tikhiawaz24.in

गुरुवार, 1 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़


  ✍🏼 *अमित सिंह परिहार*✍🏼
     📱 *9691982401*📱
 
इन्दौर
इन्दौर कलेक्टर ओफ़िस में 2 दिसम्बर से ऑनलाइन भुगतान कलेक्टर पी नरहरि ने बताया की 2 दिसम्बर से कलेक्टेट में ई भुगतान की सुविधा शुरू की जायेगी
   

आष्टा
दिलीप के ढाबे के समीप अज्ञात वाहन और मोटर सायकल की भिड़ंत में 3 युवकों की दर्दनाक मौत।
           
भोपाल-
कालाधन खपाने में ज्वैलर्स,बिल्डर्स,कैटरर्स बने मददगार!,IT विभाग में बिल्डर्स-कैटरर्स ने 21 करोड़ सरेंडर किए
                 
  शिवपुरी-
अनाथ आश्रम यौन शोषण का मामला,आरोपी एवं संचालिका शैला अग्रवाल का भाई राजू गिरफ्तार,आश्रम के पास से हुई गिरफ्तारी

भोपाल
गैस पीड़ितों ने जलाया एंडरसन का पुतला
वर्तमान और पूर्व सरकार पर साधा निशाना
गैस पीड़ितों ने जताई शासन के प्रति नाराज़गी
                   
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई।
20 सुरक्षा कर्मियो के घेरे में रहेगे-CM
सिमी आतंकी के इनकाउंटर के बाद आई रिपोर्ट के बाद सुरक्षा बढ़ाई।

जबलपुर
खाद्य मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे का बयान
राशन दुकानों पर शक्कर महंगा होने पर बोले
मज़बूरी में सरकार ने बढ़ाए शक्कर के दाम
कीमतों में इजाफे के बाद भी कम नही होगा सरकार का भार
2002 से नहीं बढ़े थे शक्कर के दाम

झाबुआ
मांडली स्कूल का प्राचार्य 5000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार
प्राचार्य बाबूसिंह नायक को लोकायुक्त ने पकड़ा
8 माह का बकाया वेतन निकालने मांगे थे 10 हजार रुपये
लोकायुक्त टीम की मेघनगर थाने पर कार्रवाई जारी

सागर
गोपालगंज पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़ा
2-2 हजार के 9 लाख के नए नोटों के साथ पकड़ा
आयकर विभाग की टीम पहुंची गोपालगंज थाने
युवक से पूछताछ जारी

खंडवा
ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा
2 युवकों की हुई मौत
शवों की नहीं हो सकी शिनाख्त
छैगांवमाखन थाना पुलिस ने ट्रक किया जप्त,चालक फरार

मन्दसौर
महिला के गले से सोने की चैन खिंची
बाईक सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
जनता कॉलोनी में रहती है महिला पद्मा धनोतिया
सिटी कोतवाली के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

विदिशा
पत्नी की मौत के बाद पति ने लगाया मौत को गले
शताब्दी एक्सप्रेस का सामने कूदकर दी जान
सुबह जहर खाकर दी थी पत्नी ने जान
कोतवाली थाना के सोठिया फाटक की घटना

दिल्ली
सोने पर सरकार का बड़ा ऐलान
विवाहित महिलाएं 500 ग्राम सोना रख सकेंगी
अविवाहित महिलाओं के लिए 250 ग्राम सोना
पुरुषों के लिए 100 ग्राम तक सोना रखने की छूट

जबलपुर
कैशलैश होगा पश्चिम मध्य रेलवे
रेलवे एसबीआई से करने जा रही हैं टाइअप
टिकिट काउंटर पर लगाई जाएगी स्वीप मशीन
यात्री डेबिट कार्ड से ले सकेंगे यात्रा टिकिट
पहले चरण में बड़े रेलवे स्टेशनों में दी जाएंगी सुविधा

भोपाल
आईपीएस अफसरों के तबादले
श्रीनिवास राव को पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध जबलपुर
योगेश चौधरी को पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध का अतिरिक्त प्रभार
राज्य शासन ने जारी किया आदेश

भोपाल
नीति आयोग के उपाध्यक्ष चेतन कश्यप ने की मीडिया से चर्चा
'लक्ष्य आधारित कार्य के लिए कलेक्टरों को दिए निर्देश'
'डायल 100 योजना से अपराधों में कमी आई' 
'1-1 करोड़ रु.कलेक्टरों को अच्छी योजना बनाने के लिए दिए गए'
'गौवंश को बचाने और संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की कोशिश'
'गाय अभ्यारण बनाने कलेक्टरों को निर्देशित किया गया'
'1400 करोड़ के बजट से सीवेज ट्रीटमेंट कार्य किया जायेगा'

रीवा बिछिया थाना के कुठुलिया में हुई छात्र की हत्या का आरोपी अतुल मिश्रा निवासी महाजन टोला ने अधिवक्ता राजिव सिंह के माध्यम से न्यायालय में किया सरेंडर बिछिया थाना प्रभारी अशोक तिवारी ने आरोपी को लिया पुलिस रिमांड पर

सतना
सतना सांसद गणेश सिंह जी ने केंद्रीय स्वस्थ राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते से भेंट की। साथ में श्री अरविंद मेनन जी भी उपस्थित रहें।सतना में मेडिकल कॉलेज की स्थापना व स्वस्थ सेवाओं में विस्तार पर चर्चा हुयी।

मन्दसौर
मंदसौर के मंडी गेट से एक 12 साल की लड़की को एक युवक अपनी गाड़ी पर उठाकर लेगया हे लड़की का नाम रानी पिता राजकुमार सोनी

शिवपुरी
लोकायुक्त कार्रवाई,नए नोटों से रिश्वत लेते पकड़ा
शिवपुरी जिला पंचायत कार्यालय में लोकायुक्त का छापा ,एम डी एम की टास्क मैनेजर कीनल त्रिपाठी को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा ,लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही जारी ...
नोटबंदी के बाद नई करेंसी के साथ रिश्वत का जिले का पहला मामला ..

छतरपुर
नगर पालिका के छोटे से कर्मचारी एल एल तिवारी ने की बेटी की करोडो की शादी,इंकमटैक्स जाँच में जुटा !!

छतरपुर नगर पालिका में पदस्थ रहे सब इंजीनियर एल एल तिवारी ने किये अपनी बेटी की शादी में करोड़ खर्च,कॉंग्रेस नेता अभिलेख खरे ने लगाए आरोप,नोट बंदी के बाद शासकीय कर्मचारी के पास कहा से आई नई करंसी का पैसा,इनकम टेक्स अधिकारी ने कहा होगी जाँच

कोई टिप्पणी नहीं: