गोरखपुर- CM योगी आदित्यनाथ ने लगाया जनता दरबार, गोरक्षनाथ मंदिर में फरियादियों की उमड़ी भीड़, सीएम योगी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
बागपत- ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे बनकर तैयार, 26 मई को पीएम नरेंद्र मोदी कर सकते हैं उद्घाटन, 135 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनकर हुआ तैयार, हरियाण, यूपी, दिल्ली, पंजाब की सीमा को टच करेगा एक्सप्रेसवे, दिल्ली का आधा ट्रेफिक अब हो जाएगा कम, प्रदूषण में भी आएगी कमी
बदायूं- DIG करेंगी जेल बंदी के भागने की जांच, जेल की रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई, जेल अधिकारियों, कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, मुरादाबाद का कैदी जेल से भागने में हुआ था सफल, गोरखपुर का अपराधी चंदन भागते समय हुआ था घायल
सीतापुर- आदमखोर कुत्तों ने फिर किया मासूम पर हमला, आवारा कुत्तों के हमले से 10 वर्षीय मासूम की मौत, खैराबाद के महेशपुर चिलवारा गांव का मामला, कुत्तों के हमले में अब तक हुई 13 बच्चों की मौत
इलाहाबाद में एक और हत्या, गंगा के कछार में मिला युवक का शव, गोली मारकर की गई युवक की हत्या, फाफामऊ के कछार का मामला
वाराणसी- मदर्स डे पर मां की हत्या, बेटे ने मां की चाकू मारकर की हत्या, खूनी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेलूपुर थाना क्षेत्र का मामला
मुज़फ्फरनगर- ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, 3 लोगों की मौके पर मौत, 2 गम्भीर घायल, मेरठ-करनाल राजमार्ग पर हुआ हादसा
गोंडा - ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, 2 की मौत और 2 गम्भीर रूप से घायल, ट्रक चालक ट्रक सहित फरार, कौंडिया के रामापुर के पास हुआ हादसा
शाहजहांपुर- 10 साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, थाना मदनापुर क्षेत्र की घटना
सहारनपुर- महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर महिला के साथ की मारपीट, महिला ने 4 लोगों के खिलाफ दी तहरीर
बरेली - कोचिंग जा रही छात्रा के अपहरण बाद छेड़छाड़ की कोशिश, पुलिस ने आरोपी का ऑटो बरामद किया, आरोपी फरार, कैंट थाना क्षेत्र का मामला
हापुड़- जमीन के विवाद में ताऊ-भतीजे में जमकर चले लाठी डंडे, 4 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, गढ़ कोतवाली के खादर का मामला
कानपुर- होटल कर्मचारी का शव हुआ बरामद, BJP विधायक के कार्यालय के पास मिला शव, कर्मचारी की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम की घटना
कानपुर- तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार 2 युवक घायल, इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती, घाटमपुर थाना क्षेत्र के मूसानगर रोड का मामला
कानपुर- खेत में जानवर घुसने पर किसान को बेरहमी से पीटा, पीड़ित ने मामले की शिकायत, विधनु थाना क्षेत्र के रमईपुर का मामला
सीतापुर- गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई एम्बुलेंस, हादसे में एम्बुलेंस चालक समेत दो लोग हुए घायल, हरगांव थाना क्षेत्र में गन्ना सोसाइटी गेट पर हुआ हादसा
ललितपुर- जिले में लड़खड़ाई पेयजल व्यवस्था, शहर के सिविल लाइन, आजादपुरा, चांदमारी, नेहरू नगर में पेयजल की भारी किल्लत, कई इलाकों में तीन दिन से नहीं हो रही पानी की सप्लाई
अमेठी- नहर के पुल के नीचे मिला युवक का शव, शव पर धारदार हथियार से चोट के निशान, युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला
हमीरपुर- हाईस्कूल में दूसरी बार फेल होने पर छात्रा ने यमुना पुल से लगाई छलांग, गोताखोरों ने छात्रा की बचाई जान, सदर कोतवाली के यमुना पुल का मामला
हमीरपुर- पारिवारिक कलह के चलते युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, सुमेरपुर के कानपुर बांदा रेलवे लाइन का मामला
उन्नाव- ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवती की मौत, अजगैन कोतवाली क्षेत्र का मामला
बांदा - युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, पिता पर बैंक और साहूकारों का 8 लाख का है कर्ज, पिता पुत्र कर्ज से रहते थे मानसिक परेशान, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भभुवा गांव का मामला
फतेहपुर - रिटायर्ड प्रोबेशन अधिकारी के बेटे ने खुद को मारी गोली, सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी की घटना
झांसी- पॉश इलाके लक्ष्मी ताल के पास युवक की गला रेतकर हत्या, शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना
फैज़ाबाद- मंदिर में चोरी का विरोध करने पर पुजारी की हत्या, सिर पर वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली अयोध्या के रामपुर हलवारा की घटना
आगरा - संदिग्ध हालत में मिला 24 प्रतिबंधित पशुओं का मांस, थाना अछनेरा क्षेत्र के रैपुरा के पास का मामला
गोंडा - कार से बाइक की टक्कर के बाद खूनी संघर्ष, दो पक्षों में चले ईंट पत्थर में 6 लोग घायल, धानेपुर थाना क्षेत्र के विश्वम्भरपुर गाँव की घटना
बुलन्दशहर: संदिग्ध परिस्तिथियों में युवक की मौत, मृतक की मां ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप, खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के झमका गांव की घटना
हापुड़- किसान को गोली मारकर बाइक सवार 2 बदमाश हुए फरार, पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारने की आशंका, सिंभावली थाना क्षेत्र के रझेडे के पास की घटना
गाजियाबाद- मामूली विवाद में BJP पार्षद के बेटे ने लाइसेंस बंदूक से चलाई गोली, बाल बाल बचा व्यक्ति, आरोपी गिरफ्तार, सिहानीगेट के नसीरपुर फाटक इलाके की घटना
इलाहाबाद- तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रक चालक फरार, बारा थाना क्षेत्र के लोहगरा बाजार की घटना
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें