tikhiawaz24.in

सोमवार, 6 फ़रवरी 2017

लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाऐगी - एसडीयम बदलापुर





जौनपुर - बदलापुर  विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 को सकुशल, शांन्तिपूर्ण, निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए एवं 8 मार्च 2017 को शतप्रतिशत मतदान कराने के लिए आज यह बातें बदलापुर के एसडीएम बिश्राम यादव ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत के दौरान
सम्पन्न कराने की बात कही है। उन्होंने कर्मचारियों की पहली बैठक में स्पष्ट रुप से कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाऐगी कहा कि मतदाता जागरुकता के क्रम में बूथ टू बूथ का कार्यक्रम सात फरवरी से 28 फरवरी तक ईवीएम मशीन द्वारा किया जाएगा। इसमें क्षेत्रीय लेखपाल, प्रधान बीएलओ सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहेंगे जहां ईवीएम मशीन से मतदान कैसे किया जाएगा इसकी जानकारी दी जाऐगी इसी के साथ जागरुकता के क्रम में तहसील से निकलने वाली खतौनी पर मतदाता जागरुकता सम्बन्धित मुहर लगेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: