tikhiawaz24.in
गुरुवार, 1 नवंबर 2018
डायट परिसर में ब्लाक रिसोर्स पर्सन का दुसरा चक्र प्रारंभ
बुधवार, 31 अक्टूबर 2018
नवोदय विद्या मंदिर स्कूल में सरदार पटेल के जन्मदिन के अवसर पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत जागरूकता रैली निकाली
मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018
ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय तियरा पर आयोजित
रविवार, 28 अक्टूबर 2018
मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार उपाध्याय ने लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया, मीडिया प्रभारी अरविन्द उपाध्याय ने कहा- मोदी सरकार गरीबों,किसानों,महिलाओं,नौजवानों के प्रति गंभीर
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कोई भी योजना जाति धर्म व संप्रदाय विशेष के लिए कोई योजना नहीं बनाती है। प्रधानमंत्री जी ने रसोई घर को धुआं मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के द्वारा रसोई गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के अनुसार तीन चरणों में निर्धारित लोगों को कनेक्शन से लाभांवित करने की मंशा है। योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलने में किसी को थोड़ा पहले तो किसी को थोड़ा देर लग सकता है। मीडिया प्रभारी ने कहा कि यह काम पिछली सरकारों को बहुत पहले ही कर देना चाहिए था लेकिन अन्य सरकारों ने गरीबों के हक़ पर डाका डालकर अपने खजानों को भरने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीबों,किसानों,महिलाओं,नौजवानों सभी के प्रति बहुत गंभीर है। आज़ादी के बाद 55 वर्षों तक केंद्र में लुटेरी सरकार ने राज किया और सपा बसपा ने हर लूट खसोट में उनका साथ देकर प्रदेश के विकास से मुंह मोड़ने का कार्य किया ।
कार्यक्रम को बादलपुर ब्लॉक के घाघरपारा में लगे कैंप पर रतासी बी यस यनल टावर के पास लगाये गए कैंप में लाभार्थियों को मीडिया प्रभारी अरविन्द कुमार उपाध्याय के हाथों रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। साथ मे संतोष उपाध्याय(सूरज), आशीष उपाध्याय, रोहित उपाध्याय (नंदू), भीम उपाध्याय ,कबीर , गैस एजेंसी कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018
पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक,अधिकारी,कर्मचारियों ने अपने,अपने जिलों में पेंशन बहाली हेतु पेंशन बहाली मंच के बैनर तले जन जागरण किया,और 8अक्टूबर को लखनऊ में विशाल धरना दिया। विधानसभा का किया घेराव
बुधवार, 17 अक्टूबर 2018
बदमाशो ने सरिया से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर बकरिया लेकर फरार
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के इनामीपुर गॉव में मंगलवार की रात बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशो ने दलित बस्ती के बिंद कुमार और राम जियावन की कुल आठ बकरियों को बोलेरो में लाद रहे थे कि राम जिया वन की आंख खुल गयी तो उसने शोर मचाना चाहा तो बदमाशो ने सरिया से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर बकरिया लेकर फरार हो गये, घटनास्थल से महज दो सौ मीटर की दूरी पर डायल सौ की गाड़ी खड़ी थी फोन करने के बाद पहुंची डायल सौ की टीम भु्कतभोगी को ही भला बुरा कहकर अपनी जिम्मेदारी खत्म कर ली , जिसे लेकर लोगों मे पुलिस के प्रति आक्रोश है !
सोमवार, 8 अक्टूबर 2018
बुधवार, 3 अक्टूबर 2018
रविवार, 23 सितंबर 2018
मेरा भारत स्वच्छ: बच्चों ने दिया बड़ो को संदेश स्वच्छ रखो अपना यह देश क्लीन इंडिया-ग्रीन इंडिया का प्रोजेक्ट बनाकर दिया संदेश
बाज़ार के स्टेशन रोड स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज में शनिवार को मेरा भारत स्वच्छ के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रोजेक्ट का प्रजेण्टेशन किया गया। जिसमे साफ सफाई के बारे में विस्तार से दर्शाया गया था। बेहतर तीन प्रोजेक्ट बनाकर स्वच्छता का सही संदेश देने के लिए वैष्णवी मिश्रा व खुशी मिश्रा प्रथम, अनुभव प्रजापति व शिवा सिंह द्वितीय, रोशनी यादव व डाली पाल को तीसरा स्थान मिला। आन्या सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजय सिंह ने इन विजेताओं को पुरष्कृत किया। यह अभियान उक्त विद्यालय में यह एक पखवारे तक चलेगा। वहाँ सुरेश कुमार मौर्य, भैया लाल, प्रियंका पांडेय, आराधना मिश्रा, प्रगति दूबे, नेहा सिंह, अरविंद दुबे, सुरेश मौर्य, संतोष पाल उपस्थित रहे।
बुधवार, 19 सितंबर 2018
डेढ़ दर्जन घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों तक पहुंचने में पुलिस नाकाम साबित हो रही
जौनपुर सिंगरामऊं सावधान ! दुकान सूनी छोड़कर गये तो चोर साफ कर देंगे दुकान, सक्रिय है चोंरो का गिरोह ! स्थानीय थाना क्षेत्र के रतासी बाजार में चोरों के आतंक से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। पुलिस की कार्य प्रणाली शक के घेरे में है। ताबड़तोड़ छ: माह के अंदर डेढ़ दर्जन घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों तक पहुंचने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। जिससे सवालिया निशान उठने लगे है।
चोरी की घटनाओं पर गौर करे तो 26 जनवरी को रवी मौर्य के मोबाइल शॉप और 10 फरवरी को अशोक किराना स्टोर्स, 20 फरवरी भारत सिंह हार्डवेयर, 3 मार्च प्रजापति ज्वेलर्स, 9 मार्च संतोष यादव मोबाइल शॉप, 10 अप्रेल गुड्डू किराना स्टोर्स, 11 मई को राकेश मौर्य की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से पचासो हजार की चोरी तथा 17 जून को सजनलाल का स्टेबिलाइजर, 27 जून को एसपी सिंह मोबाइल शॉप, 1 सितंबर को जय प्रकाश हलवाई की दुकान से पंचावन हजार की चोरी 19 सितंबर को गौरव रजक के मोबाइल की दुकान से सारा सामान चोरी हो गया , इसी तरह गोस्वामी वस्त्रालय, मौर्या वस्त्रालय, विजय गुप्ता किराना स्टोर्स, संजू सिंह मोबाइल शॉप से सामान की चोरी हुई ! ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस गंभीर नहीं दिख रही है।अभी तक जितनी भी चोरियां हुई उसमे से तो दो चार की प्राथमिकी पुलिस द्वारा दर्ज तो कर ली गयी वह भी व्यापारियो के काफी हो हल्ला करने बाद, बाकी मामले मे पुलिस प्राथमिकी भी दर्ज करने से कतराती है और उल्टे भुक्तभोगी को ही खरी खोटी सुनाकर मुंह बंद रखने की नशीहत देती है !आज तक एक भी चोरी की घटना का खुलासा करने मे पुलिस नाकाम रही है। सूत्रों के मुताबिक लोगों ने पुलिस के कार्य प्रणाली पर आरोप यज्ञ लगाते हुये बताया कि सभी चोरिया पुलिस की मिली भगत से हो रही है। तभी तो चोर इतने सक्रिय है। वही पुलिस की निष्क्रियता सामने दिख रही है।
श्रीकृष्णनगर रेलवे स्टेशन पर सद्भावना व मरुधर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि राजस्व की दृष्टि से भी यह स्टेशन ट्रेनों के ठहराव की मांग का मानक पूरा कर रहा है। फिर भी उपेक्षा की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोमवार, 17 सितंबर 2018
अभिभावक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
घाघरपारा में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान
स्वच्छ भारत अभियान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया भारत सरकार का एक सफाई अभियान के तहत घाघरपारा में चकरोड पर घास पर सफाई कर्मचारी द्वारा दवा का छिड़काव और उसपे कूद कड़कड़ की सफाई करते हुए तीखी आवाज़ के संपादक अरविन्द कुमार उपाध्याय साथ मे सहयोगी सत्यम उपाध्याय रोहित उपाध्याय(नन्दू) अखिलेश कुमार अनिल कुमार संदीप कुमार प्रशांत उपाध्याय हर्ष उपाध्याय अशोक आदि
स्वच्छ भारत
रविवार, 16 सितंबर 2018
चंद वर्षों में स्वच्छ भारत अभियान से पूरा देश भगवान का निवास स्थल सा बन जाएगा.... मनीष शुक्ला
बदलापुर मंडल मे वार्ड नं7मे पुरानी बजार मे स्वछता के कार्यक्रम मे प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल, जिलाउपाध्यक्ष पंकज मिश्र ,मंडल अध्यक्ष गंगा सिंह,मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कृष्ण उपाध्याय बिनोद शर्मा, जय सिंह अमोद सिंह ज्ञानेन्द्र सिंह सनी शुक्ल, प्रचुर तिवारी , लक्ष्मी कान्त मिश्र मंडल प्रभारी धनीयामऊ बदलापुर स्वछता मिशन में साथ रहे । मनीष शुक्ला का कहना है कि हम विश्वास के साथ कह सकते है कि अगर भारत की जनता द्वारा प्रभावी रुप से इसका अनुसरण किया गया तो आने वाले चंद वर्षों में स्वच्छ भारत अभियान से पूरा देश भगवान का निवास स्थल सा बन जाएगा। चूँकि स्वच्छता से ईश्वर का गर्मजोशी से स्वागत शुरु हो चुका है तो हमें भी अपने जीवन में स्वच्छता को जारी रख उनको बनाये रखने की आवश्यकता है, एक स्वस्थ्य देश और स्वस्थ्य समाज को जरुरत है कि उसके नागरिक स्वस्थ्य रहें तथा हर व्यवसाय में स्वच्छ हो।
बुधवार, 12 सितंबर 2018
राष्ट्रहितम / राष्ट्रप्रथम बदलापुर से मिशन मोदी पीएम अगेन के रूप में नरेंद्र मोदी की ताजपोशी के लिए कोशिशें हुई शुरू
राष्ट्रहितम / राष्ट्रप्रथम
बदलापुर से मिशन मोदी पीएम अगेन के रूप में नरेंद्र मोदी की ताजपोशी के लिए कोशिशें शुरू हो गई हैं। आज दिनांक 12/09/2018 को के डाक बगले पर मोदी मिशन मंडल बदलापुर के कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू हुआ। मिशन मोदी पी यम अगेन जौनपुर के जिला प्रवक्ता राम कृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन किया गया,इस मिशन में सभी कार्यकर्ताओं को मोदी को फिर से पीएम बनाने का संकल्प लिया। इस मिशन में जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया गया। साथ ही कहा गया कि मिशन पूरा होने तक चैन से नहीं बैठना है।
केंद्र की योजनाएं घर-घर पहुंचाएंगे और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालमणि पांडेय द्वारा मोदी सरकार की योजनाओं एवम उपलब्धियों को जन जन तक पहुचने की बात की और 15 और 16 सितम्बर को मिशन मोदी अगेन पी यम के
अधिवेशन अधिक से अधिक लोगो को पहुचने की अपील की गई । कार्यक्रम के अध्यक्षकता मिशन मोदी बदलापुर के संरक्षक शिव प्रसाद मणि त्रिपाठी द्वारा की गई। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष राज कुमार मौर्य एव युवा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय सभासद बबलू पाण्डेय संजय सिंह ,अरविन्द कुमार उपाध्याय, बब्बन गौड़,अमरनाथ,प्रवीण कुमार (रवि),रामकृष्ण मौर्य,सत्यकेतु सिंह,डॉ हरषु प्रसाद पाठक,अखिलेश पाण्डेय,अजय शर्मा,सत्यप्रकाश उपाध्याय, प्रमोद तिवारी, दिनेश कुमार गुप्ता, श्रवण शुक्ल आदि उपस्थित रहे ।
सोमवार, 10 सितंबर 2018
जमउपट्टि अमिलिया करौली कलां मार्ग में बने पुल को लोगों के आवागमन के लिए चालू किए जाने की मांग को लेकर ग्रमीणों के साथ किया प्रदर्शन....... पूर्व जिलापंचायत सदस्य जया दुबे
जौनपुर सिंगरामऊ -- रतासी अमिलिया करौंदी कलां मार्ग पर गोमती नदी पर बने पुल को लोगों के आवागमन के लिए चालू किए जाने की मांग को लेकर पूर्व जिलापंचायत सदस्य जया दूबे के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि आवागमन चालू नहीं किया गया तो वे आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।कांग्रेसी नेता इंद्रमणि दुबे का कहना है यहां पर लोगो के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है अमिलिया के लोगो को अधिक दर से मुवाबजा दिया जा रहा है वही पर बघाडी कलां के लोगो को कम, इसके लिए पार्टी के हाई कमान से बात करके बघाडी कलां के लोगो भी उचित दर से मुवाबजा दिलाने की सिफारिश करेंगे । गौर तलब है कि उक्त पुल दशकों से बनाया जा रहा था किसी तरह पुल बनकर तैयार हुआ तो संपर्क मार्ग के अभाव मे चालू नही किया जा सका, जिसके लिए आक्रोषित ग्रामीणों ने यह कदम उठाया !
इस मौके पर बद्री गुप्ता ,पंकज गौतम, सत्यम मिश्र ,मुंशीरजा, दीपक दुबे फूलचंद गौतम (प्रधान) ,सत्या शुक्ल ,दयानाथ तिवारी,भैयाराम यादव महेंद्र दुबे आदि उपस्थित रहे ।
रविवार, 9 सितंबर 2018
विश्व का सबसे बड़े पर्यावरण अभियान के साथ जुड़े परिषदीय विद्यालय-
जनपद जौनपुर से विश्व के सबसे बड़े पर्यावरण अभियान राइज फॉर क्लाइमेट के तहत क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणामो से विश्व आबादी को जागरूक और आगाह करने के लिए 8 सितम्बर को पूरी दुनिया के साथ जनपद जौनपुर के शिक्षक और छात्र भी आगे आये।मिशन शिक्षण संवाद की अगुवाई में जनपद के मिशन एडमिन डॉ विभा शुक्ला जी के नेतृत्व में जनपद के लगभग 32 स्कूल में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने पौधों पर रेड टेप बांधकर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया और राइज फॉर क्लाइमेट का हिस्सा बने।
मिशन शिक्षण सम्वाद जौनपुर के को-एडमिन वीरेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि दुनियां भर को पर्यावरण में हो रहे नकारात्मक प्रभावों से आगाह करने के लिये पूरे विश्व के हजारों पर्यावरण संघो ने एक साथ अपने अपने तरीके से 8 सितम्बर को कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्णय लिया था उत्तर प्रदेश में मिशन शिक्षण संवाद की अगुवाई में रेड टेप मूवमेंट चलाने का निर्णय लिया गया है। केशव सिंह आदर्श प्रधानाध्यापक ने बताया कि जिसके तहत आज जनपद भर में यह अभियान चलाया जा रहा है। रेड टेप मूवमेंट उत्तरप्रदेश के ही एक अधिकारी श्री प्रभात मिश्रा की परिकल्पना है जिसमे बृक्षों को लाल फीता बांधकर उनके संरक्षण की शपथ ली जाती है। मिशन शिक्षण संवाद की अगुवाई और टीचर्स क्लब के सहयोग के रूप में पूरे प्रदेश में आज लाखों की संख्या में स्कूली बच्चे इस अभियान से जोड़े गए हैं निश्चित ही भविष्य में उसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
आज के कार्यक्रम में प्रतिभागी विद्यालयों की सूची-
*प्राथमिक विद्यालयों की सूची-*
डीहजहानिया, बन्दीपुर, गहोरा, तकतैया, पुरानी बाजार, डोमपुर, भटपुरा, हिनौती, लालगंज, मरगुपुर, सरोखनपुर, बांसबारी, इब्राहिमाबाद, सेखवलिया, चकताली, गोविंदास पुर, दगौली, नकहरा, रारी कलां, मुखलिश पुर, हरिहरपुर, घाटमपुर, रामपुर, बेलौना, मिर्शादपुर,सरोखनपुर1, देवापट्टी, मीरपुर, आन्दीपुर, चंदवक, प्रेमापुर नटान, ककोरगहना, दान्दूपुर।
*उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सूची-*
धर्मापुर, शाहापुर, नरायनपुर, बख्शा, दुगौली कला, नकहरा खानदेव
गुरुवार, 6 सितंबर 2018
विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं को उपहार देकर अपना सम्मान प्रदर्शित किया। वहीं गुरुओं ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना का आशीष प्रदान किया। उधर स्कूलों में वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पौधे रोपे गये।
जौनपुर सिंगरामऊ शिक्षक दिवस पर M.A.B.S.S. GIRLS INTAR COLLEGE, सिंगरामऊ, में पौधरोपण करते बच्चे, शिक्षक व प्रबंध तंत्र के सदस्यगण. में पौधा वाले गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध हैं।बताते चलें कि क्षेत्र के बेटियों,दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए डॉ संजय सिंह एवं बबली सिंह ने विद्यालय का स्थापना किया। डॉ संजय सिंह को बचपन से बच्चों को पढ़ाने का शौक था। विद्यालय के सभी बच्चों से पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए गुरुदक्षिणा के रूप में एक-एक पौधारोपण करवाये । यहां बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ एक अलग प्रकार का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे कि शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत अधिकतर बच्चे या बजाय पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए पौधारोपण करते हैं और आमजनों को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित भी करते हैं।श्री सुमन विभिन्न महापुरुषों के जयंती व पुण्यतिथि,शहीदों के सम्मान में उनके नाम भी पौधारोपण करते हैं।अब तक सैकड़ो की संख्या में पौधारोपण कर चुके हैं और आमजनों को प्रेरित कर लाखों पौधारोपण करवा चुके हैं। विश्व पर्यावरण दिवस संगोष्ठियाॅ और रैली के माध्यमों से पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए आमजनों को पौधारोपण करने के लिए जागरूक करते हैं।
























