जौनपुर- रामनवमी को उल्लास और उत्साह के साथ मनाने के लिए युवा बजरंग दल राम नवमी शोभायात्रा समिति ने कमान हाथ में ले रखी है । हिन्दू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता अपने क्षेत्र को भगवामय करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं । नगर के तमाम इलाकों में अभी से भगवाध्वज व झंडियों की लड़ियां लगाकर रामनवमी पर्व की तैयारियां की जा रही हैं।
बताते चलें कि पांच अप्रैल को पड़ रही रामनवमी को लेकर नगर में तैयारियों का दौर चल रहा है । वहीं पर्व के दिन निकाली जाने वाली भव्य शोभा यात्रा झांकियों के लिए भी कार्यकर्ता तैयारी पूरी करने में जुटे हुए हैं | युवा बजरंग दल राम नवमी शोभा यात्रा के अध्यक्ष मनोज सोनी,महामंत्री संजीव चौरसिया ने बताया कि नगर के दोनों छोर पर त्वारण द्वार बनाए जाएगें, तथा राम जानकी व भव्य झांकियों को नगर के भण्डारी पुलिस चौकी स्थित राम जानकी मंदिर से उठ कर नगर के मुख्य मार्ग सब्जी मंडी,कोतवाली चौराहा,चहारसू चौराहा,शाहीपुल,ओलंदगंज से होते कचॅगाव पड़ाव पर भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम की आरती कराया जाएगा।
युवा बजरंग दल राम नवमी शोभा यात्रा समिति के पदाधिकारियों ने नगर में चहारसू पर बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर लिया गया है। जिसमें हाथी,घोड़ा,डी जे,बैंडबाजो के साथ झाँकियाँ निकाली जाएगी ।
बैठक की अध्यक्षता मुन्ना लाल सेठ ने किया इस अवसर पर श्रवण कुमार चौरसिया, सुभाष गर्ग,जिलाजीत सेठ,सुधीर साहू बम,राजकुमार सेठ,रंजीत अग्रहरी,अविनाश गुप्ता विशाल अग्रहरी,शिव प्रशाद बिन्द के साथ विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
tikhiawaz24.in
सोमवार, 3 अप्रैल 2017
रामनवमी को उल्लास और उत्साह के साथ मनाने के लिए युवा बजरंग दल राम नवमी शोभायात्रा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें