tikhiawaz24.in

रविवार, 2 अप्रैल 2023

*पिलकिच्छा ग्राम पंचायत में चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सामान पर किया हाथ साफ*

 *पिलकिच्छा ग्राम पंचायत में चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सामान पर किया हाथ साफ*


====================


 *प्रेम शर्मा*

 संवाददाता तीखी आवाज़, शाहगंज, जौनपुर, रविवार, 2 अप्रैल, 2023:-


 खुटहन :- खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिच्छा ग्राम पंचायत में आज रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर उसके अंदर रखा सारा सामान ताला तोड़कर उठा ले गए । 

आपको बता दें कि उक्त गांव निवासी राकेश शर्मा पुत्र राम सहाय शर्मा निवासी ग्राम पिलकिच्छा थाना खुटहन अपने बाल बच्चों के साथ घर में सोए थे कि बगल से घर का ताला तोड़कर चोरों ने घर के अंदर रखे अलमारी व बक्से को लगभग 300 मीटर दूर बाहर ले जाकर उसमें रखे नगदी व कीमती सामान पर अपना हाथ साफ कर दिए तथा जाते समय बाहर से दरवाजा बंद कर दिए। भुक्तभोगी राकेश शर्मा ने बताया कि रात में3 बजे जब मेरी नींद खुली तो पेशाब करने बाहर निकलना चाहा तो बाहर से दरवाजा बंद था, फोन कर पड़ोसी से दरवाजा खुलवाया और कुछ अनहोनी समझकर घर के अंदर का नजारा देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था, आलमारी व बक्सा गायब था। जिसकी सूचना तुरंत थाना स्थानीय  को दी गई सूचना मिलते ही थाना  खुटहन की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है सुबह काफी छानबीन करने के बाद बक्सा आलू के खेत में मिला तथा  आलमारी अरहर के खेत में टूटी अवस्था तथा उसमें रखे सारे कपड़े तितर-बितर मिले उसमें रखी नकदी व जेवरात गायब थे आपको यह भी बताते चलें की अलमारी जिस अरहर के खेत में मिली उसमें झटका मशीन द्वारा करंट प्रवाहित हो रहा था धारा प्रवाहित झटका मशीन के तार को काटकर चोर अलमारी ले कर अंदर घुसे थे। वही पुलिस को मौके से दो पेचकस व एक गमछा जिस पर किसी पार्टी से संबंधित नाम लिखा गया है, के आधार पर चोरों का पता लगाने में जुट गई है।

गेंहू क्रय केंद्र पर बोरे का अभाव, पहले दिन नहीं हुई बोहनी

गेंहू क्रय केंद्र पर बोरे का अभाव, पहले दिन नहीं हुई बोहनी

सिंगरामऊ (जौनपुर) साधन सहकारी समिति  रजनीपुर, केवटली खुर्द में गेहूं क्रय केंद्र का शुभारंभ तो हो गया, लेकिन पहले दिन समिति की बोहनी नही हुई। सचिव बीर बहादुर सिंह ने बताया कि शासन की मंशानुसार शनिवार से समितियों में गेहूँ खरीदे जाने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी। पहले दिन कोई भी किसान अपना गेंहू बेचने नहीं आया। सचिव के अनुसार विभाग अभी तक गेंहू रखने के लिए बोरा नही उपलब्ध नही करा सका है। फिलहाल तो आज कोई किसान अपना गेंहू बेचने नही आया।

संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन ने सुनी जन शिकायतें

संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन ने सुनी जन शिकायतें


बल्दीराय, सुल्तानपुर..

 शनिवार को बल्दीराय तहसील परिसर में एडीएम प्रशासन बी प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मौके पर आई 84 शिकायतों में से  सिर्फ 1  शिकायतों का निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की अधिकतर शिकायतें रही विकास समाज कल्याण  तथा अन्य विभागों की दर्जनों शिकायतें आई थी।एडीएम प्रशासन ने सभी शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। एडीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि पीड़ित को न्याय मिले ऐसा हम सभी को ध्यान देना है, उसके लिए मौके पर जाकर दोनों पक्षों की सुनें और आसपास के लोगों से भी जानकारी करें, तब जाकर समस्याओं का निस्तारण करने पर पीड़ित को न्याय मिलेगा। मौके पर एडिशनल एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ रमेश कुमार तहसीलदार घनश्याम भारतीय, बल्दीराय थानाध्यक्ष हलियापुर आर बी सुमन, सप्लाई  संतोष कुमार यादव, रामतेज वर्मा, समेत जनपद एवं तहसील के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

जिला संवाददाता शुभम् कौशल

रामनवमी पर नगर पंचायत कोइरीपुर में निकली भव्य शोभा यात्रा

 रामनवमी पर नगर पंचायत कोइरीपुर में निकली भव्य शोभा यात्रा


कोइरीपुर।।चांदा..

विगत वर्षों की भाँति रामनवमी महापर्व पर भव्य शोभा यात्रा वृंदावनेश्वर हनुमान मन्दिर से निकाला गया,  नगर क्षेत्र के सभी मन्दिरो पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया,चौक कोइरीपुर में शोभा यात्रा का पूजन और स्वागत आयोजक किया

गया,जिसमे प्रमुख रूप से अतिथि के रूप में विधायक कादीपुर राजेश गौतम,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे, फ़िल्म राइटर रितेश रजवाड़ा वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, ततपश्चात क्षेत्रिय महामन्त्री काशी क्षेत्र सुशील त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष डॉ0 आर ए वर्मा, सन्तबख्श सिंह चुन्नू ने हनुमान जी का दर्शन पूजन करके भगवान श्रीरामलला की आरती किये,स्वागत में राजेश चन्द मिश्रा जी, शशि बरनवाल जी  ने किया,हजारों भक्त श्रद्धालुओ द्वारा भगवान श्री राम के जयघोष से माहौल राममय हो गया, जगह जगह शोभा यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओ के लिए जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था लोगों द्वारा किया गया था, जिसमे प्रमुख रूप से, विजय अग्रहरि, अजय बरनवाल,ज्ञानचन्द्र, विवेक सिंह इण्डेन गैस आदि द्वारा स्टाल लगाकर प्रसाद जलपान का वितरण किया गया। नगर क्षेत्र के कार्यक्रम में  हाथी , घोड़ों के साथ हजारों लोग  शामिल हुए,


जिसमे प्रमुख रूप से राजेश चन्द्र मिश्र शिवालय इण्डेन गैस सर्विस कोइरीपुर, शशि बरनवाल जी,मण्डल उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद कौशल जी,राजेश जायसवाल जी, मण्डल सहसंयोजक सोशल मीडिया भाजपा, नगर निकाय चुनाव मीडिया प्रभारी विमलेन्दु भूषण शुक्ल भोले,जिला महामंत्री घनश्याम चौहान,वरिष्ठ भाजपा नेता राजमणि सिंह,विवेक पाण्डेय आई टी सेल प्रभारी, अरविंद अग्रहरि, शुभम कौशल, पन्नालाल, संजय शुक्ल, अमित जायसवाल,राहुल अग्रहरि,शुभम पाण्डेय, पवन अग्रहरि पिंटुआदि लोग पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ व्यवस्था को देखते हुए शामिल रहे, कोतवाली प्रभारी श्री निवास पांडेय   एवम चौकी प्रभारी कोइरीपुर अवधेश श्रीवास्तव अपने दल बल के साथ शोभायात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में मुस्तैद रहे, यह शोभा यात्रा विगत कई वर्षों से अनवरत सकुशल नगर पँचायत कोइरीपुर में निकाला जा रहा है, जिसमें नगर क्षेत्र के लोगों का बहुत ही योगदान हर वर्ष रहता है।


जिला संवाददाता शुभम् कौशल

*बहोरीकपुर पुलिया के पास से महाराजगंज पुलिस ने एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार*

 *बहोरीकपुर पुलिया के पास से महाराजगंज पुलिस ने एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार*

====================

 *पूजन मिश्रा*

 संवाददाता -तीखी आवाज़, बदलापुर, जौनपुर ,शनिवार, 1 अप्रैल ,2023 :-

पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉक्टर अजय पाल शर्मा द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान के तहत ,थानाध्यक्ष महाराजगंज के कुशल

नेतृत्व में हमराही पुलिस टीम द्वारा बहोरीकपुर पुलिया के पास से, मुखबिर की सटीक सूचना पर एक गांजा तस्कर अवनीश कुमार तिवारी निवासी आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ को 800 ग्राम गाजे के साथ धर दबोचा। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया है।

*हॉस्टल में पढ़ाई कर रहे छात्र की बेरहमी से पिटाई हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर*

 *हॉस्टल में पढ़ाई कर रहे छात्र की बेरहमी से पिटाई हालत गंभीर जिला अस्पताल  रेफर*

====================


 *शिव पूजन मिश्रा*

 संवाददाता तीखी आवाज़, बदलापुर, जौनपुर ,शनिवार, 1 अप्रैल ,2023 :-

सिंगरामऊ:- सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के सिंगरामऊ बाजार स्थित मां कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने वाले छात्र को अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने बहाने से बुलाकर बाहर ले जाकर बुरी तरह से मारा पीटा, और मारपीट कर घायल कर दिया। घायल छात्र ने किसी तरह से जान बचाकर सिंगरामऊ थाने पहुंचा,

जहां थानाध्यक्ष सिंगरामऊ ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत घायल छात्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार कर घायल छात्र की स्थिति ठीक ना होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

आपको यह बताते चलें कि घायल छात्र की पहचान सुल्तानपुर जिले के गगहा ग्राम पंचायत निवासी राकेश जोरिया के रूप में हुई है। वहीं उक्त मामले के घटना के कारणों तथा नकाबपोश बदमाशों का पता लगाने में पुलिस तत्परता से जुट गई है।

टीवी रोगियों को पोषाहार एवं वोकेशनल सर्टिफिकेट वितरण

 टीवी रोगियों को पोषाहार एवं वोकेशनल सर्टिफिकेट वितरण


ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा संस्था मुख्यालय पर गोद लिए गए क्षय रोगियों के लिए पोषाहार वितरण एवं वोकेसनल सर्टिफिकेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गयाl संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने बताया प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जन भागीदारी निभाते हुए जनपद में सर्वप्रथम निश्चय मित्र के रूप में पंजीकृत होकर संस्था ने अब तक 300 से अधिक क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें नियमित रूप से पोषाहार वितरण एवं फॉलो अप किया है, वैसे तो संस्था द्वारा 2004 से ही अब तक क्षय रोग नियंत्रण (अब उन्मूलन) कार्यक्रम के तहत करीब चार हजार रोगी क्षय मुक्त हो चुके हैंl अभी भी टी.बी. संभावित मरीजों की बलगम जांच एडिशनल पी एचसी और सी एचसी पर करवा कर उनकी दवा शुरू करा कर हर संभव मदद का प्रयास करती है, संस्था टीवी मरीजों को न्यूट्रीशनल सपोर्ट के साथ-साथ वोकेशनल सपोर्ट भी प्रदान करते हुए किशोरियों और महिलाओं को सिलाई कढ़ाई ब्यूटीशियन कंप्यूटर आदि की ट्रेनिंग देकर उन्हें स्वावलंबी बनने में मदद कर रही हैl 

डॉक्टर अभिषेक वर्मा ने कहा यह ख़ुशी की बात है टी.बी. उन्मूलन की दिशा में जनभागीदारी बढ़ रही हैl हाल ही में ‘‘वन वर्ल्ड टीवी समिट’’ का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा वाराणसी में किया गया है इसमें उन्होंने टीवी मुक्त पंचायत पहल, एक संक्षिप्त टीवी निवारक उपचार (पीपीटी) का आधिकारिक रूप से शुभारंभ एवं टीवी के लिए परिवार केंद्रित देखभाल मॉडल भी लॉन्च किए हैl 

इस अवसर पर सी.एल. निगम, सी.एच.सी. बदलापुर के एस.टी.एस. तरुण कुमार, अजय तिवारी, श्रीमती शीला दुबे, कबूतरा देवी, लालमणि मिश्रा, प्रीति बरनवाल, रोहित बरनवाल, मंजू सिंह, अंकिता आदि उपस्थित रहे

कार्यक्रम का संचालन सत्यजीत मौर्य ने कियाl

गुरुवार, 30 मार्च 2023

*एटीएम में धोखाधड़ी कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार*

 *एटीएम में धोखाधड़ी कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार*

===================

 

*प्रेम शर्मा*


 संवाददाता तीखी आवाज़, शाहगंज, जौनपुर, गुरुवार ,30 मार्च, 2023:-


शाहगंज:- खेतासराय पुलिस ने एटीएम में धोखाधड़ी कर अपने जाल में फंसाने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आसपास के कई थानों में आतंक था जहां पहले से ही इन दोनों आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत हैं। जो एटीएम की हेराफेरी व जालसाजी कर ग्राहकों के पैसे चुरा लेते थे  । गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने पड़ोसी 3 जिलों में अपना नेटवर्क चला रखा था पुलिस ने इनके पास से 7 एटीएम कार्ड, दो तमंचा और कारतूस समेत दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है।


आपको बता दें कि इस तरह की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार की देखरेख में  खेतासराय थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने एटीएम से धोखाधड़ी करने वाले चोरों की तलाश में जुटे थे कि उन्हें कुछ  इनपुट मिला । तत्काल सक्रिय होते हुए उन्होंने पुलिस बल के साथ खुटहन रोड स्थित बारा मोड़ के पास दबिश देते हुए वहां से दो अन्तर्जनपदीय शातिर बदमाशों को धर दबोचा । गिरफ्तार बदमाशों के पास अलग अलग बैंकों के 7 एटीएम कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल और एटीएम पैड बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र गौतम पुत्र शिवरतन गौतम अरगूपुर कला डिठौली थाना शाहगंज का रहने वाला है । दूसरा आरोपी राम नरेश वर्मा पुत्र गुदर वर्मा सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र स्थित मिसिरपुर का निवासी है। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।

*स्कूटी चोर महिला गिरफ्तार कब्जे से 6 स्कूटी बरामद*

*स्कूटी चोर महिला गिरफ्तार कब्जे से 6  स्कूटी बरामद*


 *सुशील कुमार शुक्ला*

लखनऊ चीफ ब्यूरो,तीखी आवाज़ बुधवार ,29 मार्च, 2023:-


 लखनऊ:- विभूति खंड पुलिस ने आज एक महिला स्कूटी चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है । आपको बता दें कि विभूति खंड थाना क्षेत्र के विशाल सिंह ने अपनी स्कूटी गाड़ी गुम होने की सूचना उक्त थाने में देते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया था, जिसके आधार पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी थी और जगह-जगह सीसी टीवी फुटेज को तलाश रही थी। जिसके आधार पर एक संदिग्ध महिला चिनहट प्रेम बाग कॉलोनी निवासी आरती देवी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उक्त महिला की निशानदेही पर उसके पास से चोरी की 6 स्कूटी मोटरसाइकिल बरामद हुई है। तथा महिला से पूछताछ के आधार पर कुछ और चोरी की गाड़ी खरीदने वालों की तलाश की जा रही है। आपको यह बताते चलें कि उक्त महिला का पति दिव्यांग है ।

बुधवार, 29 मार्च 2023

*चोरों ने गुंटी का ताला तोड़कर किया साफ हाथ, कुछ भी लगा न हाथ*

 *चोरों ने गुंटी का ताला तोड़कर किया साफ हाथ, कुछ भी लगा न हाथ*

====================

*शिव पूजन मिश्रा*

 संवाददाता तीखी आवाज़, बदलापुर, जौनपुर, बुधवार, 29 मार्च, 2023:-

  

बदलापुर अंतर्गत आने वाले घनश्यामपुर चौकी अंतर्गत दुधवड़ा बाजार में नहर के किनारे गुमटी  का ताला तोड़कर चोरों ने किया साफ हाथ, परंतु खोदा पहाड़ निकली चुहिया कुछ भी लगा ना हाथ। 

आपको बता दें कि दूधवड़ा बाजार में नहर के किनारे शंकर दयाल प्रजापति अपने जीविकोपार्जन के लिए चाय पान की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। बीती रात चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। परंतु संजोग अच्छा था की उक्त दुकानदार अपना सारा सामान अपने साथ रोज की भांति अपने घर लेकर चला गया था, केवल 100 रुपए ही उसके अंदर था ,चोरों को ₹100 से ही संतोष करना पड़ा।  जिन्हें उक्त यह कहावत जरूर याद आई होगी कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया।

मंगलवार, 28 मार्च 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का  पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।


कोइरीपुर ,चांदा ।।


 नगर पंचायत कोइरीपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ ।हिंदू नववर्ष एवं नवरात्रि के  सप्तम दिवस के पावन बेला में  गाजे बाजे के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले कोइरीपुर  में विशाल जन संघ पद संचलन निकाला गया 

जो अपने में एक आकर्षण का केंद्र बना रहा ।जिसमें स्वयं सेवकों एवं विचार परिवार के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक, जिला प्रचारक ,जिला संघ चालक, एवं नगर संघचालक, मौजूद रहे। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिहौली से शुरू हुआ संचलन कोइरीपुर चौक   होते हुए  हनुमान मंदिर के रास्ते होते हुए चौराहे के रास्ते वापस अपने गंतव्य मार्ग पर समापन हुआ , संचलन पर व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर  स्वयं संघ के लोगो का स्वागत किया 

इस अवसर पर नगर पंचायत कोइरीपुर अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेश चन्द मिश्रा जी, अध्यक्ष पद प्रत्याशी शशि बरनवाल जी, मण्डल उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद कौशल जी,अमित जायसवाल जी,रामाकांत मिश्रा जी, संजय शुक्ला जी, राकेश मिश्रा जी, विवेक सिंह जी, डॉ राम अकबाल मिश्रा जी,शिवपूजन ओझा जी,बबलू चौरसिया जी,सुनील बरनवाल जी, बंटी बरनवाल जी, आदि स्वयं संघ उपस्थिति रहे। सुरक्षा की दृष्टि कोण से प्रशासन भी मुस्तैद रही।चौकी प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव जी सहित दो यस आई वा दर्जन भर सिपाही भी मोर्चे पर तैनात रह कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहायक रहे।।


जिला संवाददाता शुभम् कौशल

*आगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा की गई गर्भवती महिला की गोदभराई

 *आगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा की गई गर्भवती महिला की गोदभरा

 *शिव पूजन मिश्रा*

 संवाददाता तीखी आवाज़, बदलापुर, जौनपुर ,मंगलवार, 28 मार्च, 2023 ,

बदलापुर:- विकासखंड बदलापुर अंतर्गत आने वाले राजस्व ग्राम के प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर के बगल बने आंगनबाड़ी केंद्र पर, आगनबाड़ी संचालिका संगीता शुक्ला व उनकी सहायिका अनीता शुक्ला द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए महिलाओं के पोषण तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए

गर्भवती महिला शांति देवी पत्नी अभिमन्यु की गोद भराई कर उन्हें दलिया व पौष्टिक आहार से संबंधित किट गांव के गणमान्य व्यक्ति व मंदिर के पुजारी सिंधु शुक्ला के हाथों प्रदान कराई गई, इस कार्यक्रम में उनके साथ कई महिलाएं संजू, गीता, उर्मिला सहित आदि  महिलाएं शामिल रही। आगनबाड़ी संचालिका ने बताया कि अधिकारियों के दिशा निर्देश के अनुसार हर बार अलग-अलग गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें जागरूक करते हुए पौष्टिक आहार से संबंधित किट प्रदान की जाती है ताकि वे कुपोषण का शिकार ना हो। 

आपको यह भी बताते चलें कि अभी 3 दिन पूर्व ही उक्त आगनबाड़ी संचालिका ने गर्भवती रजिस्टर्ड महिलाओं को पौष्टिक आहार संबंधित किट व  राशन प्रदान किए थे।

रविवार, 16 अक्टूबर 2022

स्थानीय विधायक राम निवास गोयल के अथक प्रयास से मोहल्ले में बन रहे सड़क का शुभारंभ*

*स्थानीय विधायक राम निवास गोयल के अथक प्रयास से मोहल्ले में बन रहे सड़क का शुभारंभ*
==========================
*विधुत ध्वनि*
*संवाददाता सत्य प्रकाश तिवारी नई दिल्ली 16 अक्टूबर 2022 रविवार*
    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शाहदरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक राम निवास गोयल ने मोहल्ले के चार सड़क और एक सीवर लाइन के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर कल शनिवार को सबेरे शुभारंभ किया। जिसके बाद विधायक ने मोहल्ले में रह रहे स्थानीय लोगों से वहां की समस्याओं से भी अवगत हुए। समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को तुरंत निस्तारण के निर्देश भी दिए।
      शुभारंभ करने के बाद विधायक जी ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार लगातार काम कर रही है। आगे भी इसी तरह क्षेत्र के विकास के लिए कार्य लगातार जारी रहेगा।इस दौरान वहां के रह रहे स्थानीय लोगों ने विधायक जी को आभार व्यक्त किया।
    आपको बता दें कि गली नं 2 रामा ब्लाक का सड़क निर्माण का कार्य और भगवान बाल्मीकि मंदिर रोड हांडा स्कूल के बैक साइड सड़क निर्माण का कार्य एवं गली नं 6 हांडा स्कूल के पीछे का सड़क निर्माण कार्य और गली नं 3 महावीर ब्लाक सीवर लाइन डालने का कार्य और इसी प्रकार तेलीवाड़ा के सड़क निर्माण के कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजन अर्चन और नारियल फोड़कर कर शुभारंभ किया।इस दौरान वहां पर पवन शर्मा, डालचंद डाली,विनोद सूद,बीपी मकवाना,उमर हाशमी,युवा विंग अध्यक्ष विशाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मोती राम शर्मा, मिडिया प्रभारी उमेश वर्मा शंशाक वर्मा विधानसभा से महिला अध्यक्ष श्रीमती आशा मलिक,दीपा जैन और बेबी जी आदि कार्यक्रमों में मौजूद रहे।

जौनपुर P ET परीक्षा मैं पकड़ाया मुन्ना भाई:-

जौनपुर P ET परीक्षा मैं पकड़ाया मुन्ना भाई:-
=================================== 
 नागेंद्र कुमार तिवारी


 जिला संवाददाता:- तीखी आवाज ,जौनपुर, रविवार, 16 अक्टूबर, 2022 |
जौनपुर में पी ईटी परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई पकड़ा गया है| एसटीएफ ने परीक्षा के दौरान मुन्ना भाई को पकड़ लिया| पकड़े गए व्यक्ति का नाम सिद्धार्थ दुबे बताया जा रहा है| पुलिस और एसटीएफ पकड़े गए मुन्ना भाई से पूछताछ कर रही है| मामला गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र का है| जौनपुर में PET, की प्रथम पाली परीक्षा के दौरान एसटीएफ ने मुन्ना भाई को पकड़ा है| ए परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक थी गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्रामोदय इंटर कॉलेज सेंटर पर गहनता से तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को कक्षा में भेजा जा रहा था| इसके बाद सेंटर पर एसटीएफ और पुलिस ने एक मुन्ना भाई को पकड़ लिया पकड़े गए व्यक्ति का नाम सिद्धार्थ दुबे बताया है| पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पिता का नाम लाल नारायण दुबे है| वह बाबू कुंवर भारती के स्थान पर परीक्षा दे रहा था |पुलिस ने मौके से अभियुक्त को हिरासत में ले लिया प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा पी ईटी जौनपुर में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं| परीक्षा को  सकुशल संपन्न कराने के लिए 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 37 एसथेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं| इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात की गई है| शनिवार को प्रथम पाली में 17000,448 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देने वाले थे| इस मुन्ना भाई की वजह से समय बदल दिया गया है| प्रशासन की इतनी तैयारी के बाद भी ऐसे मुन्ना भाई साहस करके दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंच गए| अगर यही आलम रहा तो|  अभ्यर्थी बेचारे उनकी सारी तैयारी बेकार हो जाती है| प्रशासन को इस पर बारीकी से ध्यान देना चाहिए नहीं तो योग्य अभ्यर्थी बेचारे परेशानी का सामना करना पड़ता है|

देवरिया में कृषि मंत्री ने की बाढ़ की समीक्षा:-

देवरिया में कृषि मंत्री ने की बाढ़ की समीक्षा:- =====≠=====≠=========≠===========≠===== अवधेश कुमार यादव संवाददाता:- तीखी आवाज ,गोरखपुर ,रविवार, 16 अक्टूबर, 2022| देवरिया में विकास भवन के गांधी सभागार में जिले के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ की समीक्षा की गई| कृषि मंत्री ने जलभराव से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराएं |और हर संभव सहयोग देने का अधिकारियों को निर्देश दिए| कहें कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी| कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को कहा कि जलभराव से प्रभावित लोगों को पेयजल ,और खाद्य सामग्री की असुविधा नहीं होनी चाहिए| राहत सामग्री का वितरण आवश्यकता, अनुसार ट्रैक्टर या ना वसे किया जाए |जिले में 22 टीमें राहत सामग्री वितरण कार्य में लगी है| जिन इलाकों में जलभराव के दृष्टिगत सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत आपूर्ति बाधित है| वहां जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए| कृषि मंत्री ने जिलाधिकारी से राहत और बचाव कार्य की जानकारी प्राप्त की उन्होंने कहा कि जलभराव से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर राहत सामग्री का वितरण किया जाए| उससे निपटने की तैयारी अभी से कर ले| मच्छर को रोकने के लिए फागिंग कराएं |कृषि मंत्री ने तटबंध दो की जानकारी ली और उन्होंने कहा कि सभी तटबंध हो की ट्रोलिंग की जाए तटबंध हो को किसी भी दशा में टूटने ना दिया जाए |कृषि मंत्री ने सीएमओ को निर्देशित किया कि जल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाने का निर्देश दिए |और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं के लिए हरे चारे और टीकाकरण की उपलब्धता कराई जाए| डीएम जितेंद्र प्रसाद सिंह ने कृषि मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा|

समाधान दिवस में 60 प्रार्थना पत्रों में से आठ का हुआ निस्तारण:-

समाधान दिवस में 60 प्रार्थना पत्रों में से आठ का हुआ निस्तारण:-
==============================
    प्रेम शर्मा
संवाददाता - तीखीआवाज, शाहगंज ,जौनपुर
शनिवार 15 अक्टूबर  2022 
शाहगंज  तहसील परिसर स्थित सभागार में महीने के तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ उप जिलाधिकारी अंकित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित दिवस में शिकायतों एवं प्रश्न पत्रों के साथ तहसील परिसर में लोग पहुंचे और सब 60 प्रार्थना पत्र दाखिल किए गए |और आपको बता दें की जिसमें से 8 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया कई मामलों में अधिकारियों ने संबंधित कानूनगो ,लेखपाल, राजस्व  और पुलिस बल के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए | इस दौरान तहसीलदार मैन बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह समेत पूरा प्रशासनिक महकमा मौजूद रहा |

*राजधानी दिल्ली में हर घर को 24 घंटे साफ पानी देने का प्लान, मनीष सिसोदिया ने फिल्टर हाउस को दी मंजूरी*

*राजधानी दिल्ली में हर घर को 24 घंटे साफ पानी देने का प्लान, मनीष सिसोदिया ने फिल्टर हाउस को दी मंजूरी*
=================
*संवाददाता*
*सत्य प्रकाश तिवारी नई दिल्ली, तीखी आवाज 12 अक्टूबर 2022 बुधवार।*
दिल्ली सरकार के मंशानुरूप दिल्ली वासियों को अब चौबीस घंटे शुद्ध फिल्टर युक्त पानी देने का काम युद्धस्तर पर जारी है। मनीष सिसोदिया ने स्पेस सेविंग टेक्नोलॉजी वाले फिल्टर हाउस की मंजूरी दी है।
    इसी तरह दिल्ली सरकार हर घर को 24 घंटे नल से साफ पानी देने की दिशा में बहुत तेजी से कार्य कर रही है। शनिवार को दिल्ली जल बोर्ड को नए फिल्टर हाउस के निर्माण के लिए परियोजना की मंजूरी दी। इस परियोजना की कुल लागत 59.7 करोड़ रुपए हैं। परियोजना के पूरा होने के बाद नांगलोई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में आधुनिक टेक्नोलॉजी से नए फिल्टर गर्मी या पानी की ज्यादा मांग के समय करीब 10 से 15 फ़ीसदी अधिक जल को साफ कर सकेगा। इससे दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पानी की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी।
   उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया ने जल बोर्ड के अधिकारियों से नांगलोई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बनने वाले नए फिल्टर हाउस के कार्य को समय सीमा के अंदर काम पूरा करने की सख्त निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि इस परियोजना के तहत गाद की समस्या से निपटने के लिए 2 नए प्री- सेटलिंग टैंक बनाए जाएंगे। इसके निर्माण में जगह की बचत के लिए स्पेस सेविंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
*क्यों जरूरी है फिल्टर हाउस का निर्माण*
   वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में फिल्टर बेड्स यानी सैंड फिल्टर होते हैं, जिसमें एक टैंक में रेत भरी होती है। फिल्ट्रेशन प्रक्रिया में पानी नहीं बच गए सुक्ष्म, वायरस, बैक्टीरिया, स्वाद गंध को दूर किया जाता है। फिल्टर बेड्स के खराब होने की वजह से पानी की गुणवत्ता खराब हो जाती है, ऐसे में पानी का उत्पादन कम हो जाता है। आने वाले समय में यहां मौजूदा फिल्टर बेड्स काम करना बंद न कर दें, इसलिए समय रहते इस समस्या का समाधान करना जरूरी है। इसी के चलते ही दिल्ली सरकार ने फिल्टर हाउस बना रही है।

सोमवार, 17 जनवरी 2022

सुलतानपुर: कोरोना गाइड लाइन को दरकिनार कर ढेमा बाजार में समर्थकों के साथ बैठक करना पूर्व मंत्री ओपी सिंह को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो को आधार मानते हुए पुलिस ने उनके व 20 से 25 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की है। ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और तीखी आवाज समाचार पत्र से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇 https://kutumbapp.page.link/oHgWWV5QZ9FU9vha6

 सुलतानपुर: कोरोना गाइड लाइन को दरकिनार कर ढेमा बाजार में समर्थकों के साथ बैठक करना पूर्व मंत्री ओपी सिंह को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो को आधार मानते हुए पुलिस ने उनके व 20 से 25 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की है।



ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और तीखी आवाज  समाचार पत्र से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇


https://kutumbapp.page.link/oHgWWV5QZ9FU9vha6


उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान

 उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले तमाम उठापटक और अटकलों के बीच में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने छोटी बहू अपर्णा यादव को कड़ी नसीहत के साथ सलाह भी दी है। इंटरनेट मीडिया पर अपर्णा यादव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबरों के बीच में ही शिवपाल सिंह यादव ने उनको फिलहाल समाजवादी पार्टी के लिए काम करने की सलाह दी है।

शुक्रवार, 14 जनवरी 2022

जौनपुर बदलापुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम मेढा में हो रहे सत्य नारायण मिश्र एवं विवेक सिंह (टिकाऊ )क्रिकेट के एक रोमांचक मुकाबला


 जौनपुर बदलापुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम मेढा में हो रहे सत्य नारायण मिश्र एवं विवेक सिंह (टिकाऊ )क्रिकेट के एक रोमांचक मुकाबलेमें बधवा की टीम ने अपने प्रतिद्वंदी घाघरपारा की टीम को हराकर सुपर सेमीफाइनल में प्रवेश किया ,आपको बता दें कि एम सी ए मेढा द्वारा प्रत्येक वर्ष 5 जनवरी से लेकर 15 से 16 जनवरी तक का क्रिकेट खेल का आयोजन किया जाता है, इस वर्ष प्रधान संघ के उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा द्वारा मैच का उद्घाटन एक रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया गया ,मैच में शामिल होने के लिए दूरदराज से आई अंतर्जनपदीय 32 टीमें भाग लेती हैं जो हर दिन एक उत्सव का रूप धारण किए रहता है| क्रिकेट का रोमांच तब और बढ़ जाता है जब कमेंट्री टीम में अध्यापक" शेषमणि यादव" और "सुभाष शर्मा" जैसे कमेंटेटर चार चांद लगा देते हैं विजेता और उपविजेता टीम को क्रमशः विभिन्न इनामो के साथ 50,000 व 35000 का नगद पुरस्कार लखनऊ में तैनात सब इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा पप्पू द्वारा दिया जाता है, अंपायर की भूमिका में विनय पंडित, मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष दुबे ,सुनील सिंह ,सुजीत सिंह फौजी रहते हैं जो अपनी पैनी नजर हर बाल पर रखते हैं उसी तरह कमेटी में बड़े-बड़े नाम शामिल है जिसमें अध्यक्ष बड़े बाबू मदन सिंह, डॉ दिनेश सिंह, प्रधान उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, विद्युत ध्वनि रिपोर्टर बदलापुर शिव पूजन मिश्रा, विनोद सिंह, अनुराग पांडे ,एसपी सिंह, पूर्व प्रधान संतलाल ,पूर्व प्रधान दयाशंकर निषाद आदि लोग शामिल हैं