सुल्तानपुर
चंदा के नाम पर मारपीट कई गंभीर रूप से घायल
चांदा थाना क्षेत्र के चांदा बाजार में चंद्र शेखर सिंह की मोबाईल एवं लैपटॉप शॉप चलाते हैं । चंद्र शेखर जी दोपहर में खाना खाने घर गए थे ।उनका लडका (18)मोबाइल एवं लैपटाप सँभाल रहा था ।उसी बीच चांदा बाजार के दूबे बस्ती से कुछ लड़के चंदा लेने आ गये । और चंदा मांगने लगे । चंद्र शेखर सिंह के लड़के ने कहा इक्यावन रुपये लिख लो ।उन लोगों ने कहा की नहीं ।एक सौ एक रूपये चाहिए तो लड़के ने रूपये देने से मना कर दिया ।इसी बात पर चंदा लेने आये लड़के गुस्से में आकर गाली गलौज करने लगे । इसी बीच चंद्र शेखर सिंह आ गए । और लोहे की राड निकाल कर चंदा लेने आये लड़कों को मारने लगे । जिसमें कई लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिन्हें घर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदा ले गए । जहाँ पर डॉक्टरों नें नाजुक स्थित देख सुल्तानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिए ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें