सूचना विभाग गोण्डा-
26 अगस्त 2016
*विद्युतीकरण में लापरवाही बरतने पर डीएम ने एक्सईएन विद्युत खण्ड-1 व 2 को दी प्रतिकूल प्रविष्टि*
गोंडा-
डीएम आशुतोष निरंजन ने जनपद में विद्युतीकरण में प्रगति न आने पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड-1 व अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड-2 को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है।
बतातें चलें कि डा0 राम मनोहर लोहिया सग्रम योजना के तहत वर्ष 2015-16 में चयनित 37 ग्रामों का विद्युतीकरण किया जाना था परन्तु बार-बार निर्देश के बावजूद मात्र 18 ग्रामों का विद्युतीकरण हो पाया। इसी प्रकार राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत चयनित 1836 ग्रामों एवं मजरों के विद्युतीकरण के लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 280 ग्रामों/मजरों का विद्युतीकरण हुआ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 36225 विद्युत संयोजन लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 1350 विद्युत संयोजन हुआ। ज्ञातव्य है कि मासिक समीक्षा बैठकों में डीएम द्वारा बार-बार निदेे्रश दिए गए थे कि विद्युतीकरण में युद्धस्तर पर तेजी लाते हुए लक्ष्य के अनुरूप ग्रामों में विद्युतीकरण का कार्य समय से कराया जाय परन्तु दोनों खण्डों के एक्सईएन द्वारा विद्यतुकीकरण में रूचि नहीं ली गई और घोर लापरवाही बरती गई। इससे नाराज डीएम ने एक्सईएन विद्युत खण्ड प्रथम राधे श्याम भाष्कर तथा एक्सईएन विद्युत खण्ड द्वितीय को उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना मानते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए शासन को पत्र लिख दिया है।
सूचना विभाग गोण्डा-
26 अगस्त 2016
*अभियान चलाकर होगी वाणिज्य कर वसूली, डीएम ने टीम गठित कर वसूली के दिए निर्देश*
*व्यापारियों से डीएम की अपील, पंजीकरण कराकर चुकाएं वाणिज्य कर*
गोंडा-
डीएम आशुतोष निरंजन ने वाणिज्य कर विभाग के माह अगस्त व सितम्बर में जनपद के निर्धारित लक्ष्य 1029.07 लाख रूपए की वसूली के लिए टीम गठित करते हुए विशेष अभियान चलाकर वाणिज्य कर वसूली के आदेश दिए हैं। यह जानकारी देते हुए डीएम श्री निरंजन ने बताया कि तहसील सदर गोण्डा में नायब तहसीलदार नवीन प्रसाद व वाणिज्य कर अधिकारी अजय कुमार दिन सोमवार को, तहसील करनैगलंज में तहसीलदार महेन्द्र किशोर मिश्रा व वाणिज्य कर अधिकारी विकास श्रीवास्तव दिना बुधवार को, तहसील तरबगंज में तहसीलदार दिनेश चन्द्र व वाणिज्य कर अधिकारी संतोष उपाध्याय दिन शुक्रवार को तथा तहसील मनकापुर में तहसीलदार राजेश जायसवाल व वाणिज्य कर अधिकारी राम चरित्र राम द्वारा दिन बृहस्पतिवार को वसूली की जाएगी। डीएम श्री निरंजन ने यह भी बताया कि राजस्व वसूली अभियान सम्बन्धित एसडीएम तथा डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर एल0जे0 यादव के नेतृत्व में चलेगा तथा वसूली की साप्ताहिक समीक्षा एडीएम द्वारा की जाएगी तथा एडीएम द्वारा ही डीएम को साप्ताहिक रिपोर्ट दी जाएगी। डीएम श्री निरंजन ने जनपद के सभी व्यापारियों से अपील किया है कि वे सब वाणिज्य कर विभाग में अपना पंजीकरण कराएं वाणिज्य कर टैक्स समय से चुकाकर विकास कार्यों में सहभागिता निभाएं।
सूचना विभाग गोण्डा-
26 अगस्त 2016
*27 को डीएम लगाएगें चाौपाल, करेगें विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन*
गोंडा-
डीएम आशुतोष द्वारा 27 अगस्त 2016 को विकासखण्ड रूपईडीह की ग्राम पंचायत गौसिंहा थाना कौड़या में पूर्वान्ह 9:30 बजे, ग्राम पंचायत मनोहरजोत थाना कौड़िया में 12:30 बजे तथा ग्राम पंचायत भुलईडीह में अपरान्ह ढाई बजे चाौपाल लगाकर ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों, तहसील दिवस एवं समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का सत्यापन किया जाएगा। इस अवसर पर एसपी, सीडीओ सहित सभी विभागों के विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहेगेे। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
सूचना विभाग गोण्डा-
26 अगस्त 2016
*प्रगति कार्यक्रम की मनकापुर में सीडीओ ने की समीक्षा*
गोंडा-
सीडीओ जयन्त कुमार दीक्षित ने प्र्रगति खेलकूद कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में विकासखण्ड मनकापुर कार्यालय में पंचायत सचिवों एवं रोजगार सेवकों के साथ बैठक की एवं खेलकूद स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।सीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों एवं रोजागार सेवकों को निर्देश दिए कि वे व्यक्तिगत रूचि लेकर टीमों का पंजीकरण कराएं क्योंकि व्यक्गित पंजीकरण की अपेक्षा टीमों के पंजीकरण की संख्या संतोषजनक नहीं हैं। रोजगार सेवकों के साथ समीक्षा बैठक के उपरान्त सीडीओ ने खेलकूद प्रतियोगिता हेतु चयनित स्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्देश दिए कि खेलकूद हेतु स्थलों का समय से समतलीकरण करा लें जिससे खेलों के आयोजन में किसी प्रकार की दिक्कत न होने पावे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें