दिल्ली: कैबिनेट ने अन्य पिछड़े वर्ग के लिए क्रीमीलेयर की सीमा छह से बढ़ाकर आठ लाख की, ओबीसी जातियों की सूची में सब-कैटिगरी के लिए आयोग का होगा गठन।
दिल्ली: सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, 2 सितंबर से पहले होगा मोदी कैबिनेट में फेरबदल, नितिन गडकरी हो सकते हैं नए रेल मंत्री, कैबिनेट में यह फेरबदल 25 अगस्त से दो सितंबर के बीच हो सकता है. इसकी वजह यह है कि तीन सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन को रवाना हो जाएंगे।
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 राज्यों के मंत्रियों के साथ कि बैठक, मंत्रियों के अलावा उनके विभागीय सेक्रेटरी, एडिशनल सेक्रेटरी और ज्वॉइन्ट सेक्रेटरी भी रहे मौजूद, प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों और अधिकारियों से मांगे न्यू इंडिया के लिए आईडिया, अधिकारियों से कहा ट्रेनिंग सेंटर वाली स्प्रिट से करें काम, देश को है जरूरत, मंत्रियों को अपने काम पर गंभीरता दिखाने का दिया पाठ, राजस्थान, गुजरात, जे एन्ड के, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड से आने वाले मंत्री रहे बैठक में मौजूद, सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी समेत चौधरी वीरेन्द्र सिंह, डॉ जितेंद्र सिंह, राज्यवर्धन सिंह राठौर, अर्जुन मेघवाल, पीपी चौधरी, पुरुषोत्तम रुपाला, अजय टम्टा व अन्य मंत्री रहे बैठक में मौजूद।
दिल्ली : जेपी इंफ्रा के फ्लैट खरीददारों की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई जेपी इंफ्राटेक में अपने सपनों का घर बुक करने वाले तमाम परेशान खरीददारों की याचिका पर आज सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हामी भर दी. इस समय दिवाला कानून और ऋण शोधन अक्षमता कानून के तहत जेपी इंफ्राटेक के खिलाफ प्रक्रिया चल रही।
लखनऊ : 3 सितंबर व्यापारी दिवस की तैयारियों को लेकर उद्योग व्यापार मंडल करेगा बैठक, ऐशबाग रोड स्थित होटल स्काई हाई में 3 बजे होगी बैठक, बैठक में मोबाइल एप एकता लॉन्च किया जाएगा।
लखनऊ: लखीमपुर में लड़की का हाथ काटने के मामले में केजीएमयू प्रशासन की घनघोर लापरवाही 3 घंटों से नहीं करा पा रहा खून का इंतजाम, लखीमपुर पुलिस लड़की की जान बचाने के लिए खून के लिए केजीएमयू में मारी मारी फिर रही भटक रही डॉक्टर दौड़ा रहे, लड़कीं को जो पांडेय दरोगा लाये हैं वह ब्लड के लिए इंचार्ज के आफिस के चक्कर काट रहे, कोई नहीं कर रहा मदद।
लखीमपुर खीरी : रेप की कोशिश व छेड़खानी का विरोध करना नाबालिग को महंगा पड़ गया आरोपी ने किशोरी के दोनों हाथो पर तलवार से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसका एक हाथ अलग कर दिया।रोम वर्षक घटना सड़क चलते अंजाम दी गई, मामला लखीमपुर खीरी शहर कोतवाली के बाबू सर्राफ नगर का है।सरे शाम तलवार से हमला कर किशोरी का जहां एक हाथ अलग कर दिया, वही ताबड़तोड़ कई हमले कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते किशोरी को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
फैज़ाबाद: सीएम बाढ़ प्रभावित गांव का करेंगे दौरा, सुबह 10 बजे रुदौली तहसील के पास्ता हेलीपैड पर पहुंचेंगे योगी, महंगू पुरवा कैथी माझा गांव का करेंगे निरीक्षण। 10.35 पर सोहावल तहसील के मांझा कला सहारा बाग हेलीपैड पर पहुंचेंगे योगी, दिनकरपुर सनाहा समेत कई गांव का करेंगे निरीक्षण। 11.20 पर पहुचेंगे सदर तहसील के बच्चूलाल इण्टर कालेज हेलीपैड पर, मूड़ाडीहा रामपुर पुवारी समेत कई गावो का करेंगे दौरा। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का बस्ती दौरा, राजकीय महाविद्यालय पचवस में लगभग 1:45 पर उतरेगा सीएम का उड़नखटोला, हर्रैया और छावनी क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करेंगे सीएम, एडीएम बस्ती भगवान शरण ने दी जानकारी।
गाजियाबाद: जिला अस्पताल में वार्ड बॉय ने मरीज की पीट-पीटकर हत्या की, मरीज के कपड़े बदलवाने को लेकर पिटाई की, अज्ञात युवक को इमरजेंसी में भर्ती कराया था, सीएमओ ने पूरी घटना की जांच के आदेश दिए, शहर के एमएमजी जिला अस्पताल की घटना, अस्पताल में मरीज की पिटाई का वीडियो वायरल, सीएमएओ ने आरोपी संविदाकर्मी को भगा दिया, मामले दबाने के लिए आरोपी को भगाया गया।
इटावा-औरैया रेल हादसे में दोषी डंफ़र ड्राइवर बबलू और राज कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक आलोक दुबे के खिलाफ IPC रेलवे अधिनियम सहित कई धाराओं में जीआरपी थाना इटावा में मुकदमा हुआ दर्ज, जीआरपी थाना प्रभारी विजय सिंह ने कराया अभियोग पंजीकृत।
वाराणसी: पी एम ओ आज देखेगा विकास कार्यो की हकीकत, वाराणसी के विकास की होगी समीक्षा बैठक, कमिश्नर ,जिलाधिकारी, नगर आयुक्त आज दिल्ली में ,पी एम ओ में देगे विकास का हिसाब।
लखीमपुर-हाईवे पर जल्लाद,सरेराह सड़क पर लड़की का हाथ काटने का मामला,ईटीवी के पास वारदात का सनसनीखेज CCTV फुटेज,काली शर्ट पहने आरोपी रोहित ने पहले भाई पर किया वार,भाई को भगाने के बाद आरोपी ने तलवार से लड़की के हाथ काटे,गंभीर हालत में लड़की का लखनऊ में चल रहा इलाज,निघासन रोड पर स्टेट हाईवे पर दिया था वारदात को अंजाम
लखीमपुर-हाथ काटने पर केस,नाबालिग लड़की का हाथ काटने का मामला,सदर कोतावाली में आरोपी युवक पर FIR दर्ज,हत्या का प्रयास,अंग भंग,छेड़छाड़,पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज,लड़की के मामा ने आरोपी युवक पर दर्ज कराया केस
बस्ती-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा आज,1.55 बजे सीएम पहुंचेंगे राजकीय डिग्री कॉलेज,बाढ़ पीड़ितों को सीएम बाटेंगे राहत सामग्री
चित्रकूट-डकैत से मुठभेड़,7 लाख के ईनामी डकैत बबली कोल से पुलिस की मुठभेड़ जारी,मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना,माणिकपुर थाना क्षेत्र के निहीचिरैया गांव में मुठभेड़ जारी
उन्नाव-छात्र-छात्रा का शव पेड़ से लटकता मिला,प्रेम के चलते दोनों ने फांसी लगाकर दी जान,हाई स्कूल का था छात्र,इंटर में पढ़ती थी छात्रा,बारासरवर थाने के कुतुब्बुद्दीन गांव का मामला
इलाहाबाद-रेल लाइन क्लीयर,औरैया में कैफियत एक्स्प्रेस डिरेल होने का मामला,सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर अप लाइन क्लीयर,डाउन लाइन के भी क्लीयर करने का काम जारी,सीपीआरओ नार्थ सेन्ट्रल रेलवे ने दी जानकारी
लखनऊ-शैलजाकान्त मिश्र बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष बने,राज्य सरकार ने उपाध्यक्ष बनाने के जारी किए आदेश
लखनऊ-ऊर्जा विभाग में खर्च पर सीएम से लेनी होगी मंजूरी,50 करोड़ से ऊपर के खर्च पर लेनी होगी सीएम की मंजूरी,200 करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर कैबिनेट लगाएगी मुहर
लखनऊ-IAS अनिल संत के प्रतिनियुक्ति पर मांगी NOC,केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बने रहने के लिए DOPT ने मांगी NOC
लखनऊ-राज्य सरकार की 67000 खाली पदों पर भर्ती की तैयारी,राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन के बाद होगी भर्तियां,विभिन्न विभागों में 86000 से ज्यादा पद खाली
लखनऊ-सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा,गोरखपुर,महराजगंज,सिद्धार्थनगर और बस्ती का करेंगे दौरा,सीएम के निर्देश के बाद 3 दिनों तक दौरे पर रहेंगे मंत्री
लखनऊ-सिंचाई विभाग की जमीन पर बने घरों को मिलेगा मालिकाना हक,राज्य सरकार मालिकाना हक देने की कर रहा तैयारी,विभाग ने शुरू किया सर्वे,कैबिनेट में लाया जाएगा फैसला
लखनऊ-रोडवेज में भ्रष्टाचार की फाइलें गायब,परिवहन विभाग में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर,मेरठ क्षेत्र में बर्खास्त कंडक्टरों की बहाली में खेल,फाइले गायब होने पर तत्कालीन MD ने FIR,निलंबन का दिया था आदेश,29 महीने से लटकी जांच अबतक अधूरी
लखनऊ-IAS,PCS अफसरों को ज़ोन के हिसाब से चुनना होगा कैडर,केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की प्रस्तवित नीति में 26 कैडर 5 ज़ोन में विभाजित,देश की नौकरशाही में राष्ट्रीय एकीकरण सुनिश्चित करने के लिए नई नीति
लखनऊ-अफसरों को राज्य कैडर के बजाय ज़ोन से काडर का चयन करना होगा,अबतक अफसरों को राज्य या राज्यों का सेट आवंटित किया जाता था,अफसरों को ऐसे राज्यों में काम करने को मिलेगा जहां उनका निवास स्थान न हो
कन्नौज-रंजिश में दबंगों ने युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती,युवक ने गांव के 3 लोगों पर लगाया आरोप,इंदरगढ़ थाने के गोपालपुर गांव की घटना
लखनऊ-भेजी जाएगी राहत सामग्री,बीजेपी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में भेजेगी राहत सामग्री,राहत सामग्री वाहनों को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी,आज अपने आवास से सीएम योगी दिखाएंगे हरी झंडी
सीतापुर-साले ने बहनोई की बांके से काटकर की हत्या,अवैध संबंधों के चलते हत्या की आशंका,संदना थाना क्षेत्र के बरदाव गांव की घटना
महराजगंज-भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा बढ़ाई गई,नेपाल में आधा दर्जन संदिग्धों के छुपे होने की सूचना,खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
फैजाबाद-छात्रा की मौत,कोचिंग जा रही छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत,ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से हुआ फरार,नगर कोतवाली क्षेत्र के इलाहाबाद रोड पर हादसा
कुशीनगर-प्रभारी मंत्री दौरा,प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह का कुशीनगर दौरा आज,पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे प्रभारी मंत्री,जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में भी करेंगे शिरकत
लखीमपुर-नेपाल और उत्तराखण्ड के पहाड़ों पर लगातार बारिश,शारदा,घाघरा, सुहेली,मोहाना नदियां उफान पर,बनबसा बैराज से 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया,गिरिजा बैराज से घाघरा में छोड़ा गया 1.31 लाख क्यूसेक पानी,शारदा बैराज से 1.31 लाख क्यूसेक पानी का चल रहा डिस्चार्ज
बिजनौर-किसान जसवंत सिंह की मौत का मामला,किसान को हिरासत में लेने वाला दारोगा लाइन हाजिर,SP ने देहात कोतवाली दारोगा को किया लाइन हाजिर
आजमगढ़-ब्लॉक प्रमुख की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी,कोर्ट के NBW जारी करने पर पुलिस कर रही छापेमारी,मार्टिनगंज से ब्लॉक प्रमुख मनोज सिंह आज शपथ भी लेंगे
हापुड़-स्कूली छात्राओं से बाइक सवार मनचलों ने की छेड़छाड़,लोगों ने मंचले को पकड़कर जमकर धुना,मनचलो की बाइक में लोगों ने की जमकर तोड़फोड़,ईटीवी के कैमरे में कैद हुई मनचलों की पिटाई,हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के सट्टीनगर का मामला
हरदोई-हाथों की नसें काटकर युवक ने की आत्महत्या,पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी,शहर कोतवाली के बोर्डिंग हाउस इलाके की घटना
गोरखपुर-प्रेमिका से मिलने गए युवक की गोली मारकर हत्या,अज्ञात बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या,प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की जताई जा रही आशंका,फायरिंग के दौरान युवक का साथी भी घायल,खोराबार थाना क्षेत्र के भैंसाहा गांव की घटना
बहराइच-युवक की हसिया से गला काटकर हत्या,बहन के प्रेमी की भाई ने गला काटकर की हत्या,ग्रामीणों ने आरोपी भाई को पकड़कर पुलिस को सौंपा,सुजौली थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव की घटना
कानपुर देहात-अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई,2 की मौत,3 लोगों की हालत गंभीर,जिला अस्पताल में भर्ती,भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-2 की घटना
शामली-बारिश से लोग परेशान,शामली में बारिश का तांडव,दो दर्जन से अधिक गांव बने तालाब,घरों में पानी घुसने से लोग परेशान,पलवा माजरा समेत कई गांव का सम्पर्क टूटा
बिजनौर-संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की झुलसकर मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,शेरकोट थाना क्षेत्र के काजी चौराहे इलाके का मामला
फतेहपुर-युवक ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर दी जान,परिजनों ने युवक की हत्या की जताई आशंका,मलवा थाना क्षेत्र के उमर गहना गांव की घटना
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें