गाजियाबाद-जनपद के सभी स्कूल कॉलेजों में कल का अवकाश घोषित,डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों के हंगामे के चलते डीएम ने की छुट्टी
जौनपुर-डेंगू की चपेट में आए जौनपुर के चिकित्सा अधिकारी,गंभीर हालत में इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया,जौनपुर में डेंगु से रोकथाम के नहीं हैं कोई इंतजाम
आगरा-रायफल की पूजा करते समय चली गोली,गोली लगने से महिला की हुई मौत,नई रायफल लेकर आया था फौजी,अछनेरा थाना क्षेत्र के नागर गांव की घटना
कन्नौज-दो बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की मौत,एक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती,गुरसहायगंज थाने के यादव नगर की घटना
हमीरपुर-आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत,जनपद में अलग अलग स्थानों पर हुई लोगों की मौतें,एक दर्जन से अधिक मवेशी भी आए चपेट में,कुरारा-1, सुमेरपुर-1,हरसुंडी-1 और पचखुरा में 2 की मौत
अमेठी-बदमाशों ने पत्रकार दिलीप कौशल को गोली मारी,पत्रकार गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर,दैनिक अख़बार में कार्यरत हैं दिलीप कौशल,जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना
कानपुर-प्रेमी ने प्रेमिका का कराया गर्भपात,दोस्त के साथ मिलकर कराया गर्भपात,प्रेमिका की तहरीर पर 2 लोगों पर केस दर्ज,कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का मामला
बरेली-एक तरफा प्यार में छात्रा को बदनाम करने की साजिश,युवक ने छात्रा के खिलाफ गांव में बंटवाए आपत्तिजनक पर्चे,पर्चे से परेशान छात्रा का घर से निकलना हुआ मुश्किल,युवती की शिकायत पर हाफिजगंज थाने में मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर-पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब का जखीरा पकड़ा,4 शराब तस्कर गिरफ्तार, 16 लाख की शराब बरामद,ककोड़ थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हुई बरामदगी
आगरा-करंट की चपेट में आकर विद्युत संविदा कर्मी की मौत,बिना शट डाउन से खंभे पर चढ़ा था विद्युत कर्मचारी,सिकंदरा थाना क्षेत्र में शास्त्रीपुरम का मामला
मिर्जापुर-होमगार्ड कमांडेंट की गाड़ी की चपेट में आकर बच्ची घायल,एक्सीडेंट के बाद भाग रही गाड़ी को लोगों ने पकड़ा,जमालपुर थाना क्षेत्र मठना गांव की घटना
हापुड़-पुलिस ने गुड्डू हत्याकांड का किया खुलासा,कलियुगी ने की छोटे भाई ने ही की थी हत्या,लोहे की राड से हमलाकर उतारा मौत के घाट,पैसे के लेनदेन व पत्नी को गाली देने पर हुआ था विवाद,शहर कोतवाली के श्रीनगर कालोनी में हुई थी हत्या
गोण्डा-बजाज चीनीमिल के यूनिट हेड समेत 4 लोगों पर केस दर्ज,किसानों के साथ मारपीट को लेकर दर्ज हुआ केस,गन्ना बकाया को लेकर यूनिट हेड से मिलने गए थे किसान,गोण्डा के मोतीगंज थाने में मुकदमा दर्ज
लखनऊ-न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति का मामला,कल हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेगी प्रदेश सरकार,महाधिवक्ता हाईकोर्ट में रखेंगे सरकार का पक्ष,लिस्ट में खामियों को लेकर दाखिल हुई थी याचिका,महाधिवक्ता कोर्ट में पेश कर सकते हैं नई सूची
जौनपुर-बदमाशों ने बिल्डर को घर के सामने मारी गोली,गंभीर हालत में वाराणसी के लिए किया गया रेफर,मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के सरैया गांव की घटना
रामपुर-चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बच्चे की गर्दन कटी,गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में कराया गया भर्ती,शहर कोतवाली के टाट शाह मिंया मोहल्ले की घटना
आगरा-पुलिस के हत्थे चढ़ा 5 हज़ार का इनामी बदमाश,2012 से फरार चल रहा था अपहरण का आरोपी,थाना शाहगंज पुलिस ने किया गिरफ़्तार
इलाहाबाद-पूर्व BJP प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी पहुंचे इलाहाबाद,BJP के संकल्प से सिद्धि तक संगोष्ठी का किया शुभारम्भ,नये भारत के संकल्प को लेकर देश भर में हो रही संगोष्ठी,देश को भ्रष्टाचार,जातिवाद,साम्प्रदायिकता से मुक्त बनाना है
बिजनौर- लूट का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या,बाइक सवार बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार,घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम,शहर कोतवाली क्षेत्र में कंभौर रोड की घटना
लखनऊ-आज सीएम चिकित्सा शिक्षा,औद्योगिक विकास की करेंगे समीक्षा,गोरखपुर की घटना के बाद चिकित्सा शिक्षा के काम पर उठ रहे सवाल,औद्योगिक विकास में अनिमितताओं पर CM कार्यालय को मिल रही शिकायतें,आज शाम 6-8 बजे तक सीएम कार्यालय में चलेगी समीक्षा बैठक
लखनऊ-डेरा सच्चा सौदा वाले राम रहीम गुरमीत को आज सुनाई जाएगी सजा,हालात को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी,जिला प्रशासन को जरूरत से धारा 144 लगाने के दिये गए निर्देश,मेरठ जोन में विशेष सतर्कता,सुरक्षा के इंतजाम किया गए-ADG LO,दिल्ली,हरियाणा से सटे प्रदेश के बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश,NCR में डेरा सच्चा के आश्रमों,ठिकानों पर निगरानी रखे-ADG LO,प्रदेश की सीमाओं पर वाहनों की चेकिंग,फ़ोर्स तैनाती के निर्देश,Up के मेरठ जोन से लेकर आगरा जोन के सभी जिलों को अलर्ट
हापुड़-रेप के दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा सुना दी गई है. स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाईहै. गुरमीत रहीम को सजा सुना दीगई है* ,सुरक्षा के मद्देनजर हापुड़ में स्कूल कालेज आज रहेंगे बंद,डीएम ने 12वीं तक के स्कूल बंद करने का दिया आदेश,जनपद में पहले से ही धारा 144 लागू कर दी गई है,हापुड़ के जरोठी रोड पर है राम रहीम का आश्रम,आश्रम पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है
लखनऊ-केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा का दो दिवसीय दौरा आज से,28 और 29 को कुशीनगर और देवरिया में रहेंगे कलराज,संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में शामिल होंगे कलराज मिश्रा,बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे केंद्रीय मंत्री
बरेली-रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी के 20 पेन्ड्रोल क्लिप मिले लूज़,लखनऊ-दिल्ली अप लाइन के पेन्ड्रोल क्लिप मिले लूज,मुरादाबाद से इंजीनियर ने आकर दोबारा लगाए पेन्ड्रोल क्लिप,सीबीगंज थाना क्षेत्र के खडूआ रेलवे क्रॉसिंग का मामला
गाजीपुर-शहर के लंका मैदान में आज बीजेपी का संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम,रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा कार्यक्रम को करेंगे सम्बोधित,जिलें में अन्य कई कार्यक्रमों में मनोज सिन्हा करेंगे शिरकत
जौनपुर-बदमाशों ने बिल्डर को घर के सामने मारी थी गोली,इलाज के दौरान वाराणसी में बिल्डर की हुई मौत,बदमाशों ने बिल्डर जीतू पाठक को मारी थी गोली,मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के सरैया गांव की घटना
इलाहाबाद-झांसी में चंबल एक्सप्रेस में इंजीनियर की मौत का मामला,हाईकोर्ट के वकील कुलदीप शर्मा ने दर्ज कराया केस,पुलिस कर्मियों पर इंजीनियर राहुल की पिटाई का आरोप,पुलिस की पिटाई से बचने में गेट से गिरकर हुई मौत,ट्रेन स्कॉर्ट की अवैध वसूली का राहुल बना रहा था वीडियो,वकील ने रेल मंत्री को भी मामले का किया था ट्वीट,कार्रवाई न होने पर वकील ने GRP इलाहाबाद में दर्ज कराया केस,GRP ने केस दर्ज कर मामला झांसी किया ट्रांसफर
लखनऊ-बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का शामली दौरा आज,शामली में आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
बदायूं-आपसी रंजिश में 2 पक्षों में मारपीट और फायरिंग,गोली लगने से बेटी की मौत,पिता-पुत्र घायल,घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती,उघैती इलाके के करनपुर गांव की घटना
कानपुर-नशेबाजी के विवाद में युवक को मारी गोली,गम्भीर हालत में हैलट में कराया गया भर्ती,कर्नलगंज थाना क्षेत्र की घटना
बुलन्दशहर-ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर किया हमला,करन्ट से युवक की मौत का मामला,अन्तिम संस्कार करने से रोकने पर लोगों ने किया हमला,युवक की ससुराल पक्ष के लोगों ने किया हमला,देहात थाना क्षेत्र के सराय छबीला की घटना
हापुड़-बच्चों को फुसलाकर ले जा रहे 3 बाबाओं को लोगों पकड़ा,लोगों ने दोनों की धुनाई कर दो बच्चों को छुड़ाया,मौके पर पहुंची पुलिस ने बाबाओं को हिरासत में लिया,कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी का मामला
बरेली-9वीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म,2 दिन पहले 4 युवकों ने कार से किया था अपहरण,एक युवक ने दो दिन बंधक बनाकर किया दुष्कर्म,पीड़िता ने आरोपियों के चंगुल से छूट कर दर्ज कराया केस,नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरौर गांव का मामला
चंदौली-बांध में नहाते समय पानी डूबा युवक,CRPF के जवानों ने युवक को बचाया,दोस्तो संग पिकनिक मनाने गया था युवक,युवक को बचाने का वीडियो हुआ वायरल,नौगढ़ थाने के चंद्रप्रभा बांध का मामला
गोंडा-घाघरा का जलस्तर घटा मगर दुश्वारियां जारी,बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब जहरीले जानवरों का खतरा,जल जमाव के चलते सापों ने इलाके में बनाया डेरा,स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध नहीं,ग्रामीणों में दहशत गांवों से पलायन जारी,कर्नलगंज और तरबगंज क्षेत्र में बाढ़ का दंश झेल रहे ग्रामीण
ललितपुर-3 दिन से लापता महिला और बच्ची का शव बरामद,कुएं में मिली महिला और 2 वर्षीय बच्ची की लाश,महिला के भाई ने लगाया हत्या किए जाने का आरोप,मड़ावरा थाना क्षेत्र के दलपतपुर बम्हौरी की घटना
लखनऊ-लखनऊ बना स्टेट डाइविंग में चैंपियन,योगेश्वर और आलिया सर्वश्रेष्ठ तैराक,लखनऊ के दक्ष बाजपेई सर्वश्रेष्ठ गोताखोर चुने गए
इलाहाबाद-विद्युत विभाग ने बकायदारों के खिलाफ चलाया अभियान,बिजली बिल का भुगतान न होने पर 46 कनेक्शन काटे,दर्जनों उपभोक्ताओं से 3.32 लाख का जुर्माना वसूला,नैनी इलाके में विद्युत विभाग ने की कार्रवाई
लखनऊ-पारा इलाके में बोलेरो में लगी आग लगने से हड़कम्प,शार्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका,पारा थाना क्षेत्र के मोहान रोड की घटना
वाराणसी-वर्दी का खेल,वर्दी को किया फेल,मुठभेड़ में बदमाश को पकड़ने वाले 2 सिपाहियों के नाम फर्द से गायब,दिवाकर गुप्ता और मनोज राय ने पकड़ा था बदमाश को
लखनऊ-स्वास्थ्य मंत्री का ट्वीट,स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया ट्वीट,बरसात में बंगले की छत से रिसते पानी का वीडियो किया ट्वीट,मंत्री ने बंगले के ख़राब हालात का ट्वीट में किया ज़िक्र,मंत्री के सरकारी बंगले की छत से बारिश में टपकता रहा पानी
लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जाएंगे लोहिया संस्थान,लोहिया संस्थान के हॉस्टल का मुख्यमंत्री योगी करेंगे उद्घाटन,लखनऊ के पूर्व मेयर डॉ. एससी राय की स्मृति में हुआ निर्माण,आज शाम 4 बजे संस्थान परिसर में कार्यक्रम का आयोजन
डोकलाम विवाद,डोकलाम विवाद को लेकर बड़ा फैसला,भारत और चीन ने पीछे हटने का लिया फैसला,डोकलाम से दोनों देश धीरे-धीरे सेना हटाएंगे,विदेश मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी कर दी जानकारी
इलाहाबाद HC के गेट पर अपहरण का प्रयास,हाईकोर्ट के गेट नम्बर-3 A के बाहर अपहरण की कोशिश,महिला के रिश्तेदारों ने अपहरण का किया प्रयास,पुलिस ने महिला को छुड़ाकर कोर्ट कैम्पस के अंदर किया,लव मैरिज के बाद सुरक्षा की मांग के लिए HC आई थी महिला
लखनऊ-सुस्त रवैया,प्रापर्टी विवाद में कमजोर पड़ रही कांग्रेस,मालिकाना हक के दस्तावेज नहीं जुटा पा रही पार्टी,26 अगस्त को हुई सुनवाई में पार्टी ने नहीं रखे साक्ष्य,कारोबारी मनीष अग्रवाल ने नेहरू भवन पर ठोंका है दावा,नगर निगम में हुई थी मामले की सुनवाई,कांग्रेस के वकील आधे अधूरे दस्तावेजों के साथ पहुंचे थे,कांग्रेस का सुस्त रवैया पड़ सकता है पार्टी को महंगा,19 सितंबर को होनी है मामले की अगली सुनवाई
मेरठ-जिला जेल से बैंक लूट का आरोपी फरार,5 माह से जेल में बंद था आरोपी संजीव,कृषि फार्म पर काम कराने ले गए थे बंदीरक्षक,जिला जेल के बंदीरक्षकों की भूमिका संदिग्ध,मेडिकल क्षेत्र के जिला कारागार का मामला
कानपुर-बच्ची की दोनों किडनी खराब होने से गरीब परिजन परेशान,इलाज के लिए परिजनों ने जमीन,जेवर,जानवर तक बेचे,पीड़ित परिजन बच्ची को बचाने के लिए मांग रहे मदद,चौबेपुर की इमलिया की रहने वाली है पीड़ित बच्ची
लखनऊ-व्यापारी मुकेश मनवानी की हत्या का तीसरा आरोपी अरेस्ट,नाका पुलिस ने किया हत्यारोपी जसवीर दुआ को गिरफ्तार,जसवीर दुआ के बाद दो अन्य हत्यारोपियों की तलाश जारी
लखनऊ-यूपी सरकार एडवांस में खरीदेगी एक लाख गांठ जूट के बोरे,बोरे खरीदने के लिए 2,94,65,81,000 रुपए जारी किए गए,खरीफ मार्केटिंग सीजन के पहले खरीदे जाएंगे जूट के बोरे
लखनऊ-5 जिलों में पर्यटन विभाग जल्द शुरु करेगा हेली परिक्रमा,गोवर्धन,वाराणसी,इलाहाबाद,अयोध्या,आगरा के लिए सुविधा,केंद्र की पवन हंस लिमिटेड के साथ शुरु होगी हेलीकॉप्टर सेवा,यूपी में जल्द हेलीकॉप्टर से शुरु होगी तीर्थ यात्रा,गोवर्धन से पहले ही पायलट प्रोजेक्ट हो चुका है लांच
बुलंदशहर-SI ने की आत्महत्या,दारोगा ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या,चौकी इंचार्ज नरसल घाट प्रदीप यादव ने दी जान,घर में सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली,देहात कोतवाली क्षेत्र के हरियन क्लब क्षेत्र की घटना
मुरादाबाद-यूपी पुलिस में शामिल हुए 747 उप निरीक्षक,पुलिस अकादमी में सम्पन्न हुई पासिंग आउट परेड,अकादमी में आईजी एलवी एंटनी ने ली सलामी,ट्रेनिंग स्कूल में एडीजी बरेली ब्रजराज ने ली सलामी
लखनऊ-पर्रिकर देंगे इस्तीफा,मनोहर पर्रिकर अगले सप्ताह राज्यसभा से देंगे इस्तीफा,गोवा में उपचुनाव जीतकर विधानसभा सदस्य बन गए हैं पर्रिकर,यूपी से राज्यसभा के सदस्य बने थे गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर,उनके इस्तीफे से यूपी में राज्यसभा की एक सीट खाली होगी
बिजनौर-युवक की गोली मारकर हत्या से हड़कम्प,लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने की हत्या,नाराज लोगों ने कम्बौर रोड पर लगाया जाम,बिजनौर कोतवाली इलाके में हुई वारदात
सम्भल-क्राईम ब्रांच के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग,नखासा थाने का किया घेराव,युवक की गलत ढंग से पिटाई का विरोध,क्राईम ब्रांच ने बाईक चोरी के शक में पकड़ा था,पिटाई से युवक की हालत हुई गंभीर,पुलिस ने युवक को परिजनों को सौंपा
लखनऊ-किलर ब्रदर्स की वसूली,लखनऊ जेल में आते ही शुरु हुई किलर ब्रदर्स की वसूली,एक और प्रापर्टी डीलर से मांगी गई रंगदारी,रुस्तम के शूटर ने व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी,सरोजनी नगर के व्यापारी से पहले भी ले चुके है गुंडाटैक्स,कृष्णानगर कोतवाली में व्यापारी ने दर्ज कराया केस,हिरासत से फरार शूटर सुनील शर्मा ने दी व्यापारी को धमकी,लखनऊ जेल में बंद है किलर ब्रदर्स का तीसरा भाई रुस्तम
झांसी-मिलेट्री स्पेशल मालगाड़ी से बम चोरी,महराष्ट्र के पुलगांव से पठानकोट जा रही थी मालगाड़ी,सेना के चार बम चोरी, थाना जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज,सेना अधिकारी ने जीआरपी झांसी में दर्ज कराई रिपोर्ट
लखनऊ-बाढ़ पीड़ितों को मदद,बाढ़ पीड़ितों के लिए दारुल उलूम की तरफ से मदद,दारुल उलूम फरंगी महली की तरफ से बांटे जाएंगे राहत पैकेट,5 हजार से अधिक खाने के पैकेट बाढ़ पीड़ितों में बांटे जाएंगे,फूड पैकेट में चावल,दाल,बिस्किट जैसी वस्तुएं रहेंगी,कल सुबह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली भेजेंगे सामग्री,बाराबंकी,गोंडा,बहराइच के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बंटेंगे पैकेट
शाहजहांपुर-अपहरणकांड खुलासा,पुलिस ने नवजोत अपहरणकांड का किया खुलासा,प्रेमिका को पाने के लिए खुद नवजोत ने रची थी साजिश,प्रेमिका के घरवालों के खिलाफ दर्ज कराया गया था केस,प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के बाद खुद घर लौटा नवजोत,पुलिस ने घर से नवजोत को किया गिरफ्तार,पुवाया थाना क्षेत्र के गंगसरा इलाके का मामला
लखनऊ-बार एसोसिएशन के चुनाव में वोटिंग जारी,अध्यक्ष,महामंत्री समेत 22 पदों के लिए हो रही वोटिंग,कलेक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है वोटिंग,85 उम्मीदवारों के लिए 6692 वोट पड़ेंगे,कल मतगणना के बाद घोषित होगा परिणाम
बुलंदशहर-रैगिंग का मामला,जवाहर नवोदय विद्यालय में रैगिंग का मामला,शिकायत पर छात्रों ने विद्यालय में की तोड़फोड़,स्कूल कर्मियों ने अपने को रूम में बंदकर बचाई जान,असम से आए छात्रों से सीनियर्स ने की थी रैगिंग,SDM के आदेश पर असम के छात्रों को भेजा जा रहा घर,स्याना इलाके में स्थित है जवाहर नवोदय विद्यालय
रायबरेली-डीआरएम उत्तर रेलवे सतीश कुमार का दौरा,बछरांवा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण,रायबरेली,ऊंचाहार का भी निरीक्षण करेंगे डीआरएम,उतरठिया रेल हादसे के बाद पटरियों की जांच रहे सेहत
मिर्जापुर-जालसाजों ने किसान के खाते से 1.24 लाख रुपए निकाले,बैंक अधिकारियों के न सुनने पर पीड़ित ने दर्ज कराई FIR,पीड़ित ने बैंक कर्मचारियों पर जालसाजी का लगाया आरोप,अदलहाट थाना क्षेत्र के बैंक आफ बड़ौदा का मामला,अदलहाट क्षेत्र के नारायण पुर का रहने वाला है किसान
सम्भल-घर में घुसे चार बदमाशों को ग्रामीणों ने घेरा,खुद को घिरा देख बदमाशों ने की फायरिंग,एक युवक की मौत,एक वृद्ध घायल,बदमाश फरार,सदर कोतवाली के भवानीपुर की घटना
लखनऊ-न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति का मामला,आज हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेगी प्रदेश सरकार,महाधिवक्ता हाईकोर्ट में रखेंगे सरकार का पक्ष,लिस्ट में खामियों को लेकर दाखिल हुई थी याचिका,महाधिवक्ता कोर्ट में पेश कर सकते हैं नई सूची
मेरठ-अमरूद के बाग में चौकीदार की हत्या से हड़कम्प,बदमाशों ने पीट पीटकर की किसान की हत्या,सरूरपुर थाना क्षेत्र के डाहर गांव में मिला शव
वाराणसी-काशी के साधु सन्तों ने राम रहीम को फांसी देने की मांग की,काशी के घाटों पर धुनी लगाने वाले साधु सतों ने की मांग,दशाश्वमेध घाट पर इक्कठा होकर रामरहीम के खिलाफ प्रदर्शन
कौशाम्बी-बारिश के चलते दो कच्चे मकान गिरे,घर के अंदर सो रहे लोग बाल बाल बचे,कोखराज के केशवापुर गांव का मामला
लखनऊ-नाले में मगरमच्छ निकलने से मचा हड़कम्प,वन विभाग की टीम मगरमच्छ पकड़ने का कर रही प्रयास,डीजीपी आवास के सामने नाले में निकला मगरमच्छ
ललितपुर-बिना मान्यता के चल रहे 8 विद्यालयों पर FIR,डीआईओएस के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा,मडावरा,मेहरौनी,शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला
लखनऊ-स्कूल में जलभराव,प्राथमिक विद्यालय छितवापुर में जलभराव,क्लासरूम में भी भरा पानी, जर्जर भवन,बच्चे स्कूल के बाहर बरामदे में पढ़ने को मजबूर
गोरखपुर-छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों का अनशन जारी,3 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे है विवि के छात्र,चुनाव की तारीख घोषित करने की छात्र कर रहे मांग,अनशन के बाद भी गोरखपुर विवि नहीं ले रहा सुध
लखनऊ-रिटायर्ड एसडीओ के बेटे ने थाने में दीवान को मारा थप्पड़,शराब पीकर हंगामा काटने पर पुलिस लाई थी थाने में,नशेड़ी युवक ने थाने के हेड मोहर्रिर को मारा तमाचा,चिनहट थाने में पकड़कर लाया गया था हंगामा कर रहा युवक
जौनपुर-कैफियत ट्रेन में 4 यात्री जहरखुरानी का शिकार,विदेश से कमाकर घर जा रहे थे यात्री,यात्रियों को जीआरपी ने अस्पताल में भर्ती कराया,शाहगंज रेलवे स्टेशन का मामला
उन्नाव-माइनर में व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प,लोगों ने जताई हत्याकर शव फेंकने की आशंका,बांगरमऊ कोतवाली के हरदोई रोड का मामला
बस्ती-संदिग्ध परस्थितियों में कमरे में युवक का शव मिला,फांसी पर लटकता मिला युवक का शव,पुलिस मौके पर,कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मीताफोटी गांव की घटना
कन्नौज-एक्सीडेंट में व्यापारी की मौत का मामला,सीएचसी पर परिजनों ने किया जमकर हंगामा,आरोपी वाहन चालक को छोड़ने पर नाराज,पोस्टमार्टम के लिए शव देने से किया इनकार,गुरसहायगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला
आजमगढ़-भूमाफिया की धमकी से परेशान महिला SP कार्यालय पहुंची,कोतवाली पुलिस पर मदद न करने का लगाया आरोप,शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरीगंज का मामला
शामली-एसपी ने बाबा गुरमीत के आश्रम का किया दौरा,आश्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,हरियाणा-यूपी बार्डर पर भारी पुलिस बल तैनात,वाहनों की पुलिस कठोरता से कर रही चेकिंग,झिंझाना थाना क्षेत्र के हरियाणा बार्डर का मामला
जौनपुर-दीवार काटकर बाइक एजेंसी में लाखों की चोरी,3 लाख रुपए समेत 3 बाइकें चोरों ने की पार,मछलीशहर के रोडवेज बस स्टैण्ड के पास का मामला
लखनऊ-राजधानी में गणेश उत्सव धूमधाम से जारी,उत्सव के चौथे दिन भी हो रहा गणेश का विशेष श्रृंगार,झूलेलाल वाटिका के भव्य पंडाल में हो रहा गणेश उत्सव
आजमगढ़-झोलाछाप डॉक्टर की गोली मारकर हत्या,बाइक सवार बदमाश हत्या कर मौके से फरार,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव की घटना
शाहजहांपुर-युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान,ससुरालियों की पिटाई से आहत होकर की आत्महत्या,निगोही थाना क्षेत्र के पिपरिया खुशहाली की घटना
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें