सपा को लगेंगे आज 2 झटके
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में समाजवादी पार्टी को आज एक नहीं बल्कि दो-दो झटके लगने वाले हैं। पहले तो बांदा की तिंदवारी सीट से सपा के प्रत्याशी रामकरण सिंह आज बीजेपी का दामन थामने वाले हैं।
दूसरे हरदोई की गोपामऊ विधानसभा सीट से विधायक और सपा से निलंबित किए गए श्याम प्रकाश भी आज बीजेपी के साथ राजनीति का नया सफर शुरु करेंगे। सपा विधायक श्याम प्रकाश लाव लश्कर के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं जहां वो बीजेपी दफ्तर में पार्टी की सदस्यता लेंगे।
श्याम प्रकाश को राज्यसभा और एमएलसी चुनाव में बीजेपी के पक्ष में वोट करने के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया गया |
पढ़ाई के नाम पर बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़
दरभंगा : पढ़ाई को लेकर बिहार जितना आगे है उतना ही बदनाम भी है दरभंगा जिला के कई एसे सरकारी स्कूल हैं जहाँ मास्टरो को खुद ये नही पता के वो बच्चों को क्या पढ़ा रहे हैं और बच्चे क्या पढ़ रहे हैं सरकारी स्कुलों के आठवीं कक्षा के छात्रों से जब पूछा गया की भारत के प्रधान मंत्री कौन हैं तो जवाब मिला नितीश कुमार ओर मुख्यमंत्री कौन है तो जवाब मिला लालू यही नतीजा है कि शिक्षित लोगों को अन्य प्रदेशों में मजदूरी करना पड़ता है और अशिक्षित अनपड़ घूसखौरी और पैसे के बल पर नौकरी हासिल कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें