जौनपुर बदलापुर स्थानीय बदलापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव के पाल बस्ती में हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से 15 वर्षीय छात्र की मौत जानकारी के अनुसार मुरादपुर कोटिला गांव निवासी किसान उदयराज पाल और पत्नी लालती देवी व बेटा सत्यम के साथ खेत में कार्य कर रहा था वहीं खेत में ही एक खम्भे में नई लाइन का कार्य चल रहा था बिधुत बिभाग की लापरवाही से तार काफी दिनों से उस खम्भे में नीचे बांधकर छोड़ दिया गया था जो कुछ दूरी पर उसके ऊपर से हाईटेंशन विद्युत तार भी गया था जो रबिवार देर शाम को खेत में कार्य करते समय जर्-जर् हाईटेंशन का तार टूट कर नीचे खेत मे बांधे तार के ऊपर गिर पड़ा जिसकी चपेट में आने से खेत में कार्य कर रहे सत्यम 15 बुरी तरह से झुलस गया आनन-फानन में परिजनो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले भागें जहां डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है मृतक सत्यम कक्षा 9 का छात्र था वह 6 बहनों में अकेला भाई था अपने माता-पिता, बहनों के साथ हर कार्यो में लगा रहता था परिजनों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया वर्षों से निर्माणाधीन विद्युत तार को खंभे में नीचे ही बांधकर रक्खा गया था जिसकी सूचना बिभाग को कई बार दिया गया लेकिन कोई नहीं सुना वही 11 हजार बोल्ट लाइट का मेन तार जर्-जर् होने से टूट कर गिरा जिससे मेरे बेटे सत्यम की मौत हो गई वही परिजनों ने लाखो रूपए की मांग करते हुए बिजली बिभाग के लापरवाह अधिकारियों की गिरफ्तारी के मांग को लेकर 20 घंटो तक शव को घर ही रक्खे रहे नहीं दिए पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए मौके पर पहुंचे बसपा प्रत्याशी लालजी यादव और बदलापुर सीओ उमाशंकर सिंह, एसडीएम शिवसरन ऐदुरप्पा, तहसील दार कोतवाल जयदीप बर्मा, सहित कई थानों की भारी पुलिस बल मौजूद सभी के काफी मशक्कत के बाद मुवाबजे और लापरवाह बिधुत कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई करने के आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम हेतु बदलापुर पुलिस को सौंपा


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें