tikhiawaz24.in

मंगलवार, 4 अप्रैल 2017

सरकार रामनवमी पर किसानों को कर्जमाफी की सौगात देने जा रही ह

यूपी के किसानों के लिए रामनवमी ‘अच्छे दिन’ का एहसास लेकर आएगी। योगी आदित्यनाथ सरकार रामनवमी पर किसानों को कर्जमाफी की सौगात देने जा रही है।
मंगलवार को रामनवमी की छुट्टी के बावजूद योगी आदित्यनाथ सरकार की बहु प्रतीक्षित पहली कैबिनेट बैठक हो रही है। चर्चा यह भी है कि सरकार पिछली सरकार की कुछ योजनाओं के नाम बदलने का भी एलान कर सकती है।

भाजपा ने चुनाव संकल्प-पत्र में सूबे के सभी लघु व सीमांत किसानों के फसली ऋण को माफ करने का वादा किया था। सत्ता संभालने के 17 वें दिन योगी सरकार के पहली कैबिनेट की बैठक हो रही है।

सरकार के कई मंत्री स्पष्ट कर चुके हैं इसी बैठक में कर्जमाफी को मंजूरी दे दी जाएगी। प्रदेश में पिछले सरकार में नियुक्त महाधिवक्ता का इस्तीफा स्वीकार किया जा चुका है। अभी तक नए महाधिवक्ता की नियुक्ति नहीं हुई है। इस बैठक में नए महाधिवक्ता के नाम को भी मंजूरी मिल सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: