tikhiawaz24.in

सोमवार, 6 फ़रवरी 2017

मुलायम ने कहा कि पार्टी में कोई विवाद नहीं है, अगला सीएम अखिलेश यादव ही होंग

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर अब नरम पड़े मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि अब वह सपा-कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में प्रचार करेंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव ही उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बनेंगे। मुलायम ने कहा कि वह पुरानी बातों को भुलाकर सपा-कांग्रेस दोनों के लिए प्रचार करेंगे और लोगों से गंठबंधन को वोट देने की अपील करेंगे।

मुलायम ने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि मैं शिवपाल यादव के लिए भी प्रचार करूंगा। शिवपाल के नाराज होने की खबरों पर मुलायम सिंह ने कहा कि शिवपाल नाराज नहीं है, कोई भी नाराज नहीं है। शिवपाल ने गुस्से में अलग पार्टी बनाने की बात कही। पीएम मोदी के बयान के संबंध में पूछे जाने पर मुलायम ने कहा कि यदि अखिलेश ने प्रदेश को लूटा है तो जनता जवाब देगी। और यदि अखिलेश ने राज्‍य में काम किया है तो जनता जिताएगी।

हालांकि, मुलायम ने यह भी कहा कि वह पहले शिवपाल के लिए 11 फरवरी से प्रचार शुरू करेंगे और उसके बाद अखिलेश के लिए प्रचार करेंगे। गौरतलब है कि मुलायम इटावा के जसवंतनगर सीट से सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव के विधानसभा सीट से 11 फरवरी को चुनाव की शुरुआत करने जा रहे है। शिवपाल ने इटावा की अपनी परंपरागत जसवंतनगर सीट से सपा के प्रत्‍याशी के रूप में नामांकन किया है। इसके बाद मुलायम 13 फरवरी को मैनपुरी में चुनाव प्रचार करेंगे। मुलायम ने कहा कि पार्टी में कोई विवाद नहीं है, अगला सीएम अखिलेश यादव ही होंगे। उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच सात चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

इसके पूर्व समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर नाराजगी जताते हुए सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने कुछ दिनों पहले कहा

कोई टिप्पणी नहीं: