दिल्ली- कैराना-नूरपुर उपचुनाव पर शिव प्रताप शुक्ला का बयान, कैराना-नूरपुर उपचुनाव बीजेपी जीतने जा रही, नरेंद्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे, विपक्ष लोकसभा 2019 चुनाव तक रहेगा नहीं, दिल्ली से मेरठ तक 14 लेन सड़क अभूतपूर्व, जल्द पेट्रोल-डीजल जीएसटी दायरे में आएगा, राज्यों से सहमति के बाद प्रयास करेंगे हम- शुक्ला।
दिल्ली- सीतापुर में बच्चों पर कुत्तों के अटैक का मामला, सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई के लिए तैयार, याचिका में कुत्तों को मारने वालों पर एक्शन की मांग, जबतक पुष्टि ना हो कि कुत्तों का आतंक,मारा ना जाए, फोटो पोस्ट करने वालों के खिलाफ भी FIR की जाए।
दिल्ली- कर्नाटक सीएम कुमार स्वामी आज पीएम से मिलेंगे, 3.30 बजे राजघाट जाएंगे सीएम कुमार स्वामी, 5.30 बजे पीएम मोदी से स्वामी की मुलाकात, दिल्ली में प्रेसवार्ता कर सकते हैं कुमार स्वामी।
दिल्ली- पूर्व सीएम के बंगला खाली करने का मामला, मुलायम सिंह यादव ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की, बंगला खाली ना करने की दलील लेकर SC पहुंचे, मुलायम ने उम्र, गिरती सेहत का हवाला दिया।
महाराष्ट्र- भंडारा-गोंदिया उपचुनाव में बहिष्कार की घोषणा, 34 गांवों के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार किया,गोसीखुर्द सिंचाई परियोजना से प्रभावित ग्रामीण।
हरिद्वार- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान, कार्यक्रम में आए लोगों का स्वागत, मंच के माध्यम से सभी का आभार, दोनों राज्यों के विवाद सुलझाने के प्रयास, अलकनंदा होटल से जुड़ी समस्या का समाधान, दोनों राज्यों के सभी विवाद सुलझाएंगे, त्रिवेंद्र रावत के साथ बैठकर बात करेंगे, उत्तराखंड का नदियों के चलते महत्व, इस देवभूमि को नमन करता हूं, उत्तराखंड में बहुत विकास हुआ- सीएम।
लखनऊ - जयंत चौधरी ने चुनाव आयोग में 12 बूथों पर EVM मशीन खराब की शिकायत की, कैराना में कई बूथों पर ईवीएम मशीन खराब, प्रतिनिधि के माध्यम से आयोग में शिकायत, जयंत चौधरी ने पक्षपात का आरोप लगाया, ट्वीट में इसे राजनीतिक अराजकता बताया।
लखनऊ- सपा-RLD का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा चुनाव आयोग, नरेश उत्तम, अनिल दुबे चुनाव आयोग पहुंचे, ईवीएम की गड़बड़ी की शिकायत करने पहुंचे, नूरपुर-कैराना में भारी संख्या में ईवीएम खराब, जनपथ स्थित चुनाव आयोग पहुंचा प्रतिनिधिमंडल।
लखनऊ- कैराना-नूरपुर में ईवीएम पर बड़ा विवाद, कैराना में 100 से ज्यादा ईवीएम खराब, सपा और आरएलडी गठबंधन का आरोप, नूरपुर में 113 ईवीएम खराब होने का आरोप, चुनाव आयोग में दोनों दलों ने शिकायत की।
लखनऊ- सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का बयान, नूरपुर EVM को लेकर राजेंद्र का बयान, उपचुनाव में सरकार चुनाव लड़ रही, सत्ता-शासन का दुरुपयोग हो रहा, सरकार के मंत्री दबाव बना रहे हैं, नूरपुर में 140 ईवीएम मशीन खराब, ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की गई
बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए था, कैराना में 130 मशीनें खराब की गई, जहां हमारे वोट वहीं मशीनें खराब की, सुबह से धूप में खड़े लोग परेशान हैं, परेशान होकर लोग घर चले जाएंगे, वो अपना मतदान नहीं कर पाएंगे, हमारे लोग चुनाव आयोग से मिलने जा रहे, आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहें, रातभर पैसा बांटा गया मतदाताओं में, सत्ता पक्ष को प्रशासन समर्थन दे रहा, 2019 के लिए बीजेपी की साजिश, आयोग फिर से चुनाव कराएं यहां, निष्पक्ष चुनाव आयोग की जिम्मेदारी, मशीनें चुनाव आयोग ठीक कराए, लोकतंत्र की हत्या हुई इस चुनाव में, मतदान का समय आज बढ़ाया जाए – राजेंद्र।
लखनऊ- बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से की शिकायत, कैराना-नूरपुर में EVM खराब होने की शिकायत की, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से JPS राठौर ने की शिकायत, उपाध्यक्ष राठौर की अगुवाई में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, चुनाव को रद्द करके दोबारा कराए जाने की मांग, सपा के आरोपों पर जेपीएस राठौर का पलटवार , सपा का काम केवल बीजेपी पर आरोप लगाना , निर्वाचन आयोग कराता है चुनाव - जेपीएस राठौर।
लखनऊ- CEO एल. वेंकटेश्वर लू ने दी जानकारी, जो आरोप लगे है निराधार हैं, 15 फीसदी मशीनें खराब हुई थी,शिकायत के बाद मशीनें बदली गई, वोट सबके पड़वाएंगे, चाहे रात के 12 बज जाएं, 25 फीसदी ईवीएम रिजर्व रखी हैं, डीएम, कमिश्नर के संपर्क में आयोग – वेंकटेश्वर।
लखनऊ- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का ट्वीट, ‘हजारों EVM में खराबी की शिकायतें आ रही’, किसान, मजदूर, महिलाएं, नौजवान इंतजार कर रहे, भरी धूप में अपनी बारी के इंतजार में, भूखे-प्यासे खड़े हैं इंतजार कर रहे, ‘ये तकनीकी खराबी है या चुनाव प्रबंधन की विफलता’, ‘या फिर मताधिकार से वंचित करने की साजिश’ , इस तरह से तो लोकतंत्र की बुनियाद ही हिल जाएगी।
उन्नाव- रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही, टूटी ग्लूट प्लेट से फर्राटा भर रहीं ट्रेनें, पेट्रोलिंग कर रहे गैंगमैन ने दी सूचना, गैंगमैन ने पथ निरीक्षक को दी सूचना, सुबह 8 बजे से बाधित है डाउन लाइन, गंगाघाट रेलवे स्टेशन का मामला।
सहारनपुर- एडीजी प्रशांत कुमार का बयान, अराजकता पर विशेष नजर है, लाठीचार्ज की बात गलत है, लाठीचार्ज के आरोप निराधार हैं, फालतू भीड़ एकत्र नहीं होने दे रहे , शिकायत मिलने पर तुरंत मशीन सही हुई-एडीजी।
सहारनपुर - सहारनपुर कमिश्नर सीपी त्रिपाठी का बयान, हमारे पास पर्याप्त संख्या में इंजीनियर, शिकायत पर ईवीएम ठीक कराई गई, मतदान पूरी निष्पक्षता से चल रहा है, एडीजी के साथ बूथ का निरीक्षण किया, कोई ईवीएम खराब नहीं है, ईवीएम नहीं वीवीपैट खराब हो रही है, गर्मी ज्यादा होने पर वीवीपैट खराब हो रही, वीवीपैट के लिए कम तापमान चाहिए, शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई हो रही-कमिश्नर।
शामली- EVM खराब होने पर तबस्सुम हसन का बयान, तबस्सुम हसन ने लगाए गंभीर आरोप, चुनाव में शासन, सत्ता का दुरुपयोग- तबस्सुम, जानबूझ कर मशीनें खराब कराई जा रहीं, दलित, मुस्लिम इलाकों में मशीन खराब हैं-तबस्सुम, ‘मुस्लिम वोट बैंक बाहर निकलने से घबराया विपक्ष’।
कैराना- ऊंचागांव प्रधानपति ने सुरक्षाकर्मियों से की बदसलूकी, बिना पहचान पत्र वोटरों की सुरक्षाकर्मी ने रोकी एंट्री, प्रधानपति राजवीर ने बिना ID वोटरों को अंदर खींचा, सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी, बवाल कराने की धमकी दी।
भदोही- वाराणसी-जंघई रेल रुट पर 2 जून तक ट्रेनों का संचालन रहेगा ठप, नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का रूट बदला गया, सुरियावां से जंघई रेलवे स्टेशन पर चल रहा काम।
बुलंदशहर- धारदार हथियार से काटकर महिला की हत्या, विवाहिता की निर्मम हत्या से मचा हड़कंप, अर्धनग्न अवस्था में चारपाई पर मिला शव, धारदार हथियार से गर्दन पर कई निशान, ईंट भट्टे पर परिवार के साथ रहती थी मृतका, पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया, सिकन्द्राबाद कोतवाली के अंधेल की घटना।
नोएडा- बरौला में झुग्गियों में लगी भीषण आग, अचानक लगी आग लगने से मचा हड़कंप, सैकड़ों झुग्गियां जलकर हुईं खाक, 6 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर, आग लगने से आधा दर्जन लोग झुलसे, झुलसे लोगों को अस्पताल में कराया भर्ती, सेक्टर 49 थाने के बरौला इलाके की घटना।
बलिया- महिला ने इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ी, इंस्पेक्टर नगरा से महिला की हातापाई, समाधान दिवस पर गए थे इंस्पेक्टर, हाथापाही में इंस्पेक्टर की वर्दी फटी, महिला जमीन के नापाई से थी नाखुश, नगरा थाने के ख़रुआओ गांव का मामला।
बलिया- बलिया में युवती के साथ गैंगरेप की वारदात, शराब पिलाकर चाकू की नोंक पर गैंगरेप, पति ने 5 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया, 13 दिन बंद कमरे में गैंगरेप की वारदात, पति ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, आरोपियों के साथ पुलिस मिली है - पति
बलिया के बांसडीह कोतवाली का मामला।
कानपुर- रेलवे की सबसे बड़ी लापरवाही आई सामने, स्लीपर बोगी में 3 दिन तक पड़ा रहा शव, पटना-कोटा एक्सप्रेस में 3 दिन से पड़ा शव, ट्रेन से गायब होने की सूचना परिवार ने दी थी, रेलवे सुरक्षा बल के गश्त की खुली पोल, पटना के राजेन्द्र नगर टर्मिनल में मिला शव।
लखीमपुर- बीजेपी विधायक लोकेंद्र सिंह को फिर मिली धमकी, नए विदेशी नम्बर से मिली विधायक को धमकी, मैसेज के साथ महिला के लाश की फोटो भेजी, विधायक के परिजन परेशान,पुलिस को सूचना दी।
गोरखपुर- प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या, परिजनों ने लाठी से पीट-पीटकर हत्या की, घर में घुसते हुए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा, सूचना पर 3 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, पिपराईच के लाला चौरहे पास हत्या की घटना।
हरदोई- बाल सुधार गृह हुए बवाल का मामला, 9 बाल कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जेल अधीक्षक पर अबतक कार्रवाई नहीं, नशीले पदार्थ को लेकर हुई थी मारपीट, बाल सुधार गृह में कैसे पहुंचा नशीला पदार्थ?
बिजनौर- सपा के पूर्व सांसद यशवीर सिंह की गाड़ी सीज, यशवीर और आसिफ कादरी पुलिस हिरासत में, नूरपुर के स्योहारा इलाके का मामला, पूर्व सांसद पर प्रचार करने का आरोप।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें