tikhiawaz24.in

सोमवार, 21 अगस्त 2017

UPSIDC में करोड़ों की हेराफेरी,UPSIDC में करोड़ों के टेंडर में हेराफेरी का खुलासा

लखनऊ-मुख्य सचिव की रिपोर्ट,मुख्य सचिव आज दे सकते हैं गोरखपुर मामले में रिपोर्ट,सीएम ने रिपोर्ट में कई अहम बिंदु शामिल करने के दिए थे निर्देश,मुख्य सचिव इन बिंदुओं को शामिल कर दे सकते हैं फाइनल रिपोर्ट,अन्य रिपोर्टों और पड़ताल के आधार पर तैयार रिपोर्ट सौंपेंगे,मुख्य सचिव राजीव कुमार रिपोर्ट सौंपने की कर रहे तैयारी

दिल्ली-केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार,23 या 24 अगस्त को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार,अमित शाह का तमिलनाडु दौरा टला,22,23,24 अगस्त को तमिलनाडु का था दौरा,नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना

लखनऊ-स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह सैकड़ों फरियादियों से मिले,स्वास्थ्य मंत्री आम लोगों की परेशानियों से हुए रूबरू,सिद्धार्थनाथ सिंह ने अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश,विधायकों की समस्याओं का भी सिद्धार्थनाथ ने किया समाधान,24 अगस्त को बाढ़ ग्रसित जिलों का दौरा करेंगे स्वास्थ्य मंत्री,बाढ़ ग्रसित सभी जिलों के सीएमओ को हाई एलर्ट-स्वास्थ्य मंत्री,बाढ़ ग्रसित जिलों में दवाओं और चिकित्सकों की न हो कमी,प्रदेश भर के CMO को 250 करोड़ का बजट जारी किया गया

लखनऊ-केजीएमयू में 2 अमृत फार्मेसी का हुआ उद्घाटन,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया उद्घाटन,उद्घाटन पर KGMU में चिकित्सा शिक्षा मंत्री रहे मौजूद,चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन का बयान,अमृत फार्मेसी में ब्रांडेड और जेनरिक दवाएं मिलेंगी-टंडन,बाहर की दवाओं से 70 फीसदी कम दाम पर मिलेगी दवाएं

लखनऊ- मुख्य सचिव का निर्देश,मुख्य सचिव राजीव कुमार ने मंडलायुक्तों और डीएम को दिए निर्देश,ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किए जाने के संबंध में निर्देश,जिला स्तर पर कैंप के आयोजन की तिथि 5 सितम्बर रखी जाए,जिलों में कैंप की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री करेंगे,जिन मंत्रियों के पास 2 जिलों का प्रभार हैं वहां 8 सितम्बर की तिथि रखें,डीएम अपने जिलों से संबंधित विधायक और मंत्री को भी बुलाएं,30सिसम्बर से पहले सभी स्तरों पर बांट दिए जाएं प्रमाण पत्र,सीएम की अध्यक्षता वाले कार्यक्रम में 11 हजार किसानों को बुलाएं,सीएम के कार्यक्रम के आयोजन में35 लाख रुपए ही खर्च हों,प्रभारी मंत्रियों के कार्यक्रम 5 किसानों को बांटा जाए प्रमाण पत्र,मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में अलग से आदेश जारी होगा

लखनऊ- UPSIDC में करोड़ों की हेराफेरी,UPSIDC में करोड़ों के टेंडर में हेराफेरी का खुलासा,फर्जी कागजातों पर हासिल किए गए 200 करोड़ के टेंडर,यूपीएसआईडीसी ने सभी टेंडरों को निरस्त किया, फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र,एफडी लगा हासिल किए थे टेंडर,कंपनियों की करोड़ों की जमानत राशि भी जब्त,नोएडा की श्रीबालाजी बिल्डर्स को मिले थे 150 करोड़ के काम,आगरा की गणपति मेगा बिल्डर को मिला था 50 करोड़ का काम,बालाजी के 16 और गणपति के 3 कॉन्ट्रैक्ट बॉन्ड निरस्त,2015-16 के दौरान हुए थे सभी टेंडर, तत्कालीन अधिकारी भी घेरे में,सरस्वती हाईटेक और ट्रांस गंगा सिटी के टेंडर,बालाजी के मालिक वेदप्रकाश,गणपति के मालिक पराग जैन हैं

इलाहाबाद-मृतक आश्रित कोटे में नौकरी का मामला,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया महत्वपूर्ण आदेश, मृतक आश्रित को नियुक्ति का है अधिकार-HC,नियुक्ति में नहीं देखी जायेगी कर्मचारी की मृत्यु की वजह,आश्रित पुत्र को नियुक्ति देने से इंकार करने का आदेश किया रद्द,हत्या या आत्महत्या के संशय पर विभाग ने किया था इंकार

बरेली- आतिशबाजी के दौरान ब्लास्ट,शादी समारोह में आतिशबाजी के दौरान ब्लास्ट,युवक की मौत, 5 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती,बहेड़ी थाना क्षेत्र के सकरस गांव की घटना

बुलंदशहर-खुलासे पर हंगामा,शिक्षिका कुसुमलता हत्याकांड के खुलासे पर हंगामा,DM कार्यालय पर पीड़ित परिवार ने जमकर किया हंगामा,पुलिस कार्रवाई पर पीड़ित परिवार ने उठाए सवाल,मुख्य आरोपियों को छोड़कर,नाबालिग को गुपचुप भेजा जेल,पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की,कोतवाली देहात क्षेत्र के यमुना पुरम इलाके का मामला

रामपुर-निकली तिरंगा यात्रा,केंद्रीय राज्यमंत्रियों ने निकाली तिरंगा यात्रा,मुख्तार अब्बास नक़वी,बलदेव औलख ने निकाली यात्रा,स्टार चौराहे से गांधी समाधि तक निकाली तिरंगा यात्रा

महोबा-युवक का मिला शव,कमरे में खून से लथपथ युवक का मिला शव,पुलिस ने जताई हत्या की आशंका,कुलपहाड़ क्षेत्र के टौरियापुरा मोहल्ले की घटना

लखनऊ-मंडल मुख्यालयों को हवाई सेवा से जोड़ने की तैयारी,कैबिनेट में जल्द लाई जाएगी सिविल एविएशन प्रमोशन पॉलिसी,एयरलाइन कंपनी को सरकार मुहैया कराएगी सरकारी मदद,शुरुआत में50 फ़ीसदी सीटों का किराया केंद्र-राज्य करेगा वहन

मेरठ-बारह हजार का ईनामी गिरफ्तार,लूट की कई वारदातों में वांछित था जोगेन्द्र,सदर बाजार पुलिस ने सोतीगंज से किया गिरफ्तार

बागपत-पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को किया अरेस्ट,तीन विदेशी पिस्टल,लाखों का लूट का माल बरामद,शहर कोतवाली पुलिस ने दिल्ली हाईवे से पकड़ा

लखनऊ- जन सुनवाई मूल्यांकन,जन सुनवाई को लेकर DM स्तर पर कार्रवाई का मूल्यांकन,शासन से जारी की गई परर्फार्मेंस रिपोर्ट,जन सुनवाई करने में बांदा के DM महेंद्र सिंह अव्वल रहे, डीएम सिद्धार्थनगर जन सुनवाई में दूसरे स्थान पर रहे,डीएम कानपुर नगर जन सुनवाई में तीसरे स्थान पर, प्रतापगढ़,जौनपुर और गाजीपुर डीएम जन सुनवाई में फेल,इन जिलों में जन सुनवाई को लेकर नहीं दिखी संजीदगी

उन्नाव-उपभोक्ताओं के खाते से 72लाख निकालने का मामला,सेंट्रल बैंक की लखनऊ टीम ने बैंक पर मारा छापा,बैंक के कागजातों की टीम कर रही जांच पड़ताल,बैंक कर्मियों समेत 6 लोगों पर दर्ज हुआ था मुकदमा,गंगाघाट के शुक्लागंज सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मामला

मिर्जापुर-पारसनाथ स्कूल के प्रिंसिपल और मैनेजर गिरफ्तार,स्कूल का गेट गिरने से छात्र की हुई थी मौत,लोअर केजी के बच्चे पर गिरा था लोहे का गेट,परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने की गिरफ्तारी,देहात कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पहले हुई थी घटना

लखनऊ-शिक्षा मित्रों से एडीएम ने की मुलाकात,मांग पत्र की कॉपी एडीएम को शिक्षामित्रों ने सौंपी, शासन के निर्णय के बाद ही आंदोलन खत्म होगा-शिक्षा मित्र

फिरोजाबाद-पति पत्नी ने दी जान,पति पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,घरेलू विवाद के चलते घटना का दिया अंजाम,कमरे में फांसी पर लटकता मिला दोनों का शव,बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गढ़ी तिवारी गांव की घटना

उन्नाव-श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने का मामला,एक श्रद्धालु की इलाज के दौरान हुई मौत,16 श्रद्धालुओं का चल रहा इलाज,6 की हालत गंभीर,भटही मेले में जा रहे थे सभी श्रद्धालु,गंगाघाट थाना क्षेत्र के आजाद मार्ग पर हादसा

लखनऊ-पंचायत मित्र को मारी गोली,पंचायत मित्र को बदमाशों ने मारी गोली,घायल पंचायत मित्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया,मलिहाबाद थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की घटना

पीलीभीत-करोड़ पुलिस चौकी पर रौब दिखा रहा फर्जी सिपाही अरेस्ट,शाजहांपुर का रहने वाला है आरोपी फर्जी सिपाही,बरखेड़ा थाना क्षेत्र के करोड़ पुलिस चौकी का मामला

कानपुर-नाबालिग लड़की को युवक के भगाने का मामला,पीड़ित लड़की के परिजन एडीजी से मिले,कानपुर देहात की रसूलाबाद पुलिस पर आरोप,मामले में कार्रवाई न करने का लगाया आरोप,एडीजी ने एसपी कानपुर देहात को दिए बरामदगी के निर्देश

बुलंदशहर-तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टेम्पो में मारी टक्कर,टेम्पो सवार 8 लोगों की हालत गंभीर,बस चालक फरार,सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के बदायूं हाईवे पर हुआ हादसा

मुजफ्फरनगर-खतौली हादसे के बाद हरिद्वार-पुरी एक्सप्रेस फिर हुई बहाल,हरिद्वार से पुरी जाने वाली ट्रेन खतौली होते हुए हुई रवाना,ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों में अभी भी दहशत बरकरार,19 अगस्त को हुई घटना की चर्चा करते नजर आए यात्री,मेरठ सिटी अधीक्षक आरती शर्मा का बयान,ट्रैक बहाल पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी रखी गई-स्टेशन अधीक्षक

लखनऊ-शिक्षा मित्र प्रदर्शन,शिक्षा मित्रो को लखनऊ आने से रोकने में प्रशासन नाकाम,विधानसभा के आसपास बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात,लक्ष्मण मेला पार्क में भी सैकड़ो की संख्या में फोर्स लगी,शिक्षा मित्रों में अराजक तत्व भी शामिल हो सकते हैं-SSP,उपद्रवियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार-एसएसपी

प्रतापगढ़-बिना सत्यापन भुगतान,कूड़ा उठाने के नाम पर किया गया लाखों का खेल,नियम कानून दरकिनार कर किया17.39 लाख का भुगतान,बिना सत्यापन के नगर पालिका ने किया कम्पनी को भुगतान,ईओ की मिलीभगत से लाखों का हुआ हेर फेर,सभासदों की शिकायत पर डीएम ने दिए जांच के आदेश,ग्वालियर की एसआरएमटी कम्पनी को किया गया भुगतान

सुलतानपुर-डाक सेवकों की हड़ताल से डाक व्यवस्था ठप,जिले के 417डाकघरों में एक हफ्ते से लटक रहे ताले,अधीक्षक की चेतावनी काम पर नहीं लौटे तो होगी कार्रवाई,मांगों को लेकर डाककर्मियों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

सुलतानपुर-छत का स्लैप खोलते समय हुआ हादसा,छत गिरने से दो मजदूर मलबे में दबकर घायल,घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,लम्भुआ कोतवाली के सेमरी राजापुर की घटना

कानपुर-दबंगों पर कॉलोनी पर जबरन कब्जे का आरोप,विरोध करने पर महिलाओं से दबंगों ने की मारपीट,आरोप लगाने पर दबंगों ने थाने पर किया हंगामा,मौके पर एसपी समेत 2 थाने की फोर्स पहुंची,बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के ढकना पुरवा का मामला

हापुड़-युवक का एटीएम कार्ड बदलकर34 हजार उड़ाए,एटीएम में पहले से मौजूद2 युवकों ने की जालसाजी,सीसीटीवी में कैद हुई जालसाजों की करतूत,गढ़ कोतवाली के एसबीआई के एटीएम का मामला

वाराणसी-शहनाई सम्राट उस्ताद बिस्मिल्ला खां की 11वीं पुण्यतिथि,बिस्मिल्ला खां की कब्रगाह पर हुआ पुण्यतिथि कार्यक्रम,बिस्मिल्ला खां के परिवार अधिकारी रहे मौजूद,कब्रगाह पर निर्माण को लेकर परिवार ने जताया असंतोष,सिगरा क्षेत्र के फातमान कब्रगाह पर पुण्यतिथि कार्यक्रम

लखीमपुर-शारदा नदी का बंधा खतरे में,फूलबेहड़ इलाके में बंधा कटना शुरू

ललितपुर-एक गाड़ी से काफी मात्रा में विस्फोटक बरामद,पुलिस ने डेटोनेटर,शेल और बारूद बरामद किया,चेकिंग के दौरान गाड़ी से मिला विस्फोटक,जाकलौन थाना क्षेत्र से बरामदगी,दो आरोपी गिरफ्तार,पूछताछ जारी

सहारनपुर-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की मंडलीय समीक्षा बैठक,मुख्यंत्री ने शामली के एसपी के कार्यों को तरीफ की,सीएम ने PWD विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार,पुराना ढर्रा छोड़ विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश,अस्पतालों में भी सुविधाएं बढाने के सीएम ने दिए आदेश,सड़क मार्ग से सरसांवा एयरपोर्ट रवाना हुए मुख्यमंत्री योगी

मेरठ-पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश किए अरेस्ट,मवाना में सर्राफा की दुकान में की थी लाखों की चोरी,लूट के जेवर और नगदी बरामद, 6 आरोपी फरार,लिसाढ़ी गेट पुलिस ने मुठभेड़ के बाद की गिरफ्तारी

गाजियाबाद-13 लाख 80 हजार रुपये की लूट,प्राइवेट कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूट,बाइक सवार असलहाधारियों ने की लूट,गाजियाबाद के इंदिरापुरम का मामला

आगरा-दबंगों से परेशान दो लड़कियां धरने पर,नाबालिग लड़कियों ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप,दबंगों पर कार्रवाई न होने पर कलेक्ट्रेट में धरना,रकाबगंज इलाके के पानी वाली भट्टी का मामला

मेरठ-रंजिश में बदमाशों ने युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती,मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की घटना

देवरिया- जिले में बाढ़ का क़हर जारी,भदिला, कोटइलावा, कपरवार गांव में घुसा बाढ़ का पानी,तीनों गांवों को लोगों ने पड़ोस के गांवों में किया पलायन,बाढ़ से बचाव के लिए जिला प्रशासन नहीं कर रहा इंतजाम

सीतापुर-भूमि अध्याप्ति कार्यालय का लेखा लिपिक गिरफ्तार,गंगा राम रिश्वत लेते रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार,सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक से मांगी थी 50 हजार रिश्वत,भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने कलेक्ट्रेट से किया अरेस्ट

कोई टिप्पणी नहीं: