tikhiawaz24.in

सोमवार, 21 अगस्त 2017

पेड़ से लटकता युवक का शव


जौनपुर सिंगरामऊ थाना क्षेत्र जगदीपुर गांव के 22 वर्ष युवक फुल कुमार निषाद पुत्र द्वारिका प्रसाद निषाद का रस्सी से हाथ और मुह बधा हुआ चिलबिल के पेड़ पर लगभग 20 फिट पर लटकता हुआ मिला ।
 वह घर से शुक्रवार की शाम पांच बजे निकला था। परिजन रात भर आने का इंतजार करते रहे। सुबह रिश्तेदारो के यहां खोज-बीन की गयी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार की सुबह परिजन, गाँव वाले, रिश्तेेदार सहित दर्जनों लोग गाँव के ही जंगल में एक तरफ से खोजने निकले। घर से दो किलोमीटर दूर जंगल में खोजते समय एक जगह उसके पिता को उसकी चप्पल दिखाई दी। फिर उन्होंने आसपास खोज की  तो नहीं मिले, बाद में वहीँ बदबू आने लगी तो उसने ऊपर देखा तो लाश ऊपर टंगी थी। वह बरमूडा पहने हुए था। उसके मुँह को बाँधा गया था तथा हाथ को नायलॉन की रस्सी से विधिवत बांधा गया था। फिर गले में रस्सी के सहारे लाश चिलबिल के पेड़ पर जमीन से तीस फिट ऊपर लटकी थी। घटनास्थल से उसका पिता द्वारिका प्रसाद निषाद सीधे महमूदपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह के घर दौड़ते हुए पहुँचे। फिर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। प्रधान ने तुरंत एसओ योगेंद्र सिंह को सूचना दी तो वे तत्काल मयफोर्स मौके पर पहुँचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करके अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुँचकर क्षेत्राधिकारी बदलापुर विनय कुमार द्विवेदी ने मौका मुआयना किया। तथा मौके पर डाग स्क्वाएड को बुलाया गया। वहाँ लाश उतारने के लिए पुलिस को घंटो मशक्कत करनी पड़ी । पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जौनपुर भेज दी है ।

कोई टिप्पणी नहीं: