tikhiawaz24.in

बुधवार, 12 जुलाई 2017

पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए तत्काल मड़हा रखवाने का निर्देश

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुंवरदा गांव एक व्यक्ति का पुश्तैनी मड़हा दबंगों ने गिरा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। राजस्व विभाग द्वारा आदेश के बावजूद पुलिस के सहयोग न करने से 25 दिन बाद भी मड़हा नहीं रखा जा सका। कुंवरदा गांव निवासी बिहारी लाल यादव ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये शिकायती पत्र में बताया कि उसका पुश्तैनी मड़हा आबादी में स्थित था। पड़ोसी हीरा लाल यादव, रामजीत, जवाहर लाल, कमलेश, सोनी , अखिलेश आदि अपराधी किस्म हैं 15 जून को मड़हा व ईट गिरा दिये। उपजिलाधिकारी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी। लेखपाल ने जांच आख्या दिया कि जबरन मड़ंहा गिराया गया। पीड़ित ने बताया कि विपक्षी अपराधी किस्म है तथा बिना पुलिस के मड़हा रखवाया जाना संभव नहीं है। उसके पशु खुले आकाश के नीचे बंध रहे है। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए तत्काल मड़हा रखवाने का निर्देश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: