tikhiawaz24.in

बुधवार, 2 अगस्त 2017

जौनपुर में स्कूल की निर्माणाधीन दीवार गिरने से एक छात्र की मौत।


जौनपुर। खुटहन  प्राथमिक विद्यालय के  गेट के साथ दीवार गिरने से 11वर्षीय बच्चे की हुयी मौत।
खुटहन  प्राथमिक विद्यालय निरंजन  स्कूल के गेट के साथ दीवार गिर जाने के कारण 11 वर्षीय विपिन मौर्य की मौत हो गयी। जो  प्रधान गीता गौतम द्वारा कूछ दिन पहले बनवाई गयीं थी।जिसमें  घोर भष्टाचार जाहिर हो रहा है।
बच्चे के पिता राजेश मौर्य ने बताया की मेरा बेटा विपिन मौर्या खेलते हुये गेट पर चढ़ ही रहा था।की दीवार गिर गयी और वह दब गया। उसे आनन फानन मे निकालते निकालते मौत हो गयी।गाँव के लोग बच्चे की मृत शरीर थाने पर नहीँ लाने दे रहे है।मौके से  प्रधान फरार है।.गाँव वालो की माँग है प्रधान की गिरफ्तारी हो ।

कोई टिप्पणी नहीं: