tikhiawaz24.in

मंगलवार, 4 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

गोरखपुर-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी पर्व पर बधाई दी,सीएम ने सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई,शुभकामनाएं दी 

लखनऊ-यूपी कैबिनेट की अहम बैठक आज,किसानों की ऋण माफी के कई प्रस्ताव कैबिनेट में रखे जाएंगे,25 हज़ार करोड़ का प्रतिवर्ष अतिरिक्त व्यय भार आएगा,माफ की गई राशि का भुगतान बैकों को राज्य सरकार करेगी,राज्य सरकार के ऋण लेने का प्रस्ताव कैबिनेट में पेश होगा,F.R.B.F. एक्ट के तहत राज्य सरकार के ऋण लेने की सीमा,किसान ऋण माफ करने के लिए अतिरिक्त ऋण की जरुरत,राज्य सरकार ऋण के लिए केंद्र सरकार से करेगी अनुरोध,2010-11 के अनुसार करीब 2.30 करोड़ किसानों पर कर्ज,कर्ज का आंकड़ा यूपी के मौजूदा बजट का एक चौथाई,कर्ज का आंकड़ा बजट का एक चौधाई 65000 करोड़ रुपये,2013-14-15-16 में भयंकर सूखा अकाल की स्थिति रही,सूखा से लघु एवं सीमांत किसानों की दशा अत्यन्त गंभीर है,बुलंदेलखंड के 14.86 लाख किसानों का हो सकता है कर्ज माफ,लघु एवं सीमांत किसानों की कुल संख्या 2.15 करोड़ है,सीमांत किसान 2.5 एकड़ भूमि या 1 हेक्टेयर से कम है,लघु किसान 2 हेक्टेयर या 5 एकड़ से कम भूमि वाले 

लखनऊ-केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा CM आदित्यनाथ करेंगे मुलाकात,सुबह 9 बजे 5 कालिदास आवास पर सीएम से करेंगे मुलाकात 

लखनऊ-वाराणसी के रोडमैप पर चर्चा के लिए सीएम ने बुलाई बैठक,कल 12 बजे सीएम कार्यालय में बुलाई बड़ी बैठक,कई विभागों के प्रमुख सचिव,अफसर बैठक में रहेगें मौजूद

लखनऊ-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के विकास योजनाओं की समीक्षा,सीएम आदित्यनाथ योगी ने अफसरों को किया तलब

लखनऊ-सांसद सुब्रमण्यम स्वामी सीएम से करेगें मुलाक़ात,सीएम कार्यालय में शाम 4 बजे होगी मुलाक़ात,अयोध्या मामले को लेकर सक्रिय रहे है सुब्रमण्यम स्वामी

लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए निर्देश,राज्य की शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार की आवश्यकता-सीएम,शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास करेगी','राज्य सरकार नकल करवाने वालों केन्द्रों पर सख्त कार्रवाई करेगी',दागी केन्द्रों को चिन्ह्ति कर ब्लैक लिस्ट के साथ FIR दर्ज कराई जाए',शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए नकल मॉफियाओं से निपटना जरुरी,'सरकारी शिक्षकों के कोचिंग चलाने पर FIR दर्ज करने के निर्देश',विद्यालयों में 200 दिन के अन्दर कोर्स पूरा कराया जाए-सीएम,शिक्षकों,छात्रों की उपस्थिति बायोमीट्रिक्स से मॉनीटर की जाए-सीएम,'पाठ्यक्रम को समय पूरा करने के बाद परीक्षा,परिणाम सुनिश्चित करें',राज्य स्तर पर एक समान पाठ्यक्रम लागू किया जाए-सीएम आदित्यनाथ,सभी विश्वविद्यालयों,महाविद्यालयों के सत्रों को नियमित किया जाए-सीएम,शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों की कमी को दूर किया जाए-सीएम योगी,'फीस वसूली की मनमानी रोकने के लिए नियमावली बनाने के निर्देश','ITI संस्थानों में पुराने ट्रेडों को समाप्त कर नए ट्रेड शुरू करने के निर्देश' 

लखनऊ-सीएम योगी आदित्यनाथ विभागों के प्रजेंटेशन के दौरान सख्त,सुधर जाए शिक्षा विभाग,निजी स्कूलों पर कसेगा शिकंजा-सीएम,5 साल मे बेसिक शिक्षा में 10 लाख रोजगार का हो सृजन-सीएम 

लखनऊ-समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने की समीक्षा बैठक,'विभागीय कार्यों में शिथिलता पाये जाने पर होगी कार्रवाई','सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई' 

लखनऊ-योगी सरकार की एक और बड़ी कार्रवाई,गन्ना समितियों,संस्थाओं में नामित 355 लोगों का नामांकन रद्द,355 लोगों का नामांकन रद्द कर शासन ने किया कार्य मुक्त,184 गैर सरकारी सदस्यों को शासन ने हटाया,प्रतिनिधि के रूप में नामित 150 सदस्यों की नियुक्त निरस्त,सहकारी गन्ना विकास समितियों में 21 सदस्यों का नामांकन रद्द,कुल 355 लोगों के सेवा समाप्त किया गया,रिक्त हुए पदों पर शासन करेगा जल्द नियुक्ति

लखनऊ-राजधानी के चर्चित श्रवण साहू मर्डर से जुड़ी बड़ी खबर,CBI ने शुरू की श्रवण साहू मर्डर केस की जांच,CBI ने लखनऊ में दर्ज किया श्रवण साहू मर्डर का केस,हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेश पर CBI जांच शुरू,पुलिस की मिलीभगत,अफसरों के भूमिका की भी CBI करेगी जांच 

लखनऊ-1 फरवरी की शाम सआदतगंज में हुआ था श्रवण साहू का मर्डर,लखनऊ जेल में बंद अकील अंसारी ने शूटरों से कराई थी हत्या,4 साल पूर्व मामूली विवाद में अकील ने ही की थी श्रावण के बेटे की हत्या,बेटे की हत्या के केस में पैरवी बंद करने का अकील बना रहा था दबाव,सुपारी किलिंग में फंसाकर श्रवण साहू को जेल भेजने की हुई थी कोशिश,दारोगा समेत 3 पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर रची थी साजिश  

लखनऊ-दाऊद के शूटर सुभाष ठाकुर को महाराष्ट्र भेजने की तैयारी,शासन ने मांगी फतेहगढ़ जेल से सुभाष के सभी मामलों पर प्रत्यावेदन,यूपी के सभी मामलों की सजा काट फतेहगढ़ जेल में बंद है सुभाष ठाकुर,अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का सबसे पहला और करीबी शूटर रहा है सुभाष ठाकुर,दाऊद के बहनोई की हत्या का बदला सुभाष ने 3 लोगों की हत्याकर लिया था,सुभाष ठाकुर के ऊपर अब सभी मामले महाराष्ट में है लंबित

लखनऊ-युवती से छेड़खानी करने वाले शोहदों को भाई ने जमकर धुना,पहले शोहदों की जमकर की पिटाई,फिर पुलिस को सौंपा,विभूतिखंड क्षेत्र के सहारा अस्पताल के पास की घटना 

लखनऊ-सरेराह महिला से चेन लूटकर भाग रहे लुटेरों को दबोचा,महिला ने राहगीरों की मदद से लुटेरों को दबोचा,पुलिस को सौंपा,गोमतीनगर क्षेत्र के विशालखंड की घटना 

गाजियाबाद-बदमाशों ने युवती को दी जान से मारने की धमकी,मई 2013 में युवती के परिवार के 7 लोगों की हो चुकी है हत्या,पैसों के लेन देन के चलते बदमाशों ने दी धमकी,पीड़िता ने घंटाघर कोतवाली में लगाई सुरक्षा की गुहार 

बाराबंकी-जिले में लकड़ी माफियाओं के खिलाफ चला अभियान,98 की हुई जांच,16 आरा मशीन मालिकों पर केस दर्ज,जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाया गया अभियान

लखनऊ-छापे में गायब मिले एलडीए के इंजीनियर,कर्मचारी,सहायक अभियन्ता डीसी त्रिपाठी,अवर अभियन्ता वीके राय कुर्सी से थे गायब,सम्पत्ति अनुभाग में अवर वर्ग सहायक दयानन्द भी थे गायब,पेंशन सेल के गायब कर्मचारियों का 1 दिन का कटा वेतन,बगैर ID के दफ्तर में बैठे लेखाकार पर लगा 500 का जुर्माना 

हापुड़-विरोध पर शराबियों ने युवक को पीटा,पीड़ित युवक ने पुलिस को दी तहरीर 
हापुड़ कोतवाली के दतोई का मामला 

लखनऊ-६ सीओ स्तर के अफसरों के तबादले,अजय कुमार सिंह आगरा तबादला निरस्त,अजय कुमार सिंह सीओ देवरिया बने रहेंगे,मिराज अहमद खान सीओ विजिलेंस लखनऊ बने रहेंगे,तनवीर अहमद खान सीओ बहराइच बनाए गए,श्रीप्रकाश राय सीओ गोरखपुर बनाए गए,विवेक त्रिपाठी सीओ लखनऊ बनाए गए,अभय नारायण राय सीओ कानपुर नगर बने 

लखनऊ-गलत भुगतान पर एलडीए के लेखाकर व लिपिक सस्पेंड,लेखाकार अजयपाल यादव, लिपिक अशोक यादव सस्पेंड,आर्किटेक्ट एरीनम के भुगतान की फाइल में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा 

प्रतापगढ़-पत्नी की आत्महत्या से दुखी पति ने खाया जहर,इलाज के दौरान इलाहाबाद में युवक की मौत,6 माह पहले हुई थी दोनों की लव मैरिज,जेठवारा थाना के रामबक्श का पुरवा गांव की घटना

वाराणसी-मणिकर्णिका महाश्मशान पर सजी है गीतों की महफ़िल,मणिकर्णिका घाट की ये परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी है,आज है बाबा महाश्म शान नाथ का वार्षिक श्रृंगार,आज के दिन यहाँ एक तरफ जलती चिताएं,दूसरी तरफ नृत्य संगीत का होता है माहौल

श्रावस्ती-घर में अचानक लगी आग से महिला,बच्ची झुलसी,दोनों बहराइच के जिला अस्पताल में भर्ती,थाना गिलौला के माजरे गांव का मामला

प्रतापगढ़-डीआईओएस ने दो कॉलेजों को किया डिबार,निरीक्षण के दौरान मिली थी सामूहिक नकल,राम निहोर इंटर कॉलेज,जनता इंटर कॉलेज पर कार्रवाई 

बहराइच-जिला अस्पताल में मरीज के बेड के पास गिरा पंखा,सीलिंग फैन गिरने से बाल-बाल बचा मरीज,जिला अस्पताल के हड्डी वॉर्ड नम्बर 4 की घटना

मेरठ-बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग,मौके से भागकर 
युवक ने बचाई जान,लिसाड़ी गेट इलाके के फतेहउल्लापुर की घटना

मेरठ-युवक ने जहरीली पदीर्थ खाकर दी जान देने की कोशिश,युवक की हालत गम्भीर, युवक अस्पताल में भर्ती,परिजनों ने एक युवक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप,ब्याज का पैसा न दे पाने से था परेशान था युवक,टीपीनगर थाना इलाके की मोक्षपुरी कॉलोनी का मामला

लखनऊ-विकास प्राधिकरणों को सावधानी बरतने की चेतावनी,ठेके, भुगतान में बरते सावधानी बरतने की चेतावनी,अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार के निर्देश,प्रमुख सचिव आवास सदाकांत का अल्टीमेटम

सहारनपुर-रास्ते की नाप करने लेखपाल को ग्रामीणों ने पीटा,प्रधान की शिकायत पर नाप करने गया था लेखपाल,पीड़ित लेखपाल की शिकायत पर केस दर्ज,नकुड़ थाना के फेरुमाजरा गांव का ममाला

मेरठ-कार्य मे लापरवाही बरतने पर दो दरोगा लाइन हाजिर,सरधना थाने में तैनात थे दोनों दरोगा,शिकायत के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई 

संभल-बदमाशों ने किसान की गोली मारकर की हत्या,लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने की हत्या,बहजोई थाना क्षेत्र के गांव भहापुर पट्टी की घटना 

गोरखपुर-2 राशन माफियाओं,3 कोटेदारों पर मुकदमा दर्ज,सरकारी राशन की कालाबाजारी करने का आरोप,बांसगांव और सहजनवां थाना क्षेत्र का मामला 

लखनऊ-मीट दुकानों को बंद कराने,लाइसेंस रिन्यूअल के लिए प्रशासन करेगा बैठक,मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 10 अप्रैल को बैठक बुलाई गई हाई प्रोफाइल बैठक,लालबहादुर शास्त्री भवन में 10 अप्रैल को 12:30 बजे होगी बैठक,नगर विकास विभाग,गृह विभाग,पंचायतीराज,चिकित्सा विभाग होंगे शामिल,स्वास्थ्य विभाग,पर्यावरण,परिवहन,श्रम,पशुधन,खाद्य सुरक्षा होंगे शामिल,औषधि प्रशासन विभाग और न्याय विभाग भी होंगे शामिल,सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव,प्रमुख सचिव,सचिव,विभागध्यक्ष रहेंगे मौजूद,नगरीय निकाय निदेशक,लखनऊ नगर आयुक्त,डीएम भी होंगे शामिल

बदायूं-किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म,पीड़िता की तहरीर पर युवक पर केस दर्ज,जरीफनगर थाना क्षेत्र की घटना 

बदायूं-खेत गई महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात,पीड़िता की तहरीर पर युवक पर मुकमदा दर्ज,इस्लामनगर थाना क्षेत्र का मामला 

वाराणसी-कानपुर में दारोगा विनोद सिंह की सड़क हादसे में मौत,वाराणसी के सारनाथ थाने पर तैनात थे दारोग़ा,छुट्टी लेकर घर जाते समय रास्ते में हुआ कार एक्सिडेंट,कानपुर देहात के सिकन्दरा थाना इलाके में हुआ हादसा,हाथरस के रहने वाले थे दारोगा विनोद कुमार सिंह 

हाथरस-बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या,बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम,पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया,सादाबाद थाना क्षेत्र के बिसाबर चौराहा की घटना

आगरा-ट्रांसपोर्ट कर्मी को बंधक बनाकर 70 हजार की लूट,बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम,ऐत्मातदौला क्षेत्र के शाहदरा की घटना

आगरा-चुनावी समीक्षा में दिग्गजों के खिलाफ कार्यकर्ताओं का गुस्सा,जिला ईकाई की बैठक में दिग्गजों पर उठे सवाल,बड़े नेताओं को ठहराया गया हार का जिम्मेदार,सपा जिलाध्यक्ष रिपोर्ट तैयार कर हाई कमान को सौपेंगे 

वाराणसी-देश के टॉप-10 यूनिवर्सिटी में BHU को तीसरा स्थान,आईआईटी-बीएचयू ३०वें पायदान पर,आईआईटी मद्रास पहले स्थान पर है,नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क ने जारी की रैकिंग

आजमगढ़-मेडिकल संचालक ने पूर्व प्रमुख पर लगाया मारपीट आरोप,पल्हनी ब्लाक के पूर्व प्रमुख हैं विजय यादव,चुनावी रंजिश का आरोप,पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस,शहर कोतवाली के हर्रा की चुंगी का मामला

बांदा-एसी कोच में खराबी के चलते 2 घंटे खड़ी रही दुर्ग एक्सप्रेस,खराबी ठीक होने के बाद दुर्ग एक्सप्रेस को किया गया रवाना,कानपुर से दुर्ग जा रही थी दुर्ग एक्सप्रेस,बदौसा स्टेशन पर खड़ी रही 2 घंटे दुर्ग एक्सप्रेस 

गाजियाबाद-2 दिन तक बंधक बनाकर युवती से 3 लोगों ने किया गैंगरेप,आरोपियों के चंगुल से छूटकर परिजनों को बताई आपबीती,खेत पर काम करने के दौरान 3 युवकों ने किया अगवा,पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद नहीं की कोई कार्रवाई,पीड़िता ने 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में दी तहरीर,गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र की घटना 

लखनऊ-प्रशांत भूषण द्वारा भगवान कृष्ण पर अभद्र टिप्पणी का मामला,लखनऊ पुलिस ने की केस दिल्ली ट्रांसफर करने की तैयारी,DIG के निर्देश के बाद केस दिल्ली ट्रांसफर करने के लिए SSP ने लिखा पत्र ।

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

लखनऊ: कान्हा उपवन का एग्रीमेंट 30 साल बढ़ाने की तैयारी, नगर विकास विभाग ने नगर निगम से मांगी रिपोर्ट, मुलायम के पुत्र प्रतीक यादव चलाते हैं कान्हा उपवन, एग्रीमेंट बढ़ाने के लिए सपा सरकार में किया था आवेदन, नगर निगम 1 सप्ताह में रिपोर्ट नगर विकास को देगा, सीएम के कान्हा उपवन दौरे से पहले ही शुरू हुई तैयारी, सीएम योगी ने प्रतीक, अपर्णा के साथ किया था दौरा।

लखनऊ: फार्च्यूना बिल्डर के मालिक अरुण अग्रवाल पर अफसरों की बड़ी मेहरबानी, जेपी सेंटर चलाने के लिए कौड़ियों के दाम में दिया, सेंटर का संचालन बिल्डर को 15 साल के लिए दिया, 3.15 करोड़ रुपए सालाना पर सेंटर बिल्डर को सौंपा, 864 करोड़ की लागत से बना है अंतरराष्ट्रीय जेपी सेंटर, बिल्डर को सपा सरकार के नेताओं का संरक्षण मिला था, नेताओं के कहने पर अरबों की सम्पत्ति कौड़ियों में दे दी, बड़े अफसरों ने जेपी सेंटर की आजीवन सदस्यता ली।

उन्नाव: इंटर लॉकिंग के नाम पर 23 लाख का घोटाला , जिलाधाकारी ने 6 लोगों पर FIR के दिए आदेश , पूर्व ब्लॉक प्रमुख,बीडीओ पर भी FIR के आदेश , जांच के बाद सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज, नवाबगंज ब्लॉक का मामला ।

लखनऊ: केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा पहुंचे 5 कालीदास मार्ग, मुख्यमंत्री योगी से महेश शर्मा की मुलाकात शुरू।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को दिए निर्देश, बेसिक शिक्षा में 100 दिन में बदलाव दिखाई दे, जुलाई माह में 1 से 10 तारीख तक किट बांटी जाए, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ पर कार्रवाई, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित,विज्ञान लैब बने , बेसिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के गठन पर विचार - सीएम

सीएम आवास के बाहर लगा जनता का जमावड़ा, सरकार से उम्मीद लगाए फरियादी , योगी से मिलने का कर रहे है इंतजार।

दिल्ली : उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली में मौजूद, उत्तराखंड सदन में ठहरे रहे हैं त्रिवेंद्र सिंह रावत, मलेशिया के मंत्री के साथ होगी त्रिवेंद्र की मुलाकात।

बांदा- ड्राइवर की सूझ-बूझ से टला बड़ा रेल हादसा, बेतवा एक्सप्रेस के बी-1 कोच के ब्रेक-शू टूटे,असेम्बलिंग टूटने से क्षतिग्रस्त हुआ ट्रैक, मौके पर एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन में आये इंजीनियर, ट्रैक को समय पर किया गया दुरुस्त, कानपुर से दुर्ग जा रही थी बेतवा एक्सप्रेस।

अमेठी: रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने, बिना क्रॉसिंग को बंद किए ट्रेन पास कराई गई, चालक के हॉर्न बजाने पर क्रॉसिंग से भागे लोग, अमेठी के ककवा रोड की क्रॉसिंग का मामला, हरिद्वार से इलाहाबाद जा रही थी मेला स्पेशल।

बुलंदशहर- गुलावठी थाना क्षेत्र में मुर्गे का मीट काटते हुए लाइव वीडियो हुआ वायरल, डीएम ने थाना प्रभारी को दिए कार्रवाई के निर्देश, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की शुरू।

बागपत– बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के छपरौली रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल, घायलों को जिला अस्पताल से मेरठ किया गया रेफर।

प्रतापगढ़- जेठवारा थाना क्षेत्र में पत्नी के आत्महत्या करने के बाद पति ने खाया जहर, इलाज के दौरान इलाहाबाद में हुई मौत, 23 मार्च को पत्नी ने जहर खा कर की थी आत्महत्या।

बागपत- बदमाशों ने तीन घरों में की लाखों की चोरी, युवक को गोली मारकर किया घायल, बागपत कोतवाली के निनान गांव की घटना।

ललितपुर : महिला के साथ गैंगरेप की वारदात , गंभीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती , महिला थाने के पास हुई वारदात, शहर कोतवाली के फूटा बंगला की घटना।

मेरठ: फिर होगी 35  बीटीसी कॉलेजों की जांच, मानकों को ताक पर रखकर ली थी मान्यता , डिप्लोमा इन एल्टिमेट्री एजुकेशन की ली मान्यता, सत्र 2016-17 में कॉलेजों ने ली मान्यता , मानक पूरा करने वाले कॉलेजों को नहीं मिली मान्यता, शिकायतकर्ता की अपील पर हाईकोर्ट ने दिए आदेश।

सरकार रामनवमी पर किसानों को कर्जमाफी की सौगात देने जा रही ह

यूपी के किसानों के लिए रामनवमी ‘अच्छे दिन’ का एहसास लेकर आएगी। योगी आदित्यनाथ सरकार रामनवमी पर किसानों को कर्जमाफी की सौगात देने जा रही है।
मंगलवार को रामनवमी की छुट्टी के बावजूद योगी आदित्यनाथ सरकार की बहु प्रतीक्षित पहली कैबिनेट बैठक हो रही है। चर्चा यह भी है कि सरकार पिछली सरकार की कुछ योजनाओं के नाम बदलने का भी एलान कर सकती है।

भाजपा ने चुनाव संकल्प-पत्र में सूबे के सभी लघु व सीमांत किसानों के फसली ऋण को माफ करने का वादा किया था। सत्ता संभालने के 17 वें दिन योगी सरकार के पहली कैबिनेट की बैठक हो रही है।

सरकार के कई मंत्री स्पष्ट कर चुके हैं इसी बैठक में कर्जमाफी को मंजूरी दे दी जाएगी। प्रदेश में पिछले सरकार में नियुक्त महाधिवक्ता का इस्तीफा स्वीकार किया जा चुका है। अभी तक नए महाधिवक्ता की नियुक्ति नहीं हुई है। इस बैठक में नए महाधिवक्ता के नाम को भी मंजूरी मिल सकती है।

सोमवार, 3 अप्रैल 2017

हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से 15 वर्षीय छात्र की मौत 

  जौनपुर बदलापुर स्थानीय बदलापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव के पाल बस्ती में हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से 15 वर्षीय छात्र की मौत जानकारी के अनुसार मुरादपुर कोटिला गांव निवासी किसान उदयराज पाल और पत्नी लालती देवी व बेटा सत्यम के साथ खेत में कार्य कर रहा था वहीं खेत में ही एक खम्भे में नई लाइन का कार्य चल रहा था बिधुत बिभाग की लापरवाही से तार काफी दिनों से उस खम्भे में नीचे बांधकर छोड़ दिया गया था जो कुछ दूरी पर उसके ऊपर से हाईटेंशन विद्युत तार भी गया था जो रबिवार देर शाम को खेत में कार्य करते समय जर्-जर् हाईटेंशन का तार टूट कर नीचे खेत मे बांधे तार के ऊपर गिर पड़ा जिसकी चपेट में आने से खेत में कार्य कर रहे सत्यम 15 बुरी तरह से झुलस गया आनन-फानन में परिजनो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले भागें जहां डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है मृतक सत्यम कक्षा 9 का छात्र था वह 6 बहनों में अकेला भाई था अपने माता-पिता, बहनों के साथ हर कार्यो में लगा रहता था परिजनों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया वर्षों से निर्माणाधीन विद्युत तार को  खंभे में नीचे ही बांधकर रक्खा गया था जिसकी सूचना बिभाग को कई बार दिया गया लेकिन कोई नहीं सुना वही 11 हजार बोल्ट लाइट का मेन तार जर्-जर् होने से टूट कर गिरा जिससे मेरे बेटे सत्यम की मौत हो गई वही परिजनों​ ने लाखो रूपए की मांग करते हुए बिजली बिभाग के लापरवाह अधिकारियों की गिरफ्तारी के मांग को लेकर 20 घंटो तक शव को घर ही रक्खे रहे नहीं दिए पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए मौके पर पहुंचे बसपा प्रत्याशी लालजी यादव और बदलापुर सीओ उमाशंकर सिंह, एसडीएम शिवसरन ऐदुरप्पा, तहसील दार कोतवाल जयदीप बर्मा, सहित कई थानों की भारी पुलिस बल मौजूद सभी के काफी मशक्कत के बाद मुवाबजे और लापरवाह बिधुत कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई करने के आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम हेतु बदलापुर पुलिस को सौंपा

यूपी में किसानों की कर्ज माफी एक बड़ा मुद्दा

बीजेपी ने इसे अपना चुनावी मुद्दा बनाया था और आज राज्य में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है. चुनावी सभाओं के दौरान पीएम मोदी ने कई बार कहा था कि सरकार बनने के बाद जब पहली कैबिनेट बैठेगी तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा. चार अप्रैल को कबिनेट की पहली बैठक होगी.

पहली कैबिनेट बैठक से ठीक पहले आज तक ने यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से बातचीत की है. इस बातचीत में कृषि मंत्री ने बताया, 'किसानों की कर्जमाफी को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं. बीजेपी के संकल्प पत्र में ये बड़ा मुद्दा था और किसानों से जुड़ी जो बाते हैं उसे हम लागू करने वाले हैं. कर्ज माफी के 2-3 विकल्प हमने खोजे हैं. इसमें जो सबसे अच्छा विकल्प होगा वही लागू किया जाएगा.’

इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात करते हुए कृषि मंत्री ने आगे कहा, 'देखिए, यूपी में 2 करोड़ 33 लाख सीमांत और लघु किसान हैं . वहीं लगभग दो करोड़ छोटे किसान भी हैं.’

वहीं आज तक के पास जो जानकारी है उसके मुताबिक कर्ज माफी के लिए सूबे के डेढ़ करोड़ किसानों की लिस्ट बनाई गई है. जिनके कर्ज माफ किए जा सकते हैं. योगी सरकार केंद्र से कर्ज लेकर किसानों को राहत देगी.

यहां यह गौरतलब है कि यूपी में 60 फीसदी लोग खेती में लगे हैं और राज्य की कुल आमदनी का 30 फीसदी हिस्सा खेती से आता है. आर्थिक मामलों के जानेमाने थिंक टैंक Indian Council for Research on International Economic Relation ( ICREIR) ने यूपी में कृषि क्षेत्र के बारे में एक रिपोर्ट बनायी है. इस रिपोर्ट में जोर दिया गया है कि यूपी की किस्मत चमकाने की चाभी किसानों के ही हाथ में है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर यूपी में खेती की विकास दर बढ कर 5 फीसदी हो जाए तो राज्य में गरीबी में काफी कमी आ सकती है.

श्रीरामजन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के दर्शन की अवधि बढ़ा दी गयी


अयोध्या, उत्तर के अयोध्या में स्थित विवादित है।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिलाधिकारी विवेक के निर्देश पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (कानून व्यवस्था) अनिल कुमार ने रामजन्मभूमि परिसर में विराजमान श्रीरामलला के दर्शन की अवधि एक अप्रैल से बढ़ा दी है। श्रद्धालु अब रामलला का दर्शन प्रात: सात बजे से पूर्वान्ह 11 बजे और अपरान्ह दो बजे से छह बजे तक कर सकेंगे। यह व्यवस्था 30 सितम्बर तक के लिये रहेगी।

रामनवमी को उल्लास और उत्साह के साथ मनाने के लिए युवा बजरंग दल राम नवमी शोभायात्रा


जौनपुर- रामनवमी को उल्लास और उत्साह के साथ मनाने के लिए युवा बजरंग दल राम नवमी शोभायात्रा समिति ने कमान हाथ में ले रखी है । हिन्दू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता अपने क्षेत्र को भगवामय करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं । नगर के तमाम इलाकों में अभी से भगवाध्वज व झंडियों की लड़ियां लगाकर रामनवमी पर्व की तैयारियां की जा रही हैं।
             बताते चलें कि पांच अप्रैल को पड़ रही रामनवमी को लेकर नगर में तैयारियों का दौर चल रहा है । वहीं पर्व के दिन निकाली जाने वाली भव्य शोभा यात्रा झांकियों के लिए भी कार्यकर्ता तैयारी पूरी करने में जुटे हुए हैं | युवा बजरंग दल राम नवमी शोभा यात्रा के अध्यक्ष मनोज सोनी,महामंत्री संजीव चौरसिया ने बताया कि नगर के दोनों छोर पर त्वारण द्वार बनाए जाएगें, तथा राम जानकी व भव्य झांकियों को नगर के भण्डारी पुलिस चौकी स्थित राम जानकी मंदिर से उठ कर नगर के मुख्य मार्ग सब्जी मंडी,कोतवाली चौराहा,चहारसू चौराहा,शाहीपुल,ओलंदगंज से होते कचॅगाव पड़ाव पर भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम की आरती कराया जाएगा।
युवा बजरंग दल राम नवमी शोभा यात्रा समिति के पदाधिकारियों ने नगर में चहारसू पर बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर लिया गया है। जिसमें हाथी,घोड़ा,डी जे,बैंडबाजो के साथ झाँकियाँ निकाली जाएगी ।
बैठक की अध्यक्षता मुन्ना लाल सेठ ने किया इस अवसर पर  श्रवण कुमार चौरसिया, सुभाष गर्ग,जिलाजीत सेठ,सुधीर साहू  बम,राजकुमार सेठ,रंजीत अग्रहरी,अविनाश गुप्ता विशाल अग्रहरी,शिव प्रशाद बिन्द के साथ विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ दायर एक याचिका को आज बेकार


नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ दायर एक याचिका को आज बेकार करार दिया। याचिका में अखिलेश को लखनउ स्थित वह बंगला खाली करने का निर्देश देने की मांग की गई थी जिसका इस्तेमाल वह कार्यालय के रूप में कर रहे थे और कहा गया था कि इसके अलावा वह एक अन्य घर रहने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

प्रधान न्यायाधीश जेएस खेहर और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा, ‘‘इसमें :याचिका में: अब कोई दम नहीं है। वह :यादव: चुनाव हार चुके हैं और अब तक तो बंगला खाली भी कर चुके होंगे। अब वह मुख्यमंत्री नहीं हैं। ऐसे में वह दोनों घरों को अपने पास कैसे रख सकते हैं।’’ इसके बाद गैरसरकारी संगठन लोक प्रहरी द्वारा दायर अपील पीठ ने खारिज कर दी। लोक प्रहरी ने इस मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ यह याचिका दायर की थी।

एनजीओ ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था और आरोप लगाया था कि यादव आवासीय और कार्यालयी उद्देश्य से दो आधिकारिक बंगलों का इस्तेमाल कर रहे हैं और यह कब्जा अवैध है।

शीर्ष अदालत ने पहले कहा था कि वह याचिका की सुनवाई राज्य में विधानसभा चुनाव पूरे होने के बाद करेंगे।

कुर्क कर लिया है जिसका बाजार मूल्य 27 करोड़ रूपये


नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और अन्य के खिलाफ धन शोधन की जांच के संबंध में एक फार्महाउस को कुर्क कर लिया है जिसका बाजार मूल्य 27 करोड़ रूपये है।

एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम कानून के तहत दक्षिण दिल्ली के महरौली में स्थित फार्महाउस को कुर्क करने के अस्थायी आदेश जारी किए।

इसने कहा कि इसकी बाजार कीमत 27 करोड़ रूपये है जबकि खातों में इसकी कीमत 6.61 करोड़ दिखाई गई है। यह संपत्ति ‘मैपले डेजिनेशन एंड ड्रीमबिल्ड’ के नाम पर है।

ईडी की यह कार्रवाई सीबीआई की ओर से सिंह, उनकी पत्नी और अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति हासिल करने के मामले में आरोप पत्र दायर करने के बाद हुई है। सीबीआई ने कथित तौर पर 10 करोड़ रूपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

ईडी ने 2015 में सीबीआई की एक प्राथमिकी के आधार पर मुख्यमंत्री और अन्य के खिलाफ धन शोधन रोकथाम कानून के तहत आपराधिक मामला दायर किया था।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला गया


जौनपुर जनपद के शाहगंज नगर के केशव नगर पुराना चौक मोहल्ला स्थिति सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में शामिल रहे लोगों पर नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा की गयी। स्कूल बैण्ड की धुन पर स्वयं सेवक चलते रहे।
            रविवार शाम साढ़े चार बजे सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला। संचलन केशव नगर पुराना चौक मोहल्ला से निकल एराकियाना चौक मुख्य मार्ग रामलीला भवन चौक कोतवाली चौक डाकघर तिराहा श्री रामपुर रोड राजकीय चिकित्सालय से होते हुए जेसीज चौक मुख्य मार्ग होते हुए घासमंडी चौक चूडी मोहल्ला पुराना चौक होते हुए अपने उदगम स्थल सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में पहुंच सभा में परिवर्तित हो जायेगा।
         इस दौरान प्रमुख रूप से हर्ष चन्द्र जायसवाल,प्रदीप जायसवाल, दिनेश चन्द्र जायसवाल, विन्देश्वरी जायसवाल, अखिलेश चन्द्र जायसवाल, सर्वेश चन्द्र शास्त्री, राम पलट अग्रहरि,अनिल मोदनवाल, राम जी चौरसिया, राम जी यादव, दिलीप अग्रहरि,सर्वेश चौरसिया, मनोज पाण्डेय, हिमांशु यादव,पप्पू पंडित, आशुतोष श्रीवास्तव, देवेश जायसवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, भुवनेश्वर मोदनवाल, सुनील अग्रहरि टप्पू,अमित शर्मा आदि समेत सैकड़ों स्वयं सेवक मौजूद रहे।

हत्या वसूली और अपहरण के मामले में वांछित एक आरोपी को रिषिकेश से गिरफ्तार


जयपुर, राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा एटीएस ने हत्या वसूली और अपहरण के मामले में वांछित एक आरोपी को रिषिकेश से गिरफ्तार किया।

एटीएस के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आज बताया कि सहायक उपनिरीक्षक संदीप अहलावत के नेतृत्व में एटीएस का एक दल कुलदीप यादव उर्फ डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए लगतार सूचनाएं एकत्र कर रहा था।

कुमार ने कहा, पिछले कई महीनों की मेहनत के बाद दल को पता चला कि कुलदीप कार से बद्रीनाथ मंदिर जा रहा है। एटीएस का दल उसके पीछे हो लिया।

कुलदीप को बद्रीनाथ धाम पहुंचकर मंदिर बंद होने की सूचना मिली। वहां उसने एक दुकान से शराब खरीदी। यह देखकर एटीएस के दल ने वापस लौटने के रास्ते में एक जगह आबकारी जांच दल बनकर उसे रोका। हालांकि जांच के दौरान कुलदीप ने स्वयं को हरियाणा पुलिस का उपनिरीक्षक बताया और फर्जी पहचानपत्र भी दिखाया। लेकिन पुलिस निगरानी में होने के कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि कुलदीप पिछले वर्ष अक्तूबर में अलवर जेल से फरार हो गया था। वह रोहतक के मेडिकल कालेज का प्रतिभावान एमबीबीएस का छात्र रह चुका है। वह कालेज का टॉपर था और कुछ साल पहले ही पढ़ाई छोड़कर भू-माफिया के साथ जुड़ गया।

कृषि भवन अहिमाने मे निरीक्षण करते बिधायक श्रीदेवमणि दूबे 

सुल्तापुर  कृषि भवन अहिमाने मे निरीक्षण करते बिधायक श्रीदेवमणि दूबे एवं उप कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार शाही