tikhiawaz24.in

गुरुवार, 13 जुलाई 2017

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान, ‘हम मानते हैं की डेंगू से 3 मौतें हुई

दिल्ली- बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने की मुलाकात, RSS के सुरेश भैया जी जोशी से की मुलाकात, कृष्ण गोपाल से भी शाह ने की मुलाकात।

दिल्ली- गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पहुंचे हंसराज अहीर, कश्मीर से जांच के बाद लौटे हैं गृह राज्यमंत्री अहीर।

लखनऊ- कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान, ‘हम मानते हैं की डेंगू से 3 मौतें हुई’, ‘कल तक डेंगू के 104 मामले सामने आए हैं’, ‘डेंगू को लेकर हाई पॉवर कमेटी का गठन किया’, ‘लखनऊ के 110 वार्डों में 70 टीमें बनाई गई’, ‘सरकारी अस्पतालों में डेंगू के लिए 10-10 बेड’, ‘बजट के साथ स्कूल की हालत सुधरेगी’, ‘धार्मिक आधार पर बजट का आवंटन नहीं’, ‘कुछ का साथ कुछ का विकास नहीं चाहतें’, ‘नेता विरोधी दल का भाषण खाली बर्तन में पत्थर’, ‘नेता विरोधी दल के भाषण में शोर ज्यादा था’।

लखनऊ- नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी का बयान, यूपी में आलू का उत्पादन खूब हुआ-चौधरी, आलू के किसान संकट में है – रामगोविंद, सरकार किसानों के लिए नीति बनाए-चौधरी, सरकार बछड़ाशाला भी बनाए – रामगोविंद।

लखनऊ- अयोध्या से रामेश्वरम के लिए नयी ट्रेन तैयार, 29 जुलाई को अयोध्या से रामेश्वरम जाएगी ट्रेन, सप्ताह में एक दिन शनिवार को जायेगी ट्रेन, प्रतापगढ़, इलाहबाद होते हुए रामेश्वरम जाएगी ट्रेन।

लखनऊ- कांग्रेस विधानमंडल दल अजय कुमार का बयान, ‘किसानों के मुद्दे पर चर्चा से भाग रही सरकार’, ‘कुशीनगर, आगरा, देवरिया के किसान सुसाइड कर रहे’, सरकार ने 1 लाख की मामूली राशि को माफ किया, 93 हज़ार करोड़ का कुल कर्जा है किसानों पर-लल्लू, सभी किसानों का पूरा कर्ज माफ होना चाहिए-लल्लू।

लखनऊ- डीआईओएस कार्यालय परिसर में गंदगी का अंबार, नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे कार्यलाय के हालात, स्वास्थ्य विभाग को जांच में डेंगू के लार्वा मिले थे।

लखनऊ- स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनेंगे शौचालय, 30 नवंबर तक बनाए जाएंगे सार्वजनिक शौचालय, निगम प्रशासन ने पर्यावरण अभियंता को दिए निर्देश, सभी जोनों में सर्वे कर जगह करें चिन्हित, शौचालय बनने के बाद ओडीएफ मुक्त बनेगा शहर।

इलाहाबाद- पुलिस ने भूमाफिया को किया गिरफ्तार, पूर्व प्रधान बच्चा यादव को किया गिरफ्तार, नैनी में तालाब की जमीनों पर किया था कब्जा, प्रशासन ने भूमाफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान।

इलाहाबाद- गोरखपुर में बूचड़खाना बनाने की मांग को लेकर याचिका, HC ने राज्य सरकार को नीति स्पष्ट करने का दिया आदेश, ‘लोगों को खाने के अधिकार से नहीं वंचित कर सकती सरकार’, स्लाटर हाउस न होने पर छोटे जानवरों के कहां होंगे वध-HC, गो हत्या नहीं होने देना चाहती सरकार-सरकार, अन्य जानवरों के वध पर अपना स्टैंड स्पष्ट करे सरकार-HC, मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को हाईकोर्ट में होगी।

आज़मगढ़- जहरीली शराब से ग्रामीणों की मौत का मामला, कैबिनेट मंत्री दारा चौहान पहुंचे अजमतगढ़ गांव, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का चेक दिया, जिला प्रशासन की तरफ से 25 हजार की मदद, थोड़ी देर में केवतहिया गांव चेक बांटने जाएंगे।

आजमगढ़- पुलिस ने 1.48 क्विंटल गांजा किया बरामद, 2 पिकअप और कार से हुई बरामदगी, गांजा समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार, पवई थाना क्षेत्र के शाहगंज रोड से हुई गिरफ्तारी।

सहारनपुर- सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक पर गबन का आरोप, 6 करोड़ 10 लाख रुपए के गबन का आरोप, सहारनपुर शाखा के प्रबंधक गोपाल कपिल पर आरोप, बैंक की एफडीआर पर लोन लेकर किया बड़ा खेल, शाखा प्रबंधक चल रहा है अभी तक फरार।

मेरठ- 5000 रुपए का इनामी असफाक गिरफ्तार, कई संगीन धाराओं में चल रहा था फरार, खरखोदा पुलिस ने घोसीपुर से किया गिरफ्तार।

मेरठ- बदमाशों ने ऑटो से जा रहे किन्नर पर की फायरिंग, फायरिंग में बाल-बाल बचा ऑटो सवार किन्नर, किन्नरों को लेकर मेरठ में गैंगवार लगातार जारी, लिसाड़ी गेट क्षेत्र के 7 फुटा का मामला।

आगरा- स्पर्श ने मां के साथ एडीजी से की मुलाकात, दोनों ने एडीजी अजय आनंद से बताई पीड़ा, एसएसपी ने मिलने से किया था इनकार- स्पर्श मां, एडीजी के फटकार के बाद एसएसपी पीड़ित से मिले, एसएसपी ने न्याय दिलाने का दिया भरोसा।

ग्रेटर नोएडा- ट्रिपल तलाक रेप और पत्नी को जलाने का मामला, घटना स्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, कमरे में ताला लगा होने पर जांच टीम लौटी, दादरी थाना क्षेत्र का मामला।

बलिया- डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मारे छापे, फ़ूड विभाग के अधिकारिओं के साथ की छापेमारी, गुदरी बाजार में तेल गोदामों पर छापा, कई जगह से ब्रांडेड कंपनी के सैम्पल लिए गए।

इलाहाबाद- इविवि में छात्रों ने किया जकमर विरोध प्रदर्शन, खून से सने आटे की लोई भेंट कर किया विरोध, टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष को किया भेंट, साथी छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग।

कोई टिप्पणी नहीं: