tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 26 अगस्त 2016

तीखी आवाज़

ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत    मुंगरा बादशाहपुर  ।स्थानीय थाना छेत्र के तासपुर बरजी निवासी शारदा प्रसाद हरिजन उम्र 45 वर्स की गुरुवार की रात 2  बजे रायपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से घटनस्थल पर ही मौत  हो गयी इस सम्बन्ध में प्राप्त विवरण के अनुसार शारदा प्रसाद मुंगरा बादशाहपुर में ट्रक पर सामान लादने प्रति दिन की तरह कल भी आया था रात में ट्रक से सामान उतारकर ऑटो से अपने घर जा रहा था रायपुर के पास अचानक गिर गया पीछे से  आ रही ट्रक की चपेट में आ गया जिससे सर कुचल गया घटनास्थल पर मौत हो गयी मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीछन के लिए जौनपुर भेज दिया चालक ट्रक लेकर फरार हो गया

प्राथमिक विद्यालय के कमरे की गिरी दीवार

जौनपुर। जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बूढ़ापुर के एक कमरे की दीवार गिर जाने से पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गयी। संयोग अच्छा था कि हादसे के समय विद्यालय बंद था। बता दें कि एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गयी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2001 में विद्यालय का निर्माण हुआ था। विद्यालय भवन कितना मजबूत है सहज अनुमान लगाया जा सकता है | बताया जाता है कि इसी तरह दो महीने पहले शाहगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उसारहट्टा की भी दीवार गिर चुकी है |
21 IAS के तबादले।

गौरव दयाल DM आगरा बनायेगये ।

लखनऊ 
यूपी में 21 आईएएस अफसरों के तबादले,सतेंद्र सिंह जिलाधिकारी लखनऊ बनाए गए,राजशेखर जिलाधिकारी बरेली बनाए गए,सुरेंद्र सिंह जिलाधिकारी उन्नाव,अभी-अभी,कंचन वर्मा जिलाधिकारी मिर्जापुर,राम विशाल मिश्रा जिलाधिकारी बलरामपुर,डॉ. सुरेंद्र कुमार जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर,प्रकाश बिंदु जिलाधिकारी फर्रुखाबाद,सुरेश कुमार सिंह जिलाधिकारी भदोही,अनूप यादव वीसी लखनऊ विकास प्राधिकरण,आगरा डीएम पंकज कुमार विशेष सचिव बने,गृह विभाग में विशेष सचिव बने पंकज कुमार,गौरव दयाल जिलाधिकारी आगरा बने,सौम्या अग्रवाल विशेष सचिव एपीसी शाखा,राजेश कुमार सिंह विशेष सचिव एपीसी,प्रीति शुक्ला विशेष सचिव लोक निर्माण,विवेक कानपुर प्राधिकरण के वीसी बने, अभी-अभी,अम्बेडकरनगर के जिलाधिकारी थे विवेक,करण सिंह चौहान विशेष सचिव एपीसी शाखा,चंद्र विजय सिंह वीसी झांसी प्राधिकरण,नवनीत सिंह चहल सीडीओ झांसी बने, अभी-अभी,पीके महंति प्रमुख सचिव पशुधन विभाग,मुकुल सिंघल को प्रमुख सचिव नियोजन का अतिरिक्त चार्ज,इंद्रवीर यादव सदस्य राजस्व परिषद लखनऊ

बिपुल सिंह

सूचना विभाग गोण्डा-
  26 अगस्त 2016

*विद्युतीकरण में लापरवाही बरतने पर डीएम ने एक्सईएन विद्युत खण्ड-1 व 2 को दी प्रतिकूल प्रविष्टि*

गोंडा-
डीएम आशुतोष निरंजन ने जनपद में विद्युतीकरण में प्रगति न आने पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड-1 व अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड-2 को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है।
    बतातें चलें कि डा0 राम मनोहर लोहिया सग्रम योजना के तहत वर्ष 2015-16 में चयनित 37 ग्रामों का विद्युतीकरण किया जाना था परन्तु बार-बार निर्देश के बावजूद मात्र 18 ग्रामों का विद्युतीकरण हो पाया। इसी प्रकार राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत चयनित 1836 ग्रामों एवं मजरों के विद्युतीकरण के लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 280 ग्रामों/मजरों का विद्युतीकरण हुआ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 36225 विद्युत संयोजन लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 1350 विद्युत संयोजन हुआ। ज्ञातव्य है कि मासिक समीक्षा बैठकों में डीएम द्वारा बार-बार निदेे्रश दिए गए थे कि विद्युतीकरण में युद्धस्तर पर तेजी लाते हुए लक्ष्य के अनुरूप ग्रामों में विद्युतीकरण का कार्य समय से कराया जाय परन्तु दोनों खण्डों के एक्सईएन द्वारा विद्यतुकीकरण में रूचि नहीं ली गई और घोर लापरवाही बरती गई। इससे नाराज डीएम ने एक्सईएन विद्युत खण्ड प्रथम राधे श्याम भाष्कर तथा एक्सईएन विद्युत खण्ड द्वितीय को उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना मानते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए शासन को पत्र लिख दिया है।

सूचना विभाग गोण्डा-
26 अगस्त 2016

*अभियान चलाकर होगी वाणिज्य कर वसूली, डीएम ने टीम गठित कर वसूली के दिए निर्देश*

*व्यापारियों से डीएम की अपील, पंजीकरण कराकर चुकाएं वाणिज्य कर*

गोंडा-
डीएम आशुतोष निरंजन ने वाणिज्य कर विभाग के माह अगस्त व सितम्बर में जनपद के निर्धारित लक्ष्य 1029.07 लाख रूपए की वसूली के लिए टीम गठित करते हुए विशेष अभियान चलाकर वाणिज्य कर वसूली के आदेश दिए हैं। यह जानकारी देते हुए डीएम श्री निरंजन ने बताया कि तहसील सदर गोण्डा में नायब तहसीलदार नवीन प्रसाद व वाणिज्य कर अधिकारी अजय कुमार दिन सोमवार को, तहसील करनैगलंज में तहसीलदार महेन्द्र किशोर मिश्रा व वाणिज्य कर अधिकारी विकास श्रीवास्तव दिना बुधवार को, तहसील तरबगंज में तहसीलदार दिनेश चन्द्र व वाणिज्य कर अधिकारी संतोष उपाध्याय दिन शुक्रवार को तथा तहसील मनकापुर में तहसीलदार राजेश जायसवाल व वाणिज्य कर अधिकारी राम चरित्र राम द्वारा दिन बृहस्पतिवार को वसूली की जाएगी। डीएम श्री निरंजन ने यह भी बताया कि राजस्व वसूली अभियान सम्बन्धित एसडीएम तथा डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर एल0जे0 यादव के नेतृत्व में चलेगा तथा वसूली की साप्ताहिक समीक्षा एडीएम द्वारा की जाएगी तथा एडीएम द्वारा ही डीएम को साप्ताहिक रिपोर्ट दी जाएगी। डीएम श्री निरंजन ने जनपद के सभी व्यापारियों से अपील किया है कि वे सब वाणिज्य कर विभाग में अपना पंजीकरण कराएं वाणिज्य कर टैक्स समय से चुकाकर विकास कार्यों में सहभागिता निभाएं।

सूचना विभाग गोण्डा-
26 अगस्त 2016

*27 को डीएम लगाएगें चाौपाल, करेगें विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन*

गोंडा-
डीएम आशुतोष द्वारा 27 अगस्त 2016 को विकासखण्ड रूपईडीह की ग्राम पंचायत गौसिंहा थाना कौड़या में पूर्वान्ह 9:30 बजे, ग्राम पंचायत मनोहरजोत थाना कौड़िया में 12:30 बजे तथा ग्राम पंचायत भुलईडीह में अपरान्ह ढाई बजे चाौपाल लगाकर ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों, तहसील दिवस एवं समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का सत्यापन किया जाएगा। इस अवसर पर एसपी, सीडीओ सहित सभी विभागों के विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहेगेे। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।

सूचना विभाग गोण्डा-
26 अगस्त 2016

*प्रगति कार्यक्रम की मनकापुर में सीडीओ ने की समीक्षा*

गोंडा-
सीडीओ जयन्त कुमार दीक्षित ने प्र्रगति खेलकूद कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में विकासखण्ड मनकापुर कार्यालय में पंचायत सचिवों एवं रोजगार सेवकों के साथ बैठक की एवं खेलकूद स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।सीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों एवं रोजागार सेवकों को निर्देश दिए कि वे व्यक्तिगत रूचि लेकर टीमों का पंजीकरण कराएं क्योंकि व्यक्गित पंजीकरण की अपेक्षा टीमों के पंजीकरण की संख्या संतोषजनक नहीं हैं। रोजगार सेवकों के साथ समीक्षा बैठक के उपरान्त सीडीओ ने खेलकूद प्रतियोगिता हेतु चयनित स्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्देश दिए कि खेलकूद हेतु स्थलों का समय से समतलीकरण करा लें जिससे खेलों के आयोजन में किसी प्रकार की दिक्कत न होने पावे

तीखी आवाज़

पत्रकार की पिटाई करने वाला गनर लाईन हाजिर , सीओ -एसओ की जांच रिर्पोट निरस्त, नये सिरे से तफ्तीश शुरू

 जौनपुर। पत्रकार की पिटाई करने वाले कैबिनेट मंत्री के आरोपी गनर को आज एसपी अतुल सक्सेना ने लाईन हाजिर कर दिया है। साथ में थानाध्यक्ष लाईनबाजार और सीओ सिटी की जांच रिर्पोट को निरस्त करते हुए इस मामले की नये सिरे से जांच अपर पुलिस अधीक्षक देहात को सौपा है। हलांकि इलेक्ट्रनिक मीडिया संघ आरोपी सिपाही को निलंबित करने की मांग पर अडा है।
 मालूम हो कि सोमवार को मड़ियाहूं विधानसभा के ई टीवी के इन्फारमर व मड़ियाहूं तहसील के अधिवक्ता बृजराज चौरसिया जौनपुर आ रहे थे। रास्ते लाईनबाजार थाना क्षेत्र के रसैना गांव के पास जाम में फस गये थे। इसी बीच कैबिनेट मंत्री के पुत्र भी जाम के झाम में फस गये। जिससे गुस्साया उनका गनर एक तरफ से जाम में फसे सभी लोगो पर लाठिया बरसाना शुरू कर दिया। जिसमें पत्रकार बृजराज भी सिपाही के कोप के भाजन होना पड़ा। विरोध करने पर गनर ने उनके ऊपर कारबाईन तान दिया था। इस प्रकरण को लेकर बुधवार को इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ ने एसपी अतुल सक्सेना से मिलकर कार्यवाही की मांग किया। इस मामलेे को गम्भीरता से लेते हुए एसपी अतुल सक्सेना ने थानाध्यक्ष लाईनबाजार विश्वनाथ यादव को जांच कर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया और सीओ सिटी रामप्रकाश सिंह यादव को पूरे मामले की जांच सौपा था। विश्वनाथ यादव ने पूरे मामले की फर्जी करार देते हुए एसपी को अपनी रिर्पोट सौप दिया था। उधर सीओ सिटी ने भी मामले को संदिग्ध बताते हुए अपनी रिर्पोट पर पुलिस अधीक्षक को सौप दिया। एसपी ने आज शिराज ए हिन्द डाॅट काम से बातचीत करते हुए बताया कि सीओ और एसओ की रिर्पोट को निरस्त करते हुए आज आरोपी गनर अजय निवास यादव को लाईन हाजिर कर दिया। और पूरे मामले की नये सिरे जांच अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार श्रीवास्तव को सौप दिया हैै।

बिपुल सिंह

सपा को लगेंगे आज 2 झटके

 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में समाजवादी पार्टी को आज एक नहीं बल्कि दो-दो झटके लगने वाले हैं। पहले तो बांदा की तिंदवारी सीट से सपा के प्रत्याशी रामकरण सिंह आज बीजेपी का दामन थामने वाले हैं।
 दूसरे हरदोई की गोपामऊ विधानसभा सीट से विधायक और सपा से निलंबित किए गए श्याम प्रकाश भी आज बीजेपी के साथ राजनीति का नया सफर शुरु करेंगे। सपा विधायक श्याम प्रकाश लाव लश्कर के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं जहां वो बीजेपी दफ्तर में पार्टी की सदस्यता लेंगे।
श्याम प्रकाश को राज्यसभा और एमएलसी चुनाव में बीजेपी के पक्ष में वोट करने के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया गया   |

पढ़ाई के नाम पर बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़

दरभंगा : पढ़ाई को लेकर बिहार जितना आगे है उतना ही बदनाम भी है दरभंगा जिला के कई एसे सरकारी स्कूल हैं जहाँ मास्टरो को खुद ये नही पता के वो बच्चों को क्या पढ़ा रहे हैं और  बच्चे क्या पढ़ रहे हैं सरकारी स्कुलों के आठवीं कक्षा के छात्रों से जब पूछा गया की भारत के प्रधान मंत्री कौन हैं तो जवाब मिला नितीश कुमार ओर मुख्यमंत्री कौन है तो जवाब मिला लालू यही नतीजा है कि शिक्षित लोगों को अन्य प्रदेशों में मजदूरी करना पड़ता है और अशिक्षित अनपड़  घूसखौरी और पैसे के बल पर नौकरी हासिल कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है

बिपुल सिंह

ठीकेदार और जेई के बिरूद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्देश


बदलापुर / जौनपुर - 26 अगस्त 16 को सुबह
पौने दस बजे जिलाधिकारी भानुचन्द गोस्वामी ने महराजगंज पहुचकर  लोहिन्दा चौराहे से बधवा मार्ग का दो किमी बनी पिच रोड का किया अचैक निरीक्षण एक माह पहले बनी पिच रोड की सडके टूटी पड़ी है सडक मे जगह जगह गड्डे देख भडके डीएम -दिया ठीकेदार और जेई  पर एफआईआर करने का निर्देश. साथ मे एसडीएम बदलापुर ममता मालवीय सीओ बदलापुर उमाशंकर सिह एसओ महराजगंज अरविन्द यादव और पीडब्लू डी के जेई मौजूद रहे

विनय पाण्डेय बदलापुर

रतन टाटा ने एक स्कूल में भाषण के दौरान 10 बातें बताई 🍁
जो  विद्यार्थियों को नहीं सिखाई जाती

💱 १ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा है  इसकी आदत बना लो.

💱 २  लोग तुम्हारे स्वाभिमान की  परवाह नहीं करते इसलिए पहले खुद को  साबित करके दिखाओ.

💱 ३ कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद  5 आंकड़े वाली  पगार  की मत सोचो, एक रात में कोई  वाइस प्रेसिडेंट नहीं बनता. इसके लिए अपार मेहनत पड़ती है.

💱 ४  अभी आपको अपने शिक्षक सख्त और डरावने लगते होंगे  क्योंकि अभी तक आपके जीवन में  बॉस नामक प्राणी से पाला नहीं पड़ा.

💱 ५  तुम्हारी गलती सिर्फ तुम्हारी है तुम्हारी पराजय सिर्फ तुम्हारी है किसी को दोष मत दो इस गलती से सीखो और आगे बढ़ो.

💱 ६  तुम्हारे माता पिता तुम्हारे जन्म से पहले इतने निरस और ऊबाऊ नही थे जितना तुम्हें अभी लग रहा है तुम्हारे पालन पोषण करने में उन्होंने इतना कष्ट उठाया कि उनका स्वभाव बदल गया.

💱 ७  सांत्वना पुरस्कार सिर्फ स्कूल में  देखने मिलता है. कुछ स्कूलों में तो  पास होने तक  परीक्षा दी जा सकती है लेकिन बाहर की दुनिया के नियम अलग हैं वहां हारने वाले को मौका नहीं मिलता.

💱 ८ – जीवन के स्कूल में  कक्षाएं और वर्ग नहीं होते और वहां महीने भर की छुट्टी नहीं मिलती. आपको सिखाने के लिए कोई समय नहीं देता. यह सब आपको खुद करना होता  है.

💱 ९ – tv का जीवन सही नहीं होता और जीवन tv के सीरियल नहीं होते. सही जीवन में आराम नहीं होता सिर्फ काम और सिर्फ काम होता है .

💱 १०– लगातार पढ़ाई करने वाले और कड़ी मेहनत करने वाले अपने मित्रों को कभी मत चिढ़ाओ. एक समय ऐसा आएगा कि तुम्हें उसके नीचे काम करना पड़ेगा.

"विश्वास " किसी पर इतना करो कि वो तुम्हे फंसाते समय खुद को दोषी समझें
🍁✌
" प्रेम " किसी से इतना करो कि उसके मन में तुम्हें खोने का डर बना रहे
एक सत्य...

क्या आपने कभी ये विचार किया कि..

लग्जरी क्लास कार
(Jaguar, Hummer, BMW,
Audi, Ferrari Etc.)
का किसी TV चैनल पर
कभी कोई विज्ञापन क्यों
नही दिखाया जाता ??
.
.
.

कारण यह कि उन कार कंपनी वालों को ये पता है कि...
..
..
..
..
ऐसी कार लेने वाले व्यक्ति के पास TV के सामने बैठने का फालतू समय नहीं होता..
😊😊😊😊
हो सके तो बच्चों से ये बातें जरूर शेयर करें।

विपुल सिंह

मीरगंज / जौनपुर-
24 बकायेदारों के विद्युत् कनेक्शन काट  वसूले 90 हजार
** उपभोक्ताओं में मची खलबली

मीरगंज (एस एन बी ) 25 अगस्त 2016

                                     स्थानीय क्षेत्र के अदारी , लासा गांव में विद्युत विभाग द्वारा बड़े बकयेदारो के कनेक्शन काटने से हड़कंप मच गया । 
                    बताते है कि गुरूवार को लगभग 10 बजे दिन क्षेत्र के लासा एव अदारी गांव में जंघई  विद्युत् उपकेन्द्र के अवर अभियंता अपने टीम के साथ पहुच गए और बड़े बकयेदारो के कनेक्शन तार को काटना शुरू कर दिया। जिससे गांव के विद्युत् बकायेदारों में खलबली मच गयी । सुचना मिलते ही अबैध कटियामारो ने अपने अपने तार उतार लिए । टीम द्वारा कोई अबैध कनेक्शन धारक नही पकड़ा गया । टीम द्वारा कुल 24 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट कर 90 हजार की वसूली की गई। 
     इस सम्बन्ध में अवर अभियंता राकेश कुमार  दुबे ने बताया की बिभाग द्वारा चलाये जा रहे वसूली अभियान में लोग अपने बिल का भुगतान करे । बड़े बकयेदारो की अब खैर नही है। अपने अपने बिल को जमा करे अन्यथा आर सी भेज  दी जायेगी ।

रामसेवक विश्वकर्मा

सुल्तानपुर
चंदा के नाम पर मारपीट कई गंभीर रूप से घायल 

चांदा थाना क्षेत्र के चांदा बाजार में चंद्र शेखर सिंह की मोबाईल एवं लैपटॉप शॉप चलाते हैं । चंद्र शेखर जी दोपहर में खाना खाने घर गए थे ।उनका लडका (18)मोबाइल एवं लैपटाप सँभाल रहा था ।उसी बीच चांदा बाजार के दूबे बस्ती से कुछ लड़के चंदा लेने आ गये । और चंदा मांगने लगे । चंद्र शेखर सिंह के लड़के ने कहा इक्यावन रुपये लिख लो ।उन लोगों ने कहा की नहीं ।एक सौ एक रूपये  चाहिए तो लड़के ने रूपये देने से मना कर दिया ।इसी बात पर चंदा लेने आये लड़के गुस्से में आकर गाली गलौज करने लगे । इसी बीच चंद्र शेखर सिंह आ गए । और लोहे की राड निकाल कर चंदा लेने आये लड़कों को मारने  लगे । जिसमें कई लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिन्हें घर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदा ले गए । जहाँ पर डॉक्टरों नें नाजुक स्थित देख सुल्तानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिए ।

बिपुल सिंह

सरपतहा(जौनपुर)

थाना क्षेत्र के अरसियां बाजार के समीप साम को शाहगंज के व्यापारी से कट्टा सटाकर सरेराह लूट पुलिस घटना पर डाल रही पर्दा 

   जानकारी के अनुसार शाहगंज के इराकियाना मोहल्ला वासी मोहम्मद शालेह जो कि मस्जिद मे इमामत करते हैं।जीविका चलाने के लिये पाकेट पर्स व बेल्ट की सपलाई भी करते हैं आज साम को अरसियां बाजार से माल बेचकर अपनी tvs मोपेड से घर आरहे थे जैसे बाजार से थोड़ा आगे बढ़े डिस्कवर सवार तीन की संख्या मे बदमाश ओवर टेक कर कट्टा सटा कर पाकेट से 15000 रूपये लूट लिये लूटते वक्त कुछ राहगीरों  ने विरोध किया तो बदमाश उन राहगीरों को कट्टे से मारने की घमकी दिये ।
   लूटपाट करने के बाद आगे एक और बाईक सवार को लूटने के चक्कर में बदमाशो की गाड़ी गिर पड़ी फिर कुछ ग्रामीणो ने बदमाश को पकड़ना चाहा लेकिन कट्टे से बदमाश मारने की धमकी देता रहा और अपनी गाड़ी सहित भागने मे सफल रहा ।
   सरपतहा पुलिस केवल  असफल प्रयास बता रही है ।पुलिस की कार्य प्रणाली  बदमाशों का मन बढ़ा रही है

1 -जौनपुर सरकार के लाठीचार्ज करवाने से भाजपाई डरने वाले नहीं सत्ताधारी दल को अपने कृत्यों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा लोकतंत्र में मुद्दे को लेकर विरोध करने का सबको है अधिकार सांसद केपी सिंह विधायक सीमा द्विवेदी

2-जौनपुर जनता को आग की लपेट में धकेल रही है राजनैतिक पार्टियांनौजवान छात्र संगठन ने बैठक कर किया विचार विमर्श नौजवान छात्र संगठन की बैठक नगर के घनश्याम दास बगीचे के प्रांगण में हुई। जिसमें कश्मीर में हो रहे सामान्य जनमानस के ऊपर अत्याचार पर चर्चा हुई

3-जौनपुर बिना अनमुति के भुगतान के मामले में सेक्रेटरी के खिलाफ जांच शुरु बुधवार को ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान ने किया था प्रदर्शन मामला खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी ग्राम

4-जौनपुर मीरगंज थाना क्षेत्र के अदारी, लासा गांव में विद्युत विभाग द्वारा बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने से हड़कंप मच गया है बड़े बकाये दारो की खैर नहीं भेजी जाएगी विभाग द्वारा आरसी

धनबाद मे प्रभात खबर के पत्रकार पर जानलेवा हमला !!


धनबाद :- झरिया के प्रभात खबर के पत्रकार अशोक कुमार को भालगड़ा निवासी सह JMS जनता मजदुर संघ के नेता गुडु सिंह ने बुरी तरह की पिटाई ! पत्रकार अशोक कुमार को गम्भीर अवस्था मॆ झरिया के प्रसाद नर्सिंग होम मे भर्ती कराया गया है ! गहरी चोट की वजह से उन्हे बेहतर इलाज के लिये बाहर रेफर करने की सम्भावना है ! समाचार संकलन करने गये अशोक कुमार निषाद कॊ घात लगाये गुड्डू सिंह और उसके सहयोगियों ने बुरी तरह से पीटा ! फिलहाल अशोक निषाद ने बोर्रागढ़ ओपी मॆ गुड्डु सिंह के खिलाफ मामला दर्ज दिया है !  घटना के बाद धनबाद और झरिया के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मिडिया के पत्रकारों ने भी घटना की कड़ी निन्दा करते हुए आरोपी कॊ पकड़ने और मामले कि निष्पक्ष जाँच के लिये धनबाद पुलिस प्रशासन से मिलकर दोषियो के खिलाफ  करवाई करने की माँग कर रहे है !

एक ही खाते का 2 महिलाएं कर रही ऑपरेशन -एक बैंक के खाते से दो महिलाएं निकाल रही पैसा-एक ही खाते में एक का मनरेगा तो दूसरे का मिडडे और पेंशन का आ रहा पैसा


बदलापुर/ महराजगंज /जौनपुर
सुनने में बड़ा अजीब लगता है।लेकिन यह घटना पूरी तरह सच है।लोग बैंक खाते में पैसा रख कर उसे सुरक्षित समझते हैं।लेकिन महाराजगंज यूनियन बैंक की शाखा से एक ही खाते से दो लोग पैसा निकाल रहे हैं।एक के आपत्ति करने के बाद ही बैंक अधिकारियों को इस गड़बड़ी का पता चला।बैंक अधिकारियों की लापरवाही का इससे बड़ा सबूत शायद ही ढूंढने पर मिले।
मिली जानकारी के अनुसार महाराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली बाजार निवासी शोभावती पत्नी दयाशंकर ने समाजवादी पेंशन और मिड डे मिल रसोईया का भुगतान प्राप्त करने के लिए यूनियन बैंक में खाता खुलवाया।बैंक अधिकारियों ने खाता नंबर 35390 201 022 5816 की पासबुक पर उसकी फोटो पर मोहर लगाकर उसे दे दिया। शोभावती ने इसी पासबुक की छायाप्रति अपने पेंशन आवेदन के साथ जमा कर दिया।उसकी पेंशन इसी खाते में आने लगी
।यह महिला पूर्व माध्यमिक विद्यालय महाराजगंज में रसोईया के पद पर कार्यरत है ऐसे में.मिडडे मिल का भुगतान भी इसी खाते में आने लगा।दूसरी ओर महाराजगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी शोभावती पत्नी दयाशंकर  को भी इसी नंबर की पासबुक बैंक कर्मचारियों फोटो प्रमाणित कर जारी कर दी गई। उसका मनरेगा का पैसा  भी इसी एकाउंट में आने लगा। इस प्रकार दोनों महिलाओं का मनरेगा, समाजवादी पेंशन और मिड डे मील का पैसा इसी एक एकाउंट में आने लगा।मजे की बात यह रही कि दोनों ही महिलाओं ने इस अकाउंट से पैसा निकाला। लेकिन बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी कानों कान खबर नहीं हो सकी।बैंक कर्मचारियों ने अंगूठे का मिलान और फोटो किस प्रकार चेक किया?इसे तो वही जाने। लेकिन दोनों ही महिलाएं अपना खाता समझकर रुपए निकलती रही।लेकिन बैंक कर्मचारी और अधिकारी को इस भूल का जरा भी एहसास नहीं हो सका।ऐसे में बैंक की कार्यप्रणाली का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। इस घटना से खाताधारकों को बैंक में जमा अपने धन की चिंता होने लगी है।लोग यह सोच कर परेशान हैं कि यदि बैंक ऐसे ही काम करता रहा तो फिर किसी के भी खाते से कभी भी कोई जालसाज आसानी से रुपया निकाल सकता है।कब किसके खाते से रुपया निकल जाए यह पता नहीं।
केवटली निवासी शोभावती पत्नी दयाशंकर ने 3 अगस्त 2016 को जब शाखा प्रबंधक से शिकायत किया कि उसके एकाउंट का पैसा कोई और निकाल रहा है।तो फिर बैंक अधिकारियों के कान खड़े हुए। जांच में पता चला कि यह एकाउंट इब्राहिमपुर निवासी शोभावती पत्नी दयाशंकर का है।लेकिन बैंक कर्मचारियों ने केवटली निवासी शोभावती को भूल से इसकी पासबुक जारी कर दिया था। ऐसे में आनन-फानन में प्रबंधक ने पुरानी पासबुक से फोटो उखाड़कर उसे दूसरे खाते का नया पासबुक जारी कर दिया।ऐसे में बैंक अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही के कारण इस महिला का समाजवादी पेंशन लगभग 4500 तथा मिड डे मील जूनियर हाईस्कूल महाराजगंज द्वारा रसोइए के रूप में इस महिला को भुगतान किए गए चेक की संपूर्ण राशि का पैसा कोई और निकाल ले गया।इतना ही नहीं इस महिला द्वारा जमा की गई हजारों की नकदी भी गायब हो गयी।ऐसे में दूसरी बार जब महिला शिकायत लेकर शाखा प्रबंधक के पास पहुंची तो शाखा प्रबंधक ने खाता सील कर दिया। इस संबंध में शाखा प्रबंधक का कहना है शोभावती पत्नी दयाशंकर नाम की दोनो महिलाओं ने एक साथ बैंक में खाता खुलवाया और एक ही खाता नंबर की पासबुक नाम और पति के नाम के आधार पर दोनों महिलाएं लेकर चली गई।और दोनों का पैसा एक ही खाते में आता रहा।जब मुझे जानकारी मिली तो मैंने खाते के परिचालन पर रोक लगा दिया है।
संयोग से दोनों ही महिलाओं और उनके पतियों का नाम एक हैं। जिससे बैंक कर्मचारी गच्चा खा गए। लेकिन फोटो और अंगूठा निशान मिलाने में कैसे गच्चा खा गये। यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

गुरुवार, 25 अगस्त 2016

तीखी आवाज़

जांच रिपोर्ट में एसओ ने कहा कि मौके पर ही नहीं थे लकी यादव
थानाध्यक्ष लाइन बाजार वीपी यादव ने एसपी को सौंपी जांच रिपोर्ट
एसओ ने कहा- ब्लाक प्रमुख बरसठी का गनर था अजय यादव
सीओ सिटी आरपी सिंह यादव ने पीड़ित का दर्ज किया बयान
यादववाद का खेल- आरोपी लकी यादव, जांचकर्ता वीपी यादव, गनर अजय यादव, बयान लेने वाला अधिकारी आरपी सिंह यादव
  जौनपुर। सूबे के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के सरकारी गनर द्वारा गत दिवस एक पत्रकार की पिटाई को थानाध्यक्ष लाइन बाजार ने पूरी तरह से फर्जी करार दे दिया। इसको लेकर जहां अभी तक मंत्री पुत्र सहित गनर के खिलाफ पत्रकारों में आक्रोश रहा, वहीं अब थानाध्यक्ष लाइन बाजार की कार्यप्रणाली को लेकर जनपद के पत्रकार आक्रोशित हो गये हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जो रिपोर्ट आरक्षी अधीक्षक को सौंपी है, उसमें जहां गनर द्वारा किसी की पिटाई न करने का मामला दर्शाया है, वहीं उस समय गाड़ी में मंत्री के पुत्र नहीं, बल्कि उनकी पत्नी व बरसठी ब्लाक प्रमुख हीरावती देवी को सवार होना दिखाया है। इस मामले पर पीड़ित पत्रकार ने पोर्टल शीराज-ए-हिन्द डॉट काम को बताया कि पुलिस अपनी गर्दन बचाने के लिये मेरे मामले को झूठा करार दे रही है। गुरूवार को क्षेत्राधिकारी नगर आरपी सिंह यादव ने मुझे अपने आफिस में बुलाकर जबरदस्ती बयान दर्ज करवाया लेकिन अब मैं न्यायालय की शरण में जाऊंगा। मालूम हो कि बीते सोमवार को मड़ियाहूं विधानसभा के ई टीवी के इन्फारमर व मड़ियाहूं तहसील के अधिवक्ता बृजराज चौरसिया जौनपुर आ रहे थे। रास्ते में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रसैना गांव के पास जाम में फंस गये थे कि इसी बीच सूबे के कैबिनेट मंत्री के पुत्र लकी यादव भी जाम के झाम में फंस गये। इससे गुस्साया उनके साथ मौजूद सरकारी गनर एक तरफ से जाम में फंसे सभी लोगों पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया जिसमें पत्रकार बृजराज को भी सिपाही के कोप के भाजन होना पड़ा। विरोध करने पर गनर ने उनके ऊपर कारबाइन तान दिया था। इस प्रकरण को लेकर बुधवार को इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ ने आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना से मिलकर कार्यवाही की मांग किया जिस पर उन्होंने शाम तक जांच कराकर कार्यवाही की बात कही थी। उन्हीं के आदेश पर थानाध्यक्ष लाइन बाजार विश्वनाथ यादव ने शाम को अपनी रिपोर्ट आरक्षी अधीक्षक को सौंपी। उन्होंने अपनी जांच में साफ लिखा है कि घटना वाले दिन मिर्जापुर से जौनपुर आ रही एक गिट्टी लदी ट्रक रजितपुर ग्रामसभा के पास पलट गयी थी जिसके  कारण जाम लग गया था। इस जाम में आरोप लगाने वाले पत्रकार बृजराज चौरसिया एडवोकेट भी फंसे हुये थे। इसी बीच बरसठी ब्लाक प्रमुख हीरावती देवी की गाड़ी रसैना के पास आकर फंस गयी। इसके चलते उनका गनर अजय निवास यादव गाड़ी से उतरकर जाम को हटाने लगा जिस पर जाम में फंसे पत्रकार बृजराज ने गनर से कहा कि केवल ब्लाक प्रमुख के लिये रास्ता साफ करा रहे हो? इतने में ब्लाक प्रमुख की गाड़ी निकल गयी और उनका गनर भी वाहन में बैठकर चला गया। उसने किसी के साथ कोई बदसलूकी नहीं की। आवेदक द्वारा प्रार्थना पत्र बढ़ा-चढ़ाकर दिया गया है जो असत्य एवं निराधार है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्राधिकारी नगर राम प्रसाद सिंह यादव ने पीड़ित पत्रकार को बुलाकर उनका बयान दर्ज किया। इस रहस्यमय जांच से अंदाजा लगाया जा रहा है कि जब एक पत्रकार के मामले में पुलिस का यह चेहरा सामने आ रहा है तो आम जनता के साथ पुलिस क्या करती होगी? फिलहाल इसको लेकर जहां अभी तक मंत्री पुत्र सहित गनर के खिलाफ पत्रकारों में आक्रोश रहा, वहीं अब थानाध्यक्ष लाइन बाजार की कार्यप्रणाली को लेकर जनपद के पत्रकार आक्रोशित हो गये हैं।

तीखी आवाज़

*उ प्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के आकस्मिक निधन पर जताया शोक।*
जौनपुर
उ प्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक आपात बैठक जिला कार्यालय मछली शहर पड़ाव पर अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता मे हुई।जिसमें प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के आकस्मिक  निधन पर जताया शोक एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।बैठक का संचालन महामंत्री संतोष सोंथालिया ने किया।                                                ज्ञात हो की गाजीपुर जनपद एवं जौनपुर के प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रामबली सिंह यादव का कल रात लगभग 1:15 बजे निधन हो गया। वे लगभग 1 वषो से बीमार थे।ज्ञातव्य हो कि श्री यादव जौनपुर के जिला सूचना अधिकारी के पद का वर्तमान मे दायित्व निर्वहन कर रहे थे।शोक सभा मे मुख्य रूप से जाफर जाफरी, कैलाशनाथ मिश्र,डा अखिलेश मिश्र,नसीम फरीदी,डा यशवंत गुप्ता, प्रेम प्रकाश मिश्र,रियाजुल हक,अहमद हसन,अरूण यादव,एम एच सिद्दीकी,विरेन्द्र गुप्ता,जुबेर अहमद,ओमप्रकाश यादव,महेन्द्र गुप्ता,जावेद रिजवी,संतोष श्रीवास्तव,सद्दाम सिद्दीकी,वजीर अहसन,आदी पत्रकार मौजुद रहे।