के पहिये में फंसी रही।पुलिस ने काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकालकर दीनदयाल अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया।बताते चले की शनिवार की सुबह पुलिस लाइन चौराहा स्थित पक्की बाजार में एसी रिपेयरिंग का काम करने वाले जमानियां क़स्बा निवासी सैयद तबरेज मो. शमीम(28) बाइक से रमजान के मौके पर अपने घर जा रहे थे।जब वे दोनों बाइक से ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के समीप फ्लाईओवर पर पहुंचे तभी एक रोडवेज बस की चपेट में आ गए।जिसमें बाइक चला रहे सैयद तबरेज की मौके पर ही मौत हो गयी।जबकि बाइक के पीछे बैठा युवक मो शमीम घायल हो गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें