जौनपुर उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 22 वर्ष पूर्व राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) शाहगंज में हुए सिपाही अजय सिंह हत्याकांड की सुनवाई में एक बार फिर तेजी आ गई है। उच्च न्यायालय ने मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया है। प्रत्येक कार्रवाई की रिपोर्ट उच्च न्यायालय भेजी जाती है।
पुलिस के अनुसार सीबीसीआईडी द्वारा मुकदमें की मानिटरिंग करते हुए अदालत द्वारा गवाहों को जारी गिरफ्तारी वारंट के संबंध में पुलिस अधीक्षक को गवाहों को पेश करने का निर्देश दिया गया। हत्यारोपी पूर्व सांसद उमाकांत यादव और अन्य पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। आठवें गवाह पुलिसकर्मी राजेंद्र प्रसाद यादव का बयान दर्ज हुआ। शेष पुलिसकर्मियों और अन्य गवाहों की गिरफ्तारी का वारंट अपर सत्र न्यायाधीश एफ टी सी प्रथम बलराज सिंह ने जारी किया है।'
tikhiawaz24.in
शुक्रवार, 14 जुलाई 2017
जौनपुर में सिपाही हत्याकांड की सुनवाई में आई तेजी, पूर्व सांसद उमाकांत यादव हैं आरोपी
सीएम ने जिलों में अफसरों के रिक्त पद भरने के दिए आदेश
लखनऊ-सीएम ने जिलों में अफसरों के रिक्त पद भरने के दिए आदेश,मुख्य सचिव राजीव कुमार को 20 तक पद भरने के दिए आदेश
मुजफ्फरनगर-पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में जमकर फायरिंग,फायरिंग में 2 बदमाश गोली लगने से घायल,अस्पताल में भर्ती,3 बदमाश जंगल में घुसे,बदमाशों को पकड़ने के लिए कॉम्बिंग,बिना नंबर की कार और 2 तमंचे पुलिस ने किए बरामद,नई मंडी थाना क्षेत्र के ए-टू-जेड रोड की घटना
लखनऊ-सीएम योगी ने की जरूरतमंदों की मदद,162 जरूरतमंदों को 1.93 करोड़ की मदद,कैंसर,किडनी,हृदय जैसे रोगों के उपचार के लिए मदद,पहले भी 397 जरूरतमंदों की सीएम ने की थी मदद,5 करोड़ 7 लाख 46 हजार की दी जा चुकी है मदद
लखनऊ-यूपी में गैर-शीरा पदार्थों से बनाई जाएगी शराब,आबकारी विभाग ने 7 डिस्टलरी को दिया लाइसेंस,अपर मुख्य सचिव आबकारी दीपक त्रिवेदी ने जारी किए आदेश,अनाज,आलू,चुकंदर,स्वीट सोरगम,सोरगम स्टेम से बनेगा एल्कोहल,अभी तक शीरा पदार्थों से बनाया जाता है एल्कोहल
बुलंन्दशहर-ज़िला अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा,मृतका के परिजनों,और डॉक्टरों के बीच हुई हाथापाई,डॉक्टरों पर नशे में होने और लापरवाही का आरोप,डॉक्टर जिला अस्पताल छोड़कर फरार
संभल-रजपुरा में दो किशोरों की गोली मारकर हत्या,जंगल में मिले शव, मृतक रिश्ते में मौसेरे भाई,पूर्व प्रधान,पुत्र पर लग रहा हत्या का आरोप,रजपुरा थाने के गांव भीकमपुर जैनी की घटना
जौनपुर-संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्या करके शव झाड़ियों में फेंके जाने की आशंका,सुजानगंज थाना क्षेत्र के दीपकपुर गांव की घटना
अमेठी-वाहन की टक्कर से कार सवार 3 लोगों की मौत,गौरीगंज कोतवाली के काजी पट्टी का मामला
लखनऊ-KGMU के डॉक्टरों,कर्मचारियों पर होगी प्रशासनिक कार्रवाई,डेंगू,स्वाइन फ्लू आदि मच्छर जानित मरीजों की सूचना न देने पर कार्रवाई,सीएमओ ने पत्र लिख जिम्मेदार लोगों पर प्रशासनिक कार्रवाई के दिए आदेश
बलिया-10 रुपये के विवाद मे दबंग ने की रिक्शा चालक की हत्या,तय किराये से 10 रुपया कम दे रहे था आरोपी दबंग,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा,बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव की घटना
लखीमपुर-मासूम की विद्युत करंट लगने से मौत,धौरहरा के अंगने पुरवा गाँव की घटना
गोंडा-मण्डलीय अस्पताल में डॉक्टरों की संवेदनहीनता उजागर,डॉक्टरों ने बुजुर्ग मरीज का नहीं किया इलाज,अस्पताल गेट पर घंटों तड़पता रहा बुजुर्ग मरीज,सांस की बीमारी से पीड़ित बुजुर्ग दवा लेने आया था,परिजनों ने लोगों की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया,वजीरगंज थाना क्षेत्र के खिरिया गांव से आया था बुजुर्ग
आगरा-रंजिश में दो पक्षों में पथराव,फायरिंग,गोली लगने से महिला घायल,अस्पताल में भर्ती,एत्मादपुर थाना क्षेत्र के नदला सुरेरा गांव की घटना
मुरादाबाद-ईटीवी की खबर का बड़ा असर,स्थानीय मेले में बार बालाओं का डांस का मामला,पुलिस ने आयोजकों को मेला बन्द करने का दिया नोटिस,मेला स्थल पर बार बालाओं का डांस किया गया प्रतिबन्धित,मेले की अनुमति निरस्त की गई,कांठ थाना क्षेत्र में चल रहा था मेले में डांस
प्रतापगढ़-बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक को मारी गोली,गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया,अन्तु थाना क्षेत्र के गड़वारा मोड़ की घटना
लखनऊ-पुराने लखनऊ के जर्जर भवन ढहाए जाएंगे,सिर्फ भवन ढहाए ही नहीं जाएंगे खर्च भी वसूलेगा,नगर निगम, एलडीए, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने किया सर्वे,सात भवन चिह्नित किए गए, भेजी जाएगी नोटिस,मण्डलायुक्त के निर्देश पर हरकत में आए अफसरन
अमेठी-सऊदी अरब में हुए अग्निकांड का दर्द अमेठी को भी मिला,मकान में लगी आग में जलकर युवक की मौत,जगदीशपुर के इटरौर गांव का रहने वाला था मृतक अब्दुल,कई साल पहले काम के सिलसिले में गया था सऊदी अरब,पुलिस ने परिजनों को दी सूचना,परिजनों में मचा कोहराम
लखनऊ-मीट का कारोबार करने वालों के लिए खींची गई लक्ष्मण रेखा,FSDA ने मीट की दुकान के 32 बिंदुओं की लक्ष्मण रेखा खींची,32 नियमों को पालन करने पर ही कारोबार की मंजूरी,मीट की बिक्री और खरीद का रखना होगा पूरा रिकॉर्ड,मीट की जांच को संबंधित निकाय से वेटनरी स्टाफ नियुक्त हो,दुकान के साइन बोर्ड पर मीट का प्रकार और मूल्य लिखना होगा,लाइसेंसी वैध वधशाला से मीट की आपूर्ति की जानी चाहिए,दुकान के सभी कार्मिकों के स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र होना चाहिए,मीट की दुकान के भीतर पर्याप्त जगह होनी चाहिए,दुकान की ऊंचाई न्यूनतम तीन मीटर होनी चाहिए,वातानुकूलित दुकान होने पर ढ़ाई मीटर होनी चाहिए,5 फीट ऊंचाई तक दीवारों पर चिकने टाइल्स लगे होने चाहिए,फर्श पर बगैर फिसलने वाली टाइल्स लगाई जाएगी
लखनऊ-सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान,फ्लैट में पंखे से लटककर दी विवाहिता ने जान,अलीगंज थाना क्षेत्र के चाँदगंज इलाके की घटना
लखनऊ-पत्नी ने ससुराल में रहने से किया इनकार तो पति ने दी जान,पत्नी की बेवफाई पर पति ने फांसी लगाकर दी जान,लव मैरिज के बाद पत्नी ने महिला थाने में की थी लिखित शिकायत,सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के LDA कॉलोनी सेक्टर F की घटना
कानपुर-बाइक सवार लुटेरों ने दम्पत्ति के साथ की लूट,50 हजार रुपए और 5 एटीएम लूट कर हुए फरार,स्वरूप नगर थाना क्षेत्र की घटना
कानपुर देहात-पुलिस ने कच्ची शराब की भट्टी पर मारा छापा,20 लीटर कच्ची शराब,1 हजार लीटर लहन की बरामद,पुलिस ने शराब बनाते 2 महिलाओं को लिया हिरासत में,भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के परहेरापुर गांव का मामला
गुरुवार, 13 जुलाई 2017
तनाव को देखते हुए रायपुर गांव में भारी पुलिस बल दूसरे दिन भी तैनात रही
पत्रकार - पवन उपाध्याय
बदलापुर जौनपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव मे बुधवार की दोपहर में अंकुल यादव ने अपने प्रेमि से मिलने गया था। प्रेमिका के परिजनों ने उसको लाठी से पीटकर हत्या कर दी थी। तनाव को देखते हुए रायपुर गांव में भारी पुलिस बल दूसरे दिन भी तैनात रही
बताते चले कि शांहपुर गांव निवासी पारस यादव का 20 वर्षीय पुत्र अंकुल यादव जो इलाहाबाद में बीटेक की तैयारी कर रहा था। परिवार में तेरही पडी थी वह उसी में आया था। बुधवार की दोपहर में वह बदलापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में अपने प्रेमिका से मिलने चला गया।परिजनो ने उसको पीटकर मार डाला था। इसी बीच मनोज मिश्रा 108 डायल करके बताया कि रायपुर गांव में एक युवक बाईक के धक्के से घायल हो गया है। एम्बुलेंस गांव मे पंहुची और वह अपने घर लेकर गया 108 मे लादकर सीएचसी भेजवा दिया। जब अंकुल के परिजनो को सुचना लगा कि उसकी हत्या हो गाई है और शव अस्पताल पर आया है। परिजनो ने एम्बुलेंस से पूछताछ करना शुरु कर दिये। वह घटना की पूरी जानकरी बताया। उसके बाद परिजनों ने शव को उसी एम्बुलेंस से रायपुर ले जाने लगे। पुलिस भी समझाने बुझाने लगी लेकिन परिजनो ने नही माना शव को लेकर चन्दापुर गांव पहुचे थे वहां पर एसपीआरे समेत कई थाने की फोर्स पहुच कर शव को पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया। तनाव को देखते हुए रायपुर गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
आंखे तेरी ऐसी कि पूरी किताब लिख दूं....
मां अनारा देबी का का चिराग था अंकुल
बदलापुर! कर दे नजरें करम मुझ पर मै तुझपे ऐतबार कर दूं दीवाना हूं तेरा ऐसा कि दीवानगी की हद को पार कर दूं , यूं तो लिखने को दो- चार लाईने लिखते है लोग पर आंखे तेरी ऐसी की पूरी किताब लिख दूं। यही लाइन सटीक शांहपुर गाव के अंकुल यादव पर आया है। जब वह अपने प्रेमी के घर पंहुचा तब।शायद उसको भी नही पता था की हमारे साथ ऐसी घटना होगी अंकुल अपने मां का चिराग था। दो भाई में सबसे बडा अंकुल यादव था। पिता पारस यादव मुम्बई में रह कर घर की रोजी रोटी चलते थे।वही मां अनारा देबी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। तो भाई अकित व बहन खुशबू व अनुपम और चाचा अमरनाथ तथा दादा धर्मराज भी बेहोस पडे है।
तनाव को देखते हुए रायपुर गांव में भारी पुलिस बल दूसरे दिन भी तैनात रही
पत्रकार - पवन पांडेय
बदलापुर जौनपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव मे बुधवार की दोपहर में अंकुल यादव ने अपने प्रेमि से मिलने गया था। प्रेमिका के परिजनों ने उसको लाठी से पीटकर हत्या कर दी थी। तनाव को देखते हुए रायपुर गांव में भारी पुलिस बल दूसरे दिन भी तैनात रही
बताते चले कि शांहपुर गांव निवासी पारस यादव का 20 वर्षीय पुत्र अंकुल यादव जो इलाहाबाद में बीटेक की तैयारी कर रहा था। परिवार में तेरही पडी थी वह उसी में आया था। बुधवार की दोपहर में वह बदलापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में अपने प्रेमिका से मिलने चला गया।परिजनो ने उसको पीटकर मार डाला था। इसी बीच मनोज मिश्रा 108 डायल करके बताया कि रायपुर गांव में एक युवक बाईक के धक्के से घायल हो गया है। एम्बुलेंस गांव मे पंहुची और वह अपने घर लेकर गया 108 मे लादकर सीएचसी भेजवा दिया। जब अंकुल के परिजनो को सुचना लगा कि उसकी हत्या हो गाई है और शव अस्पताल पर आया है। परिजनो ने एम्बुलेंस से पूछताछ करना शुरु कर दिये। वह घटना की पूरी जानकरी बताया। उसके बाद परिजनों ने शव को उसी एम्बुलेंस से रायपुर ले जाने लगे। पुलिस भी समझाने बुझाने लगी लेकिन परिजनो ने नही माना शव को लेकर चन्दापुर गांव पहुचे थे वहां पर एसपीआरे समेत कई थाने की फोर्स पहुच कर शव को पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया। तनाव को देखते हुए रायपुर गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
आंखे तेरी ऐसी कि पूरी किताब लिख दूं....
मां अनारा देबी का का चिराग था अंकुल
बदलापुर! कर दे नजरें करम मुझ पर मै तुझपे ऐतबार कर दूं दीवाना हूं तेरा ऐसा कि दीवानगी की हद को पार कर दूं , यूं तो लिखने को दो- चार लाईने लिखते है लोग पर आंखे तेरी ऐसी की पूरी किताब लिख दूं। यही लाइन सटीक शांहपुर गाव के अंकुल यादव पर आया है। जब वह अपने प्रेमी के घर पंहुचा तब।शायद उसको भी नही पता था की हमारे साथ ऐसी घटना होगी अंकुल अपने मां का चिराग था। दो भाई में सबसे बडा अंकुल यादव था। पिता पारस यादव मुम्बई में रह कर घर की रोजी रोटी चलते थे।वही मां अनारा देबी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। तो भाई अकित व बहन खुशबू व अनुपम और चाचा अमरनाथ तथा दादा धर्मराज भी बेहोस पडे है।
प्रधानाचार्य सतीश चंद्र उमर वैश्य द्वारा आज बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया
तेजीबाज़ार-- स्थानीय मार्केट में स्थित माँ दुर्गावती देवी बालिका शिक्षण संस्थान तेजीबाज़ार में गुरुवार को सुबह प्रधानाचार्य सतीश चंद्र उमर वैश्य द्वारा आज बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें प्रबंधक संदीप गुप्ता, अध्यापकगण अरुण सिंह, विजय दूबे, शैलेन्द्र,सतीश,चंद्रकांत एवम् विद्यालय के बच्चों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया ।
प्रधानाचार्य सतीश चंद्र ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन का बहुत ही महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं इससे हम विमुख नहीं हो सकते उन्होंने ये भी कहा कि हमसभी को वृक्षारोपण करना चाहिए वृक्ष से हमें भरपूर्ण आक्सीजन के अलावा शुद्ध वातावरण मिलता हैं । जो हमारे जीवन के लिए अत्यंत जरुरी है।
रिपोर्ट -संदीप गुप्ता
आरोपी पति को दोषी करार देते हुए गुरुवार को अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम बलराज सिंह की अदालत ने आजीवन कारावास
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र में 3 वर्ष पूर्व आल्टो कार की मागं को लेकर पत्नी की हत्या कर के शव को सई नदी में फेकने के मामले में आरोपी पति को दोषी करार देते हुए गुरुवार को अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम बलराज सिंह की अदालत ने आजीवन कारावास व दस हजार रूपये अर्थ दंड से दंडित किया।
अभियोजन कथानक के अनुसार बरसठी थाना क्षेत्र के बेलौना कला निवासी संत राज दुबे ने थाने में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेरी लड़की सीमा 14 फरवरी सन 2014 की रात 10:00 बजे शौच के लिए बाहर गई थी काफी देर तक वापस नहीं आई, खोज बीन किया लेकिन पता नहीं चला। तब थाने में गुम शुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गयी। बाद में पत्नी से पूछा तो उसने बताया रात 9:00 बजे के लगभग किसी का फोन आया था उसने अपने को सीमा का पति बताकर उससे बात की और उसी के बाद लड़की बाहर निकली थी। वादी ने अपनी पुत्री सीमा की शादी 31 मई 2011 को बदलापुर थाना क्षेत्र के बाहरा गाँव निवासी प्रेम चंद्र दुबे उर्फ रिंकू पुत्र अशोक कुमार दुबे के साथ किया था। 1 मई 2014 को उस का गौना जाना था, दामाद प्रेम चंद्र दुबे ने आल्टो कार की मांग की थी जिसको लेकर हम लोगों ने असमर्थता जाहिर की थी मुझे पूरा विश्वास है कि मेरे दामाद ने सीमा का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी है।
22 फरवरी 2014 को सीमा का शव सई नदी के कलछुली घाट पर उतराई मिली। पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। अभियोजन पक्ष से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अरशद बहाव ने कुल 6 गवाह परीक्षित करवाया। न्यायालय ने गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के परिशीलन के पश्चात आरोपी पति प्रेम चन्द्र दुबे को हत्या करने का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व दस हजार रूपये अर्थ दंड से दंडित किया।
बैंक से गबन के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
जौनपुर। सरायखाजा थाना क्षेत्र के एक बैंक से गबन के मामले में आरोपी कोतवाली थाना क्षेत्र के बाजिदपुर उत्तरी निवासी बृजेश कुमार की जमानत अर्जी अपराध की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को एडीजे प्रथम एमपी सिंह की अदालत ने खारिज कर दिया। मामले के अनुसार यूनियन बैंक की शाखा इटौरी के प्रबंधक ने थाने में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि मेरे बैंक के खजांची बृजेश कुमार द्वारा पी जी कॉलेज मेहरावां और आम खाता धारकों द्वारा जमा किए गए धनराशि में से 70 लाख रुपये गबन कर लिया गया।
फर्जी सुलहनामा करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चलान कर जेल भेज दिया
सिंगरामऊ - - जमीन बेंचने के लिए पैसे, फिर जमीन और पैसा देने से इंकार व फर्जी सुलहनामा करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चलान कर जेल भेज दिया। उमाशंकर बरनवाल पुत्र लक्ष्मण शंकर बरनवाल निवासी सिंगरामऊ ने40लाख एक हजार रुपया नगद एवंबैंक के माध्यम से जमीन खरीदने के लिए राम अचल एवं राम आसरे बरनवाल पुत्रगण शिवप्रसाद बरनवाल निवासी सिंघावल को दिया था।दोनो भाईयों ने न तो जमीन ही दिया और न तो पैसा ही वापस किए।इतना ही नही शैतानी दिमांग का इस्तेमाल करते हुए स्टाम्प पेपर पर उमशंकर बरनवाल का फर्जी दस्तखत बनाकर फर्जी सुलहनामा भी कर लिया, जिसे पुलिस ने बैंक से उमाशंकर की दस्तखत मिलान कराया जो तो दस्तखत मिली नहीं। वादी उमाशंकर ने थाने पर राम अचल एवं राम आसरे के खिलाफ धोखाधडी.,मारपीट,अमानत मेखनायत गालीगलौज ,जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज करायी।एस.आई.संजय कुमार सिंह ने दोनो भाईयों को गिरफ्तार कर धारा419,420,147,406,323,504,506ipc,467,468,471 मे चालान न्यायालय भेज दिया।
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान, ‘हम मानते हैं की डेंगू से 3 मौतें हुई
दिल्ली- बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने की मुलाकात, RSS के सुरेश भैया जी जोशी से की मुलाकात, कृष्ण गोपाल से भी शाह ने की मुलाकात।
दिल्ली- गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पहुंचे हंसराज अहीर, कश्मीर से जांच के बाद लौटे हैं गृह राज्यमंत्री अहीर।
लखनऊ- कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान, ‘हम मानते हैं की डेंगू से 3 मौतें हुई’, ‘कल तक डेंगू के 104 मामले सामने आए हैं’, ‘डेंगू को लेकर हाई पॉवर कमेटी का गठन किया’, ‘लखनऊ के 110 वार्डों में 70 टीमें बनाई गई’, ‘सरकारी अस्पतालों में डेंगू के लिए 10-10 बेड’, ‘बजट के साथ स्कूल की हालत सुधरेगी’, ‘धार्मिक आधार पर बजट का आवंटन नहीं’, ‘कुछ का साथ कुछ का विकास नहीं चाहतें’, ‘नेता विरोधी दल का भाषण खाली बर्तन में पत्थर’, ‘नेता विरोधी दल के भाषण में शोर ज्यादा था’।
लखनऊ- नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी का बयान, यूपी में आलू का उत्पादन खूब हुआ-चौधरी, आलू के किसान संकट में है – रामगोविंद, सरकार किसानों के लिए नीति बनाए-चौधरी, सरकार बछड़ाशाला भी बनाए – रामगोविंद।
लखनऊ- अयोध्या से रामेश्वरम के लिए नयी ट्रेन तैयार, 29 जुलाई को अयोध्या से रामेश्वरम जाएगी ट्रेन, सप्ताह में एक दिन शनिवार को जायेगी ट्रेन, प्रतापगढ़, इलाहबाद होते हुए रामेश्वरम जाएगी ट्रेन।
लखनऊ- कांग्रेस विधानमंडल दल अजय कुमार का बयान, ‘किसानों के मुद्दे पर चर्चा से भाग रही सरकार’, ‘कुशीनगर, आगरा, देवरिया के किसान सुसाइड कर रहे’, सरकार ने 1 लाख की मामूली राशि को माफ किया, 93 हज़ार करोड़ का कुल कर्जा है किसानों पर-लल्लू, सभी किसानों का पूरा कर्ज माफ होना चाहिए-लल्लू।
लखनऊ- डीआईओएस कार्यालय परिसर में गंदगी का अंबार, नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे कार्यलाय के हालात, स्वास्थ्य विभाग को जांच में डेंगू के लार्वा मिले थे।
लखनऊ- स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनेंगे शौचालय, 30 नवंबर तक बनाए जाएंगे सार्वजनिक शौचालय, निगम प्रशासन ने पर्यावरण अभियंता को दिए निर्देश, सभी जोनों में सर्वे कर जगह करें चिन्हित, शौचालय बनने के बाद ओडीएफ मुक्त बनेगा शहर।
इलाहाबाद- पुलिस ने भूमाफिया को किया गिरफ्तार, पूर्व प्रधान बच्चा यादव को किया गिरफ्तार, नैनी में तालाब की जमीनों पर किया था कब्जा, प्रशासन ने भूमाफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान।
इलाहाबाद- गोरखपुर में बूचड़खाना बनाने की मांग को लेकर याचिका, HC ने राज्य सरकार को नीति स्पष्ट करने का दिया आदेश, ‘लोगों को खाने के अधिकार से नहीं वंचित कर सकती सरकार’, स्लाटर हाउस न होने पर छोटे जानवरों के कहां होंगे वध-HC, गो हत्या नहीं होने देना चाहती सरकार-सरकार, अन्य जानवरों के वध पर अपना स्टैंड स्पष्ट करे सरकार-HC, मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को हाईकोर्ट में होगी।
आज़मगढ़- जहरीली शराब से ग्रामीणों की मौत का मामला, कैबिनेट मंत्री दारा चौहान पहुंचे अजमतगढ़ गांव, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का चेक दिया, जिला प्रशासन की तरफ से 25 हजार की मदद, थोड़ी देर में केवतहिया गांव चेक बांटने जाएंगे।
आजमगढ़- पुलिस ने 1.48 क्विंटल गांजा किया बरामद, 2 पिकअप और कार से हुई बरामदगी, गांजा समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार, पवई थाना क्षेत्र के शाहगंज रोड से हुई गिरफ्तारी।
सहारनपुर- सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक पर गबन का आरोप, 6 करोड़ 10 लाख रुपए के गबन का आरोप, सहारनपुर शाखा के प्रबंधक गोपाल कपिल पर आरोप, बैंक की एफडीआर पर लोन लेकर किया बड़ा खेल, शाखा प्रबंधक चल रहा है अभी तक फरार।
मेरठ- 5000 रुपए का इनामी असफाक गिरफ्तार, कई संगीन धाराओं में चल रहा था फरार, खरखोदा पुलिस ने घोसीपुर से किया गिरफ्तार।
मेरठ- बदमाशों ने ऑटो से जा रहे किन्नर पर की फायरिंग, फायरिंग में बाल-बाल बचा ऑटो सवार किन्नर, किन्नरों को लेकर मेरठ में गैंगवार लगातार जारी, लिसाड़ी गेट क्षेत्र के 7 फुटा का मामला।
आगरा- स्पर्श ने मां के साथ एडीजी से की मुलाकात, दोनों ने एडीजी अजय आनंद से बताई पीड़ा, एसएसपी ने मिलने से किया था इनकार- स्पर्श मां, एडीजी के फटकार के बाद एसएसपी पीड़ित से मिले, एसएसपी ने न्याय दिलाने का दिया भरोसा।
ग्रेटर नोएडा- ट्रिपल तलाक रेप और पत्नी को जलाने का मामला, घटना स्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, कमरे में ताला लगा होने पर जांच टीम लौटी, दादरी थाना क्षेत्र का मामला।
बलिया- डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मारे छापे, फ़ूड विभाग के अधिकारिओं के साथ की छापेमारी, गुदरी बाजार में तेल गोदामों पर छापा, कई जगह से ब्रांडेड कंपनी के सैम्पल लिए गए।
इलाहाबाद- इविवि में छात्रों ने किया जकमर विरोध प्रदर्शन, खून से सने आटे की लोई भेंट कर किया विरोध, टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष को किया भेंट, साथी छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग।
बुधवार, 12 जुलाई 2017
पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए तत्काल मड़हा रखवाने का निर्देश
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुंवरदा गांव एक व्यक्ति का पुश्तैनी मड़हा दबंगों ने गिरा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। राजस्व विभाग द्वारा आदेश के बावजूद पुलिस के सहयोग न करने से 25 दिन बाद भी मड़हा नहीं रखा जा सका। कुंवरदा गांव निवासी बिहारी लाल यादव ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये शिकायती पत्र में बताया कि उसका पुश्तैनी मड़हा आबादी में स्थित था। पड़ोसी हीरा लाल यादव, रामजीत, जवाहर लाल, कमलेश, सोनी , अखिलेश आदि अपराधी किस्म हैं 15 जून को मड़हा व ईट गिरा दिये। उपजिलाधिकारी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी। लेखपाल ने जांच आख्या दिया कि जबरन मड़ंहा गिराया गया। पीड़ित ने बताया कि विपक्षी अपराधी किस्म है तथा बिना पुलिस के मड़हा रखवाया जाना संभव नहीं है। उसके पशु खुले आकाश के नीचे बंध रहे है। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए तत्काल मड़हा रखवाने का निर्देश दिया।
बाढ़ के खतरों को लेकर सरकार गंभीर : योगी
लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राज्य की जनता को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार बाढ़ के खतरों को लेकर गंभीर है और सभी संबद्ध विभागों को आवश्यक एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिये गये हैं।
योगी ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए संबद्ध विभागों को आवश्यक एहतियाती उपाय करने चाहिए। उन्हें इसके लिए धन मुहैया कराया जाएगा। हमारी सरकार इस मुददे पर गंभीर है और प्रभावित लोगों के लिए राहत के उपाय सुनिश्चित करेगी।
नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने बलिया के तीन बाढ़ प्रभावित गांवों का उल्लेख करते हुए कहा था कि अगर त्वरित उपाय नहीं किये गये तो इन गांवों में बाढ़ का पानी भर जाएगा। इसी मुददे पर उन्होंने सरकार से सवाल किया था।
कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय प्रताप लल्लू ने सरकार से बाढ़ नियंत्रण के लिए किये गये उपायों के बारे में जानना चाहा।
बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वाति सिंह ने जवाब में कहा कि राज्य सरकार ने तटबंधों की सुरक्षा के लिए समय पर प्रभावी उपाय किये हैं। अब तक प्रदेश में कहीं से भी बाढ़ की वजह से किसी की जान जाने की खबर नहीं है।
लल्लू ने एक अन्य पूरक प्रश्न पूछना चाहा लेकिन अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने इसकी अनुमति नहीं दी तो वह सदन से बाहर चले गये।
