tikhiawaz24.in

सोमवार, 7 जनवरी 2019

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी राष्ट्रीय पुरस्कार से हुए सम्मानित .....

नये साल में जिले के B S A  डा राजेन्द्र सिंह और जनपद जौनपुर मे खंड शिक्षा अधिकारी  रहे आर  पी यादव और ममता सरकार को प्राथमिक शिक्षा मे नवाचार को लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार से देश की राजधानी में नवाजा गया। ये पूरे प्रदेश विशेष कर जनपद जौनपुर के लिए गर्व का विषय है।पुरस्कार मिलते ही सोशल मीडिया पर खबर तेजी से फैली।शुभ चिन्तकों    ने बधाइयाँ और शुभकामनाएं दी।
वर्तमान मे पूर्व मे भी सम्मानित खंड शिक्षा अधिकारी आर पी यादव,  जिला बाराबंकी के ब्लाक देवा मे कार्यरत हैं।

रविवार, 6 जनवरी 2019

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता मे छात्राओं ने मारी बाजी


जौनपुर सिंगरामऊ  बाजार स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी में शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिया का आयेजन किया गया। जिसमें
दो वर्गों में पी.जी. से यू.के.जी. तक एवं जूनियर हाईस्कूल स्तर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रथम वर्ग में इच्छा सिंह एवं संस्कार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम तथा  पार्थ सिंह एवं शिवा ने द्वितीय, वीर, व अक्षत जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में वैष्णवी मिश्रा प्रथम, खुशी मिश्रा, द्वितीय एवं रितिका मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप में प्रगति मिश्रा व आन्या सिंह प्रथम, यशश्वी दुबे द्वितीय, स्वाति सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में, वंदना यादव, स्मृति दुबे, दीप्ति गुप्ता, अनुराग मिश्र, उज्ज्वल सिंह, अनामिका गुप्ता, खुशी गुप्ता, सहित करीब 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का संचालन प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह ने किया। निर्णायक प्रगति दुबे, प्रियंका पांडेय, आराधना मिश्रा रहीं।  विजेता बच्चों का उत्साहबर्धन करते हुए प्रबंधक डॉ. संजय सिंह ने पुरस्कार वितरित किया। वहाँ पर अरविंद दुबे, भैयालाल, मिथिलेश कुमार, ज्योति सिंह, नंदन सिंह, नेहा सिंह अंश यादव उपस्थित रहे।

अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, महराजगंज, के बाल सभा का आयोजन बच्चों द्वारा किया गया



जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील में अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, महराजगंज, के बाल सभा का आयोजन बच्चों द्वारा किया गया।बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह के द्वारा शैक्षणिक गुणवत्ता की भी परख की गयी।आज की तारीख में बदलापुर तहसील के सभी कान्वेंट स्कूलों को मात दे रहा है यह परिषद का विद्यालय।वर्तमान समय में सभी संसाधनों से परिपूर्ण हाईटेक विद्यालय हो गया है।यहाँ स्मार्ट क्लास शुरू हो गया है।बदलापुर तहसील का पहला परिषदीय विद्यालय है जहाँ स्मार्ट क्लास शुरू है।जनपद के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय है। आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह ने बताया कि मेरा लक्ष्य है, दृढ़ संकल्प है कि अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय जनपद में ही नही प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में होगा।यहाँ के बच्चों को सँस्कार युक्त,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक अहर्निष तत्पर है। मॉडल शौचालय बनाया हूँ।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए हारमोनियम, तबला, ढोलक मजीरा आदि क्रय किया हूँ।बच्चों को आये दिन पुरस्कार आदि उत्साहवर्धन के लिए देता रहता हूँ।अभी भी विद्यालय में कार्य प्रगति पर है।अध्यापक खूब परिश्रम कर रहे है।माइक, डेस्क,बेंच,मैट, ग्रीन बोर्ड, समरसेबल,बच्चों को पानी पीने के लिए25 टोटी लगवाया हूँ। किस्म किस्म के फूल, बागवानी आदि व्यवस्था दिया हूँ।और कमियां जो है उसको पूरी कर रहा हूँ। विद्यालय को शून्य से शिखर तक पहुचाने का कार्य कर रहा हूँ सामुदायिक सहयोग, चौदहवें वित्त से बाउंड्रीवाल, समरसेबल, स्वयं अपने वेतन से विद्यालय में भौतिक संसाधन उपलब्ध कराया।आओ हाथ से हाथ मिलाएं, बेसिक शिक्षा का मान बढाएं

मंगलवार, 25 दिसंबर 2018

उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ जौनपुर के तत्वाधान में सुइथाकला ब्लॉक में ब्लॉक् इकाई का गठन सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया

उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ जौनपुर के तत्वाधान में सुइथाकला ब्लॉक में ब्लॉक् इकाई का गठन सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर श्री रमेश यादव,मंत्री पद पर श्री उदयभान ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रण जीत ,उपाध्यक्ष पद पर श्री दिलीप जी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस अवसर पर मांडलिक मंत्री श्री सभाजीत यादव, जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार यादव जी,वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष श्री सच्चिदानंद तिवारी,जिलामंत्री श्री डॉ भानुप्रताप ,जिलाकोषाध्यक्ष श्री कप्तान जी,जिलाउपाध्यक्ष श्री प्रमोद यादव, जिलासंयुक्त मंत्री सफीउल्ला जी,जिला संगठन मंत्री  श्री हरेंद्र गौतम, खुटहन ब्लॉक अध्यक्ष श्री राज कुमार यादव, मंत्री श्री वीरेंद्र जी,प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर के लोक प्रिय मंत्री श्री राय साहब जी जिलामीडिया प्रभारी श्री अखिलेश यादव जी  ,श्री सत्य नारायण यादव, श्री विनोद कुमार, ब्लॉक बख्सा के उपाध्यक्ष श्री रमेश जी सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

मंगलवार, 18 दिसंबर 2018

समाज एकजुट होकर एक शक्ति बनने का काम करे.…राहुल पाण्डेय

ब्राह्मणों के एकजुट होने पर ही वह अपनी मांगों को पूरा करने के लिए मजबूत आंदोलन करे सकते हैं। जिसके चलते ही ब्रह्माणों को एकजुट करने के लिए जौनपुर जनपद के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के घाघरपारा गांव में ब्राम्हण जोड़ो अभियान के बारे में चर्चा  किया है। जिसमें ब्राह्मणों को अखिल ब्राम्हण विकास प्रतिष्ठान से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसलिए समाज एकजुट होकर एक शक्ति बनने का काम करे। अभियान के जरिए गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को संगठन में Cजोड़ने का कार्य किया जाएगा। ऐसा उन्हें अखिल विकास प्रतिष्ठान की सदस्यता देकर किया जाएगा । अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित श्री कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय जी के द्वारा चलाए गए ब्राह्मण जोडो अभियान के तहत संगठन के जिला सचिव श्री शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में एक बैठक श्री अरविंद उपाध्याय के मीडिया कार्यलय पर की गई जिसमें विधानसभा संचालक श्री राहुल पाण्डेय,प्रेमचन्द मिश्रा, शूरज उपाध्याय, आशीष उपाध्याय सहित सम्मानित ब्राह्मण साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सोमवार, 17 दिसंबर 2018

अखिल ब्राम्हण विकास प्रतिष्ठान के जिला सचिव द्वारा जौनपुर में 50 वर्षीय बुजुर्ग की मदद कर अस्पताल में भर्ती कराया गया

जौनपुर में वाजिदपुर तिराहे पर कुद्दुपुर गांव के निवासी श्री राम प्रजाति(50) अंडा ख़रीदकर के बेचने के लिए ले जा रहे थे कि अचानक गिट्टी से लदी ट्रक के चपेट में आ जाने से उनका एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया मौके पर तैनात पुलिस बल और अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान के जिला सचिव शिवम पांडेय  द्वारा ट्रक को लाइन बाजार थाना भेज कर प्रजापति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बी आर सी जलालपुर जौनपुर में प्रतियोगिता हुई


मण्डल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सहभागिता करते उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार यादव जी,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री सच्चिदानंद तिवारी, जिलामंत्री डॉक्टर भानु प्रताप राव,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष श्री अतुल यादव जी,जिलाउपाध्यक्ष श्री बृजेश जी,राजकुमार बालिका इण्टर कॉलेज के प्रबंधक श्री रितेश जायसवाल जी सहित सभी  मण्डल के प्रतियोगी बच्चे।

रविवार, 16 दिसंबर 2018

यात्रा का समापन क्षेत्रीय भाजपा नेता शुनील तिवारी के के अध्यक्षता में इनामीपुर गांव में कमल संदेश यात्रा का समापन

जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के कद्दावर लोग विभिन्न अंचलों में कार्यकर्ताओं की अगुवाई करते हुए जनता के द्वार पहुंचे। जहां आमजन को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। भाजपा क्षेत्रीय विधायक रमेश मिश्र  के नेतृत्व में बदलापुर  विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी गांव में कमल संदेश यात्रा निकाली गई। जिलाउपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबका साथ, सबका विकास का संकल्प लेकर गरीब, शोषित, वंचित, महिला, किसान व नौजवान के आर्थिक व सामाजिक स्तर को सुदृढ़ करने का काम कर रहे है। मण्डल अध्यक्ष महराजगंज अशोक उपाध्याय ने बताया कि कल्याणकारी योजनाओं के तहत आम लोगों को लाभान्वित करना सरकार और पार्टी दोनों की प्राथमिकता में है। वरिष्ठ भाजपा नेता मिथिलेश सिंह ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार योजनाओं से जनपद के लगभग पांच लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। सौभाग्य योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा लोन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, सुकन्या योजना, किसान समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना जैसी अनेक योजनाएं के बरे में बताए।

यात्रा का समापन  क्षेत्रीय भाजपा नेता शुनील तिवारी के के अध्यक्षता में  इनामीपुर  गांव में कमल संदेश यात्रा का समापन आज बदलापुर विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा और सभा के जरिए किया गया।
क्षेत्रीय कार्यकर्ता ने कहा 1 से 15 दिसंबर तक केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा पार्टी की नीतियों से आमजन को रूबरू कराने के लिए कमल संदेश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर भाजपा नेता गंगा सिंह राम कृष्ण उपाध्याय हरषु प्रसाद पाठक शक्ति सिंह विस्तारक शशिकांत पांडेय महामंत्री मनोज शर्मा अखिल मिश्र सत्यम सिंह मण्डल अध्यक्ष शिवम पांडेय विधानसभा प्रभारी आमोद सिंह मंडल अध्यक्ष धनियामउ संजीव शर्मा  आदि।

मंगलवार, 11 दिसंबर 2018

शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु ,माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी जौनपुर को दिया गया

शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु ,माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी जौनपुर को दिया गया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार यादव, वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष श्री सच्चिदानंद तिवारी, जिलामंत्री डॉक्टर भानु प्रताप राव,जिलाकोषाध्यक्ष श्री कप्तान जी,जिलाउपाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार यादव, जिलामीडिया प्रभारी श्री अखिलेश यादव,श्री जगदीश प्रसाद यादव, डॉक्टर विजय प्रताप यादव, श्री कमलेश कुमार यादव ,श्री राज कुमार यादव सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

गुरुवार, 6 दिसंबर 2018

धूप कितनी भी तेज हो समंदर सूखा नहीं करते। अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, महराजगंज, जौनपुर में निःशुल्क स्वेटर वितरण एवं पुरस्कार समारोह



 धूप कितनी भी तेज हो समंदर सूखा नहीं करते।
 अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, महराजगंज, जौनपुर में निःशुल्क स्वेटर एवं पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन केशव सिंह आदर्श प्रधानाध्यापक के द्वारा किया गया जिसके मुख्य अतिथि,  श्री आशुतोष कुमार "रघुवंशी"(सहायक वित्त लेखाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान जौनपुर) विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश पाण्डेय (जिला समन्वयक प्रशिक्षण समग्र शिक्षा अभियान जौनपुर) रहे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के  द्वारा 208 बच्चों को निःशुल्क स्वेटर  वितरण किया गया साथ ही साथ विद्यालय परिचय पत्र तथा "मंथन 2018" मिशन शिक्षण संवाद के प्रयास से आयोजित जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ब्लॉक में टॉप 05 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल,ट्राफी, नोटबुक,कलर बॉक्स, देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले टॉप05 बच्चों का नाम निम्नवत है।  काजल यादव कक्षा 05 प्रथम स्थान अभिनव आदर्श प्रा0वि0डोमपुर। आँचल शर्मा कक्षा 05 द्वितीय स्थान अभिनव आदर्श प्रा0वि0डोमपुर। राजकुमार कक्षा05 तृतीय स्थान प्रा0वि0 राजाबाजार। सुहाना कक्षा 05 चतुर्थ स्थान प्रा0वि0 राजाबाजार।अंशू सरोज कक्षा 05 प्रा0वि0 डेल्हू पुर केवटली। समारोह की अध्यक्षता श्री श्यामनारायण तिवारी जी ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया गया।बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।विद्यालय परिवार के द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि महोदय का माल्यार्पण, बैज अलंकरण कर हृदय से स्वागत किया गया,केशव सिंह के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।आये हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि विद्यालय के परिवेश, बच्चों की गुणवत्ता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अति प्रसन्न, प्रभावित हुए।बच्चों को मिठाई खाने के लिए संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के द्वारा 2000 रुपये प्रदान किया गया और विद्यालय को भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सहायक अध्यापक श्रीमती नीलम सरोज,विनोद कुमार पाल, इश्त्याक अहमद,अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार।विद्यालय प्रबन्ध समिति, ग्राम शिक्षा समिति का भरपूर सहयोग रहा।स्वागत भाषण, आभार प्रदर्शन केशव सिंह आदर्श प्रधानाध्यापक ने किया तथा संचालन विनोद कुमार पाल स0अ0ने किया।

रविवार, 2 दिसंबर 2018

पिलिकिछा घाट की रेलिंग का निर्माण कांग्रेस नेता और जिलापंचायत सदस्य जया दूबे की उपस्थित में हुआ।



स्थानीय क्षेत्र के इलाहाबाद शाहगंज मुख्य मार्ग पर पिलिकिछा गांव के पास सई नदी पर बने पुल की सभी रेलिंग क्षतग्रिस्त हो गयी है। इस पुल से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। यह राजमार्ग इलाहाबाद से शाहगंज, से जुड़ा है। पुल काफी क्षतग्रिस्त हो चुका है यदि समय रहते जिला प्रशासन नहीं ध्यान दिया तो किसी भी समय भयंकर हादसा से हो सकता है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग की है कि पुल को अविलम्ब बनवाया जाय। प्रदेश और देश में हो रही विभिन्न दुर्घटनाओं से भी प्रशासन सीख नहीं ले पा रहा। इस पर कांग्रेस नेता इंद्रमणि दुबे और भूतपूर्व जिलापंचायत सदस्य जया दूबे के उपस्थित में कराया गया।

तेज रफ्तार ही रोक देती है जिंदगी का सफर

दया संकर
ब्यूरो चीफ मुम्बई
तेज रफ्तार ने अब तक कितनो की जिंदगियां लील लिए है इसके बाबजूद लोग बाग अपनी जिंदगी को मौत के मुह में धेकेलने में कोई गुरेज नही करते अनजाने में वह जिंदगी की बागडोर मौत को हाथों थमा देते है जिसका हस्र काफी भयावाह होता है जिसमे या तो ताउम्र अपाहिज हो जाते है या मौत के आगोश में चले जाते है
यह जीता जागता उदाहरण है जिश्मे दो लोग भीषण रूप से घायल हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जो अब जिंदगी औऱ मौत के बीच झूल रहे हैं ये हादसा पनवेल के करीब मुम्बई पुणे एक्सप्रेस वे पर 4 बजे के करीब घटी हम अपने दर्शकों को सिर्फ इतना कहना चाहेँगे ज़िंदगी अनमोल है वाहन चलाते वक़्त जोश में होश को ना खोये

शुक्रवार, 30 नवंबर 2018

मंथन 2018 मिशन शिक्षण संवाद के तत्वाधान में आयोजित परिषदीय विद्यालयों के मध्य प्राथमिक स्तर पर जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

मंथन 2018 प्रतियोगिता में वि0 क्षेत्र0महराजगंज में अभिनव प्रा0वि0डोमपुर की छात्रा प्रथम स्थान पर :-  मिशन शिक्षण संवाद के तत्वाधान में आयोजित परिषदीय विद्यालयों के मध्य प्राथमिक स्तर पर जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।इसमें जिले भर के परिषदीय विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था।ब्लॉकवार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।प्रत्येक ब्लॉक पर एक पर्यवेक्षक भी भेजा गया था।उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन जिला मुख्यालय पर किया गया।अभिनव ( आदर्श )प्रा0वि0डोमपुर,की छात्रा काजल यादव कक्षा 5 प्रथम एवं आँचल शर्मा कक्षा 5 द्वितीय स्थान पर रही वहीं प्रा0वि0राजाबाजार का कक्षा 5 का छात्र राजकुमार तीसरे स्थान पर विकास क्षेत्र महराजगंज में रहे। अभिनव (आदर्श) प्राथमिक विद्यालय डोमपुर के आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह ने बताया कि यह परम्परा अनवरत चलेगी ब्लॉक महराजगंज के टॉप 5 बच्चों को अपनी तरफ से सम्मानित करेंगे शेष प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि जनपद स्तर पर मेरिट में आये टॉप 10 बच्चों को और ब्लॉक स्तर के टॉप 3 बच्चों को जनपद स्तरीय समारोह करके जिलाधिकारी महोदय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित किया जाएगा और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

बुधवार, 28 नवंबर 2018

ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा शाहगंज


शाहगंज ब्लाक की क्रीड़ा प्रतियोगिता सर्वोदय इंटर कालेज, खुदौली मे स॓पन्न हुयी ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी  राजेश कुमार वर्मा रहे।अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।बच्चों ने दौड़,लंबी कूद,खो खो,कबड्डी आदि खेलों में भाग  लिया। कार्यक्रम में शाहगंज प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशान्त मिश्र ।उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव भी उपस्थिति रहै।कार्यक्रम के संयोजक ख॓ड शिक्षाधिकारी राजीव कुमार यादव रहे।कार्यक्रम में मो मुस्तफा,रजनीश सिंह, दयाशंकर यादव,सूर्य कान्त यादव,मुरारी,रत्नेश सिंह  ,अरविंद  मौर्य,अखिलेश,दिनेश गुप्ता,ज्योति,शेषनारायन  बीरेन्द्र,धर्मेन्द्र,नेमचंद  आदि रहे।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार यादव जी के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं के संदर्भ में 7 सूत्रीय मांगपत्र

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार यादव जी के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं के संदर्भ में 7 सूत्रीय मांगपत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर को दिया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सच्चिदानंद तिवारी, जिलामंत्री डॉक्टर भानु प्रताप राव, जिला कोषाध्यक्ष श्री कप्तान जी,सहित श्री लाल साहब यादव आदि उपस्थित रहे।

सोमवार, 26 नवंबर 2018

अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत संगठन के *राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय जी* के निर्देश में बदलापुर में पदाधिकारी सम्मेलन सम्पन्न हुआ

अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत संगठन के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय जी जिला अध्यक्ष - श्री राहुल पाण्डेय जिला महासचिव - अनिल कुमार पाण्डेय (राजन) जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष - बब्लू तिवारी जिला उपाध्यक्ष - दलसिंगार दुबे जिला प्रभारी - मंगल शुक्ला जिला सचिव - शिवम पाण्डेय जिनका बदलापुर और मडियाहू तहसील के पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर स्वगत किया गया। राहुल पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज के गरीब व असाहाय लोगों के बहन बेटी कि शादी में व पढ़ाई लिखाई के लिए संगठन के द्वारा अनुदान दिया जाएगा ।इस कार्यक्रम में उपस्थित
  विधानसभा संचालक बदलापुर राहुल पांडेय ,तहसील बदलापुर से उपाध्यक्ष राहुल कुमार मिश्र वरिष्ठ मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार उपाध्याय तहसील प्रभारी सुजीत तिवारी तहसील संचालक आशीष उपाध्याय महा सचिव अमित तिवारी संगठन मंत्री प्रेम चंद्र मिश्र संयोजक प्रवेश गिरी व सदर तहसील अध्यक्ष विकास पाठक मड़ियाहूं अध्यक्ष सन्दीप दूबे के सभी सम्मानित पदाधिकारी आदि मौजूद थे ।

गुरुवार, 22 नवंबर 2018

कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिलापंचायत सदस्य जया दूबे ने नहरों में पानी न आने के कारण बदलापुर तहसील परिसर में कल 24/11/2018को आमरण अनशन करेंगी



  1. जौनपुर बदलापुर के नहर में पानी नहीं होने के कारण हजारो हेक्टेयर कृषि कार्य बाधित हो रहे है । गोमती नदी के सोनौर पम्प कैनाल प्रथम/द्वितीय से निकली माइनर एवम रामगंज रजवाहा भीमपुर रजवाहा में पानी कि उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने कि मांग को लेकर कांगेस पार्टी के नेता एवं पूर्व जिलापंचायत सदस्य जया दूबे के नेतृत्व में आगामी 24/11/2018से बदलापुर तहसील परिसर में क्रमिक अनशन भूख हड़ताल आमरण अनशन दिन में 11बजे से दिन में 2 बजे तक क्रमत रूप से आयोजित किया गया है।कांग्रेस की नेता एवं पूर्व जिलापंचायत सदस्य जया दूबे के नेतृत्व में आगामी 24/11/2018से बदलापुरतहसील परिसर में क्रमिक अनशन भूख हड़ताल आमरण अनशन अयोजित किया है ।

रविवार, 11 नवंबर 2018

श्री आदर्श धर्म मंडल जंगीपुर जौनपुर के सभी कलाकारों को 1100- 1100 रूपये और सर्वश्रेष्ठ कलाकार का अवार्ड देकर सम्मानित किया

सोशल लाईफ़ सर्विस आर्गेनाइजेशन ने श्री मार्कण्डेय सिंह मुन्ना जी को ( 2018 का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय  अवार्ड  ) देकर सम्मानित किया जिसमें पंडित परमानंद शुक्ल (सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय प्रेरक व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सोशल लाईफ़ सर्विस आर्गेनाइजेशन ) ने बतौर सभाध्यक्ष  अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रिज़वान चौधरी जी के संदेश के साथ 25000 रूपये और ट्राफी तथा सर्वश्रेष्ठ रामलीला मंचन अवार्ड के साथ  श्री मार्कण्डेय सिंह मुन्ना जी को श्री आदर्श धर्म मंडल जंगीपुर जौनपुर उत्तरप्रदेश भारत  के रामलीला  मंच पर सम्मानित करते हुए अगले साल सर्वश्रेष्ठ और प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एक लाख रूपये और अवार्ड देने की घोषणा करते हुए श्रीसोशल लाईफ़ सर्विस आर्गेनाइजेशन ने श्री मार्कण्डेय सिंह मुन्ना जी को ( 2018 का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय  अवार्ड  ) देकर सम्मानित किया जिसमें पंडित परमानंद शुक्ल (सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय प्रेरक व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सोशल लाईफ़ सर्विस आर्गेनाइजेशन ) ने बतौर सभाध्यक्ष  अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रिज़वान चौधरी जी के संदेश के साथ 25000 रूपये और ट्राफी तथा सर्वश्रेष्ठ रामलीला मंचन अवार्ड के साथ  श्री मार्कण्डेय सिंह मुन्ना जी को श्री आदर्श धर्म मंडल जंगीपुर जौनपुर उत्तरप्रदेश भारत  के रामलीला  मंच पर सम्मानित करते हुए अगले साल सर्वश्रेष्ठ और प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एक लाख रूपये और अवार्ड देने की घोषणा करते हुए श्री आदर्श धर्म मंडल जंगीपुर जौनपुर उत्तरप्रदेश भारत के सभी कलाकारों और सर्वश्रेष्ठ  राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त श्री मार्कण्डेय सिंह मुन्ना जी को हार्दिक बधाई दी | कार्यक्रम में विकास कुमार पाण्डेय (प्रयागराज) को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय कलाकार का द्वितीय अवार्ड, सुनिधि प्राची दुबे को ( सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय संगीतज्ञ ) का अवार्ड, बाबू बजरंगी सिंह ( सूरदास जी ) को राष्ट्रीय लोकगीत और भजन कलाकार का अवार्ड दिया गया साथ ही श्री आदर्श धर्म मंडल जंगीपुर जौनपुर के सभी कलाकारों को 1100- 1100  रूपये और सर्वश्रेष्ठ कलाकार का अवार्ड  देकर  सम्मानित किया गया | मौके पर श्री जगदीश नारायण राय (  भू•पू• कैबिनेट  मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार भारत ) वरिष्ठ  भाजपा नेता और विधायक प्रत्याशी श्री सतीश सिंह जी , सम्माननीय श्री ओमप्रकाश सिंह जी( अध्यक्ष  उत्तर प्रदेश पत्रकार महासंघ) श्री हनुमान प्रसाद  सिंह जी ( भू• पू• कैबिनेट मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार भारत ) , गुलाब सिंह जी ( रामलीला अध्यक्ष,  श्री आदर्श धर्म मंडल जंगीपुर जौनपुर उत्तरप्रदेश भारत ) और सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे | मौके पर आए हुए सभी राष्ट्रीय कलाकारों ने अपने रंगारंग कार्यक्रम संगीत कार्यक्रम से सभी का मन मोह लिया | कार्यक्रम को न्यूज चैनल आज तक , जी न्यूज और सभी समाचार पत्रों ने कवर किया | कार्यक्रम का संचालन भूतपूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री जयशंकर  मिश्र जी ने बड़ी दक्षता से किया - राष्ट्रीय उजाला समाचार पत्र दिल्ली | आदर्श धर्म मंडल जंगीपुर जौनपुर उत्तरप्रदेश भारत के सभी कलाकारों और सर्वश्रेष्ठ  राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त श्री  मार्कण्डेय सिंह मुन्ना जी को हार्दिक बधाई दी | कार्यक्रम में विकास कुमार पाण्डेय (प्रयागराज) को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय कलाकार का द्वितीय अवार्ड, सुनिधि प्राची दुबे को ( सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय संगीतज्ञ ) का अवार्ड, बाबू बजरंगी सिंह ( सूरदास जी ) को राष्ट्रीय लोकगीत और भजन कलाकार का अवार्ड दिया गया साथ ही श्री आदर्श धर्म मंडल जंगीपुर जौनपुर के सभी कलाकारों को 1100- 1100  रूपये और सर्वश्रेष्ठ कलाकार का अवार्ड  देकर  सम्मानित किया गया | मौके पर श्री जगदीश नारायण राय (  भू•पू• कैबिनेट  मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार भारत ) वरिष्ठ  भाजपा नेता और विधायक प्रत्याशी श्री सतीश सिंह जी , सम्माननीय श्री ओमप्रकाश सिंह जी( अध्यक्ष  उत्तर प्रदेश पत्रकार महासंघ) श्री हनुमान प्रसाद  सिंह जी ( भू• पू• कैबिनेट मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार भारत ) , गुलाब सिंह जी ( रामलीला अध्यक्ष,  श्री आदर्श धर्म मंडल जंगीपुर जौनपुर उत्तरप्रदेश भारत ) और सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे | मौके पर आए हुए सभी राष्ट्रीय कलाकारों ने अपने रंगारंग कार्यक्रम संगीत कार्यक्रम से सभी का मन मोह लिया | कार्यक्रम को न्यूज चैनल आज तक , जी न्यूज और सभी समाचार पत्रों ने कवर किया | कार्यक्रम का संचालन भूतपूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री जयशंकर  मिश्र जी ने बड़ी दक्षता से किया - राष्ट्रीय उजाला समाचार पत्र दिल्ली |

सोमवार, 5 नवंबर 2018

गोमती नदी पर बने पुल को लोगों के आवागमन के लिए चालू किए जाने की मांग को लेकर दूसरी बार पूर्व जिलापंचायत सदस्य जया दूबे

रतासी अमिलिया करौंदी कलां मार्ग पर गोमती नदी पर बने पुल को लोगों के आवागमन के लिए चालू किए जाने की मांग को लेकर दूसरी बार पूर्व जिलापंचायत सदस्य जया दूबे के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि आवागमन चालू नहीं किया गया तो वे आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।कांग्रेसी नेता इंद्रमणि दुबे का कहना है यहां पर लोगो के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है अमिलिया के लोगो को अधिक दर से मुवाबजा दिया जा रहा है वही पर बघाडी कलां के लोगो को कम, इसके लिए पार्टी के हाई कमान से बात करके बघाडी कलां के लोगो भी उचित दर से मुवाबजा दिलाने की सिफारिश करेंगे । गौर तलब है कि उक्त पुल दशकों से बनाया जा रहा था किसी तरह पुल बनकर तैयार हुआ तो संपर्क मार्ग के अभाव मे चालू नही किया जा सका, जिसके लिए आक्रोषित ग्रामीणों ने यह कदम उठाया !
इस मौके पर मुंशी रजा विवेक यादव महेश उपाध्याय सुरेंद्र शर्मा लल्लन निषाद बद्री प्रसाद रमेश बिन्द मनोज प्रजापति आदि उपस्थित रहे ।

शुक्रवार, 2 नवंबर 2018

विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने उपमुख्यमंत्री को गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा और शाल देकर स्वागत किया

यह महोत्सव बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पारस के पत्थर सावित होने जा रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या महोत्सव का उद्घाटन किया साथ ही इस मौके पर तीन नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किये ।

जिसमें रोड वेज़ बस स्टेशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और फायर स्टेशन शामिल है।

विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने उपमुख्यमंत्री को गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा और शाल देकर स्वागत किया

इस मौके पर महोत्सव में सरकारी विभागों के कार्यक्रमों को प्रदर्शित करने वाले आकर्षक स्टाल लगाए गए है।

महोत्सव के माध्यम बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत सदस्यों, सब इंस्पेक्टर, पुलिस कर्मियों, चैकीदार, आदर्श शिक्षकों, चिकित्सकों, सफाई कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित किसानों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

इस महोत्सव में बदलापुर क्षेत्र के शहीद परिजनों को भी सम्मानित किया गया है। क्षेत्र के जो प्रशासनिक अधिकारी प्रदेश एवं देश में अपनी सेवाएं दे रहे है, उनकों भी सम्मानित किया ।


हिन्दी और भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किशन करने आ रहे है। उद्घाटन दिवस पर क्षेत्रीय कलाकारों की भी शानदार प्रस्तुति । इस अवसर पर महोत्सव की सम्मान मूर्ति के रूप में जगद गुरू पद्म विभूषण से सम्मानित स्वामी श्री राम भद्राचार्य जी महाराज की गरिमा मयी उपस्थिति रही।

बदलापुर महोत्सव'' कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्या के द्वारा किया गया,....


जनपद जौनपुर के बदलापुर विधानसभा में ऐतिहासिक ''बदलापुर महोत्सव'' कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी के कर कमलों द्वारा किया गया |उपमुख्यमंत्री का स्वागत पुष्प माला से किया गया ।कार्यक्रम की शुरुवात  आज माननीय मौर्य जी ने बदलापुर वासियों को एक और तोहफा चकरीयहवा घाट का निर्माण कराये जाने की घोषणा करते हुए दिया | इस कार्यक्रम में विधानसभा में स्वीकृत फायर स्टेशन, बस अड्डा, आईटीआई , 10 करोड़ की सड़कों के साथ - साथ जनपद के  कई योजनाओं का भी शिलान्यास किया गया |  इस मौके पर सांसद मा० के०पी० सिंह, मा० राम चरित्र निषाद, मा० गिरीश यादव राज्यमंत्री उ०प्र० सरकार, मा० दिनेश चौधरी, विधायक केराकत, मा० लीना तिवारी विधायक मडियाहूँ, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, मा० बांकेलाल सोनकर, अनिता रावत, श्री हेमंत तिवारी, ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह, सजल सिंह, राकेश वर्मा, प्रभावती कन्नौजिया, श्री पंकज मिश्र, श्री अमित मिश्र, जिलाधिकारी, एसपी सहित अन्य सभी अधिकारीगण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, क्षेत्र के सम्मानित जनता मौजूद रहे |

गुरुवार, 1 नवंबर 2018

बदलापुर महोत्सव में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी

बदलापुर महोत्सव में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में प्रतिभाग करते खंडशिक्षाधिकारी द्वय श्री बसन्त शुक्ला, महराजगंज, श्री नरेन्द्र देव मिश्रा, बदलापुर एवं श्री उमेश जी,अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर, सच्चिदानंद तिवारी राजेश निगम, बृजेश सरोज दिनेश मिश्रा, मंत्री श्री राय साहब  सहित शिक्षक भाई, शिक्षिका बहने।

डायट परिसर में ब्लाक रिसोर्स पर्सन का दुसरा चक्र प्रारंभ

जौनपुर  डायट परिसर में ब्लाक रिसोर्सेज पर्सन का दूसरा चरण दिनांक 31/10/18 दिन बुधवार को शुरू हुआ। प्रशिक्षण का प्रारंभ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। प्रशिक्षण मे जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्री सुरेश पांडेय जी उपस्थित रहे।प्रशिक्षण जिला रिसोर्स पर्सन अखिलेश सिंह ने दिया। प्रशिक्षण मे शाहगंज से प्रशान्त मिश्र ,सिकरारा से पुष्पा यादव,शिलाजीत बदलापुर,संजय सिंह मुफ्तीगंज और सर्वजीत नगर क्षेत्र से है। प्रशिक्षण बहुत ही अच्छे वातावरण में हुआ।

बुधवार, 31 अक्टूबर 2018

नवोदय विद्या मंदिर स्कूल में सरदार पटेल के जन्मदिन के अवसर पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत जागरूकता रैली निकाली

जौनपुर सिंगरामऊ - - क्षेत्र के रामीपुर स्थित नवोदय विद्या मंदिर स्कूल में सरदार पटेल के जन्मदिन के अवसर पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत जागरूकता रैली निकाली गयी। इस दौरान भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रदीप तिवारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को स्कूल से रवाना किया गया ,  रैली स्कूल से शुरू होकर बदलपट्टी , लविदाही, रतासी, जमऊपट्टी और डड़ारी होते हुए वापस स्कूल परिसर मे आकर समाप्त हुई। बच्चो ने नारा दिया कि जब तक देश से भ्रष्टाचार नहीं मिटेगा। तब तक देश का विकास नहीं होगा।उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर इस देश से भ्रष्टाचार को मुक्त करना है। भ्रष्टाचार मुक्त हो देश हमारा तभी तो विकसित होगा देश हमारा का नारा लगा कर लोगों को जागरुक किया। प्रधानध्यापक ने कहा हमारे लिए हमारा देश सर्वोपरि है । और हम सब को भ्रष्टाचार को इस देश  से मिटाने के लिए एक अभियान चलाना होगा ।इस अवसर पर विवेक तिवारी, राकेश मिश्रा, अशोक मौर्य, शर्फुद्दीन, मुकेश नाविक सहित सभी अध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018

ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय तियरा पर आयोजित

जौनपुर बदलापुर में 29/10/2018को श्रीमान खंडशिक्षाधिकारी बदलापुर श्री नरेंद्र देव मिश्र के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय तियरा पर आयोजित किया गया, जिसमें ब्लॉक बदलापुर के समस्त शंकुल प्रभारियों ने अपने विजित टीम के साथ प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का प्रारंभ ,माता सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर खंडशिक्षाधिकारी बदलापुर ने किया।प्रतिभागियों में विजित प्रतिभागी को खंडशिक्षाधिकारी बदलापुर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर के अध्यक्ष श्री उमेश जी,मंत्री श्री राय साहब जी,जिलाउपाध्यक्ष श्री अनिल जी,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री नंद किशोर जी,मंत्री द्वय श्री कैलाश जी,डॉक्टर श्री ओमप्रकाश जी,कृष्ण चंद्र उपाध्याय जी,श्री अनिल कुमार पांडेय जी,उमेश दुबे जी, श्री तेज बहादुर जी,श्री उमेश उपाध्याय जी,श्री लालबहादुर जी,श्री बृजेश जी,श्री प्रमोद जी सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय परिवार के साथ उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन श्री कमलदेव तिवारी व्यायाम प्रशिक्षक पूर्व माध्यमिक विद्यालय तियरा ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने मे श्री विमल कुमार शंकुल प्रभारी तियरा का ,पूरे विद्यालय परिवार के साथ पूर्ण सहयोग रहा।कार्यक्रम बड़ा मनोहर एवं आकर्षक रहा।कार्यक्रम में सम्मिलित सभी शिक्षक साथियों एवं बच्चों को मेरी तरफ से सादर धन्यवाद एवं हार्दिक शुभकामनाएं।आपका सच्चिदानंद तिवारी(,प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय रामपुर)।

रविवार, 28 अक्टूबर 2018

मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार उपाध्याय ने लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया, मीडिया प्रभारी अरविन्द उपाध्याय ने कहा- मोदी सरकार गरीबों,किसानों,महिलाओं,नौजवानों के प्रति गंभीर

जौनपुर  प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत शनिवार को बादलपुर विधानसभा क्षेत्र के घाघरपारा,नकहरा के  गरीब महिलाओं को मिशन मोदी अगेन पी यम के मीडिया प्रभारी अरविन्द कुमार उपाध्याय के हाथों नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरित किया गया। बादलपुर विकास क्षेत्र के सिद्धार्थ गैस एजेंसी द्वारा आयोजित सभा के दौरान लाभार्थियों को संबोधित करते हुए मीडिया प्रभारी अरविन्द कुमार उपाध्याय ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ और सबका विकास चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कोई भी योजना जाति धर्म व संप्रदाय विशेष के लिए कोई योजना नहीं बनाती है। प्रधानमंत्री जी ने रसोई घर को धुआं मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों को  प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के द्वारा रसोई गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के अनुसार तीन चरणों में निर्धारित लोगों को कनेक्शन से लाभांवित करने की मंशा है। योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलने में किसी को थोड़ा पहले तो किसी को थोड़ा देर लग सकता है। मीडिया प्रभारी ने कहा कि यह काम पिछली सरकारों को बहुत पहले ही कर देना चाहिए था लेकिन अन्य सरकारों ने गरीबों के हक़ पर डाका डालकर अपने खजानों को भरने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीबों,किसानों,महिलाओं,नौजवानों सभी के प्रति बहुत गंभीर है। आज़ादी के बाद 55 वर्षों तक केंद्र में लुटेरी सरकार ने राज किया और सपा बसपा ने हर लूट खसोट में उनका साथ देकर प्रदेश के विकास से मुंह मोड़ने का कार्य किया ।
कार्यक्रम को  बादलपुर ब्लॉक के घाघरपारा में लगे कैंप पर रतासी बी यस यनल टावर के पास लगाये गए कैंप में लाभार्थियों को मीडिया प्रभारी अरविन्द कुमार उपाध्याय के हाथों रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। साथ मे संतोष उपाध्याय(सूरज), आशीष उपाध्याय, रोहित उपाध्याय (नंदू), भीम उपाध्याय ,कबीर , गैस एजेंसी कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018

पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक,अधिकारी,कर्मचारियों ने अपने,अपने जिलों में पेंशन बहाली हेतु पेंशन बहाली मंच के बैनर तले जन जागरण किया,और 8अक्टूबर को लखनऊ में विशाल धरना दिया। विधानसभा का किया घेराव

मेरे ऊर्जावान भाइयों एवं बहनों , यथोचित अभिवादन। पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक,अधिकारी,कर्मचारियों ने अपने,अपने जिलों में पेंशन बहाली हेतु पेंशन बहाली मंच के बैनर तले जन जागरण किया,और 8अक्टूबर को लखनऊ में विशाल धरना दिया। विधानसभा का घेराव किया। सरकार सकते में आयी।मंच के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता हुयी। सार्थक परिणाम न मिलने पर पुनः 25th,26th और 27th को पूर्ण तालाबंदी और हड़ताल की घोषणा। अब ये आंदोलन गति पकड़ चुका था।लोगों की शिरकत ने आभास कराया कि मंजिल पर ही रूकना है।सरकार की खुफिया एजेंसियोंने हड़ताल की तैयारी से सरकार को अवगत कराया। सरकार ने पुनः प्रतिनिधि मंडल को वार्ता हेतु आमंत्रित किया,मुख्यमंत्रीने छ महिने का समय माॅगा।जिससे सरकार पुरानी पेंशन पर निर्णय ले सके,प्रतिनिधि मंडल ने दो महीने का समय दिया। उसके बाद पुनः आंदोलन पेंशन बहाली तक जारी रहेगा। अचानक हड़ताल स्थगन से उत्साहित साथी जो विगत कई महीनों से मंच के बैनर तले आर पार की लड़ाई हेतु तैयार थे उन्हे झटका लगा। मै उनकी ऊर्जा,और उत्साह का अभिवादन करता हूँ। और उम्मीद करता हूँ कि अगर निर्धारित समय में कोई सकारात्मक बात सामने नहीं आती है तो पुनः हम सब अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक संघर्ष करेंगे। देश की आजादी के लिए जो आंदोलन हुए उसमे गाँधी जी का असहयोग आन्दोलन भी आज के परिप्रेक्ष्य में स्मृति मे आता है।सारा देश इस आंदोलन में कूद चूका था। लोगों को आजादी दिखाई देने ही वाली थी कि गाँधी जी ने आंदोलन वापस लेने की घोषणा कर दी। गाँधी जी के इस निर्णय का पूरे भारत में विरोध हुआ। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने इसकी तीव्र भर्त्सना की।परन्तु इसका मतलब यह नहीं कि पुनः आंदोलन न किया जाए। 1922 में गाँधी जी ने जिस आंदोलन को वापस लिया,उसके बाद पुनः एक न एक कई आंदोलन हुए,जो स्वतंत्रता प्राप्ति तक जारी रहे।हमे इतिहास से सीखना होगा,अपनी ऊर्जा,संयम को बनाये रखना होगा।दोषारोपण से बचना होगा। कदम मिलाकर चलना होगा। मंजिल निश्चित ही हम सब के कदम चूमेगी। मुझे विश्वास है कि हमारा नेतृत्व वही राह चुनेगा, जो हमे मंजिल तक पहुंचाए। एक बार पुनः आप सभी का अभिवादन।

बुधवार, 17 अक्टूबर 2018

बदमाशो ने सरिया से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर बकरिया लेकर फरार

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के इनामीपुर गॉव में मंगलवार की रात बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशो ने दलित बस्ती के बिंद कुमार और राम जियावन  की कुल आठ बकरियों को बोलेरो   में लाद रहे थे कि राम जिया वन की आंख खुल गयी तो उसने शोर मचाना चाहा तो बदमाशो ने सरिया से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर बकरिया लेकर फरार हो गये, घटनास्थल से महज दो सौ मीटर की दूरी पर डायल सौ की गाड़ी खड़ी थी फोन करने के बाद पहुंची डायल सौ की टीम भु्कतभोगी को ही भला बुरा कहकर अपनी जिम्मेदारी खत्म कर ली , जिसे लेकर लोगों मे पुलिस के प्रति आक्रोश है !

सोमवार, 8 अक्टूबर 2018

वरिष्ठ पत्रकार का निधन !


सिंगरामऊं - - हिन्दी दैनिक को वरिष्ठ पत्रकार एंव राजा हर पाल सिंह इंटर कॉलेज से अवकाश प्राप्त प्रवक्ता महन्थ दुबे का निधन शुक्रवार को हृदयाघात से घर पर ही हो गया , जिससे लोगो मे शोक की लहर छा गयी

बुधवार, 3 अक्टूबर 2018

गांधी जयंती के अवसर पर मोती सिंह इंटर कालेज में बच्चों को पिलाया गया दवा

प्रतापगढ़ मोती सिंह इंटर कालेज सराय भिखारी में गॉधी जयन्ती के अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता एवं चेचक प्रतिरोधी दवा प्रधान संजय सिंह द्वारा पिलाई गई इस अवसर पर संतोष सिंह जमुना प्रसाद शुक्ल राम असरे यादव आदि उपस्थित रहे

रविवार, 23 सितंबर 2018

मेरा भारत स्वच्छ: बच्चों ने दिया बड़ो को संदेश स्वच्छ रखो अपना यह देश क्लीन इंडिया-ग्रीन इंडिया का प्रोजेक्ट बनाकर दिया संदेश

✍ मेरा भारत स्वच्छ अभियान से प्रेरित होकर छात्र-छात्राओं द्वारा क्लीन इंडिया-ग्रीन इंडिया का बेहतर संदेश देते हुए प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। जिसमे सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए लोगो को प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
बाज़ार के स्टेशन रोड स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज में शनिवार को मेरा भारत स्वच्छ के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रोजेक्ट का प्रजेण्टेशन किया गया। जिसमे साफ सफाई के बारे में विस्तार से दर्शाया गया था।  बेहतर तीन प्रोजेक्ट बनाकर स्वच्छता का सही संदेश देने के लिए वैष्णवी मिश्रा व खुशी मिश्रा प्रथम, अनुभव प्रजापति व शिवा सिंह द्वितीय, रोशनी यादव व डाली पाल को तीसरा स्थान मिला। आन्या सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजय सिंह ने इन विजेताओं को पुरष्कृत किया। यह अभियान  उक्त विद्यालय में यह एक पखवारे तक चलेगा। वहाँ सुरेश कुमार मौर्य, भैया लाल, प्रियंका पांडेय, आराधना मिश्रा, प्रगति दूबे, नेहा सिंह, अरविंद दुबे, सुरेश मौर्य, संतोष पाल उपस्थित रहे।

बुधवार, 19 सितंबर 2018

डेढ़ दर्जन घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों तक पहुंचने में पुलिस नाकाम साबित हो रही

जौनपुर सिंगरामऊं  सावधान ! दुकान सूनी छोड़कर गये तो चोर साफ कर देंगे दुकान, सक्रिय है चोंरो का गिरोह !  स्थानीय थाना क्षेत्र के रतासी बाजार में चोरों के आतंक से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। पुलिस की कार्य प्रणाली शक के घेरे में है। ताबड़तोड़ छ: माह के अंदर डेढ़ दर्जन घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों तक पहुंचने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। जिससे सवालिया निशान उठने लगे है।
चोरी की घटनाओं पर गौर करे तो 26 जनवरी को रवी मौर्य के मोबाइल शॉप और 10 फरवरी को अशोक किराना स्टोर्स, 20 फरवरी भारत सिंह हार्डवेयर, 3 मार्च प्रजापति ज्वेलर्स, 9 मार्च संतोष यादव मोबाइल शॉप, 10 अप्रेल गुड्डू किराना स्टोर्स, 11 मई को राकेश मौर्य की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से पचासो हजार की चोरी तथा 17 जून को सजनलाल का स्टेबिलाइजर, 27 जून को एसपी सिंह मोबाइल शॉप,  1 सितंबर को जय प्रकाश हलवाई की दुकान से पंचावन हजार की चोरी 19 सितंबर को गौरव रजक के मोबाइल की दुकान से सारा सामान चोरी हो गया , इसी तरह गोस्वामी वस्त्रालय, मौर्या वस्त्रालय, विजय गुप्ता किराना स्टोर्स, संजू सिंह मोबाइल शॉप से सामान की चोरी हुई ! ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस गंभीर नहीं दिख रही है।अभी तक जितनी भी चोरियां हुई उसमे से तो दो चार की प्राथमिकी पुलिस द्वारा दर्ज तो कर ली गयी वह भी व्यापारियो के काफी हो हल्ला करने बाद, बाकी मामले मे पुलिस प्राथमिकी भी दर्ज करने से कतराती है और उल्टे भुक्तभोगी को ही खरी खोटी सुनाकर मुंह बंद रखने की नशीहत देती है !आज तक एक भी चोरी की घटना का खुलासा करने मे पुलिस नाकाम रही है। सूत्रों के मुताबिक लोगों ने पुलिस के कार्य प्रणाली पर आरोप यज्ञ लगाते हुये बताया कि सभी चोरिया पुलिस की मिली भगत से हो रही है। तभी तो चोर इतने सक्रिय है। वही पुलिस की निष्क्रियता सामने दिख रही है।

श्रीकृष्णनगर रेलवे स्टेशन पर सद्भावना व मरुधर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया।

जौनपुर बदलापुरश्रीकृष्णनगर रेलवे स्टेशन पर सद्भावना व मरुधर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया। 15 दिन के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी गई है।प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंद्रमणि दुबे और जया दुबे ने करते हुए कहा कि लंबे समय से श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन पर सद्भावना व मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग नहीं पूरी हो रही है। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
 उन्होंने कहा कि राजस्व की दृष्टि से भी यह स्टेशन ट्रेनों के ठहराव की मांग का मानक पूरा कर रहा है। फिर भी उपेक्षा की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सोमवार, 17 सितंबर 2018

अनशन पर बैठी कांग्रेस नेत्री जया दूबे को जूस पिला कर अनशन तुड़वाते हुए तहसीलदार बदलापुर अजय पाण्डेय

पीली नदी के चकरियहवा घाट पर पुल का निर्माण किये जाने की माँग को लेकर अनशन पर बैठी कांग्रेस नेत्री जया दूबे को जूस पिला कर अनशन तुड़वाते तहसीलदार बदलापुर अजय पाण्डेय 

अभिभावक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

जौनपुर।शाहगंज ब्लाक के बरजी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को विश्वकर्मा जयंती पर अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाध्यापक प्राथमिक शिक्षक संघ शाहगंज ब्लाक के  वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार मिश्रा ने अभिभावक मोहम्मद अखलाक,दिलीप,ऊषा,शयामधारी एवं रमेश को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। समारोह में  स्कूल के बच्चों ने  सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।  कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामाशीष  ने किया।  इस मौके पर अशोक कुमार,शेष नारायण सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

घाघरपारा में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान


स्वच्छ भारत अभियान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया भारत सरकार का एक सफाई अभियान के तहत घाघरपारा में चकरोड पर घास पर सफाई कर्मचारी द्वारा दवा का छिड़काव और उसपे कूद कड़कड़ की सफाई करते हुए तीखी आवाज़ के संपादक अरविन्द कुमार उपाध्याय साथ मे सहयोगी सत्यम उपाध्याय रोहित उपाध्याय(नन्दू) अखिलेश कुमार अनिल कुमार संदीप कुमार प्रशांत उपाध्याय हर्ष उपाध्याय अशोक आदि

स्वच्छ भारत

रविवार, 16 सितंबर 2018

चंद वर्षों में स्वच्छ भारत अभियान से पूरा देश भगवान का निवास स्थल सा बन जाएगा.... मनीष शुक्ला


बदलापुर जौनपुर
बदलापुर मंडल मे वार्ड नं7मे पुरानी बजार मे स्वछता के कार्यक्रम मे प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल, जिलाउपाध्यक्ष पंकज मिश्र ,मंडल अध्यक्ष गंगा सिंह,मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कृष्ण उपाध्याय बिनोद शर्मा, जय सिंह अमोद सिंह ज्ञानेन्द्र सिंह सनी शुक्ल, प्रचुर तिवारी , लक्ष्मी कान्त मिश्र मंडल प्रभारी धनीयामऊ बदलापुर  स्वछता मिशन में साथ रहे । मनीष  शुक्ला का कहना है कि  हम विश्वास के साथ कह सकते है कि अगर भारत की जनता द्वारा प्रभावी रुप से इसका अनुसरण किया गया तो आने वाले चंद वर्षों में स्वच्छ भारत अभियान से पूरा देश भगवान का निवास स्थल सा बन जाएगा। चूँकि स्वच्छता से ईश्वर का गर्मजोशी से स्वागत शुरु हो चुका है तो हमें भी अपने जीवन में स्वच्छता को जारी रख उनको बनाये रखने की आवश्यकता है, एक स्वस्थ्य देश और स्वस्थ्य समाज को जरुरत है कि उसके नागरिक स्वस्थ्य रहें तथा हर व्यवसाय में स्वच्छ हो।

बुधवार, 12 सितंबर 2018

राष्ट्रहितम / राष्ट्रप्रथम बदलापुर से मिशन मोदी पीएम अगेन के रूप में नरेंद्र मोदी की ताजपोशी के लिए कोशिशें हुई शुरू




राष्ट्रहितम / राष्ट्रप्रथम
बदलापुर से  मिशन मोदी पीएम अगेन के रूप में नरेंद्र मोदी की ताजपोशी के लिए कोशिशें शुरू हो गई हैं। आज दिनांक 12/09/2018 को के डाक बगले पर मोदी मिशन मंडल बदलापुर के कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू हुआ। मिशन मोदी पी यम अगेन जौनपुर के जिला प्रवक्ता राम कृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन किया गया,इस मिशन में सभी कार्यकर्ताओं को  मोदी को फिर से पीएम बनाने का संकल्प लिया।  इस मिशन में जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया गया। साथ ही कहा गया कि मिशन पूरा होने तक चैन से नहीं बैठना है।

केंद्र की योजनाएं घर-घर पहुंचाएंगे और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालमणि पांडेय द्वारा मोदी सरकार की योजनाओं एवम उपलब्धियों को जन जन तक पहुचने की बात की और 15 और 16  सितम्बर को मिशन मोदी  अगेन पी यम के
अधिवेशन अधिक से अधिक लोगो को पहुचने की अपील की गई । कार्यक्रम के अध्यक्षकता मिशन मोदी बदलापुर के संरक्षक शिव प्रसाद मणि त्रिपाठी द्वारा की गई। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष राज कुमार मौर्य एव युवा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय सभासद बबलू पाण्डेय संजय सिंह ,अरविन्द कुमार उपाध्याय, बब्बन गौड़,अमरनाथ,प्रवीण कुमार (रवि),रामकृष्ण मौर्य,सत्यकेतु सिंह,डॉ हरषु प्रसाद पाठक,अखिलेश पाण्डेय,अजय शर्मा,सत्यप्रकाश उपाध्याय, प्रमोद तिवारी, दिनेश कुमार गुप्ता, श्रवण शुक्ल आदि उपस्थित रहे ।

सोमवार, 10 सितंबर 2018

जमउपट्टि अमिलिया करौली कलां मार्ग में बने पुल को लोगों के आवागमन के लिए चालू किए जाने की मांग को लेकर ग्रमीणों के साथ किया प्रदर्शन....... पूर्व जिलापंचायत सदस्य जया दुबे


जौनपुर सिंगरामऊ -- रतासी अमिलिया करौंदी कलां मार्ग पर गोमती नदी पर बने पुल को लोगों के आवागमन के लिए चालू किए जाने की मांग को लेकर पूर्व जिलापंचायत सदस्य जया दूबे के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि आवागमन चालू नहीं किया गया तो वे आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।कांग्रेसी नेता इंद्रमणि दुबे का कहना है यहां पर लोगो के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है अमिलिया के लोगो को अधिक दर से मुवाबजा दिया जा रहा है वही पर बघाडी कलां के लोगो को कम, इसके लिए पार्टी के हाई कमान से बात करके बघाडी कलां के लोगो भी उचित दर से मुवाबजा दिलाने की सिफारिश करेंगे । गौर तलब है कि उक्त पुल दशकों से बनाया जा रहा था किसी तरह पुल बनकर तैयार हुआ तो संपर्क मार्ग के अभाव मे चालू नही किया जा सका, जिसके लिए आक्रोषित ग्रामीणों ने यह कदम उठाया !
इस मौके पर बद्री गुप्ता ,पंकज गौतम, सत्यम मिश्र ,मुंशीरजा, दीपक दुबे फूलचंद गौतम (प्रधान) ,सत्या शुक्ल ,दयानाथ तिवारी,भैयाराम यादव महेंद्र दुबे आदि उपस्थित रहे ।

रविवार, 9 सितंबर 2018

विश्व का सबसे बड़े पर्यावरण अभियान के साथ जुड़े परिषदीय विद्यालय-


जनपद जौनपुर से विश्व के सबसे बड़े पर्यावरण अभियान राइज फॉर क्लाइमेट के तहत क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणामो से विश्व आबादी को जागरूक और आगाह करने के लिए 8 सितम्बर को पूरी दुनिया के साथ जनपद जौनपुर के शिक्षक और छात्र भी आगे आये।
 मिशन शिक्षण संवाद की अगुवाई में जनपद के मिशन एडमिन डॉ विभा शुक्ला जी के नेतृत्व में जनपद के लगभग 32 स्कूल में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने पौधों पर रेड टेप बांधकर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया और राइज फॉर क्लाइमेट का हिस्सा बने।
  मिशन शिक्षण सम्वाद जौनपुर के को-एडमिन वीरेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि दुनियां भर को पर्यावरण में हो रहे नकारात्मक प्रभावों से आगाह करने के लिये पूरे विश्व के हजारों पर्यावरण संघो ने एक साथ अपने अपने तरीके से 8 सितम्बर को कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्णय लिया था उत्तर प्रदेश में मिशन शिक्षण संवाद की अगुवाई में रेड टेप मूवमेंट चलाने का निर्णय लिया गया है। केशव सिंह आदर्श प्रधानाध्यापक ने बताया कि जिसके तहत आज जनपद भर में यह अभियान चलाया जा रहा है। रेड टेप मूवमेंट उत्तरप्रदेश के ही एक अधिकारी श्री प्रभात मिश्रा की परिकल्पना है जिसमे बृक्षों को लाल फीता बांधकर उनके संरक्षण की शपथ ली जाती है। मिशन शिक्षण संवाद की अगुवाई और टीचर्स क्लब के सहयोग के रूप में पूरे प्रदेश में आज लाखों  की संख्या में स्कूली बच्चे इस अभियान से जोड़े गए हैं निश्चित ही भविष्य में उसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
आज के कार्यक्रम में प्रतिभागी विद्यालयों की सूची-

*प्राथमिक विद्यालयों की सूची-*
डीहजहानिया, बन्दीपुर, गहोरा, तकतैया, पुरानी बाजार, डोमपुर, भटपुरा, हिनौती, लालगंज, मरगुपुर, सरोखनपुर, बांसबारी, इब्राहिमाबाद, सेखवलिया, चकताली, गोविंदास पुर, दगौली, नकहरा, रारी कलां, मुखलिश पुर, हरिहरपुर, घाटमपुर, रामपुर, बेलौना, मिर्शादपुर,सरोखनपुर1, देवापट्टी, मीरपुर, आन्दीपुर, चंदवक, प्रेमापुर नटान, ककोरगहना, दान्दूपुर।

*उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सूची-*
धर्मापुर, शाहापुर, नरायनपुर, बख्शा, दुगौली कला, नकहरा खानदेव

गुरुवार, 6 सितंबर 2018

विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं को उपहार देकर अपना सम्मान प्रदर्शित किया। वहीं गुरुओं ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना का आशीष प्रदान किया। उधर स्कूलों में वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पौधे रोपे गये।


जौनपुर सिंगरामऊ शिक्षक दिवस पर M.A.B.S.S. GIRLS INTAR COLLEGE, सिंगरामऊ, में पौधरोपण करते बच्चे, शिक्षक व प्रबंध तंत्र के सदस्यगण. में पौधा वाले गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध हैं।बताते चलें कि क्षेत्र के बेटियों,दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए डॉ संजय सिंह एवं बबली सिंह ने विद्यालय का स्थापना किया। डॉ संजय सिंह को  बचपन से बच्चों को पढ़ाने का शौक था। विद्यालय के सभी बच्चों से पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए गुरुदक्षिणा के रूप में एक-एक पौधारोपण करवाये । यहां बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ एक अलग प्रकार का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे कि शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत अधिकतर बच्चे या  बजाय पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए पौधारोपण करते हैं और आमजनों को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित भी करते हैं।श्री सुमन विभिन्न महापुरुषों के जयंती व पुण्यतिथि,शहीदों के सम्मान में उनके नाम भी पौधारोपण करते हैं।अब तक सैकड़ो की संख्या में पौधारोपण कर चुके हैं और आमजनों को प्रेरित कर लाखों पौधारोपण करवा चुके हैं।  विश्व पर्यावरण दिवस संगोष्ठियाॅ और रैली के माध्यमों से पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए आमजनों को पौधारोपण करने के लिए जागरूक करते हैं।

सोमवार, 3 सितंबर 2018

परिषदीय विद्यालय की दशा दिशा को बदल दिया आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह


जौनपुर बदलापुर व्यक्ति के अंदर जज्बा हो,दृढ इच्छा शक्ति हो ,संकल्प हो तो वो असम्भव को भी सम्भव कर सकता है।"कौन कहता है कि आसमां में सुराक नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो तो "।वर्तमान समय मे प्रधानाध्यापक के पद पर अभिनव प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, विकास क्षेत्र महराजगंज, जौनपुर पर तैनात केशव सिंह ने विद्यालय में संस्कार युक्त शिक्षा के साथ साथ विद्यालय का भौतिक परिवेश को बदल दिया।जो विद्यालय चारागाह था।आज वहाँ स्वयं के निजी स्रोतों से समुदाय, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से डेस्क,बेंच की व्यवस्था, सभी बच्चों को टाई, बेल्ट,विद्यालय परिचय पत्र, कॉपी, कलम,पेंसिल, रबर,रंग,चार्ट पेपर आदि सुविधाएं निःशुल्क देते है।आज शाशन द्वारा निःशुल्क स्वेटर दिया जा रहा है इसके पूर्व ही केशव सिंह द्वारा स्वयं के निजी स्रोतों द्वारा ठण्डी में स्वेटर, ऊलन की टोपी बच्चों को निःशुल्क दी जाती रही है।विद्यालय में ग्रीन बोर्ड,मार्कर का प्रयोग हो रहा है, उच्च कोटि की चटाई की व्यवस्था, वृक्षारोपण, बागवानी विद्यालय परिसर की शोभा में चार चाँद लगा रहे है।प्रातः कालीन सभा बहुत ही सुन्दर, मनमोक होती है, आहूजा का माइक सेट से पार्थना होती है।सुन्दर, स्वच्छ शौचालय बालक/बालिकाओं के लिए, खेल कूद की भरपूर सामग्री,पुस्तकालय की व्यवस्था।ऑफिस तो ऐसा है कि देखते ही बनता है बहुत ही आकर्षक, विद्यालय की दीवारें बोलती है।ज्ञानवर्धक स्लोगन,महापुरुषों का चित्र, टी एल एम,सामान्य ज्ञान, रोचक पेंटिंग दीवारों की शोभा को बढ़ा रही है।अभी हाल में सराहनीय प्रयास से चौदहवें वित्त से प्रधान, सिकरेट्री के द्वारा सुन्दर चहरदीवारी, भव्य गेट बनवाया गया।समरसेबल की व्यवस्था, बच्चों को पानी पीने के लिए टोंटी की व्यवस्था एवं विद्यालय में वायरिंग आदि की व्यवस्था की गई सभी कमरों में,बरामदे में अतिशीघ्र बच्चों को गरमी से  निजात दिलाने के लिए फैन की व्यस्था,अतिशीघ्र पूरे विद्यालय परिसर में विधायक निधि से सोलिंग  लगवाईं जाएगी ।प्रोजेक्टर की ऑन लाइन बुकिंग हो गयी है। केशव सिंह का लक्ष्य है कि सभी कक्षाओं में स्मार्ट क्लास से आधुनिक ढंग से शिक्षण कार्य होगा। बाल संसद का गठन, महापुरुषों की जयंती को बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया जाता है।राष्ट्रीय पर्वों को हर्षोल्लास के साथ ग्रामवासी, सम्मानित लोगों के साथ मनाया जाता है।वर्ष में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रमों, समारोहों का भव्य आयोजन होता है जिसमे विद्वान लोग,बी एस ए,ब्लॉक,जनपद, प्रदेश स्तर के अधिकारियों,समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलाया जाता है।विद्यालय में, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, खेलकूद,पी टी, व्यायाम, प्रोजेक्ट कार्य,और भी स्थिति परिस्थिति के अनुसार गतिविधियां होती रहती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बच्चों ने बड़े धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया।वर्तमान समय में सहयोगी शिक्षक श्रीमती नीलम सरोज,विनोद कुमार पाल, इश्तयाक अहमद,अभिषेक कुमार का भरपूर सराहनीय सहयोग मिल रहा है, प्रधान, विद्यालय प्रबन्ध समिति, बी ई ओ, बी एस ए सर,और जनप्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।केशव सिंह द्वारा बेसिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मण्डलायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जनपद के 2012 से अब तक सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारीयों ने,विधायक, सांसद, उपजिलाधिकारी, बी डी ओ,प्रमुख,कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने प्रशस्ति पत्र देकर केशव सिंह को सम्मानित किया है। अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर जनपद जौनपुर में ही नही प्रदेश में अपना स्थान बनाये हुए है।आज बेसिक शिक्षा क्षेत्र में लोग उदाहरण देते है की कान्वेंट को मात दे रहा है अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर।