तेजीबाज़ार-- स्थानीय मार्केट में स्थित माँ दुर्गावती देवी बालिका शिक्षण संस्थान तेजीबाज़ार में गुरुवार को सुबह प्रधानाचार्य सतीश चंद्र उमर वैश्य द्वारा आज बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें प्रबंधक संदीप गुप्ता, अध्यापकगण अरुण सिंह, विजय दूबे, शैलेन्द्र,सतीश,चंद्रकांत एवम् विद्यालय के बच्चों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया ।
प्रधानाचार्य सतीश चंद्र ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन का बहुत ही महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं इससे हम विमुख नहीं हो सकते उन्होंने ये भी कहा कि हमसभी को वृक्षारोपण करना चाहिए वृक्ष से हमें भरपूर्ण आक्सीजन के अलावा शुद्ध वातावरण मिलता हैं । जो हमारे जीवन के लिए अत्यंत जरुरी है।
रिपोर्ट -संदीप गुप्ता

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें