tikhiawaz24.in

गुरुवार, 3 अगस्त 2017

जौनपुर के बीर बहादुर पूर्वान्चल वि वि में उप मुख्यमंत्री डाँ दिनेश शर्मा ने एक सेमिनार मे बताये जी एस टी से लाभ


जौनपुर उप मुख्यमंत्री उ.प्र. डाॅ. दिनेश शर्मा जी आज राजकीय एयरपोर्ट अमौसी लखनऊ से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 09ः30 बजे पू.विश्वविद्यालय हेलीपैड जौनपुर पहुचेे। वहां पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। वहां से प्रस्थानकर 09ः45 बजे गा्रम जंगीपुर कला थाना सरायख्वाजा पहुचें वहां से चलकर 10ः05 बजे कुलपति आवास विश्वविद्यालय पहुचे। उसके बाद( वस्तु एवं सेवाकरः आयाम एवं अवसर )विषय पर संगोष्ठी में सम्मिलित हुए। मा0 मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विश्वविद्यालय परिवार द्वारा मा0 उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, प्रदेश महामंत्रीएवं पूर्व सासंद  भाजपा विद्यासागर सोनकर, विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, केराकत दिनेश चैधरी, मडियाहॅंू डाॅ0 लीना तिवारी, एमएलसी वृजेश सिंह प्रिन्सू,  काशी विद्यापीठ के कुलपति डाॅ0 पुथ्वीनाग, जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील उपाध्याय आदि ने बुकें, अंगवस्त्रम स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर डाॅ0 अविनाश पाथेडकर ने जीएसटी कार्यशाला के बारे में भूमिका तय किया। उन्होंने बताया कि जीडीपी दस अंक में पहंुचेगी भारत 130 स्थान पर रहा इस वर्ष 126 वें स्थान पर है। उन्होने वताया कि एक प्रतिशत जीडीपी बढ़ने से दो प्रतिशत बेरोजगारी दूर होगी जिससे लगभग 46 लाख लोगों को लाभ होगा। 
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 राजाराम यादव ने अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन करते हुए मा0 उप मुख्यमंत्री जी से विश्वविद्यालय में शोधपीठ के लिए10 करोड़ रूपये की माॅग किया तथा मेडिकल कालेज को पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्वद्ध करने का अनुरोध किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया।
राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने बताया कि जीएसटी योजना के लागू होने से ब्यापारियों को इन्स्पेक्टर राज से मुक्ति मिली है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक कदमों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि रू0 20 लाख तक कारोबार करने वालों को टैक्स रजिस्ट्रेशन नही कराना है। एक से दो करोड़ रूपये तक का ब्यापार करने वाले पर कोई अपराधिक मुकदमा दर्ज नही होगा।पांच करोड़ से अधिक ब्यापार करने वालों के विरूद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि विद्युत चोरी में किसानो को जमानत करानी पड़ती है उसी प्रकार से ब्यापारियों को भी जमानत करानी पड़ेगी। इस अवसर पर  उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने कहा  कि देश में पहली बार जीएसटी लागू की गई है। समय में बदलाव के साथ-साथ जीएसटी में भी परिवर्तन किया गया। देश के प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी द्वारा जन धन योजना लागू करने से लगभग 29 करोड़ रू0 बैंकों में जमा हुआ जिससे बैंकों की स्थिति में सुधार हुआ। सभी खाते आधारकार्ड से जोड़े जा रहे है। मा0 प्रधानमंत्री ने 500 व 1000 रूपये का चलन बन्द करने से घर में रखे रूपयो के बैंकों  में जमा होने से अर्थ ब्यवस्था में सुधार हुआ है तथा उ0प्र0 विधान सभा चुनाव में 325 सीटें प्राप्त हुई। उन्होंनें शोधपीठ के लिए 50 लाख रू0 देने की घोषणा किया। जीएसटी बदली हई परिस्थति में आधुनिक तकनीकि से ज्यादा फायदेमंद  है। प्रदेश को अच्छा बनाने के लिए सभी ब्यापारियों को रजिस्ट्रेशन कराने से सरकार को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि कपड़ा एवं मकान निर्माण सामग्री पर जीएसटी दर से कमीं आयेगी। उन्होंने कहा कि इस आधुुनिक तकनीकि योजना से ब्यापारियों को सरलता से एवं कम खर्च में कार्य कर सकते है। उन्होंने बताया कि जीडीपी बढ़ने से उ0प्र0 एवं देश को फायदा होगा। विश्वविद्यालय में गड़बड़ी करने वालों को जाॅचकर दोषी पायेजाने पर जेल भेजा जायेगा। 15 अगस्त तक विश्विविद्यालय में रिक्त पदों का विज्ञापन निकालने का निर्देश दिए। दुःखी मन अध्यापक पढ़ा नही सकता सुखी मन शिक्षक ही पढ़ा सकता है।तनावयुक्त बच्चा पढ़ नही सकता है। उन्होंने छात्रों से अपील किया कि 220 दिन शिक्षा प्राप्त कर देश प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि जिले एवे प्रदेश स्तर पर शिक्षकों की कोई पत्रावली लंवित नही रहने पाएगी। शिक्षा  माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। शिक्षा व्यवसाय नही विद्या के लिए होना चाहिए। अब परीक्षा केन्द्र स्वकेन्द्र नही होगे। सभी केन्दों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेग। परीक्षा केन्द्रों पर प्रबन्ध तंत्र का कोई व्यक्ति नही रहेगा। आयोग नीति तैयार की जा रही है जिसके तहत कौशल विकास योजना में प्रशिक्षण देकर नौजवानो को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। पूंजी निवेश के लिए बड़े-बड़े उद्योगपतियों को उ0प्र0 में बुलाया जा रहा है। अक्टूबर 2018 तक प्रदेश में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जायेगी। डाॅ0 मानस पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन डाॅ0 अमित वत्स ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक देहात संजय राय, अपर जिलाधिकारी आरपी मिश्र सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा विश्वविद्यालय, महाविद्यालय के प्राचार्य/प्रबन्धक एवं भाजपा नेता उपस्थित रहे।कुलपति काशी विद्यापीठ/पू.विश्वविद्यालय के साथ बैठक किया मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण, पुलिस महानिरीक्षक पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा किया अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।  इसके बाद प्रेस कान्फे्रस करके प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं एवं कानून व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद कुलपति आवास पर भोजन के उपरान्त मां दुर्गा इन्टर कालेज में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। इस कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रभारीमंत्री/परिवार कल्याण मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी,राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं पूर्व सासंद  विद्यासागर सोनकर, विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, केराकत दिनेश चैधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।यहां पर मा0 मंत्री जी का स्वागत किया गया तथा स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। वहां से प्रस्थान कर 3:25 बजे विश्वविद्यालय परिसर हेलीपैड पहुचंेगे तथा 3:30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान कर दिये।

                                    

कोई टिप्पणी नहीं: