tikhiawaz24.in

गुरुवार, 24 अगस्त 2017

सिक्कों को लेकर आए दिन तू तू मैं मै तो बराबर सुनने को मिल रहा

जौनपुर सिंगरामऊं - सिक्कों को लेकर आए दिन तू तू मैं मै तो बराबर सुनने को मिल रहा है, परंतु जब बैंक कर्मचारी ही सिक्का न लेकर मारपीट पर उतारू हो जा रहे है तो आमजन क्यों न ऐसा करें। बाजार में बस स्टॉप पर स्थित यूनियन बैंक में बुधवार की दोपहर में मारपीट हो गयी। सिक्के को लेकर हुई कहा-सुनी के बाद बैंक के लोगो ने व्यापारी को मारा पीटा गया। पीड़ित व्यापारी ने सौ नम्बर डायल कर पुलिस को बुलाया तो पुलिस वालों ने भी पीड़ित पर धौस जमाते हुए भाग दिया। बाद में जब इस बात की जानकारी अन्य व्यापारियों को हुई तो वे लोग आक्रोशित होकर बैंक पहुच गये। वहाँ व्यापारी नेता सांतोष जायसवाल से शाखा प्रबंधक की नोक झोंक हुई। जब बैंक में सुनवाई नहीं हुई तो वे लोग मोबाईल से एजीएम जौनपुर को सूचना देते हुए, बैंक हेडक्वार्टर मुम्बई में भी सूचना दी। फिर वे लोग थाने जाकर तहरीर दिए, आक्रोशित व्यापारियों ने कहाकि यदि दो दिन के अंदर करवाई नहीं हुई तो बाजार बंद करके बैंक में ताला लगा दिया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: