लखनऊ-समाजवादी पार्टी के लिए राहत भरी खबर,पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह मिशन 2017 के लिए करेंगे प्रचार,मुलायम सिंह की पहली जनसभा शिवपाल यादव के पक्ष में होगी,11 फरवरी को जसवंतनगर में शिवपाल के पक्ष में मांगेंगे वोट,जसवंतनगर के ताखा में मुलायम चुनावी जनसभा को करेंगे सम्बोधित,13 फरवरी को मैनपुरी में सपा के लिए मुलायम मांगेंगे वोट,मैनपुरी के नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव में होगी चुनावी जनसभा,11 और 13 फरवरी को लेकर मुलायम का चुनावी कार्यक्रम जारी
अमेठी-मर्डर और 11 लाख की लूट से सहमा अमेठी,2 कम्पनी कर्मियों को गोली मारकर 11 लाख की लूट,एक व्यापारी की मौके पर मौत,दूसरा गंभीर रुप से घायल,3 बाइकों से सवार आधा दर्जन बदमाश मौके से फरार,कमरौली थाना क्षेत्र में हुई मर्डर और लूट की वारदात
आगरा-स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा ने विधानसभा में ठोंकी ताल,परिजनों को बिना बताए फतेहपुर सीकरी से किया नामांकन,स्कूटी पर बैठकर अकेले ही कर रही है जनसंपर्क,विधानसभा के विकास तक शादी न करने की कसम खाई,धुरंधर प्रत्याशियों के बीच वंदना शर्मा बनी चर्चा का विषय,फतेहपुर सीकरी विधानसभा से निर्दलीय भरा है पर्चा
दिल्ली-सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का बड़ा बयान-अखिलेश यादव ही होंगे अगले मुख्यमंत्री-मुलायम,समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार भी करूंगा-मुलायम
दिल्ली-रामगोपाल यादव का दिल्ली में बयान-उत्तर प्रदेश में बीजेपी डरी हुई है-रामगोपाल यादव,हम यूपी में सरकार बनाने जा रहे हैं-रामगोपाल
दिल्ली-आरएलडी का घोषणा पत्र जारी,जयंत चौधरी और अजित सिंह ने जारी किया घोषणा पत्र,'किसान आयोग का गठन किया जायेगा' ,'अलग से कृषि बजट लाया जायेगा' ,'14 दिन के अंदर गन्ना किसानो का भुगतान होगा','ग्राम स्वराज की योजना को साकार किया जायेगा','पश्चिमी यूपी,बुंदेलखंड,पूर्वांचल में हाइकोर्ट बेंच की स्थापना','रोजगार के लिए 100 दिन के अंदर रिक्त पदों को भरा जायेगा'
दिल्ली-सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर बोले अजित सिंह,किसी ने नहीं की गठबंधन पर हमसे बात-अजित सिंह,हम चाहते थे बड़ा गठबंधन बने-अजित सिंह,साम्प्रदायिकता के खिलाफ लड़ना चाहते थे-अजित
लखनऊ-सपा-कांग्रेस की संयुक्त बैठक आज,चुनावी तैयारियों को लेकर हो रही बैठक,सपा और कांग्रेस की शहर इकाईयों की बैठक
बरेली-गाजियाबाद में ऑडी एक्सीडेंट में 4 की मौत का मामला,पेश किए गए ऑडी ड्राइवर इसहाक के पिता का गंभीर आरोप-इसहाक गुजरात में चालात था डीसीएम-पिता,मामले में मेरे बेटे को ऑडी मालिक फंसा रहा-पिता,असली ड्राइवर को मामले में बचा रही पुलिस,घटना के दिन इसहाक अजमेर में था-पिता,ऑडी मालिक डॉक्टर पर पिता ने लगाया आरोप
कानपुर-नोएडा में 3700 करोड़ के साइबर घोटाले का मामला,फरार चल रहे अनुभव मित्तल की ससुराल में छापा,पत्नी आयुषी अग्रवाल के घर ED और STF की छापेमारी,शातिर जालसाज अनुभव मित्तल परिवार समेत है फरार,हरजेंदर नगर स्थित आवास को ED और STF ने सील किया,चकेरी के हरजेंदर नगर में है अनुभव मित्तल की है ससुराल
बाराबंकी-पथराव के बाद दबंगों ने किया बस जलाने का प्रयास,बस से हल्की टक्कर के बाद स्कार्पियो सवार दबंगों का उत्पात,नेशनल हाईवे पर उत्पात के दौरान जान बचाकर भागे यात्री,रामनगर थाना क्षेत्र के रानी बाजार के पास का मामला
जौनपुर-पैसे के विवाद में युवक ने 3 लोगों पर किया चाकू से हमला,तीनों की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती कराया गया, शाहगंज कोतवाली के भट्ठीयारी सराय मोहल्ले की घटना
लखनऊ-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आज 3 जनसभाएं,शामली,मथुरा,अलीगढ़ में जनसभा करेंगे राहुल गांधी,12 बजे शामली के वैश्य डिग्री कॉलेज में जनसभा,2.10 बजे मथुरा में मांठ के वृज आदार्श इंटर कॉलेज में जनसभा,3 बजे अलीगढ़ में जनसभा को सम्बोधित करेंगे राहुल गांधी
मथुरा-RLD प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह,समर्थक पर मुकदमा दर्ज,जनसंपर्क में असलहों का प्रदर्शन,नोटों की माला पहनी थी,आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा गोवर्धन थाने में दर्ज
दिल्ली-यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का बयान-सपा सांपनाथ तो बसपा नागनाथ-केशव मौर्या,राहु और केतु की तरह यूपी के लिए दोनों दल-मौर्या,दोनों दलों को हटाए बिना प्रदेश का विकास नहीं-मौर्या,बीजेपी यूपी में बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही-मौर्या,बीएसपी ने दलितों और पिछड़ों का हक़ छीना-मौर्या,सपा और बसपा ने सिर्फ गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया-मौर्या,अब जनता ने ठाना है सपा को हटाना है-केशव मौर्या
अयोध्या से पहली बार BSP ने उतारा मुस्लिम प्रत्याशी,अयोध्या से BSP ने बज्मी सिद्दीकी को बनाया है प्रत्याशी,बीएसपी प्रत्याशी बज्मी सिद्दीकी ने किया नामांकन
गोरखपुर-गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक क्षेत्र MLC चुनाव मामला,बस्ती के विक्रमजोत ब्लॉक पर हो रहा दोबारा मतदान,पेन की जगह मोहर इस्तेमाल के कारण चुनाव निरस्त हुआ था
संतकबीरनगर-संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जलकर मौत,बंद कमरे में मिला महिला का जला हुआ शव,दुधारा थाना क्षेत्र के केकरहो गांव की घटना
पीलीभीत-शाहगढ़ गाँव में आदमखोर बाघ का आतंक जारी,आज फिर बाघ ने किसान पर बोला हमला,गंभीर हालत में किसान जिला अस्पताल में भर्ती,कल किसान को बाघ ने बनाया था निवाला,माधौटांडा थाना क्षेत्र के शाहगढ़ गाँव की घटना
जौनपुर-बाइक न मिलने पर दूल्हे ने शादी से किया इनकार,कन्या पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में दी तहरीर,खेतासराय थाना क्षेत्र में कुछ दिन बाद होने वाली थी शादी
रायबरेली-चौथे चरण के नामांकन का आज अंतिम दिन,सपा से बागी हुए बछरावां विधायक रामलाल अकेला,रामलाल आज आरएलडी से करेंगे नामांकन,ऊंचाहार से कांग्रेस प्रत्याशी भी कर सकते हैं नामांकन
गोरखपुर-कल से शुरु होगा छठे चरण के लिए नामांकन,जिले की 9 विधानसभा सीटों के लिए होगा नामांकन,7 से 14 फरवरी तक होगा पर्चा दाखिला,नामांकन पत्रा वापसी की तारीख 19 फरवरी तक
अलीगढ़-राहुल गांधी इगलास विधानसभा में करेंगे जनसभा,हरियाणा के सांसद भूपेन्द्र सिंह हुड्डा भी रहेंगे मौजूद,लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज परिसर में होगी जनसभा
मैनपुरी-मुलायम सिंह यादव सपा प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे,मैनपुरी में 13 फरवरी को 4 जनसभाओं को करेंगे सम्बोधित
गाजियाबाद-बसपा प्रत्याशी सुधन रावत के खिलाफ मुकदमा,आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज,पर्चियों के जरिये वोटरों को लुभाने,शराब बांटने का आरोप,गाजियाबाद के मुरादनगर थाने में हुआ मामला दर्ज
मैनपुरी-बसपा प्रत्याशी महाराज सिंह,सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव पर केस दर्ज,शहर कोतवाली मे आचार संहिता उल्लंघन पर प्रत्याशियों पर केस दर्ज
लखनऊ-हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने चुनाव आयोग से पूछा,बैलट पेपर में 'नोटा' के प्रचार-प्रसार के लिए क्या किया-HC,हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर आयोग से पूछा,हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में मामले पर कल होगी सुनवाई
हरदोई-कार और ट्रैक्टर में टक्कर,8 लोग घायल,घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,हरदोई के शाहाबाद कोतवाली की घटना
इटावा-घर पर मतदान के बहिष्कार का लगाया बैनर,हत्यारे न पकड़े जाने से नाराज परिवार पीड़ित,9 जनवरी को युवक की हुई थी हत्या,हत्यारे खुलेआम घूम रहे पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार,बकेवर थाना क्षेत्र के बैरीखेड़ा का मामला
वाराणसी-चेकिंग के दौरान ऑटो से 5.10 लाख कैश बरामद,मुखबिरों की सूचना पर ऑटो से पकड़े गए रुपए,पिपलानी कटरा के पास से कैश किया गया बरामद
कौशाम्बी-शौचालय खुदवाते समय मिली गुप्त सुरंग,गुप्त सुरंग मिलने से गांव के लोगों में कौतुहल,तहसील सिराथु के सौरई बुजुर्ग गांव का मामला
दिल्ली-एमिटी नोएडा के लॉ स्टूडेंट के आत्महत्या का मामला,सुप्रीम कोर्ट ने एमिटी संस्थापक,चेयरमैन से मांगा हलफनामा,सुप्रीम कोर्ट ने 4 हफ्ते में हलफनामा दायर करने को कहा,एमिटी के भेजे लेटर में उठाये गये प्रश्नों का देना है जवाब
बलिया में 2 दर्जन सेक्स वर्करों का हंगामा,बंद धंधे को चालू कराने के लिए कर रहे हंगामा,सदर कोतवाली के इशरतगंज का मामला
इलाहाबाद-यूपी सरकार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत,कृषि सहकारी समितियों में सचिवों की भर्ती का मामला,हाईकोर्ट में राज्य सरकार के खिलाफ दायर याचिका खारिज,नियुक्ति के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर हुई थी याचिका
बाराबंकी-बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र की जनसभा,शरीफाबाद के शहीद भगत सिंह कॉलेज में जनसभा,बसपा प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे जनसभा को सम्बोधित
पीलीभीत-अनियंत्रित टेम्पो पलटा,5 लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,गजरौला थाना क्षेत्र आसाम हाईवे की घटना
मेरठ-युवक की गला काटकर हत्या से हड़कंप,खेत से बरामद हुआ युवक का शव,इंचौली थाना क्षेत्र की घटना
लखनऊ-फैज़ाबाद के हज़ारों लोग समाजवादी पार्टी में शामिल,पूर्व चेयरमैन जिला पंचायत मायाराम वर्मा सपा में शामिल,50 से ज्यादा प्रधान,BDC और पार्षदों ने ज्वाइन की सपा,प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम,अहमद हसन ने दिलाई सदस्यता
सीतापुर-मिश्रिख में सीएम अखिलेश की दूसरी जनसभा,सीएम अखिलेश यादव का बयान-नोटबंदी से मृतकों के परिजनों की मदद की-सीएम,धन काला सफेद नहीं होता,लेन-देन काला सफेद होता है-सीएम
लखनऊ-राजधानी में बढ़ते अपराध पर समीक्षा बैठक,डीआईजी, एसएसपी के साथ क्राइम ब्रांच तलब,आईजी जोन ए सतीश गणेश कर रहे हैं समीक्षा,राजधानी में बढ़ते अपराध पर क्राइम ब्रांच पूरी तरह ध्वस्त,लगातार क्राइम ब्रांच की करतूतों से होती रही किरकिरी
सीतापुर-सीएम की जनसभा के बगल वाला मंच टूटा,5 लोगों को लगी चोट,इलाज के लिए भेजा गया,सिधौली के गांधी मैदान में थी जनसभा
इलाहाबाद-मथुरा जवाहरबाग मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई आज,शहीद मुकुल द्विवेदी की पत्नी की याचिका पर होगी सुनवाई,मामले की सीबीआई जांच के लिए दी है अर्ज़ी,जवाहरबाग मामले में मुकुल द्विवेदी हुए थे शहीद
इलाहाबाद-आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे कैदी की मौत,बीमारी के चलते जेल हॉस्पिटल में हुई मौत,हत्या के मामले में मिली थी आजीवन कारावास की सजा
मेरठ-पार्क में पति-पत्नी और प्रेमिका में जमकर मारपीट,गर्ल फ्रेंड के साथ बैठे युवक को पत्नी ने दबोचा,युवती को पीटने पर पति ने पत्नी को जमकर पीटा,सिविल लाइन पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
औरैया-55 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या,4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,बिधूना थाना क्षेत्र कटपुरा गांव की घटना
सीतापुर-सीएम के मंच के पास अचानक पहुंचा युवक,पुलिस कर्मियों ने युवक को हिरासत में लिया,सीएम से कुछ कहने की कोशिश कर रहा था युवक,सिधौली में हो रही थी सीएम की जनसभा