tikhiawaz24.in

सोमवार, 6 फ़रवरी 2017

ब्रेकिंग समाचार

लखनऊ- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सीतापुर में आज 6 जनसभाएं,10:50 बजे सिधौली के गांधी डिग्री कॉलेज मैदान में जनसभा,11:45 बजे मिश्रिख मेला मैदान में सीएम करेंगे जनसभा,12:30 बजे पिसावां के माध्यमिक विद्यालय मैदान में जनसभा,2:00 बजे रेउसा के इरशाद फील्ड में सीएम करेंगे जनसभा,2:50  बजे सदरपुर के पास मैदान में सीएम करेंगे जनसभा,3:30 बजे बिसवां के गुलज़ार शाह मेला मैदान में जनसभा

लखीमपुर- सीएम अखिलेश यादव की आज लखीमपुर खीरी में जनसभा,1 बजे जीआईसी मैदान में जनसभा को करेंगे सम्बोधित,लखीमपुर सदर प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा,श्रीनगर प्रत्याशी मीरा बानो के समर्थन में जनसभा

लखनऊ- बीएसपी सुप्रीमो मायावती की आज फर्रुखाबाद, आगरा में जनसभाएं,फर्रुखाबाद में कमालगंज के रामलीला मैदान में 12 बजे होगी जनसभा,आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में 1.40 बजे होगी दूसरी जनसभा,7 फरवरी को गाजियाबाद और सम्भल में मायावती करेंगी जनसभाएं

लखनऊ- गृहमंत्री राजनाथ सिंह की आज 4 जनसभाएं,11.30 बजे कासगंज के SRB कॉलेज मैदान में जनसभा,1 बजे फिरोजाबाद के टूंडला में करेंगे जनसभा,2 बजे मथुरा के तरौली मैदान छाता में जनसभा,3 बजे बुलंदशहर के डिग्री कॉलेज भोरा गांव में जनसभा

लखनऊ-केशव मौर्या आज बदायूं, बिजनौर और मुजफ्फरनगर में रहेंगे,बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे प्रदेश अध्यक्ष,12 बजे बदायूं के बिल्ली में जनसभा करेंगे केशव प्रसाद मौर्या,1 बजे बिजनौर के नूरपुर और 2 बजे नगीना में करेंगे जनसभाएं,3 बजे मुजफ्फरनगर के मीरापुर में जनसभा करेंगे केशव मौर्या

लखनऊ- केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान की आज 5 जनसभाएं,11.30 बजे गाजियाबाद के ढिढार मुरादनगर में जनसभा,12.30 बजे बागपत के ठकौली में करेंगे जनसभा,1.30 बजे मेरठ के मसूरी में मवाना रोड, किठौर में सभा,2.30 बजे मेरठ दक्षिण के छाजूपुर में करेंगे जनसभा,शाम 4 बजे शामली के लिसाड में करेंगे जनसभा

बहराइच- पुरानी रंजिश में बमों से हमले में आठ लोग घायल,एक युवक का हाथ उड़ा,4 महिलाएं भी गंभीर घायल,सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,देहात कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर नदौना की घटना

मेरठ- शराब के नशे में प्रेमी ने प्रेमिका की पीट पीटकर की हत्या,लिवइन रिलेशन में रह रहे थे प्रेमी युगल,आरोपी प्रेमी गिरफ्तार,गंगानगर थाना में एम ब्लॉक की घटना

दिल्ली-राष्ट्रीय लोकदल आज जारी करेगा अपना घोषणा पत्र,यूपी के लिए सुबह 10.30 बजे जारी करेंगे घोषणा पत्र,चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी रहेंगे मौजूद

लखनऊ- कानपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आज होगा पुनर्मतदान,गोरखपुर ग्रेजुएट क्षेत्र के एक बूथ पर भी पुनर्मतदान आज,पुनर्मतदान के लिए पोलिंग पार्टियॉ बूथों पर पहुंचीं,मतदान और पुनर्मतदान की मतगणना 10 फरवरी को होगी

प्रतापगढ़-नगर कोतवाली पुलिस का कारनामा,5 दिन से बेगुनाह युवक को बैठाया है कोतवाली में,युवक के भतीजे पर है लड़की भगाने के आरोप,भतीजे के बदले चाचा को परेशान कर रही पुलिस,नगर कोतवाली के बरहुआ का रहने वाला है पीड़ित

गाजियाबाद-रंजिश के चलते युवक को बदमाशों ने मारी गोली,घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया,गाजियाबाद में लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की घटना

प्रतापगढ़-बाइक सवार बदमाशों का शराब की दुकान में तांडव,दुकान में तोड़फोड़ कर लुटे 45000 हजार रूपए,नगर कोतवाली क्षेत्र के विकास भवन की घटना

लखनऊ-गार्ड के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में माल एवन्यू की घटना  

गोरखपुर-प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या से हड़कम्प,बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम,कैंट थाना क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके की घटना 

कानपुर-ट्रक और आटो में टक्कर,व्यक्ति की मौत,5 लोगों की हालत गंभीर,हैलेट में भर्ती,कानपुर के चौबेपुर कस्बे की घटना 

आगरा-झोपडी में आग लगने से हज़ारों का सामान जला,सदमे में आकर किसान की हुई मौत,मंसुखपुरा क्षेत्र के अनिरुद्ध पुरा गाँव की घटना 

कानपुर-डीजे बन्द करने पर बारातियों ने किया हंगामा,कई राउंड की फायरिंग,गेस्ट हाउस स्टाफ को पीटा,पुलिस ने 6 बारातियों को हिरासत में लिया,बर्रा थाना क्षेत्र के जेपी गेस्ट हाउस का मामला

कोई टिप्पणी नहीं: