tikhiawaz24.in

गुरुवार, 13 जुलाई 2017

फर्जी सुलहनामा करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चलान कर जेल भेज दिया

सिंगरामऊ - - जमीन बेंचने के लिए पैसे, फिर जमीन और पैसा देने से इंकार व फर्जी सुलहनामा करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चलान कर जेल भेज दिया। उमाशंकर बरनवाल पुत्र लक्ष्मण शंकर बरनवाल निवासी सिंगरामऊ ने40लाख एक  हजार रुपया नगद एवंबैंक के माध्यम से जमीन खरीदने के लिए राम अचल एवं राम आसरे बरनवाल पुत्रगण शिवप्रसाद बरनवाल निवासी सिंघावल को दिया था।दोनो भाईयों ने न तो जमीन ही दिया और न तो पैसा ही  वापस किए।इतना ही नही शैतानी दिमांग का  इस्तेमाल करते हुए स्टाम्प पेपर पर  उमशंकर बरनवाल का फर्जी दस्तखत बनाकर फर्जी सुलहनामा भी कर लिया, जिसे पुलिस ने बैंक से उमाशंकर की दस्तखत मिलान कराया जो तो दस्तखत मिली नहीं। वादी उमाशंकर ने थाने पर राम अचल एवं राम आसरे के खिलाफ धोखाधडी.,मारपीट,अमानत मेखनायत गालीगलौज ,जान से मारने की धमकी देने  की प्राथमिकी दर्ज करायी।एस.आई.संजय कुमार सिंह ने दोनो भाईयों को गिरफ्तार कर धारा419,420,147,406,323,504,506ipc,467,468,471 मे चालान न्यायालय भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: