tikhiawaz24.in

सोमवार, 3 अप्रैल 2017

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला गया


जौनपुर जनपद के शाहगंज नगर के केशव नगर पुराना चौक मोहल्ला स्थिति सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में शामिल रहे लोगों पर नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा की गयी। स्कूल बैण्ड की धुन पर स्वयं सेवक चलते रहे।
            रविवार शाम साढ़े चार बजे सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला। संचलन केशव नगर पुराना चौक मोहल्ला से निकल एराकियाना चौक मुख्य मार्ग रामलीला भवन चौक कोतवाली चौक डाकघर तिराहा श्री रामपुर रोड राजकीय चिकित्सालय से होते हुए जेसीज चौक मुख्य मार्ग होते हुए घासमंडी चौक चूडी मोहल्ला पुराना चौक होते हुए अपने उदगम स्थल सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में पहुंच सभा में परिवर्तित हो जायेगा।
         इस दौरान प्रमुख रूप से हर्ष चन्द्र जायसवाल,प्रदीप जायसवाल, दिनेश चन्द्र जायसवाल, विन्देश्वरी जायसवाल, अखिलेश चन्द्र जायसवाल, सर्वेश चन्द्र शास्त्री, राम पलट अग्रहरि,अनिल मोदनवाल, राम जी चौरसिया, राम जी यादव, दिलीप अग्रहरि,सर्वेश चौरसिया, मनोज पाण्डेय, हिमांशु यादव,पप्पू पंडित, आशुतोष श्रीवास्तव, देवेश जायसवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, भुवनेश्वर मोदनवाल, सुनील अग्रहरि टप्पू,अमित शर्मा आदि समेत सैकड़ों स्वयं सेवक मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: