tikhiawaz24.in

गुरुवार, 25 अगस्त 2016

तीखी आवाज़

*उ प्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के आकस्मिक निधन पर जताया शोक।*
जौनपुर
उ प्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक आपात बैठक जिला कार्यालय मछली शहर पड़ाव पर अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता मे हुई।जिसमें प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के आकस्मिक  निधन पर जताया शोक एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।बैठक का संचालन महामंत्री संतोष सोंथालिया ने किया।                                                ज्ञात हो की गाजीपुर जनपद एवं जौनपुर के प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रामबली सिंह यादव का कल रात लगभग 1:15 बजे निधन हो गया। वे लगभग 1 वषो से बीमार थे।ज्ञातव्य हो कि श्री यादव जौनपुर के जिला सूचना अधिकारी के पद का वर्तमान मे दायित्व निर्वहन कर रहे थे।शोक सभा मे मुख्य रूप से जाफर जाफरी, कैलाशनाथ मिश्र,डा अखिलेश मिश्र,नसीम फरीदी,डा यशवंत गुप्ता, प्रेम प्रकाश मिश्र,रियाजुल हक,अहमद हसन,अरूण यादव,एम एच सिद्दीकी,विरेन्द्र गुप्ता,जुबेर अहमद,ओमप्रकाश यादव,महेन्द्र गुप्ता,जावेद रिजवी,संतोष श्रीवास्तव,सद्दाम सिद्दीकी,वजीर अहसन,आदी पत्रकार मौजुद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: