tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 4 मई 2018

राज्यपाल राम नाईक भर्थना के सरावा नगरिया गांव पहुंचे, विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन

फर्रुखाबाद- छात्रा का अजब कारनामा,छात्रा ने एक साथ दो बोर्ड में दी परीक्षा,यूपी बोर्ड इंटर में छात्रा ने किया " वटॉप, CBSE बोर्ड और यूपी बोर्ड में छात्रा ने की रेगुलर पढ़ाई, छात्रा के एक सत्र में दो बोर्ड की परीक्षा से हैरत, गजेंद्र सिंह मीरा देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक की बेटी है छात्रा, CBSE- 5650854, UP बोर्ड- 1252975 अनुक्रमांक से दी परीक्षा, सीबीएसई बोर्ड कआे आर्मी स्कूल में दी छात्रा ने परीक्षा, गजेंद्र सिंह मीरा देवी स्कूल में परीक्षा देकर किया जिला टॉप

लखनऊ- शान-ए-अवध को खरीदा, सीजी सिटी में कनॉट प्लेस डेवलप करेगी मुम्बई की कम्पनी, 428 करोड़ में शान-ए-अवध को फीनिक्स ग्रुप ने खरीदा, शान-ए-अवध पर अब तक 100 करोड़ खर्च कर चुका हैं एलडीए, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ ऑफिस कॉम्प्लेक्स का होना हैं निर्माण

कन्नौज- सड़क हादसा, तेज रफ़्तार स्कूली बस ने बाइक सवारों को रौंदा, बाइक पर सवार 2 महिलाओं सहित तीन की मौत, फर्रुखाबाद के जहानगंज के रहने वाले थे मृतक, बिधूना से नाना को देखकर जा रहे थे घर वापस, छिबरामऊ कोतवाली के सौरिख रोड पर हुआ हादसा

लखनऊ- पिटाई से मौत, पुलिस की पिटाई से घायल युवक की मौत, हत्या के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को उठाया था, पूछताछ के नाम पर मारपीट का आरोप, पीजीआई के डूडा कॉलोनी का मामला

मथुरा में मंत्री श्रीकांत शर्मा, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मथुरा, एक दर्जन से ज्यादा आरो प्लांट का किया लोकार्पण, कल निजी आवास पर जनता की समस्याओं को करेंगे निस्तारण

इटावा- राज्यपाल राम नाईक भर्थना के सरावा नगरिया गांव पहुंचे, विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन, विद्यालय के हाल का भी राज्यपाल ने किया शिलान्यास

शाहजहांपुर- सड़क हादसा, ट्रक और बारातियों से भरी बोलेरो की भीषण टक्कर, बोलेरो चालक की मौत, 11 बाराती घायल, 5 की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती, थाना तिलहर के हसनापुर गांव के रहने वाले हैं बाराती, शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र की घटना

रामपुर-8 साल की मासूम से दबंगों ने स्कूल जाते समय की छेड़छाड़, पीड़ित मासूम का घर तक दबंगों ने किया पीछा, छेड़छाड़ की घटना सीसीटीवी में कैद, चार आरोपियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज, कोतवाली मिलक की घटना

हापुड़- मंदिर गयी युवती संदिग्ध परिस्थतियों में लापता, अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने पुलिस को दी सूचना, हापुड़ कोतवाली क्षेत्र का मामला

बलिया- 2 पक्षों में मारपीट, डांस के लेकर 2 पक्षों के बीच मारपीट, पथराव, शादी समारोह मे डीजे पर नाचने के विवाद में हुई मारपीट, मारपीट में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल, सभी घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार, मनियर थाना क्षेत्र के चन्दायर गांव की घटना

कानपुर- लापरवाह अधिकारी, देश के प्रदूषित शहरों में कानपुर शामिल, प्रदूषण को रोकने के प्रयास सिर्फ कागजों पर, हैलट अस्पताल में खुलेआम जलाया जा रहा कचरा, कचरा जलाने से मरीज और तीमारदार परेशान,हैलट प्रशासन मौन, ऐसे में कैसे रुकेगा प्रदूषण ?, लापरवाह अधिकारियों पर कौन करेगा कार्रवाई ?

एटा- युवक को मारी गोली, प्रेमी- प्रेमिका से बोलना युवक को पड़ा भारी, आरोपी प्रेमी ने युवक को मारी गोली, परिजनों को भी साथियों संग लाठी,डंडों से की पीटा, मारपीट में 3 लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, गोली लगने से युवक की हालत गंभीर, आगरा रेफर, पुलिस ने आरोपी प्रेमी सहित 4 के खिलाफ मामला किया दर्ज, थाना कोतवाली देहात के रामपुर-घनश्यामपुर का मामला

अलीगढ़- एएमयू में जिन्ना को लेकर उठे बवाल के बाद पांच दिन तक एकेडमिक कार्य ठप करने का एलान किया, एएमयू छात्र संघ ने आमसभा की बैठक में घोषणा की है, परीक्षाएं व प्रैक्टिकल नहीं होगें, एएमयू प्रशासन, टीचिंग, नान टीचिंग स्टाफ का मूक समर्थन

लखनऊ- कार ने ऑटो में मारी टक्कर, हादसे में ऑटो सवार 7 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर, विवाह समारोह से ऑटो से लौट रहा था परिवार, महानगर के पुलिस लाइन गेट की घटना

ललितपुर- संदिग्ध अवस्था में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी, पास में ही मिली युवक की बाइक, हत्या की आशंका, थाना मड़ावरा के तहसील कैंपस के पास की घटना

आगरा- तूफ़ान में मौत का कारण आया सामने, 9 घंटे में 44 मृतकों के पोस्टमार्टम, सिर में चोट, फेफड़े-हार्ट के फटने से मौत, एक दिन में सर्वाधिक पोस्टमार्टम

सीतापुर- आवारा कुत्तों का आतंक लगातार जारी, कुत्तों ने दो बच्चों पर आज फिर किया हमला, दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, एक बच्चे की इलाज के दौरान हुई मौत, शहर कोतवाली के बुढ़ाना की घटना

हमीरपुर- भूसे से भरा लोडर अनियंत्रित होकर पलटा, लोडर चालक की दबकर मौके पर मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के सुरौली गांव की घटना

कोई टिप्पणी नहीं: