tikhiawaz24.in

शनिवार, 21 जनवरी 2017

खाना बनाते समय बालिका जली


सिंगरामऊ(जौनपुर)20 जनवरी। सिंघावल गाँव में एक युवती खाना बनाते समय जल गई। उसे गम्भीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त गाँव निवासी मु.शरीफ की अठारह वर्षीय पुत्री सन्नो शुक्रवार को इग्यारह बजे गैस चुल्हे पर खाना बनाने के लिए रेगुलेटर खोल कर चुल्हा जलाने का प्रयास किया। गैस लीक होने के कारण उसके कपड़े में आग पकड़ ली। जिससे सन्नो के सलवार शमीज मे आग लग गई । युवती का शोर सुनकर परिजन पहुचे और किसी तरह आग बुझाई गई। किन्तु तब तक वह गम्भीर रूप से जल गई ।परिजन उसे लेकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गये, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद नब्बे प्रतिशत जलने के कारण उसे गम्भीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: