tikhiawaz24.in

बुधवार, 16 अगस्त 2017

स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया


झंडारोहण कर लोगो ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्रके सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूलों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, सहित अन्य स्थानों में 70 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सिंगरामऊ बाजार स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेन्ट्रल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसओ योगेंद्र सिंह, कैप्टन राम गुन मिश्र, तथा सरस्वती सिंह द्वारा झंडा फहराया गया।  विद्यालय के प्रबंधक डॉ.संजय सिंह कहा कि भारत का स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। 15 अगस्त का त्यौहार सभी भारतियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
दो सौ साल तक ब्रिटिश साम्राज्य की गुलामी के पश्चात आज के ही दिन 15 अगस्त 1947 को भारत देश आजाद हुआ था. इस दिन भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले में प्रतिवर्ष ध्वजारोहण करते है। एसओ योगेंद्र सिंह ने बच्चों को एकता और अनुशास्न का पाठ पढ़ाया। उन्हें अनुशासन, स्वच्छता, ईमानदारी पर विशेष टिप्स दिए। उन्होंने कहाकि हालाँकि ब्रिटिश साम्राज्य से भारत को आजादी दिलाना बहुत कठिन था, लेकिन भारत में कई ऐसे महान लोग और स्वतंत्रता सेनानी थे जिसके कारण असम्भव कार्य संभव हो पाया। उन्होंने न अपना सुख देखा न आराम, बस भारत देश और भावी पीढ़ी को आजादी दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन बलिदान कर दिया।  सारे आन्दोलन करने और बलिदान देने के बाद 15 अगस्त, 1947 को भारत देश आजाद हुआ। आजादी के बाद ही पाकिस्तान अलग बँट गया जो कि हिंसात्मक दंगों को साथ लाया था। इस मौके पर प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वहाँ डायरेक्टर डॉ.बबली सिंह, प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह, डॉ. सुमित बंगाली, विनय कुमार सिंह, सन्तोष मिश्र, संजय कुमार मिश्र, अजय कुमार दुबे, राम मिलन मिश्र, वीरेंद्र उपाध्याय, विनय कुमार मिश्र, विंध्यवासिनी पांडेय, उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: